Blog

  • पंजाबः बस और बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में 2 की मौत

    पंजाबः बस और बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में 2 की मौत

    फाजिल्काः अबोहर में बुधवार सुबह बस और बाइक की आमने सामने भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक थी कि इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा अबोहर-फाजिल्का रोड के गांव डंगर खेड़ा नजदीक हुआ हुआ।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में बाइक सवार दोनों नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली का हादसाग्रस्त होने से बचाव हो गया। घटना की सूचना मिलने पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • नकोदर टिमी चावला गोलीकांडः 3 आरोपी गिरफ्तार, डीजीपी गौरव यादव ने किया खुलासा

    नकोदर टिमी चावला गोलीकांडः 3 आरोपी गिरफ्तार, डीजीपी गौरव यादव ने किया खुलासा

    जालंधर/वरुणः नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिमी चावला के मर्डस केस के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। मामले का खुलासा डीजीपी गौरव यादव ने किया है। डीजीपी ने खुलासा करते हुए कहा कि नकोदर कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला की हत्या की साजिश अमरीका में रची गई है। डीजीपी ने बताया कि अमेरिका में बैठे अमनदीप सिंह ने साजिश रची थी। इस मामले में बठिंडा के रहने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    आरोपियों की पहचान खुशकरण सिंह, कमलदीप और मंगा सिंह के रूप में हुई है। डीजीपी ने बताया ने कि घटना को अंजाम नए गैंग ने दिया था।  उनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के करीब है। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 2 मोटरसाइकिल पर 5 शूटर आए थे। रेकी के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। बता दें कि टिमी चावला के मर्डर केस में उनके गनमैन मनदीप सिंह की भी मौत हो गई थी।

  • पंजाबः गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को आया अटैक, डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, देखें CCTV

    पंजाबः गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को आया अटैक, डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब में जिला लुधियाना के कस्बा जगराओं में लुधियाना-फिरोजपुर जीटी रोड पर बेकाबू फॉर्च्यूनर डिवाइडर तोड़ सर्विस लाइन पर जा पहुंची। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। जबकि गाड़ी चालक की हालत गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक मोगा से टेस्ट आदि करवा कर वापस आ रहा था।

    उसकी पहचान नवतेज सिंह के रूप में हुई है। नवतेज के साथ 2 लोग और मौजूद थे। वह बीमार रहता है, जिस वजह से वह मोगा से टेस्ट करवा वापस आ रहा था कि अचानक किसी तरह का उसे अटैक जैसा महसूस हुआ। इससे वह गाड़ी पर से संतुलन खो दिया। संतुलन बिगड़ने से वह गाड़ी को संभाल न सका और गाड़ी डिवाइडर से टकरा सर्विस लाइन पर आ गिरी। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

    गनीमत रही कि गाड़ी के आगे या पीछे कोई वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों को पहले जगराओं के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद घायलों को लुधियाना के अग्रसेन अस्पताल भेज दिया गया। घायल नवतेज सहौली गांव का रहने वाला है।

  • पंजाबः गैंस्टर से मिली पुलिस को धमकी, 12 अफसरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    पंजाबः गैंस्टर से मिली पुलिस को धमकी, 12 अफसरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    चंडीगढ़ः दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस के अफसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसमें स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल, डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, डीसीपी राजीव रंजन के लिए Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा की धमकी के बाद यह सुरक्षा बढ़ाई गई है।

    गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है कि उसके पास पुरी स्पेशल सेल टीम की फोटो है। पंजाब में घुसने की कोशिश की तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। इस धमकी के बाद स्पेशल सेल के सीपी, डीसीपी समेत 12 पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाई है। इस पोस्ट के बाद अधिकारी अलर्ट हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब गैंगस्टरों को दबोचने में स्पेशल सेल अधिक तेजी लाने जा रही है। स्पेशल सेल के अधिकारियों द्वारा गैंगस्टरों को दबोचने के लिए जो ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं उन्हें जल्द पूरा करने के अफसरों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

    लखवीर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी टीम के पास दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सभी अधिकारियों की तस्वीरें हैं। अगर इनमें से किसी ने भी पंजाब में घुसने की कोशिश की तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। बता दें कि लखबीर सिंह लंडा खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर है, जो आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर काम करता है। इन दोनों को पाकिस्तानी आतंकी संगठनों और खुफिया एजेंसियों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन इस बीच सूचना आई थी कि हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई।

    वहीं इस बीच गैंगस्टर लखबीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि उसने इटली के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी को मार डाला है। हरप्रीत दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए मुखबिर के तौर पर काम कर रहा था। इसलिए उसकी हत्या कर दी। गैंगस्टर लंडा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम करता है और फिलहाल कनाडा में छिपा हुआ है। लखबीर के खिलाफ पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस हत्या समेत कई मामलों में उसकी तलाश कर रही है।

  • दिन दिहाड़े स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक, देखें CCTV 

    दिन दिहाड़े स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक, देखें CCTV 

    नई दिल्‍ली: द्वारका जिले में बुधवार सुबह एक नाबालिग छात्रा पर तेजाब से हमला किया गया। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, घटना मोहन गार्डन इलाके में द्वारका मोड़ के पास हुई। 17 साल की लड़की अपनी छोटी बहन के साथ जा रही थी। अचानक बाइक पर दो लड़के आए और तेजाब फेंककर फरार हो गए। फिलहाल, सफदरजंग अस्‍पताल में पीड़‍िता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि उसे सुबह करीब 9 बजे पीसीआर पर घटना की सूचना मिली।

    पीड़‍िता की बहन ने दो परिचितों पर शक जताया है। पुलिस ने उनमें से एक को हिरासत में लिया है और दूसरे की तलाश कर रही है। वारदात की जानकारी मिलने पर दिल्‍ली महिला आयोग (DCW) ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। DCW चीफ स्‍वाति मालिवाल ने ट्वीट में कहा कि पीड़‍िता की मदद के लिए एक टीम अस्‍पताल भेजी गई है। मालिवाल ने तेजाब को लेकर सरकारों के लचर रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जागेंगी सरकारें?’

    दिल्‍ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि ‘थाना मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे पीसीआर कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था।’

    न्‍यूज एजेंसी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा कि ‘घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।’ बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

  • पंजाबः सरकार ने वर्ष 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः सरकार ने वर्ष 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने आगामी वर्ष 2023 की गजेटेड छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। पंजाब सरकार द्वारा जारी इस सूची के अनुसार वर्ष 2023 में जो गजेटेड छुट्टियां हैं उनकी सूची इस प्रकार है :-

  • दरिंदगी की सारे हदें पार ! रोटी की आस में ढाबे पर पहुंची महिला से 12 दिनों तक किया दुष्कर्म

    दरिंदगी की सारे हदें पार ! रोटी की आस में ढाबे पर पहुंची महिला से 12 दिनों तक किया दुष्कर्म

    सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक भूख से तड़पती महिला को रोटी देने की आड़ में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। घर से नाराज होकर निकली महिला भूख से तड़प रही थी। रास्ते में वह एक ढाबे पर पहुंची और उसने रोटी मांगी, उसे रोटी तो मिल गई मगर हवस के दरिंदों ने बारी-बारी से अपनी हवस का शिकार बनाया।12 दिनों तक महिला ढाबे में कैद रही और उसके साथ ढाबे पर ही दरिंदगी होती रही। उसके बाद किसी तरह मौका पाकर महिला ढाबे से भाग निकली और नादान थाना पहुंच कर अपनी आपबीती बताई।

    पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और कंचन ढाबा के मालिक समेत रसोइया और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, एनएच 30 हाइवे पर स्थित कंचन ढाबा में एक 26 वर्ष की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला मैहर की रहने वाली है। उसे ढाबे में बंधक बनाकर कई दिनों तक रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

    इस घिनौनी करतूत में ढाबा मालिक राजेंद्र पटेल ( जरियारी निवासी), लल्लू यादव (मऊगंज निवासी) और सनी साकेत (रिगरा निवासी) का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला 12 दिन पहले अपने घर से नाराज होकर पैदल ही बहन के घर लालपुर निकली थी। भूखी होने की बजह से ढाबा पहुंच गई, जहां रोटी तो मिली मगर हवस के दरिंदों ने उसे बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को किसी तरह मौका पाकर महिला भाग निकली और नादान थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। नादान पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी जेल की सलाखों में पहुंच गए हैं।

  • पंजाबः फंदा लगाकर ट्रैवल एजेंट ने दी जान

    पंजाबः फंदा लगाकर ट्रैवल एजेंट ने दी जान

    ससुर का आरोपः पैसों के लिए कुछ लोग करते थे परेशान

    बटालाः पंजाब के बटाला में संदिग्ध हालत में ट्रैवल एजेंट का काम करने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना मंगलवार देर शाम की है। वहीं मृतक की पहचान अमित मसीह (30) निवासी सिधवा के रूप में हुई है। घरवालों के मुताबिक अमित को कुछ लोग पैसों को लेकर परेशान करते थे जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

    अमित मसीह के ससुर जोगिंदर मसीह ने बताया कि अमित पुलिस लाइन रोड पर ट्रैवल एजेंट का काम करता था। बीते दिन वह सुबह अपने दफ्तर गया और देर शाम को परिवार वालों को उनके आत्महत्या करने की सूचना मिली। जोगिंदर मसीह ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लोग उसके दामाद को परेशान करते थे। 

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखदेव सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार वालों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः लतीफपुरा लोगों का हाल जानने पहुंचे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा, देखें वीडियो

    जालंधरः लतीफपुरा लोगों का हाल जानने पहुंचे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर के माडल टाउन स्थित लतीफपुरा में कोर्ट के आदेशों के बाद इप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम की ओर से इलाके में अवैध इमारतों पर कार्रवाई करते हुए उन पर पीला पंजा चला दिया गया। कड़ाके की ठंड में पांच दिन बीत जाने के बाद भी लोग वहां पर बैठे हुए है। बीते दिन यहां पर अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल भी लोगों का हाल जानने के लिए पहुंचे थे।

    वहीं आज भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा और माडल टाउन की पार्षद अरुणा अरोड़ा लोगों का हाल जानने वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेघर हुए लोगों से मामले को लेकर जानकारी ली। इस दौरान खैहरा सरकार के समक्ष इस मामले को उठाने के लिए कहा है और लोगों दिलाने की हर संभव कोशिश करने का आश्वासन दिया है।

  • जहरीली शराब का कहर, 10 की मौत, कई लोगों की स्थिति गंभीर

    जहरीली शराब का कहर, 10 की मौत, कई लोगों की स्थिति गंभीर

    छपरा: बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यह मामला सारण जिले से सामने आया है जहां जहरीली शराब से 10 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों की हालत अभी भी खराब है। इन सभी का इलाज चल रहा है। छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए 7 लोगों के शव पहुंचाए जा चुके हैं जबकि मसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कई बीमार लोगों का इलाज जारी है।

    परिजनों का कहना है कि सभी लोग एक साथ शराब पीने के कारण बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल लाया गयास लेकिन अस्पताल में भी उचित इलाज नहीं हुआ। लगातार बढ़ रहे मौत के मामलों को देखते हुए प्रशासन इलाकों में स्वास्थ विभाग की टीम भेज दिया है। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार इशुआपुर मसरख ,अमनौर में 10 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हो चुकी है।

    उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि प्रभावित इलाकों में उत्पाद विभाग की टीम ने भी छापेमारी शुरू कर दी है और शराब को जब्त करने का काम चल रहा है। जिन लोगों के परिजन इस कांड में अपनी जिंदगी गवा चुके हैं उनका रो रो कर बुरा हाल है। इस बीच छपरा में संदिग्ध परिस्थितियों में कई लोगों की मौत के बाद शराबबंदी को लेकर आम लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।