Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਇਨੋਵਾ ਤੇ ਟਰੱਕ ਦੀ ਟੱਕਰ ਮਗਰੋਂ ਚੱਲੀਆਂ ਤਲਵਾਰਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਇਨੋਵਾ ਗੱਡੀ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਮਗਰੋਂ ਬਹਿਸਬਾਜ਼ੀ ਇੰਨੀ ਵਧ ਗਈ ਕਿ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਤਲਵਾਰ ਕੱਢ ਕੇ ਗੱਡੀ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲਹੂ-ਲੁਹਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਘਟਨਾ ਸਥਾਨ ਉਪਰ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਗਿੱਲ ਰੋਡ ਉਤੇ ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਇਨੋਵਾ ਗੱਡੀ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਦੋਵੇਂ ਹੀ ਧਿਰਾਂ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਬਹਿਸ ਪਈਆਂ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਨੇ ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਤਲਵਾਰ ਕੱਢ ਲਈ ਤੇ ਉਸ ਗੱਡੀ ਚਾਲਕ ਦੇ ਮਾਰ ਕੇ ਉਸਨੂੰ ਲਹੂ ਲੁਹਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੋਲੋਂ ਲੰਘ ਰਹੇ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਵੇਖ ਮੌਕੇ ਉਪਰ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੱਦਿਆ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਭਾਰੀ ਹੰਗਾਮਾ ਵੀ ਹੋਇਆ। ਉਧਰ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ ਕਰ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਤਲਵਾਰ ਮਾਰੀ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਬਾਬਤ ਮੌਕੇ ਉਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੱਦ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • पंजाबः Gun Point पर डॉक्टर से Audi छीनकर गैंगस्टर हुए फरार, पुलिस से मुठभेड़ जारी

    मोहाली में पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलिया

    अमृतसर :
    पॉश इलाके मजीठा रोड पर शनिवार की आधी रात लुटेरे फायरिंग कर डॉक्टर से ऑडी गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। केडी अस्पताल के डॉक्टर केडी की वाइफ को उनके फैमिली फ्रेंड डॉक्टर तरन बेरी अपनी ऑडी से छोड़ने के लिए आ रहे थे। इस दौरान उनका पीछा कर रहे लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। डर की वजह से डॉक्टर ने गाड़ी रोक ली, जिसे लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर डिटेल इन्वेटिगेशन कर रही है और आसपास के घरों के सीसीटीवी भी खंगाली।वही इस मामले में आज पुलिस को सुचना मिली थी कि मोहाली के साथ लगते जुझार नगर में उक्त लुटेरे ऑडी गाड़ी लेकर इस ओर आ रहे है। पुलिस द्वारा इलाके को घेर कर लुटेरों को काबू करने के लिए दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है।

    लुटेरों ने ऐसे दिया लूट की घटना को अंजाम 
      
    डॉक्टर केडी की वाइफ दलजीत कौर अरोड़ा और डॉक्टर तरन बेरी जैसे ही कार के बाहर निकले तो पीछे से पैदल आ रहे लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर से गेट खोलने के लिए आया व्यक्ति भी डर गया। लुटेरों ने सबसे कहा कि एक साइड हो जाएं। वो लोग जैसे ही एक तरफ हुए तो आरोपी गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी के अंदर बैठने के बाद भी चोरों ने गन ताने रखी। जैसे ही वो फरार होने लगे तो डॉक्टर दलजीत ने कहा कि उनका मोबाइल अंदर है वो दे दिया जाए। फिर लुटेरों ने पर्स और मोबाइल बाहर फेंक दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। बलराज सिंह ने बताया कि जैसे ही गाड़ी गेट के सामने आई तो वह गेट खोलने के लिए बाहर आए।

