Blog

  • फायर ब्रिगेड की सेवाएं सराहनीय : विकास सकलानी 

    फायर ब्रिगेड की सेवाएं सराहनीय : विकास सकलानी 

    ऊना में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन 

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अन्तर्गत  ऊना में चले जागरुकता अभियान का आज  राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुठार कलां में समापन किया  गया । इस मौके पर  होमगार्ड्स  कमाडेंट ऊना मेजर विकास सकलानी ने  चीफ गेस्ट शिरकत की । अग्निशमन केंद्र आधिकारी ऊना  नितिन धीमान ने  फायर विभाग की सप्ताह भर की गतिवधियों को विस्तार से बताया । इस मौके पर  शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल, आपदा प्रबंधन कोर्डिनेटर सुमन चाहल , धीरज कुमार , नेस्ले कंपनी की ओर से जयदीप सिंह व लोकेश ठाकुर , स्कूल प्रिंसीपल रमन  बिज , पंचायत  प्रघान अनु बाला , एसएमसी प्रधान सीमा समेत अन्य उपस्थित रहे।  इस दौरान स्कूली छात्रों ने कुठार कलां से लेकर रामपुर अग्निशमन केंद्र  तक मिनी मैराथन   प्रतियोगिता में भाग लिया । जिसमें प्रथम स्थान पर राजन कुमार व महक, विजय कुमार  व ललिता ने दूसरा व अभिषेक व हरमन कौर  तीसरे स्थान पर रहे।

    ड्राइंग प्रतियोगिता में रिया प्रथम, रौनक द्वितीय व चंदन तृतीय स्थान पर रहे। अंश व सपना का बेहतर  प्रदर्शन रहा। अव्वल रहे छात्रों को फायर विभाग द्धारा  स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया।  फायर कर्मियों ने स्टुडेंट्स को फायर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। और फायर गाड़ी द्धारा पानी के  फ्रेशर  से आग बुझाने का करतब भी दिखाया। इस मौके पर कमाडेंट मेजर  विकास सकलानी ने कहा की 14 अप्रेल 1944 को मुंबई में  समुद्री जहाज  को आग लग गई थीं । आग को बुझाते समय 66 फायर फाइटर शहीद हो गए थे। उनका स्मरण करने के लिए व आग की घटनाएं को रोकने के लिए इस सप्ताह को मनाया जाता है।  इस मौके पर प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया गया।उन्होने कहा कि आग लगने कि स्थिति में  फायर ब्रिगेड के टोल फ्री     नंबर  101 डायल करके विभाग की सेवाएं ली जा सकती है।

  • पंजाबः मशरूम की खेती कर दूसरे किसानों के लिए बना मिसाल, देखें वीडियो

    पंजाबः मशरूम की खेती कर दूसरे किसानों के लिए बना मिसाल, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल शर्माः पठानकोट ज़िले के गांब अखवाना के एक किसान ने फसली चक्कर से बाहर निकल कर मशरूम की खेती करनी शुरू की है। इस किसान का नाम यशपाल सिंह है, यह अपने क्षेत्र में मशरूम फार्मर के रुप में जाने जाते हैं। मशरूम की खेती कर यशपाल सिंह लाखों रुपए महीना कमा रहे हैं। यशपाल सिंह मशरूम की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा कर दूसरे किसानों के लिए मिसाल बने हुए हैं।

    इस सम्बन्धी जानकरी देते हुए किसान यशपाल सिंह ओर उसके बेटे अमित ने बताया कि उन्होंने 9 साल पहले इस काम को शुरू किया था, शुरुआत में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, परन्तु जैसे जैसे समय बीतता गया, इस काम की सभी बारीकियां समझ आ गई। उन्होंने 1200 बेग से यह काम शुरू किया था, आज उनके पास 18 हजार बेग है। 

    इस काम मे आप जितनी मेहनत करोगे उतना आपका मुनाफा बढ़ता जाएगा। यह काम अकेले आदमी के बस का काम नही है, इस काम मे पूरे परिवार के सहयोग की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि रिवायती खेती गेंहू ओर धान में किसान को फसल की बिजाई के 6 महीने बाद पैसे मिलते है, परन्तु मशरूम की खेती में किसान को रोजाना ही पैसे मिलते है।

    उन्होंने अन्य किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह भी फसली चक्कर से बाहर निकल कर सहायक धंधे अपनाए ओर रोजाना ही पैसे कमाए। वही उनकी पत्नी ने भी कहा कि वह ओर उनका पूरा परिवार इस काम मे यशपाल का सहयोग करते है। इस काम से उनकी समाज मे पहचान भी बनी है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान के हलके में चली गोलियां, देखें वीडियो 

