Blog

  • भारी बारिश का कहर जारी, एक ही परिवार के 11 लोग हुए लापता

    भारी बारिश का कहर जारी, एक ही परिवार के 11 लोग हुए लापता

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिल जारी है। कई इलाकों में आज मंगलवार (18 जुलाई) को भी बारिश हो रही है। प्रदेश में लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग परेशान हो गये है। कूल्लू जिले में सोमवार सुबह बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल के लोगों को अभी भारी से राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में बारिश से भी हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    रामनगरी अयोध्या के नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला गांव से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली के निकले एक ही परिवार के 11 लोग अचानक लापता हो गए हैं। किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी लोगों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। अयोध्या से कुल्लू गए लोगों के परिजनों को अनहोनी होने की आशंका सता रहा है। परिजनों ने कुमारगंज पुलिस से मदद् की गुहार लगाई है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए हिमाचल प्रदेश की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक पिठला गांव निवासी अब्दुल मजीद अपने पूरे परिवार और दामाद के साथ मिलकर कुल्लू में मजदूरी करते हैं। जून महीने में अब्दुल अपने परिवार के साथ पिठला गांव आए थे। अब्दुल अपने परिवार के साथ 9 जुलाई को चंडीगढ़ बस अड्डे से ढाई बजे वाली रोडवेज बस से कुल्लू के लिए रवाना हुए थे। अब्दुल लगातार अपने दामाद और ससुर के साथ संपर्क में था और कह रहा था कि 10 जुलाई की रात 12 बजे मनाली बस अड्डे पर पहुंच जाएगा। वहीं पर मिलना आकर। अब्दुल का मनाली बसअड्डे पर इंतजार करते रहे लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद संपर्क किया गया लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया सभी के मोबाइल फोन बंद हो गए।

  • पंजाबः पंजाब रोडवेज में होगा पनबस की 371 बसों का विलय

    पंजाबः पंजाब रोडवेज में होगा पनबस की 371 बसों का विलय

    चंडीगढ़ः वित्त विभाग ने पनबस की 371 कर्ज मुक्त बसों को पंजाब रोड़वेज के बेड़े में विलय की मंजूरी दे दी है। विभाग की तरफ से इस वित्तीय वर्ष के दौरान इस फैसले के कारण आने वाले 73 करोड़ रुपए के खर्चे को पूरा करने के लिए बजट को भी मंजूर किया गया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब रोडवेज को फिर विकास की राह के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज के बेड़े में सिर्फ 115 बसें रह गई थी और इस विलय से यह संख्या 486 हो जायेगी।

    वित्त मंत्री ने कहा कि यह फैसला पंजाब रोड़वेज को मजबूत करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के प्रस्ताव में शामिल अनुमानों अनुसार पूरे वित्तीय साल 2023- 24 के लिए पंजाब रोड़वेज की तरफ से इन 371 बसों को चलाने पर 138.70 करोड़ रुपए की आय के साथ 109.61 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्चा होने की संभावना थी। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय साल के बाकी रहते 8 महीनों के संशोधित अनुमानों अनुसार, पंजाब रोड़वेज को 90 करोड़ रुपए की कमाई और 73 करोड़ रुपए के खर्चे निकालने के उपरांत 17 करोड़ रुपए का लाभ होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः आज होशियारपुर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    पंजाबः आज होशियारपुर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक सप्ताह के बाद भी बाढ़ का कहर जारी है। वहीं आज भी पंजाब के 3 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट है। सुबह पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर के आसपास के इलाकों दसूहा व मुकेरियां में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। यहां रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।

    वहीं बीते दिनों दूसरी बार पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन ब्यास अभी भी खतरे के निशान से नीचे है और स्थिति कंट्रोल में है। घग्गर के किनारे बसे गांवों में अभी भी लोग बाढ़ से परेशान हैं। जिन खेतों से पानी निकल गया है, वहां गार भर चुकी है। किसान राज्य सरकार की तरफ से राहत पैकेज मिलने के इंतजार में हैं, ताकि किसान आगे की तैयारियां कर सकें। विपक्षी दलों ने इसे लेकर पंजाब सरकार को घेरना भी शुरू कर दिया है।

