Home Himachal कांगड़ स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीखा आग  व आपदा से लड़ने का गुर

कांगड़ स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीखा आग  व आपदा से लड़ने का गुर

0
कांगड़ स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीखा आग  व आपदा से लड़ने का गुर

ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्र के  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़   के  एन एन एस छात्रों व  अन्य ने आग व आपदा से लड़ने  के गुर सीखे। जागरूकता अभियान की मुहिम में शनिवार को  स्टुडेंट्स ने  आग के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल की ।  केंद्र अग्निशमन अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि मॉक ड्रिल में  अग्निशमन  विभाग के फायरमैन मुकेश कुमार ने स्टूडेंट्स को आग व आपदा के समय आगे आकर अपना बचाव करते हुए अनमोल जानों को बचाने में भूमिका निभाने के लिय प्रेरित किया ।  टीम में फायरमैन चंद्रमोहन व अमित कुमार भी शामिल रहे ।  कहा कि  मानवीय सेवा के लिय हम सब को हर वक्त तैयार रहना चाहिए ।

राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से सेवा करने  का लक्ष्य होना चाहिए। इस दौरान आग के प्रकार व प्रयोग होने वाले अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने के  तरीके वताए ।  वताया गया की आग की घटना घटित होने पर टोल फ्री नंबर 101 डायल करें।ओर अग्निशमन विभाग की सेवाए लें।  इस दौरान ये भी बताया कि आग  आपदा के समय   अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है।  ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर  होना सबके लिए  जरूरी है।

उन्होंने  आग के  बर्गीकरण के अनुसार आग को बुझाने के तरीके विस्तार से बताएं ।प्रेक्टिकल करके दिखाए गए। और स्टूडेंट्स से अभ्यास करवाया गया ।उन्होंने  स्टूडेंट्स से आग के प्रति जागरूकता  को जन जन  तक पहुंचाने का आवाहन किया । इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल स्नेह लता व  स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here