Home Himachal सुक्खू सरकार ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है- भुट्टो

सुक्खू सरकार ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है- भुट्टो

0

ऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने सुक्खू सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। भुट्टो ने एक विशेष वार्ता में बताया कि यह बजट हर वर्ग के लिए सुख के मार्ग खोलेगा। इसमें किसानों से लेकर छात्रों तक प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने का मौका दिया है। यह पहली सरकार है जिसने पंचायत प्रतिनिधियों की भी सुध ली है और उनके वेतनमान को बढ़ाया है।

उन्होंने राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1500 रूपए पेशन का ऐलान कर दिया है। अब राज्य की सभी महिलाओं को मासिक भत्ता किसी भी समय मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। भुट्टो ने कहा कि जयराम सरकार ने राज्य को कर्ज तले दबा दिया था। सुक्खू सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर राज्य मिला था जिसे अब आत्मनिर्भकर करने के लिए इस बजट में विशेष प्रावधान रखे गए हैं। जो विपक्ष इस बजट की आलोचना कर रहा है उसे भी आने वाले सालों में इस बजट के नतीजे देखने को मिल जाएंगे। यह एक असाधारण और ऐतिहासिक बजट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here