    गेट खोलते ही फायरिंग शुरू हो गई। उन्होंने देखा कि गाड़ी के पीछे ही दो छह फीट के पटका बांधे लड़के भागे आ रहे हैं और गन तानी हुई है। वो डर कर पीछे हो गए और  फरार हो गए। मौके पर पहुंचे मजीठा रोड थाने के इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि हर तरफ से जांच की जा रही है और मामले को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश की जा रही है। नव नियुक्त हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने खुद रात को मौके पहुंच कर गश्त बढ़ाई थी। जिसमें नाकों पर भी शिफ्ट बढ़ाई गई थी, ताकि रात को होने वाली चोरियों पर रोक लगाई जा सके। इससे पहले भी अमृतसर के पॉश इलाकों में गाड़ी छीनने की घटनाएं लगातार हो रही हैं 

  • पंजाब : अब इस जिले में हुई इंसानियत शर्मसार!

    11 वर्षीय बच्ची के साथ पिता करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार 

    कपूरथलाः जिले में 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की शिकायत पर फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया है।  

    एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि 21 नवंबर को उसे बच्ची के स्कूल बुलाया गया। जब वह स्कूल पहुंची तो बच्ची ने बताया कि आपके जाने के बाद पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है। यह सिलसिला लगभग पिछले एक महीने से चल रहा है। उसने यह भी बताया कि पिता ने इस बारे में किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। कहा कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा और उसकी मां को भी जहर देकर मार देगा।  

    महिला की शिकायत के बाद फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी तथा 3, 4 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी इंस्पेक्टर उषा रानी ने की है।

  • बड़ी खबर : अवैध रेत खनन रोकने गए पटवारी का क’त्ल

    शहडोलः एमपी के शहडोल जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रेत के अवैध उत्खनन को रोकने गए पटवारी को रेत से भरे ट्रैक्टर ने रौद दिया। जिससे पटवारी की मौके पर मौत हो गई है। घटना के बाद ट्रैक्टर सहित ड्राइवर फरार है। मामला शहर की सीमा पर स्थित बाणसागर थाने के ग्राम गोपालपुर में सोन नदी के किनारे का है। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। दरअसल शहडोल जिले में रेत का वैध ठेका का न होने के कारण रेत का अवैध उत्खनन लगातार जारी है। पूरे जिले की छोटी बड़ी नदी नालों से रेत का अवैध उत्खनन किया जाता है। रेत का वैध ठेका न होने के कारण रेत के दाम दोगुने हो गए है और पूरे जिले में रेत माफिया सक्रिय है। इसके चलते रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। बीती रात शहडोल जिले के सीमा पर स्थित बाणसागर थाना के ग्राम गोपालपुर में सोन नदी के किनारे रेत का अवैध उत्खनन हो रहा था। इसे रोकने के लिए ब्यौहारी ब्लॉक के खड्डा सर्कल के पटवारी सहित चार पटवारी मौके पर पहुंचे।

    सभी ने उत्खनन कर रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। ट्रैक्टर चालक पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल को कुचलने के बाद अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर के कुचलने से पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। साथी पटवारी ने घटना की सूचना सीनियर अधिकारियों को दी। मौके पर ब्यौहारी के एसडीएम नरेंद्र सिंह और एसडीओ पुलिस रवि प्रकाश मौके पर पहुंचे पटवारी प्रसन्न सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाणसागर अस्पताल ले जाया गया। शहडोल एसपी प्रतीक कुमार का कहना है कि टीम बनाई गई है। मौके से फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन को ढूंढा जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की लगातार की जा रही कार्रवाई भी की जाती हैं। लेकिन फिर भी इस रोक लगाने में सफल नहीं हो पा रही है। रेत की अत्यधिक मांग के कारण अवैध रेत का उत्खनन पूरे जिले में जारी है।

  • जालंधर : नाबालिग ने किया 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: मॉडल हाउस के नजदीक जैना नगर से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 16 वर्षीय नाबालिग ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच के बाद बच्ची के बयानों पर नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को चाइड होम भेजा जाएगा। नाबालिग भार्गव कैंप के पिशौरी मोहल्ले का रहने वाला है।