  • जालंधरः हमलावारों ने केबल ऑपरेटर के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधरः हमलावारों ने केबल ऑपरेटर के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: मोहल्ला गोबिंदगढ़ में कुछ युवकों ने केबल ऑपरेटर सागर के घर में घुस कर देर रात 11:30 बजे के करीब तेजधार हथियारों से जान लेवा हमला कर दिया। हमलावरों से बचाव करने के लिए पीड़ित सागर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दो रौंद फायर भी किए। जिससे डर कर हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले दौरान तीन लोग गंभीर घायल हो गए, जिनको निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोबिंदगढ़ मोहल्ला निवासी पीड़ित सागर ने बताया कि वह केबल का काम करता है, उसका किसी से पुराना लेन देन कि वजह से रंजिश चल रही थी।

    जिसको लेकर कुछ युवक देर रात को उसके घर मे घुस कर तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। जिस दौरान परिवार के तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सागर ने बताया कि उसके लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर करते ही हमलावर फरार हो गए वरना वह जान से मारने की नीयत से ही हमला करने आए थे। मौके पर थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। थाना बारादरी के प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है, इलाके और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही पीड़ितों के बयान पर कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 18 जुलाई 2023 

    आज का राशिफल, 18 जुलाई 2023 

    आज अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज से अधिक मास शुरू हो रहा है। आज सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मंगलवार के दिन भौम व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का विचार अपने परिवार के साथ करेंगे। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत को जारी रखने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहने वाला है। गायन के शौक़ीन लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज किसी पार्क में घूमने का अवसर पाएंगे।

    वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है, आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा, किसी नयी कार्य योजना की शुरुआत कर सकते हैं।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। विद्यार्थियों को आज पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। इस राशि के कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। दांपत्य रिश्ते में हो रही नोक-झोंक आज दूर होगी, आज आप अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करेंगे। आज आपको बाहर के मसालेदार खाने से बचना चाहिए। आज परिवार में कोई खुशखबरी मिलने के संकेत है।

    कर्क राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे, जिससे अपनी कुछ सेविंग्स करने के बारे में सोचेंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्या से परेशान लोगों को आज काफी राहत मिलेगी। आज आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज ऑफिस के काम में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आज अपने ईगो को छोंड़कर अपने माता पिता की बातों को ध्यान से सुने, आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

    सिंह राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आप अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। फैशन डिजाइनर का कारोबार अच्छा चलेगा, आज आपको किसी डील से काफी अच्छा लाभ होगा। मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। ऑफिस में अपने विरोधियों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सरकारी विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी। 

    कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी बड़े की सलाह से आज व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। आज बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको बहुत प्रसन्नता होगी। आज आप किसी जरूरी काम के कारण लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

    तुला राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको खुशी का एहसास होगा। आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बनाएंगे। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आप घर की जिम्मेदारियों को बेहतर समझेंगे। आज ऑफिस में दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज आपके दोस्त अपने किसी कार्य को पूरा करने में आपकी मदद लेंगे। 

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का अवसर पाएंगे। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। आज अधिक रुपए खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। आज घर की बड़ी बेटी को सफलता हासिल होगी, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज स्टूडेंट्स किसी महत्वपूर्ण टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों की मदद लेंगे। आप नए व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज पारिवारिक रिश्तों में सुख शांति बढ़ेगी। आज आप ऑफिस के कार्यो को करने में व्यस्त रहेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको धैर्य व निष्ठा के साथ अपना काम करना है। इसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। 

    मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। सोशल मीडिया में रूचि लेने वाले लोग आज किसी पोस्ट पर ज्यादा लाइक व कमेन्ट पाएंगे। आज के दिन आपको अपने व्यवहार में शालीनता रखने की जरूरत है। आज परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को अधिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स कही घूमने का प्लान बनाएंगे। 

    कुंभ राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज छात्रों को किसी नए प्रैक्टिकल को अच्छे से समझाने में सफल रहेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन की डोर और मजबूत बनेगी। आज कारोबार में तजुर्बेदार लोगों से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आप शांत माहौल पसंद करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।

    मीन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज किसी दोस्त की मदद से आपको जॉब मिलेगी, आपकी दोस्ती और मजबूत बनेगी। मैकेनिकल इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आज आपको किसी खास रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। आज घर के बड़ों की बातों पर अमल करें, आगे आपके लिए कारगर साबित होगी। राजनीति के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आज वाहन खरीदने का विचार अपने परिवार के साथ करेंगे।

