Blog

  • लेदर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

    उत्तर प्रदेश: नोएडा की एक लेदर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सुबह के वक्त कंपनी में अचानक आग लगी। आग को बुझाने के लिए दमकल विभग की 8 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है।अभी तक इस घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान होने की खबर नहीं आई है। 

    इस घटना में  किसी के मरने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन घटना में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग के मुताबिक शॉट सर्किट के कारण आग लग गई थी। जिसपर अब काबू पा लिया गया है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव के बीच सीनियर नेता ने छोड़ी पार्टी

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के मुताबिक लवली ने कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया के साथ अनबन के चलते पद छोड़ा है।

    पार्टी सूत्रों की माने तो ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब नेताओं ने बाबरिया के तौर-तरीकों पर आपत्ति जताई है। लवली के मुताबिक उन पर बाबरिया के खिलाफ रहने वाले नेताओं को बाहर करने का भारी दबाव है। जिससे तंग आकर वह इस्तीफा दे रहे हैं।

    हाल ही में राजकुमार चौहान ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसके पीछे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के व्यवहार को कारण बताया है। वे उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने टिकट न मिलने पर तीन दिन पहले बैठक में विरोध भी किया था।

    इस दौरान बाबरिया से नोकझोंक भी हुई थी। इस बारे में उनके खिलाफ पार्टी में एक शिकायत भी की गई है। यह शिकायत कार्रवाई के लिए आलाकमान के पास भेजी गई है, लेकिन उन्होंने शिकायत का निपटारा होने से पहले कांग्रेस छोड़ दी।

  • जालंधर :  खुशखबरी, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को 15 रुपए में मिलेगा खाना

    जालंधर, ENS: भारतीय रेल द्वारा ट्रेनों में सफर करने वाले अनारक्षित यात्रियों को सस्ता व ताजा भोजन उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाएं अमल में लाई जा रही है, जिससे यात्रियों की जेब पर भार नहीं पड़ेगा और अच्छा खाना भी मिल जाएगा। इसी क्रम में पंजाब के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर डिब्बा बंद खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसे जनता खाना का नाम दिया गया है। जनता खाना के नाम पर शुरू की योजना के तहत मात्र 15 रुपए में 7 पूड़ी (लगभग 175 ग्राम वजन), 150 ग्राम सब्जी व आचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे बेहद किफायती दामों में एक वक्त का खाना यात्रियों को मिला करेगा। इसके अलावा आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा आवंटित खान-पान यूनिटों पर किफायती भोजन (इकोनॉमी मील) की व्यवस्था की गई है व इसका मूल्य 20 रुपया रहेगा।

    किफायती भोजन में खाने की सामग्री व मात्रा जनता खाना के समान ही रहेगी। लेकिन इसमें अलग से 300 एम.एल. (मिली लीटर) पानी की बंद बोतल मिलेगी। यात्री जनता खाना के अलावा अपनी इच्छा अनुसार अन्य खाना भी खरीद सकते हैं। रेलवे द्वारा यह खाना कैटरिंग स्टॉलों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। भावी योजना के तहत पंजाब के फिरोजपुर मंडल के जम्मू-तवी, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, शहीद कप्तान तुषार महाजन, फिरोजपुर कैंट आदि रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। 

    फिलहाल यह सुविधा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध नहीं हो सकती, क्योंकि कई छोटे स्टेशनों पर खाना बनाने वाले स्टॉल उपलब्ध नहीं है। इसी के चलते जिन स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल उपलब्ध हैं और खाना पकाया जाता है, उन्हीं स्टेशनों पर यह सुविधा मिल पाएगी। अधिकारियों का कहना है कि रेल यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता, सही मात्रा एवं उचित रेट पर खान-पान की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए मंडल के खान-पान स्टालों की लगातार औचक चैकिंग करवाई जा रही है। विभाग द्वारा जनता खाना उपलब्ध करवाते हुए विशेष ध्यान दिया गया है ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। 

    इसी क्रम में खाने को पैकेट बंद करके दिया जाएगा। अनारक्षित यात्री ट्रेनों के स्टेशनों पर रूकने के वक्त रास्ते से खाना लेकर आगे निकल सकते हैं। इन योजनाओं को लेकर रेलवे द्वारा खाने के दामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि यात्रियों की जेब पर बोझ न पड़े, क्योंकि महंगा खाना हर यात्री के लिए संभव नहीं होता। विभाग द्वारा इसी तरह की और कई योजनाओं पर शुरू करने पर विचार कर रहा है। जिसके तहत किफायती दामों में बढ़िया खाना उपलब्ध हो सकेगा। उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी का कहना है कि भारतीय रेल द्वारा ट्रेनों में सफर करने वाले अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को सस्ता एवं ताजा खाना उपलब्ध करवाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। यात्री की सुविधा को देखते हुए इसी तरह की कोई और योजनाओं पर कार्य चल रहा है।

