Home Himachal 26 नवम्बर को सभी ग्राम पंचायतों में लगेगी विशेष ग्राम सभा

26 नवम्बर को सभी ग्राम पंचायतों में लगेगी विशेष ग्राम सभा

0

ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस के सफल आयोजन को लेकर ऊना जिला की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए पंचायती राज संस्थाओं/ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा, संवैधानिक मूल्यों पर प्रश्नोत्तरी, स्वयं सहायता समूहों के साथ जुड़ाव व जनजातीय समुदायों में क्षमता निर्माण जैसी गतिविधयां आयोजित की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here