  • जालंधरः धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधरः धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने धोखा धड़ी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रीति पुत्री तरसेम सिंह निवासी न्यू कोटला भूत कॉलोनी , दीपक उर्फ सैम पुत्र जोगराज निवासी  विवेक नगर के तौर पर  हुई है। 

    थाना रामामंडी के प्रभारी राजेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि 15 जुलाई को संजीव सोनी पुत्र अशोक सोनी संतोखपुरा ने शिकायत दी थी कि वह एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। 20 जून 2023 को रागा होंडा फोकल प्वाइंट में एक नई एक्टिवा फाइनेंस करवाने के लिए प्रीति पुत्री तरसेम सिंह निवासी न्यू कोटला, दीपक उर्फ सैम आए।  उसने प्रीति के दस्तावेजो पर एक्टिवा फाइनेंस कर दी। मगर जब ओ.टी.पी न मिलने पर बाकी की बकाया रकम डीलर को नहीं पहुंची तो उसने इसकी शिकायत की। उसके बाद जब 25 दिन बाद भी पेमेंट नहीं पहुंची तो वह  घर के पते पर पहुंचा तो पता चला कि प्रीति नाम की कोई लड़की वहां रहती ही नहीं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई टहल दास ने दोनों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर  दोनों को रागा मोटर रामामंडी के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को  दोनों के कब्जे से 3 नई एक्टिवा बिना नं के बरामद हुई। 

  • जालंधर: अलग अलग मामलों में दो गिरफ़्तार, 2 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर: अलग अलग मामलों में दो गिरफ़्तार, 2 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर, ENS थाना आंठ की पुलिस ने अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फ़ोन बरामद किए गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान प्रिंस निवासी बचित नगर और संदीप कुमार निवासी लाठीमार मुहल्ला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि फ़ोकल पाइंट की उप चौंकी के एसआई बलजिंदर सिंह की टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने संदीप कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित प्रवासी श्रमिकों के कमरों से मोबाइल चोरी करता था पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता चल सके इससे पहले वे कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है। 

    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई दिलबाग सिंह ने आरोपित प्रिंस के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया कि वो कितनी ख़िलाफ़ पहले भी तीन मुक़दमे दर्ज हैं और वह एक महीना पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। आरोपित प्रिंस को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि वारदातें हल हो सके।

  • जालंधरः छीना झपटी के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना छह की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की दो आरोपितों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी ऊचा सरांजगज और विशाल निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई बलजीत सिंह को रूही बुद्धिराजा निवासी अर्बन स्टेट फेस वन शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह गीता के पास से जा रही थी तो उसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार झपटमार उसका बैग छीन फरार हो गए हैं, जिसके बाद थाना छह के जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह ने मामला दर्ज कर आरोपित सुखविंदर सिंह और विशाल को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से छीना हुआ बैग और एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया हुआ मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।

  • जालंधरः छीना झपटी के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधरः छीना झपटी के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना छह की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की दो आरोपितों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी ऊचा सरांजगज और विशाल निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई बलजीत सिंह को रूही बुद्धिराजा निवासी अर्बन स्टेट फेस वन शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह गीता के पास से जा रही थी तो उसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार झपटमार उसका बैग छीन फरार हो गए हैं, जिसके बाद थाना छह के जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह ने मामला दर्ज कर आरोपित सुखविंदर सिंह और विशाल को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से छीना हुआ बैग और एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया हुआ मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।

  • नालागढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    नालागढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    ईएसआई डिस्पेंसरी पंजैहरा के तत्वाधान में हुआ आयोजित

    बददी/सचिन बैंसल: ईएसआईसी डिस्पेंसरी पंजैहरा द्वारा इंडियन कार्ड क्लोथिंग कंपनी नालागढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें 96 रोगियों ने उच्च रक्तचाप, त्वचा, मधुमेह और श्वसन रोग इत्यादि के लिए जांच करवाई। वरिष्ठ चिकित्सक देवेंद्र पाल कौल ने मरीजों का निरीक्षण किया और उनको दवाईयां वितरित की। उन्होने कहा कि जब कोई शारीरिक व्याधि हो तो तुरंत अस्पताल जाएं और स्वयं अपना उपचार करने से बचें। बरसात में विभिन्न प्रकार की दवाईयां पनपती है और उनसे बचने के लिए पानी उबाल कर पिएं। शाखा प्रबंधक निशांत बोध ने कर्मचारियो को ईएसआईसी के फ़ायदों के  बारे मैं जागरूक करवाया।