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साहिल खान गिरफ्तार

    मुंबई: बेटिंग ऐप के मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमे अभिनेता साहिल खान का नाम भी शामिल है।  मुंबई पुलिस की एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। 

    कुछ दिनों पहले एसआईटी (SIT) ने साहिल से पूछताछ भी की थी। साहिल ने बॉलीवुड की दुनिया मे  ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता कदम रखा था। फिल्मो मे कामयाबी न मिलने के बाद साहिल खान एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए।

     
    इस मामले मे साहिल खान ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई। अभिनेता साहिल पर आरोप है कि वह  एक बेटिंग ऐप में भागीदार हैं। मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किया। इससे पहले एसआईटी ने दिसंबर 2023 में साहिल और तीन अन्य को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए थे।

    उन्होंने मेसर्स के साथ एक अनुबंध के तहत सिर्फ एक ब्रांड प्रमोटर होने का दावा किया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह ऐप के को-ओनर थे। उन्हें रायपुर के रास्ते मुंबई लाया जा रहा है। आज दोपहर साहिल खान को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

     

  • गायिका ने दोस्त पर लगाया बलात्कार करने का आरोप, मामला दर्ज 

    लखनऊ: लखनऊ में 29 साल की एक सिंगर ने अपने पुरुष दोस्त पर शराब में नशीला पदार्थ मिलाने और आर्थिक मदद के बहाने उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज की। जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अपने सिंगिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने सोने के गहने गिरवी रखकर एक स्टूडियो खोला था, लेकिन स्टूडियो के इंटीरियर डेकोरेटर द्वारा और पैसे मांगने के कारण उसके पास रुपयों की कमी हो गई। 

    महिला सिंगर ने बताया कि उसका परिचय आशियाना के साहूकार ब्रिजेश यादव से हुआ था। पीड़ित ने कहा, “ब्रिजेश मेरी मदद करने के लिए तैयार हो गया। उसने मुझे पैसे देने और एग्रीमेंट के लिए स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करने के लिए अपने दफ्तर में बुलाया। जब मैं उनके दफ्तर में पहुंची, तो उन्होंने मुझे नशीला पदार्थ मिला हुआ ठंडा पानी पीने को दिया। जिसे पीने के बाद मैं बेहोश हो गई, इसके बाद उसने मेरे साथ बलात्कार किया और मोबाइल पर घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने एक महीने से ज्यादा समय तक मुझे ब्लैकमेल कर मेरा यौन शोषण किया।” पारा थाने के एसएचओ ब्रिजेश कुमार वर्मा ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • रेल यात्रीयों के लिए बड़ी खबर, हुआ बड़ा बदलाव

    नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने यात्रा के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब रेलवे की यात्रा के दौरान बच्चे का हाफ टिकट लेने पर वैकल्पिक बीमा का लाभ नहीं मिलेगा। आईआरसीटीसी के मुताबिक अब फुल टिकट बुक कराने पर ही यात्रियों को बीमा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। एक अप्रैल से प्रति यात्री प्रीमियम अब 45 पैसा कर दिया गया है।  आईआरसीटीसी के मुताबिक वैकल्पिक बीमा योजना का लाभ केवल ई-टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को ही मिल सकेगा। रेल टिकट काउंटर से खरीदे गए टिकट पर बीमा योजना नहीं लागू होगा।

    दरअसल, ऑनलाइन टिकट बुक कराते समय यह विकल्प चुनना होता है कि वे बीमा सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं या नहीं। अगर यात्री बीमा सुविधा का लाभ लेना चाहता है तो उसे उस ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। फिर बीमा कंपनी की ओर से रेल यात्री के मोबाइल और ई-मेल पर मैसेज आता है। अगर यात्रा के दौरान ट्रेन का रूट बदल दिया जाता है तब भी यात्री को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। बता दें कि इस बीमा योजना के तहत रेल यात्री की मौत होने पर 10 लाख रुपये, आंशिक विकलांग होने पर 7.5 लाख और घायल होने पर इलाज के लिए परिजनों को दो लाख रुपए दिए जाते है। 