    पंजाबः सीएम भगवंत मान के हलके में चली गोलियां, देखें वीडियो 

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हलके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हरियाणा नंबर कार में सवार 2 युवकों पर हमलावारों ने गोलियां चला दी। मिली जानकारी के मुताबिक 6 से 7 युवकों ने हरियाणा नंबर की कार मेंं सवार दो नौजवानों को बाहर निकलने के लिए कहा और इस दौरान हमलावारों ने गोलियां चलाई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त हमलावार शराब के ठेकेदार बताए जा रहे है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस की टीम ने कार सवार युवकों के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उक्त युवकों को रोक लिया और उक्त कार सवार युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए कार सवार युवक विजय ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने गाड़ी रोकने के लिए कहा। पीड़ित ने कहा कि जैसे ही हमने गाड़ी रोकी तो उक्त हमलावर उन्हें कहने लगे कि आपने गाड़ी में शराब रखी हुई है और गाड़ी से बाहर आने का कहने लगे। इस दौरान वहां पर पुलिस भी आ गई। पीड़ित ने कहा कि हमने उन्हें बताया कि हम तो स्टूडेंट है और गाड़ी में कोई शराब नहीं है। उन्होंने अपना आई-कार्ड भी दिखाया। विजय ने बताया कि एक व्यक्ति के हाथ में पिस्तौल थी जबकि अन्य के हाथों में लाठी-डंडे थे। विजय ने बताया कि सफेद कुर्ते पायजामें में एक व्यक्ति ने उनकी कार के टायर पर गोली चला दी। इस दौरान वहां पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गाड़ी की सारी तालाशी ली लेकिन कोई शराब नहीं मिली। विजय ने बताया कि उ्कत हमलावारों ने हमारी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचाया है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप को लेकर पुलिस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप को लेकर पुलिस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को आज अमृतसर एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोक लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह लंदन जाने की फिराक में थी। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का बयान सामने आया है। दरअसल, किरणदीप कौर को एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में पुलिस अधिकारी कमलजीत संधू भी अमृतसर एयपोर्ट पर पहुंच गए है। हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने किरणदीप कौर के रोके जाने के मामले में और उससे की जा रही पूछताछ को लेकर चुपी साध रखी है। वह यह कह हुए दिखाई दे रहे है कि वह अपनी ड्यूटी करने आए है। किरणदीप कौर को लेकर जो भी तथ्य सामने आएंगे वह मीडिया के सामने रखे जाएंगे। सूत्रों के अनुसार किरण दीप कौर को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया हुआ है, जिसके मुताबिक किरण को पंजाब में ही रहना होगा।

    गौर हो कि अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर एनआरआई है और कहा जा रहा है कि अब भी वह विदेश जाने की तैयारी में थी। पुलिस को किरणदीप कौर के विदेश जाने की जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने एयरपोर्ट पर ही किरणदीप कौर को रोक लिया।  बताया जा रहा है कि अमृतसर एयरपोर्ट से किरणदीप बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट से रवाना होने वाली थी। बता दें कि अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में UK की एनआरआई किरणदीप कौर से शादी की थी। फरवरी में अमृतपाल से शादी के बाद किरणदीप कौर पंजाब ही रहने लगीं और इन दिनों अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रहती हैं। किरणदीप की पारिवारिक जड़ें जालंधर में बताई जाती हैं। किरणदीप और अमृतपाल की शादी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा गठित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के महीनों बाद हुई थी।

    पंजाब पुलिस ने पिछले दिनों उसकी पत्नी किरणदीप कौर से पूछताछ की थी। ये पूछताछ अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए कथित विदेशी फंडिंग के सिलसिले में की गई थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि अमृतपाल को 35 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है। सूत्रों ने कहा कि पंजाब पुलिस फंडिंग तंत्र का पता लगाने के लिए अमृतपाल, उनकी पत्नी, पिता और अन्य रिश्तेदारों के बैंक खातों की भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अमृतपाल सिंह ने विदेशी स्रोतों से मिले पैसों को खर्च कर अपने और अपने आदमियों के लिए नई एसयूवी खरीदी।

  • पंजाबः पिता बना बेटे का दुश्मन, चलाई गोलियां, जाने मामला 

    पंजाबः पिता बना बेटे का दुश्मन, चलाई गोलियां, जाने मामला 

    अमृतसर: कस्बा अजनाला के अंतर्गत आते गांव बल्लदवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर पिता ने अपने भाइयों के साथ मिलकर बेटे पर गोलियां चला दीं। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित युवक लवप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने बाप से अपने हिस्से की जमीन मांगने गया था। उसको बुलाकर उसके चाचा और पिता ने कुछ लोगों को बुलाकर उन पर हमला कर गोलियां चला दी, जिससे लवप्रीत घायल हो गया। घायल लवप्रीत ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की जाए।जब इस बारे में पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया के हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनका एक दिन का रिमांड लिया गया है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब से बड़ी खबरः पुलिस ने अमृतपाल सिंह की पत्नी को एयरपोर्ट पर रोका, विदेश जाने की फिराक में थी किरणदीप

    पंजाब से बड़ी खबरः पुलिस ने अमृतपाल सिंह की पत्नी को एयरपोर्ट पर रोका, विदेश जाने की फिराक में थी किरणदीप

    अमृतसरः अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।  लेकिन अभी भी अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं अब बड़ी खबर सामने आई है कि अमृतसर के एयरपोर्ट पर अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह लंदन जाने की फिराक में थी। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। गौर हो कि अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर एनआरआई है और कहा जा रहा हैकि अब भी वह विदेश जाने की तैयारी में थी। पुलिस को किरणदीप कौर के विदेश जाने की जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने एयरपोर्ट पर ही किरणदीप कौर को रोक लिया।  बताया जा रहा है कि अमृतसर एयरपोर्ट से किरणदीप बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट से रवाना होने वाली थी। 

    बता दें कि अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में UK की एनआरआई किरणदीप कौर से शादी की थी। फरवरी में अमृतपाल से शादी के बाद किरणदीप कौर पंजाब ही रहने लगीं और इन दिनों अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रहती हैं। किरणदीप की पारिवारिक जड़ें जालंधर में बताई जाती हैं। किरणदीप और अमृतपाल की शादी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा गठित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के महीनों बाद हुई थी।

    पंजाब पुलिस ने पिछले दिनों उसकी पत्नी किरणदीप कौर से पूछताछ की थी। ये पूछताछ अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए कथित विदेशी फंडिंग के सिलसिले में की गई थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि अमृतपाल को 35 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है। सूत्रों ने कहा कि पंजाब पुलिस फंडिंग तंत्र का पता लगाने के लिए अमृतपाल, उनकी पत्नी, पिता और अन्य रिश्तेदारों के बैंक खातों की भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अमृतपाल सिंह ने विदेशी स्रोतों से मिले पैसों को खर्च कर अपने और अपने आदमियों के लिए नई एसयूवी खरीदी।

    गौर हो कि अमृतपाल के खिलाफ जांच के दौरान एजेंसियों को ISI कनेक्शन भी मिला था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमृतपाल सिंह के आईएसआई से करीबी संबंध हैं। सूत्रों ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को अस्थिर करने के लिए उसे युवा सिखों को अपने समूह के तहत लाने के लिए कहा गया था। उसने विदेशी खालिस्तानी हमदर्दों से मिले पैसों से अवैध हथियार के अलावा 35 बुलेटप्रूफ जैकेट भी खरीदे थे।

  • जालंधरः इलाके में सरेआम चल रहा देह व्यापार, पुलिस ने की रेड, देखें वीडियो

    जालंधरः इलाके में सरेआम चल रहा देह व्यापार, पुलिस ने की रेड, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: काला सिंघा रोड के साथ लगती ईशवर कालोनी में सरेआम देह व्यापार का कारोबार चलने का मामला सामने है। यह देह व्यापार का काम ईशवर कालोनी की 1 नंबर गली में सरेआम चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसी के आस-पास कुछ और लोग भी देह व्यापार का कारोबार कर रहे है। बताया जा रहा हैकि इसी के साथ यहां पर नशे का कारोबार भी धड़ल्ले से हो रहा है। वहीं जब चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पत्रकार स्टिंग आप्रेशन करने के लिए पहुंचा तो उक्त देह व्यापार चलाने वाली आंटी ने वहां पर मौजूद लड़कियों के रेट के बारे में पहले जानकारी दी।

    इसके बाद जैसे ही उसे शक हुआ तो उसने उक्त लड़कियों को अंदर भेज दिया। थाना भार्गव कैंप के अंतगर्त आती ईशवर कालोनी में सरेआम चल रहे देह व्यापार के चल रहे अड्डे को लेकर  थाना प्रभारी से बात की तो वीडियो देखकर थाना भार्गव कैंप की पुलिस हरकत में आ गई। जिसके बाद थाना प्रभारी ने महिला पुलिस कर्मियों से साथ ईशवर कालोनी की गली नबंर 1 में सरेआम चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर रेड की। अब देखना यह होगा कि इस इलाके की अन्य जगहों पर चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर भी पुलिस कोई कार्रवाई करती है या यहीं पर ही खानापूर्ति करके इस मामले को खत्म कर देगी। 

  • जालंधरः उप चुनाव में मस्त हुआ प्रशासन, कई दिनों से गिरे पुलिस बूथ के पास लगा कूड़े का ढेर, देखें तस्वीरें

    जालंधरः उप चुनाव में मस्त हुआ प्रशासन, कई दिनों से गिरे पुलिस बूथ के पास लगा कूड़े का ढेर, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन मस्त हुआ पड़ा है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा सिर्फ कागजों तक ही लगता सीमित रह गया है। दरअसल, शहर के मेन चौंक का हाल बद से बदतर होता दिखाई है। जी हां हम बात कर रहे है बीआर अंबेडकर चौंक की। जहां पर पुलिस का बूथ कई दिनों से गिरा पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गिरे हुए पुलिस के बूथ के पास पिछले 15 दिनों से दिनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

    जिस पर किसी का कोई ध्यान नहीं जा रहा। तस्वीरों में आप देख सकते है कि वहां पर पड़ी गंदगी और गिरी पुलिस बूथ 15 दिनों ऐसे ही पड़ा है। प्रशासन कुभंकरण की नींद सो रहा है। वहीं शहर में 10 मई से लोकसभा उपचुनाव होने जा रहे जा रहे है। जिसका नतीजा 13 मई को घोषित किया जाएगा। ऐसे में शहर के मेन चौंक पर पड़े इस कूड़े के ढेर से दुकानदार परेशान हो रहे है। उनका कहना है कि कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

  • पंजाबः पुलिस के साथ बदसलूकी कर फरार हुए 15 संदिग्द व्यक्ति, तालाश जारी, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस के साथ बदसलूकी कर फरार हुए 15 संदिग्द व्यक्ति, तालाश जारी, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल शर्माः पठानकोट पुलिस जोकी सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल सेक्टर भारत पाक सीमा से सटे इलाकों में पूरी तरह मुस्तैद है और रात के समय भी चौकसी रखी जा रही है, जिसके चलते पुलिस की ओर से भारत पाक सीमा से सटे गांव पलाह जो की पंजाब का आखिरी गांव है इसके आगे जम्मू कश्मीर की सीमा लगती है पुलिस की टीम तैनात थी और जब कुछ लोग अपने छोटे हाथी गाड़ी में बैठकर वहां से गुजरे तो पुलिस को उनपर शक हुआ।

    जब पुलिस ने उनरा पीछा किया तो उन्होंने पुलिस के साथ बदसलूकी की और हाथापाई करने की कोशिश भी की और मौके से फरार हो गए। पुलिस पार्टी की ओर से उनकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल सभी संदिग्द मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, जिसके चलते पुलिस  ने अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

    इस बारे में जब डीएसपी से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी पुलिस पार्टी रात के समय सुरक्षा के मद्देनजर गश्त कर रही थी तभी कुछ लोग जो सीमावर्ती इलाके में घूम रहे थे जिन पर पुलिस पार्टी को शक हुआ और जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ बदसलूकी की, यही नहीं हाथापाई करने की भी कोशिश की गई। जिसके चलते जब पुलिस ने एक्शन दिखाया तो सभी लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने उनकी एक गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पुलिस की ओर से अगली कार्रवाई की जा रही है। 

  • पंजाबः सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने बाल किए दान, जाने मामला

    पंजाबः सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने बाल किए दान, जाने मामला

    अमृतसरः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने कैंसर पीड़ित है। हाल ही इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। कैंसर से पीड़ित होने के बाद नवजोत कौर ने अन्य के दर्द को जाना है। इस दौरान उन्होंने अपने लंबे बालों को कटवा, उन्हें दान कर दिया। अपने बॉय कट की लुक को शेयर करते हुए उन्होंने लोगों को भी अपने बाल दान करने के लिए कहा, ताकि कोई जरूरतमंद कैंसर मरीज सस्ती विग प्राप्त कर सकें।

    डॉ. नवजोत कौर ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए कहा- चीजों को नाले में फेंकना दूसरों के लिए बहुत मायने रखता है। मैंने अभी अपने लिए प्राकृतिक बालों की विग की कीमत के बारे में पूछताछ की, जिसकी मुझे दूसरी कीमोथेरेपी के बाद आवश्यकता होगी, लगभग 50,000 से 70,000 रुपए। इसलिए मैंने एक कैंसर रोगी के लिए अपने बाल दान करने का फैसला किया क्योंकि अधिक दान का मतलब है सस्ती विग… डॉ. नवजोत कौर ने बीते माह ही अपना कैंसर का ऑपरेशन करवाया है। उनका कैंसर दूसरे स्टेज पर था। उन्होंने ऑपरेशन से पहले अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के लिए पोस्ट को भी शेयर किया था।