Blog

  • शादी में दूल्हे के रंग देख भड़की दुल्हन, बैंरग लौटी बारात

    यूपी: रामपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में होने वाली शादी दूल्हे के रंग की वजह से सुर्खियों में आ गई। यहां दूल्हे का रंग काला देख दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। लोगों का मान- मनौव्वल भी काम नहीं आया और बारात को बैंरग लौटना पड़ा। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किये जा रहें हैं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हैं। कोतवाली के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता कुछ दिन पहले जनपद रामपुर के मोहल्ला पहाड़ी गेट निवासी के बेटे के साथ हुआ था। शुक्रवार की रात दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंच गया। दुल्हन पक्ष के परिवार वालों ने बारातियों की खातिरदारी की।

    बारात चढ़त भी धूमधाम से हुई। बारात चढ़त के समय दुल्हन पक्ष की महिलाओं में दूल्हे का रंग अधिक काला होने को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई देखते ही देखते महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। दूल्हा का रंग काला होने से महिलाओं का शादी का विरोध करने की सूचना दुल्हन को हुई तो उसने भी शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन का शादी से इंकार करने पर वर पक्ष मे हड़कंप मच गया। दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग शादी करने को तैयार नहीं हुए। जिसके चलते देररात दूल्हा पक्ष के लोग बिना दुल्हन को लिए घर वापस लौट गए। शनिवार को फिर से दोनों पक्षों मे पंचायत बैठी ओर समझौते के प्रयास शुरू हुआ, लेकिन समाचार भेजे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका।

  • आप विधायक को ED ने जारी किया समन

    नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को उनकी अध्यक्षता के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में अगले सप्ताह फिर से पेश होने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार आप विधायक को 29 अप्रैल को पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराना जारी रखने के लिए कहा गया है।

    ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक से केंद्रीय एजेंसी ने पिछले सप्ताह लगभग 13 घंटे तक पूछताछ की थी। संबंधित घटनाक्रम में दिल्ली की एक अदालत ने खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की अनदेखी करने के लिए एजेंसी द्वारा दायर किए गए एक मुकदमे में शनिवार को जमानत दे दी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) दिव्या मल्होत्रा ने अदालत में पेश होने के बाद खान को 15,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा कर दिया।

    आप नेता और दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने पहले कहा था कि खान के खिलाफ ईडी का मामला फर्जी है और पार्टी अपने विधायक के साथ खड़ी है। उच्चतम न्यायालय द्वारा इस मामले में आप विधायक की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार किए जाने के बाद 18 अप्रैल को खान एजेंसी के सामने पेश हुए थे। उस दौरान ईडी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान खान ने दावा किया था कि जब वह वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे तो उन्होंने नियमों का पालन किया और कानूनी राय लेने के बाद और 2013 में आए नए अधिनियम (बोर्ड के लिए) के अनुसार सबकुछ किया था।

    खान और उनके कथित सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी और दिल्ली पुलिस की तीन शिकायतों से जुड़ा है। ईडी ने दावा किया है कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती के माध्यम से बड़ी रकम नकद में अर्जित की और अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने के लिए उस रकम का निवेश किया।

  • आज का राशिफल, 28 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 28 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 5 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 49 तक मूल नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज नई-नई जानकारियां हासिल करना और उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम को पूरा कर पाएंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। अपरिचित लोगों पर बिना सोचे-समझे विश्वास ना करें, बेहतर होगा कि कोई भी निर्णय खुद ही लें। आज बिजनेस में भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं पर काम करने का अनुकूल समय है। ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का अधिकारियों के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा।

