जालंधरः धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने धोखा धड़ी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रीति पुत्री तरसेम सिंह निवासी न्यू कोटला भूत कॉलोनी , दीपक उर्फ सैम पुत्र जोगराज निवासी  विवेक नगर के तौर पर  हुई है। 

थाना रामामंडी के प्रभारी राजेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि 15 जुलाई को संजीव सोनी पुत्र अशोक सोनी संतोखपुरा ने शिकायत दी थी कि वह एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। 20 जून 2023 को रागा होंडा फोकल प्वाइंट में एक नई एक्टिवा फाइनेंस करवाने के लिए प्रीति पुत्री तरसेम सिंह निवासी न्यू कोटला, दीपक उर्फ सैम आए।  उसने प्रीति के दस्तावेजो पर एक्टिवा फाइनेंस कर दी। मगर जब ओ.टी.पी न मिलने पर बाकी की बकाया रकम डीलर को नहीं पहुंची तो उसने इसकी शिकायत की। उसके बाद जब 25 दिन बाद भी पेमेंट नहीं पहुंची तो वह  घर के पते पर पहुंचा तो पता चला कि प्रीति नाम की कोई लड़की वहां रहती ही नहीं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई टहल दास ने दोनों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर  दोनों को रागा मोटर रामामंडी के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को  दोनों के कब्जे से 3 नई एक्टिवा बिना नं के बरामद हुई। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *