ऊना/सुशील पंडित: शिव सेना (शिंदे गुट)अगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से अपने प्रत्याशी चुनाव मे उतारेगी यह वात शिव सेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत कटोच,सचिव पंकज कौशल,सह सचिव राजीव मेनन,प्रदेश प्रवक्ता जय दता एवं प्रदेश युवा सचिव अंकुश शर्मा ने संयुक्त वयान में कही । शिव दत वशिष्ठ ने कहा कि शिवसेना पहले भी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारती रही हे उन्होंने ने कहा कि जल्दी ही प्रत्याशीयों की सूची केंद्रिय नेत्रित्व को प्रेशित कर दी जायेगी केंद्रिय नेत्रित्व का जो आदेश होगा उसके पश्चात अंतिम निर्णय लिया जायेगा