    वृष राशि:  आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में खास मित्र के सहयोग से आपकी हिम्मत और हौसला बना रहेगा। फोन और मेंल द्वारा नई जानकारियां और समाचार मिल सकते हैं। आज बातचीत द्वारा आप अपने काम करवाने में सक्षम भी रहेंगे। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चले तो बेहतर होगा। आज व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। आज कार्यभार की भी अधिकता बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ कही घूमने जायेंगे।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं, उनकी बातों और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। आज आपके अंदर कोई बड़ा फैसला लेने की हिम्मत आएगी। खर्चों को सीमित रखें नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। आज किसी कमेंटी जैसी गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी जानकारी अवश्य ले लें। कारोबार बढ़ाने की कोई नई योजना हाथ लग सकती है, उस पर पूरी तरह एकाग्र:चित्त होकर कार्य करेंगे। नए लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढ़िया नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हे पुराने किए गए कार्यो की वजह से वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर जरूर अमल करें। स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी होने की वजह से आपके बनते कार्यों में समय लग सकता है। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। आज फिजूलखर्चों पर भी अंकुश लगाना जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य रखा है, उसके लिए बहुत मेंहनत की जरूरत है। इस समय दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

    कन्या राशि:  आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आज आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज अपने गुस्से व इगो पर काबू रखेंगे और शांतिपूर्ण रवैया अपनायेगे। आज व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। मीडिया व संपर्क सूत्रों द्वारा आपको कुछ नई योजनाएं बनाने में सफलता मिलेगी।

    तुला राशि: आज आपका दिन ठीक:ठाक रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज कोई भी काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लें। रिश्ते में हो रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देनें के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें।

    वृश्चिक राशि:  आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेंहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिए काफी अच्छा समय चल रहा है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा।

    धनु राशि:  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। वर्क:फील्ड में आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। किसी अच्छे कॉलेज से जॉब का प्रपोजल आयेगा। सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होने वाला है। लवमेट आज कहीं घूमने जा सकते हैं, रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है।

    मकर राशि:  आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अनुभवी लोगों के सानिध्य का अवसर मिलेगा और विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव है। आज ज्ञानवर्धक किताबें और साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएंगे। बिजनेस में बदलाव होने की संभावना है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपको अपने प्रोजेक्ट से संबंधित उचित परिणाम मिलेंगे, उच्चाधिकारियों का सहयोग भी बना रहेगा।

    कुंभ राशि:  आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बढ़ाने में किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा। आज अपने प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे, जिससे उनका काम पूरा होगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    मीन राशि:  आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा। आपका किसी के प्रति अधिक आत्मविश्वास अच्छा नहीं रहेगा। आज आप सामाजिक स्तर पर कुछ नए बदलाव करने की सोचेंगे, आपको अन्य लोगों का साथ भी मिलेगा। आज आपको खुद के लिए बनाया हुआ नजरिया सुधारने की आवश्यकता है। आज आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है, जिससे आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। लवमेंट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है

    1. जालंधरः Bittu Pardesi के बाहर ग्राहक का हंगामा, पापड़ी चाट में छिपकली निकलने के लगे आरोप, देखे Live

      जालंधर, ENS: अर्बन अस्टेट में स्थित मशहूर चाट की दुकान बिट्टू परदेसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दुकान पर ग्राहक द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, दुकान से पापड़ी चाट ले जाने वाले ग्राहक द्वारा सनसनीआरोप लगाने का मामला सामने आया है। शिवनगर के रहने वाले निशांत मलिक ने बताया कि वह 10:00 बजे के करीब बिट्टू परदेसी से पापड़ी चाट पैक करवा कर घर लेकर गए थे।

      वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें 

      इस दौरान जैसे ही उन्होंने घर जाकर पापड़ी चाट का लिफाफा खोलकर बर्तन में डाला तो उसे एक बड़ी छिपकली निकली। इसके बाद वह तुंरत मामले की शिकायत लेकर बिट्टू परदेसी की दुकान पर पहुंचे। ग्राहक का आरोप है कि दुकानदार द्वारा शिकायत पर गौर करना तो दूर बिट्टू परदेसी के हक में आए मार्केट के प्रधान ने ग्राहक से ही बहसवादी करनी शुरू कर दी। लेकिन जब मीडिया का हस्तक्षेप हुआ तो प्रधान गाड़ी में बैठकर नौ दो ग्यारह हो गया। इस दौरान ग्राहक द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद बिट्टू परदेसी के संचालकों ने दुकान के शटर बंद करके चले गए।

    2. 60 की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लॉयर ने बनाया इतिहास!