  • पंजाब में लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, होगी बारिश

    जालंधर : देशभर में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं पंजाब में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है। पंजाब के लोगों को आज भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार यानी कि आज शाम पंजाब के कई हिस्सों में काले बादल छा गए और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

    पंजाब में मौसम में बदलाव के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। आपको बता दें मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिन तक बारिश की संभावना है, जिससे पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में अगले 2 दिन तक ऑरेंज अलर्ट बताया गया है। मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया। 

  • पंजाबः प्रवासी मजदूर के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः  जिला फिरोजपुर में चोरीयों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन चोरों की तरफ से सरेआम चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है,  ताज़ी घटना फिरोजपुर के गांव लूमड़ी वाला से सामने आई है। यहां ईटों के भट्टे पर प्रवासी मजदूर के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। 

    जानकारी देते हुए पिरजनों ने कहा कि हम भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं, रात के समय हम बच्चों को सुलाकर काम पर चले गए, पीछे से घर के अंदर ताले तोड़ के बक्से में पड़े पैसे 23100 रुपए नगदी और बच्चों की चांदी के कड़े निकाल कर ले गए। जब हमने वापस आकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और कपड़ों पड़ा था। पीड़ित प्रवासी मजदूरों ने बताया कि हमने इस की शिकायत थाना कुलगढ़ी को दे दी है, पर अभी तक का पुलिस चोरों को ढूंढने में नाकाम नजर आ रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि हमें न्याय दिलाया जाए और उन चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • बवंडर में 5 लोगों की मौ+त, 33 घायल, देखें वीडियो 

    चीन:  दक्षिणी चीन के गुआंगजौ में आए बवंडर में पांच लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। CNN ने चीनी सरकारी मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी है। दक्षिणी चीन में लगभग 1 करोड़ 90 लाख लोगों की आबादी वाले शहर गुआंगजौ में स्तर-तीन की तीव्रता वाले बवंडर देखे जा रहे हैं‌। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बवंडर में 141 फैक्ट्री की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन कोई भी आवासीय घर नहीं गिरा। सिन्हुआ का हवाला देते हुए CNN ने बताया कि बैयुन जिले के लियांगटियन गांव में एक मौसम केंद्र है, जहां से बवंडर के बारे में पता चल था‌। स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे तक खोज एवं बचाव अभियान पूरा कर लिया गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस सप्ताह की शुरुआत में गुआंग्डोंग में बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, 16 अप्रैल से लगातार मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

    चीन की तुलना में अमेरिका में ज्यादा बवंडर आते हैं। 2015 में एक वैज्ञानिक लेख में बताया गया कि चीन में प्रति वर्ष औसतन 100 के आस-पास से बवंडर आते हैं और वर्ष 1961 के बाद से 50 वर्षों में देश में बवंडर से कम से कम 1,772 लोग मारे गए हैं। फिलहाल, चीन मौसम विज्ञान एजेंसी ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस महीने के अंत तक तेज तूफान जारी रहेगा।

  • शादी में दूल्हे के रंग देख भड़की दुल्हन, बैंरग लौटी बारात

    यूपी: रामपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में होने वाली शादी दूल्हे के रंग की वजह से सुर्खियों में आ गई। यहां दूल्हे का रंग काला देख दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। लोगों का मान- मनौव्वल भी काम नहीं आया और बारात को बैंरग लौटना पड़ा। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किये जा रहें हैं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हैं। कोतवाली के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता कुछ दिन पहले जनपद रामपुर के मोहल्ला पहाड़ी गेट निवासी के बेटे के साथ हुआ था। शुक्रवार की रात दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंच गया। दुल्हन पक्ष के परिवार वालों ने बारातियों की खातिरदारी की।

    बारात चढ़त भी धूमधाम से हुई। बारात चढ़त के समय दुल्हन पक्ष की महिलाओं में दूल्हे का रंग अधिक काला होने को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई देखते ही देखते महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। दूल्हा का रंग काला होने से महिलाओं का शादी का विरोध करने की सूचना दुल्हन को हुई तो उसने भी शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन का शादी से इंकार करने पर वर पक्ष मे हड़कंप मच गया। दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग शादी करने को तैयार नहीं हुए। जिसके चलते देररात दूल्हा पक्ष के लोग बिना दुल्हन को लिए घर वापस लौट गए। शनिवार को फिर से दोनों पक्षों मे पंचायत बैठी ओर समझौते के प्रयास शुरू हुआ, लेकिन समाचार भेजे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका।