Blog

  • इस मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    इस मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    नई दिल्ली: गुजरात की सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को तगड़ा झटका लगा है। सूरत की सत्र अदालत ने ‘मोदी सरनेम’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी ठहराये जाने के फैसले पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। इस फैसले के खिलाफ अब कांग्रेस हाई कोर्ट जा सकती है। कोर्ट के फैसले से पहले राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। वीडियो में अडानी और मोदी की तस्वीर के साथ कई सवाल उठाए गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरपी मोगेरा की अदालत ने गत वीरवार को राहुल गांधी के आवेदन पर फैसला 20 अप्रैल तक सुरक्षित रख लिया था। राहुल को आपराधिक मानहानि के इस मामले में दो साल के कारावास की सजा सुनाये जाने के एक निचली अदालत के फैसले के खिलाफ राहुल की अपील लंबित रहने के बीच फैसला सुरक्षित रखा गया। राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से सांसद बने थे। गत 23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था और दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी जिसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया।

    राहुल ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ तीन अप्रैल को सत्र अदालत का रुख किया। उनके वकीलों ने दो आवेदन भी दाखिल किये जिनमें एक सजा पर रोक के लिए और दूसरा अपील के निस्तारण तक दोषी ठहराये जाने पर स्थगन के लिए था। अदालत ने राहुल को जमानत देते हुए शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी और राज्य सरकार को नोटिस जारी किये थे। उसने पिछले वीरवार को दोनों पक्षों को सुना और फैसला 20 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

  • वैशाख अमावस्या के दिन लगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जाने क्या ना करें और किन्हें होगा फायदा

    वैशाख अमावस्या के दिन लगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जाने क्या ना करें और किन्हें होगा फायदा

    नई दिल्लीः वैशाख अमावस्या के दिन आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा है। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ये ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड में ही दिखाई देगा।

    ख्याल रहे कि सूर्य ग्रहण के समय सूर्य को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। इस दौरान  किसी मंदिर या धार्मिक स्थान में ना जाएं और किसी मूर्ति को भी हाथ ना लगाएं। ग्रहण के समय तेल मालिश करना, बाल या नाखून काटना भी वर्जित माना जाता है। एस्ट्रोलॉजी रिपोर्ट्स के अनुसार मिथुन, धनु और मीन राशि वाले लोगों पर सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव होगा। इन राशियों को आर्थिक लाभ, अच्छा स्वास्थ्य, पिता का सहयोग और मानसिक शांति की प्राप्ती होगी।

    अमावस्या के दिन पितरों के नाम से दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है और इसका बहुत अच्छा फल मिलता है। यदि आज के दिन आप सूर्य भगवान के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी आराधना करें तो ऐसा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से संबंधित पाठ जैसे सूर्य देव की पूजा, आदित्य हृदय स्त्रोत, सूर्यअष्टक स्त्रोत, का पाठ करना भी बेहद अच्छा माना जाता है। इसके अलावा  हनुमान चालीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करना भी बहुत शुभ होता है।

  • पंजाब: कोविड वैक्सीन खत्म होने के कारण विदेश जाना हुआ मुश्किल

    पंजाब: कोविड वैक्सीन खत्म होने के कारण विदेश जाना हुआ मुश्किल

    चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना के टीके का स्टॉक खत्म हो गया है। इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है, जिन्हें पढ़ाई या कामकाज के लिए कनाडा, अमेरिका या यूरोपीय देशों में जाना है। पंजाब के कई लोगों को वीजा तो मिल गया है लेकिन कोरोना टीकाकरण के बगैर विदेश यात्रा की अनुमति नहीं मिल रही। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार को इस संबंध में पत्र लिखकर कोरोना टीके के डोज उपलब्ध कराने की मांग की है। केंद्र सरकार ने देश में वैक्सीन का उत्पादन बंद करवाया दिया है। इससे पंजाब के अलावा बाकी राज्यों में भी समस्या आ रही होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से कोविड वैक्सीन का उत्पादन दोबारा शुरू करवाने का आग्रह किया है।

    पंजाब सरकार ने केंद्र से 35000 कोविड वैक्सीन की मांग भी की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार इसका भुगतान करने को तैयार है। विदेश में बन रही कोविड वैक्सीन को राज्य सरकार सीधे नहीं खरीद सकती। इसके लिए केंद्र सरकार को ही कदम उठाना होगा। पंजाब में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बावजूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का दावा है कि राज्य में महामारी की स्थिति चिंताजनक नहीं है और राज्य सरकार आवश्यक उपकरणों व साधनों के साथ पूरी तरह चौकस है।  उन्होंने लोगों को कोविड संबंधी नियमों का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय मास्क पहनने और अनावश्यक यात्रा टालने की हिदायत दी।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में बाकी राज्यों के मुकाबले स्थिति काफी बेहतर है और मंगलवार तक कोई मरीज वेंटिलेटर पर नहीं था। जान गंवाने वालों में कैंसर, शुगर व अन्य घातक रोगों से पीड़ित और बुजुर्ग शामिल हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने बुजुर्गों को एहतियात बरतने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वह अफवाहों से बचें और अपना रोजमर्रा का काम निश्चिंत होकर करते रहें। राज्य में टेस्टिंग का काम तेज किया गया है और हर रोज 4400 तक टेस्ट किए जा रहे हैं।

  • आज का राशिफल, 20 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 20 अप्रैल 2023

    मेष:  बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा।

    वृष: धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है।

    मिथुन: वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

    कर्क: वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    सिंह: स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।

    कन्या: किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।

    तुला: आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।

    वृश्चिक: आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।

    धनु: जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा।

    मकर: कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

    कुंभ: आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी।

    मीन: यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।

  • जालंधर : डाकघर की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, चपेट में आई हाई वोल्टेज तारें, देखें वीडियो

    जालंधर : डाकघर की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, चपेट में आई हाई वोल्टेज तारें, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: रेलवे स्टेशन के पास डाकघर की गाड़ी का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा देर रात को हुआ था। इस हादसे में डाकघर की गाड़ी दुकान के बाहर बने फुटपाथ से टकराई। इसके साथ ही गाड़ी ने वहां हाई वोल्टेज तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होगी।  वह घटना की सूचना मिलते ही आज सुबह थाना-3 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

    मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार गाड़ी चालक ने ड्रिंक की हुई थी और गाड़ियां काफी स्पीड से चला रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि दूसरी ओर थाना 3 के पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह हादसा गाड़ी चालक को नींद आने के कारण हो सकता है। बताया जा रहा है कि हंसी में गाड़ी चालक बाल-बाल बच गया। इस हादसे के बाद आसपास दुकानों की लाइट बंद हो गई है।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी तक ना ही उक्त दुकानदारों के द्वारा और ना ही बिजली विभाग के किसी अधिकारी द्वारा कोई कंप्लेंट दर्ज कराई गई है। थाना -3 के पुलिस अधिकारी ने कहा कि हाई वोल्टेज तारों को वहां से हटाने के बाद उक्त गाड़ी को कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई की जाएंगी।

  • जालंधर : घर से निकलने से पहले पढ़ें  यहअहम खबर, आज‌ माई हीरां गेट, पटेल चौक सहित ये रूट रहेंगे बंद

    जालंधर : घर से निकलने से पहले पढ़ें यहअहम खबर, आज‌ माई हीरां गेट, पटेल चौक सहित ये रूट रहेंगे बंद

    जालंधर/वरुण: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जालंधर का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज जालंधर के साईंदास स्कूल में आम आदमी पार्टी की रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएम मान व दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल विशेष रूप से भाग लेंगे। रैली के चलते उस तरफ के सभी रूट बंद रहेंगे। अतः जिन लोगों को पटेल चौक, माई हीरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक की तरफ जाना है तो वे अपना रूट बदल लें क्योंकि रैली के चलते इन रूटों को बंद कर जाएगा।

    सिर्फ वीवीआईपी वाहनों को ही रैली स्थल की तरफ जाने दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम करते हुए रैली स्थल पर जाने के लिए भी दो रास्ते ही रखे हैं। एक रास्ता साईंदास स्कूल के मुख्य गेट से ग्राउंड में जाने के लिए रखा गया है और दूसरा रास्ता दाना मंडी की तरफ से रखा है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर इन्हीं रास्तों पर लगाए गए सुरक्षा बैरियरों से होकर पहुंचना पड़ेगा।

  • जालंधर :  लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

    जालंधर : लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों को लिस्ट में शामिल किया है। जिनमें अंबिका सोनी, हरीश चौधरी, राजा वड़िंग, प्रताप बाजवा, सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिद्धू, राजिंदर कौर भट्ठल, हरीश रावत, अवतार हेनरी (सीनियर), गुरजीत सिंह औजला, राणा गुरजीत सिंह सहित कई दिग्गज नेता शामिल है। देखें लिस्ट :-

  • जालंधर: जीजा साला मिलकर चोरी की वारदातों को देते थे अंजाम, चढ़े पुलिस के हत्थे

    जालंधर: जीजा साला मिलकर चोरी की वारदातों को देते थे अंजाम, चढ़े पुलिस के हत्थे

    जालंधर/वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने दमोरिया पुल के पास से चोरी के मोटरसाइकल सहित जीजा साला को गिरफ़्तार किया है। पुलिस रिमांड ने दौरान दोनों के क़ब्ज़े से दो गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान राजवीर सिंह उर्फ़ राजा और पंकज निवासी हरदियाल के रूप में हुई है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि संजीव कुमार निवासी न्यू कैलाश नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका मोटरसाइकिल ढन मोहल्ला से चोर चोरी कर फ़रार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश जारी कर दी थी जिन्हें सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने दमोरिया पुल के पास से चोरी के मोटरसाइकल गिरफ़्तार किया और रिमांड के दौरान ख़ुलासे हुए कि वह इससे पहले कई जगह बारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

  • जालंधर: छीना झपटी के मामले में दो गिरफ़्तार, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर: छीना झपटी के मामले में दो गिरफ़्तार, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर/वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से छीने दो मोबाइल फ़ोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपितो की पहचान भार्गव कैंप निवासी साहिल कुमार और सौरव उर्फ़ गोशा के रूप में हुई है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई तरलोचन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान लाईपुर खालसा कॉलेज के पास मौजूद थे, जहाँ उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सौरव और साहिल मोटरसाइकिल पर सवार होकर भी छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने की फ़िराक़ में रविदास चौक से नकोदर चौक की तरफ़ आ रहे है। सीआईए स्टाफ़ की टीम ने भार्गव कैंप के पास नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से छीने हुए दो मोबाइल फ़ोन और वारदात में इस्तेमाल किया हुआ मोटरसाइकिल बरामद किया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੈਰੋਇਨ ਸਹਿਤ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੈਰੋਇਨ ਸਹਿਤ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਰੀਦਕੋਟ : ਬੀਤੇ ਕੁੱਜ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਫਰੀਦਕੋਟ ਸੀਆਈਏ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਮਕ ਇੱਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਨੂੰ 60 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਨਾਲ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਸੀ। 

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਐਸਪੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੋਰਾਣੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਸਪਲਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈਰੋਇਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜ਼ੇਲ੍ਹ ਚ ਬੰਦ ਅਪਰਾਧੀ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਨਾਲ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜ਼ੇਲ੍ਹ ਚ ਬੰਦ ਅਪਰਾਧੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰੋਡਕਸ਼ਨ ਵਰੰਟ ਤੇ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਸਿਆ ਕੇ ਇਸ ਦੇ ਜੈਤੋ ਨਿਵਾਸੀ ਸਾਥੀ ਵੱਲੋਂ ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਚੋ ਇਹ ਹਥਿਆਰ ਲਿਆਂਦੇ ਗੁਏ ਸਨ ਜਿਸ ਬਾਰੇ ਵੀ ਹੋਰ ਜਾਣਕਰੀ ਇੱਕਤਰ ਕੀਤੀ ਜਾਣੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜੈਤੋ ਨਿਵਾਸੀ ਅਪਰਾਧੀ ਦੀਪਕ ਮਾਨ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਹਲੇ ਬਾਕੀ ਹੈ।