      नई दिल्लीः अक्सर हमें ये सुने में आया हैं कि केवल शारीरिक सुंदरता ही नहीं जरूरी होती है, किसी भी उम्र में आप हर खिताब अपने नाम कर सकते हैं, लेकिन हाल ही में अर्जेंटीना की रहने वाली 60 साल की लॉयर और पत्रकार एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने इस बात को बिल्कुल झूठा साबित कर दिया है, और एक ऐसा इतिहास रचा, जिनसे सभी को हैरान कर दिया है।

      जानकारी के मुताबिक, 60 वर्षिय की एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब अपने नाम कर एक नया इतिहास रच दिया है। इसके कई सारे फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। Alejandra Marisa Rodríguez अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत की राजधानी ला प्लाटा की रहने वाली हैं। जो कि पेशे से एक वकील होने के साथ-साथ एक पत्रकार भी हैं। वहीं, हर कोई इस बात से हैरान है।

      एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने 60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का ताज अपने नाम कर उम्र और सुंदरता के बारे में रूढ़िवादिता की छोटी सोच को करारा जवाब दिया है, जो ऐसा बोलते हैं सुंदरता बस एक उम्र तक ही रहती है। साथ ही एलेजांद्रा ने अपनी जीत से दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है। 

      इतना ही नहीं, उनकी कई सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी खूबसूरत स्माइल और अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। साथ ही हर कोई उनकी खूब तारीफ भी कर रहा है। ट्विटर (एक्स) पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, इस जीत के साथ रोड्रिग्ज मई 2024 में होने वाले मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना के राष्ट्रीय चयन में ब्यूनस आयर्स का रिप्रेजेंट करने के लिए तैयार है। वे मिस यूनिवर्स वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का भी हिस्सा बनने वाली हैं, जहां वो 28 सितंबर, 2024 को अर्जेंटीना का झंडा ले जाएंगी।

    3. गगरेट कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक नहीं जुटा पाए भीड़, टिकट के चाहवानों ने बनाई रखी दूरी 

      ऊना/सुशील पंडित :गगरेट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की टिकट हासिल कर लौटे पूर्व विधायक राकेश कालिया के वेलकम में रैली का आयोजन तो किया गया लेकिन राकेश कालिया के समर्थक भीड़ न जुटा पाए। पिछले एक माह से कांग्रेस की टिकट मांग रहे स्थानीय कांग्रेस नेताओं को जब कांग्रेस हाईकमान ने सचिव  नजरअंदाज कर दिया तो ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवम नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के स्वागत कार्यक्रम से दूरी बना ली, जिससे इस कार्यक्रम कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक भीड़ न जुटा पाए।

      गौर रहे कि पिछले एक माह से प्रदेश कांग्रेस  रमन जसवाल, पूर्व जिला पार्षद अश्वनी ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव सरोज शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजेश डोगरा, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन अजय ठाकुर इत्यादि विधानसभा उपचुनाव हेतु  कांग्रेस के टिकट की मांग कर रहे थे और बाकायदा कांग्रेस के प्रदेश एवम केंद्रीय स्तर के नेताओं से मिलकर उन्होंने धरतीपुत्र को टिकट देने की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने राकेश कालिया पर विश्वास जताया, जिससे उक्त नेता निराश दिख रहे हैं।

      गूगलैहड़ से लेकर सलोह बैरी और जोह से लेकर भंजाल तक कार्यकर्ताओं का हजूम नजर न आया, यद्यपि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक नारेबाजी कर माहौल को कुछ ठीक करते नजर आये। आलम यह रहा कि टिकट के कुछ चाहवानों ने गलत टिकट आबंटन का मुद्दा बनाकर इसे मीडिया में भी उछाल दिया जिसको नियंत्रित करना कांग्रेस प्रत्याशी के लिए बड़ी परीक्षा होगी।

    4. राकेश कालिया अभी भी करते हैं गगरेट की जनता के दिलों पर राज

      कांग्रेस टिकट लेकर लौटे राकेश कालिया 

       ऊना/सुशील पंडित :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राकेश कालिया विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को दिल्ली से कांग्रेस की टिकट लेकर लौटे तो गगरेट की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ आया। वह माहौल यह बताने के लिए काफी था कि इस माहौल में राकेश कालिया को इस उपचुनाव में कम आंकना भाजपा के लिए बड़ी भूल होगी। रोड शो के बहाने जब राकेश कालिया ने अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया तो जनता ने भी दिल खोल कर कालिया को आर्शीवाद देकर यह साबित कर दिया कि राकेश कालिया गगरेट क्षेत्र की जनता के दिलों पर अभी भी राज करते हैं।

      कांग्रेस द्वारा विधानसभा क्षेत्र गगरेट में होने जा रहे उपचुनाव के लिए राकेश कालिया को प्रत्याशी घोषित करते ही इस विधानसभा क्षेत्र में सारे समीकरण उलट-पलट होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को राकेश कालिया ने गुगलैहड़ गांव से अपना रोड शो शुरू किया ,कांग्रेस टिकट के लिए अपने नाम की पैरवी कर रहे अश्वनी ठाकुर ने भी मनमुटाव को मिटाते हुए राकेश कालिया का इस्तकबाल किया कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक राकेश कालिया ने कहा कि यह उपचुनाव सत्य व असत्य के बीच लड़ाई है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में जो अराजकता फैलाई गई थी उसे अब खत्म करने का वक्त आ गया है। जिन लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को गिराने की साजिश रची उन्हें अब हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने जनता का आह्वान किया यह लड़ाई गगरेट के स्वाभिमान की लड़ाई है इसमें हर शख्स खुलकर आगे आए।

    5. औद्योगिक प्लांट लोगों के लिए परेशानी का सबब

      ऊना सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव घालूवाल में लगा औद्योगिक प्लांट लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है हिंदोस्तान फार्मड्रेक्ट प्राइवेट लिमिटिट का यूनिट घालूवाल में खुला है जो की काफी समय से बंद पड़ा है जबकी एक प्रोसेसिंग प्लांट इंडस्ट्री एरिया पंडोगा में चलता है पंडोगा प्लांट से रोजाना ट्रकों के ट्रक भरकर गीला वेस्ट लाकर होशियारपुर मुख्य सड़क किनारे नजदीक पेट्रोल पंप स्थित प्लांट में लाकर खुले में सुखाया जाता है जबकि प्लांट के नजदीक काफी लोगों के घर हैं लोगों की नजरों से बचने के लिए कंपनी द्वारा जालीदार कपड़े से प्लांट को कवर कर रखा गया है रोजाना सैकड़ों टन गीला कचरा सुखाने से मक्खियों मच्छरों की भरमार हो गई है।

      आस पास रहने वाले लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है बारिश होने पर प्लांट के पास से गुजरना भी मुहाल हो जाता है आस पास के घरों में बदबू फैल जाती है स्थानीय निवासी सुकेश ने बताया की मक्खियों मच्छरों के चलते उन्हें हर समय मलेरिया फूड प्वाजनिंग सहित घातक बीमारी का डर सता रहा है गांववासियों द्वारा कई वार कंपनी को गीला कचरा आबादी के नजदीक न सुखाने की अपील की गई लेकिन कंपनी द्वारा लगातार यह कार्य किया जा रहा है।

      शनिवार को ग्रामवासी उपप्रधान अनिल जसवाल सहित उद्योग में पहुंचे तो कंपनी मैनेजर ने उपप्रधान से भी बदसलूकी की। ग्रामवासियों ने गेट के बाहर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की मजे की बात यह है की प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा नोटिस देने के बावजूद भी कंपनी द्वारा धडल्ले से मुख्य सड़क व आबादी के नजदीक गीला कचरा सुखाने से बाज नहीं आ रही। उपप्रधान अनिल जसवाल ने कहा कि उन्होंने पंचायत की तरफ से डी सी ऊना प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को जल्द से जल्द समस्या का स्थाई समाधान करने का ज्ञापन भेज दिया है।

      इस अवसर पर उपप्रधान अनिल जसवाल, सुकेश कुमार, जगत राम, राज कुमार, कुशल शर्मा, विक्रम जसवाल, सुमन बाला, उषा रानी, सन्नी जसवाल, वीरभद्र सिंह, पूजा देवी, नरदेव सिंह, भूपिंदर सिंह, सुरेश कुमार, पूर्व प्रधान नंद लाल, राम कुमार, संजय, चंचल कुमार, कमल, कुशल, बलजीत, अनिता, विशाल, अभिनव, रमन ठाकुर बलराम मौजूद रहे।

    6. हिमाचल के उद्योग जगत व सामाजिक संस्थाओं ने घेरी पंजाब सरकार

      आक्रोशित लघु उद्योग संघ ने टूटे पुल को न बनाने पर भगवंत मान सरकार को लिया आडे हाथों

      क्षतिग्रस्त दभोटा पुल पर दिया दो घंटे धरना किया जमकर प्रदर्शन


      पंजाब सरकार को जमकर कोसा तो हिमाचल को भी चेताया


      जुलाई में क्षतिग्रस्त पुल की सुध न लेने पर भडक़े थे बीबीएन के लोग


      बरोटीवाला: हिमाचल व पंजाब को जोडने वाले दभोटा पुल का निर्माण न करने पर बी.बी.एन के उद्योग जगत ने खफा होकर क्षतिग्रस्त पुल के उपर धरना दिया और पंजाब एवं हिमाचल सरकार के विरुद्व जमकर नारेबाजी की। उद्यमियों व सामाजिक संस्थाओं ने ट्रांसपोर्ट यूनियनों के साथ मिलकर उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ के बैनर तले शनिवार सुबह ही दभोटा पुल पर डेरा ड़ाल लिया जिससे पंजाब सरकार भी सकते में आ गई।

      पंजाब सरकार को आशा नहीं थी कि इतनी संख्या में लोग यहां आकर पुल पर बैठकर उनकी सरकार के विरुद्व जमकर गुब्बार निकालेंगे। शनिवार सुबह 10 बजे से ही लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अशोक राणा व महामंत्री अनिल मलिक तथा फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर के नेतृत्व क्षतिग्रस्त दभोटा पुल पर जुटने शुरु हो गए। उनको स्थानीय पंचायतों के साथ साथ ट्रांसपोर्ट यूनियनों व रोड सेफटी क्लब का सहयोग मिला। आचार संहिता के दौरान हुए इस धरने प्रदर्शन के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के चलते दोनो राज्यों ने यहां पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया था।

      पंजाब सरकार को आशंका थी कि यहां पर ट्रैफिक जाम किया जा सकता था इसलिए उन्होने अलग रास्ते से यातायात निकालने का प्लान भी बनाया था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारा उदेश्य पंजाब व हिमाचल सरकार को जगाना है चक्का जाम करना नहीं। प्रदेश के प्रमुख उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ के के राज्याध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि यह पंजाब सरकार के लिए शर्म की बात है कि एक पुल 10 माह पहले आंशिक तौर पर टूटा था लेकिन पंजाब सरकार के पास इसकी मुरम्मत के लिए पैसे नहीं है।

      उन्होने कहा कि वैश्विक स्तर पर देश आगे बढ़ा है लेकिन आज भी हमें चालीस साल पहले नदियों से होकर गुजरना पड़ रहा है इससे हमारे उद्योग जगत को भारी नुक्सान झेलना पड़ रहा है। हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा श्रीकांत शर्मा ने कहा इस दस माह में हमारा संपर्क पंजाब से कट गया है जिसके लिए भगवंत मान सरकार के साथ साथ प्रदेश की सुक्खू सरकार भी बराबर की जिम्मेदार है। आंदोलन को पंजाब के कई आंदोलनकारियों के अलावा हिमाचल कल्याण सभा के अध्यक्ष कुलवीर जम्वाल, रोड सेफटी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मोहन लाल, तरलोचन सिंह, व्यापार मंडल के भरतगढ के सदस्य बंटी, लघु उद्योग संघ के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, संजीव राणा, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के राज्याध्यक्ष चिंरजीव सिंह ठाकुर,  दभोटा पंचायत के उपप्रधान जगतार सिंह व बीडीसी  ने भी संबोधित किया।


      नदियों में उतर कर नंगे पैर चले उद्यमी व ग्रामीण-
      धरने प्रदर्शन के बाद उद्यमियों व आम लोगों ने एक रोष रैली भी निकाली। यह रोष रैली पुल से होकर उस नदी तक गई जहां से वैकल्पिक तौर पर वाहनों की आवाजाही होती है। लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अशोक राणा अपनी टीम सहित नंगे पैर नदी में उतरे और उन्होने रोष जताया कि सरकारों के पास सब कुछ है फ्री में बांटने के लिए लेकिन पुल बनाने के लिए पैसे नहीं है। नदी में नंगे पैर उतरने का उनका मकसद था कि सरकारों को जनता की दिक्कतों का पता चले।


      तहसीलदार आंनदपुर ने खत्म करवाया धरना-
      आंदोलनकारी इसके बाद रोपड डीसी कार्यालय का घेराव करने का एलान कर चुके थे लेकिन इसी बीच पंजाब का सरकारी अम्ला चुनावों के चलते सक्रिय हो गया। पहले आंदोलनकारियों को बातचीत के लिए एसडीएम आनंदपुर साहिब ने अपने पास बुलाया लेकिन ज्यादा संख्या व आक्राशित लोग देखकर बाद में अपने तहसीलदार राजकल सेखों को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने कहा कि इस पुल को लेकर आप सोमवार को आंनदपुर साहिब के एसडीएम को मिलिए ताकि पुल निर्माण की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। डा श्रीकांत ने पंजाब के तहसीलदार को पूछा कि हमें रिटन में दिया कि वर्तमान में टेंडर किन कारणों से रुका है अगर हुआ है तो हमें कापी दी जाए।


      सोमवार को पुन: होगी मीटींग-मलिक
      लघु उद्योग संघ के महासचिव अनिल मलिक ने बताया कि आज के सफल प्रदर्शन की मुहिम को रुकने नहीं दिया जाएगा। मलिक ने कहा कि सोमवार सुबह इस मुददे पर एसडीएम आंनदपुर साहिब ने हमें बुलाया है। अगर वहां से न्याय नहीं मिला तो हम डीसी रोपड के समक्ष यह मुददा उठाएंगे।

    7. जालंधरः मन्दिर से लौट रहे 9वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला, हालत गम्भीर, देखे Live

      जालन्धर (ENS): महानगर में दिन-ब-दिन गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे है। ऐसा हि एक मामला जालंधर के गढ़ा रोड पर स्थित एक मन्दिर से लोट रहे 9वीं के छात्र पर तेजधार हथियारों के साथ युवकों ने हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान अमन (17) के रूप में हुइ है।

      बताया जा रहा है कि इस घटन में अमन के सर पर गेहरी चोट आई है। जिसे घायल अवस्था मे स्थानिय लोगो कि मदद से CIVIL अस्पताल में उपचार के लिए लेजाया गया।

      CIVIL अस्पताल में घायल कि हालत गंभीर बताई है, डाक्टरों ने अमन की हालत को गंभीर देखते हुए, उसे निजी अस्पताल मे रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों का कहना है कि अमन के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला होने के कारण गेहरी चोटें आई है।