Home Himachal महाविद्यालय बंगाणा में विशेष सेमिनार का आयोजन

महाविद्यालय बंगाणा में विशेष सेमिनार का आयोजन

0

ऊना/ सुशील पंडित:अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। मंच का संचालन राजनीति विज्ञान की महासचिव परीक्षा ने किया। विशेष सेमिनार का विषय बजट 2024, बजट क्या है, भारतीय बजट के मुख्य दस्तावेज़, बजट कितने प्रकार के होते हैं, बजट का महत्व और प्रक्रिया, बजट बनाना कब शुरू होता है? पर था।

सेमिनार के मुख्य वक्ता बीए प्रथम वर्ष के छात्र वासु शर्मा और निखिल बागोरिया थे। निखिल और वासु शर्मा ने बताया कि सरकार की आय एवं व्यय का एक विवरण जिस प्रपत्र में एकत्रित किया जाता है, उसे बजट कहते है | बजट में  विगत वर्ष के आय और व्यय के अनुमानों का वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया जाता है| भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में बजट निर्माण के विषय में बताया गया है |

भारत में बजट पांच प्रकार के प्रयोग किये जाते है ,आम बजट, निष्पादन बजट, जिरोबेस बजट, आउटकम बजट, और जेंडर बजट । भारत में बजट निर्माण प्रक्रिया अगस्त-सितंबर के महीने में शुरू कर दी जाती है | इसके लिए बजट सर्कुलर जारी किया जाता है | वित्त विभाग के अधीन बजट डिवीजन अगस्त के अंत में या सितंबर के प्रारम्भ में बजट सर्कुलर जारी करता है | बजट द्वारा सरकार के सभी कार्य निर्धारित किये जाते है| सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था बजट के माध्यम से ही किया जाता है | सरकार बिना बजट के एक रूपये का व्यय नहीं कर सकती है |

बजट में प्रत्येक वर्ष नयी योजनाओं की घोषणा होती है और टैक्स में संसोधन किया जाता है, जिसका सीधा प्रभाव जनता पर पड़ता है, बजट में किये गए सभी प्रावधान तब तक लागू नहीं किये जा सकते है, जब तक संसद के द्वारा पास नहीं किया जाता है । इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी, राजनीति विज्ञान के उपप्रधान इंदू, महासचिव परीक्षा, कैशियर तीक्ष्णऔर मीडिया प्रभारी रोहित  मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here