    उत्तर प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह जैना नगर में किसान के मकान में रहते हैं। उनके 4 बच्चे हैं, जिसमें 3 बेटियां और एक बेटा है। बेटी की उम्र सिर्फ 9 वर्ष है। बीते दिन बहू और बेटा किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब दोनों काम से घर वापस लौटे तो बेटी के पेट में काफी दर्द हो रहा था। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जा गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ गलत हरकत हुई है।

    इतना पता चलने पर बच्ची को परिवार तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां पर बच्ची का मेडिकल करवाया गया। जहां पता चला कि बच्ची के साथ गलत काम किया गया। अस्पताल द्वारा तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।

  • 26/11 के दिन भारत पर हुआ था सबसे बड़ा आतंकी हमला, 3 बार बदली थी ताज पर हमले की तारीख

    पीएम मोदी ने हमले में शहीद हुए वीरो को दी श्रद्धांजलि

    नई दिल्ली : आज ही के दिन 26 नवंबर 2008 को भारत पर सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने देश के वित्तीय राजधानी मुंबई के 8 जगहों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया था। आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में हुए इस आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे, जिसमें कई बच्चे भी शामिल थे। आतंकियों को मारने के लिए मुंबई पुलिस को सेना की मदद लेनी पड़ी थी। 

    इस हमले में पुलिस के कई जवान भी शहीद हो हुए थे। पुलिस के हत्थे एक आतंकी अजमल आमिर कसाब चढ़ा था, जिसे 2012 में ट्रायल के बाद फांसी पर लटकाया दिया गया था।  कसाब के खुलासे ने पूरी दुनिया को तब स्तब्ध कर दिया, जब इस हमले में अमेरिका और पाकिस्तान में बैठे शख्स का नाम सामने आया था। हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हाफिज सईद, जकी-योर रहमान लखवी, साजिद मीर, डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर राणा का हाथ बताया गया था। इन सभी को भारत लंबे वक्त से कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहा है। हालांकि, इनमें से कई अभी भी बेखौफ अपने-अपने देशो में घूम रहे हैं। 

     ‘मन की बात’ के 107वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 को याद किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 26 नवंबर का दिन हम कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने मुंबई हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके आगे उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह विदेशों में जाकर शादी करने के बजाए, भारत में ही शादी करें। देखें मन की बात का पूरा संबोधन।

    3 बार बदली थी मुंबई पर हमले की तारीख

    मुंबई पर आतंकी हमले की तारीख 3 बार बदली गई थी। जिसका मुख्य साजिशकर्ता हेडली ने पूछताछ में खुलासा किया था कि पहले 29 सितंबर 2008 को मुंबई पर अटैक करने की रणनीति थी, लेकिन जैसे ही 10 आतंकी भारत आने के लिए समुंद्र में घुसे, वैसे ही उनकी नाव डूब गई। लाइफ जैकेट पहने होने की वजह से वे सभी आतंकी बच गए।  इसके कुछ दिन बाद फिर से इन आतंकियों को हमले के लिए भेजा गया, लेकिन इस बार भी काम नहीं बन पाया। आखिरी में 26 नवंबर की तारीख तय की गई। इस हमले के बाद भारतीय जांच एजेंसियों ने अबु हमजा नामक शख्स को गिरफ्तार किया था। हमजा पर आरोप था कि उसी ने सभी पाकिस्तानी आतंकियों को भारत के बारे में बताया था और हिंदी भी सिखाई थी । हमजा ने गिरफ्तारी के बाद जो खुलासे किए, उसके मुताबिक मुंबई पर हमले का पहला प्लान 2006 में बना था, लेकिन किसी कारण से यह प्लान सफल नहीं हो पाया था। हमजा ने खुफिया एजेंसी को बताया था कि 2007 में लखवी ने उसके पास 10 लड़के को भेजा था। इन सभी लड़कों को उसने ही ट्रेनिंग दी थी ।

  • ਪੰਜਾਬ : SHO ਨੇ ਈ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਿਦਾਇਤਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦਾਯਮਾ ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦੀਆਂ ਸਖਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਤੇ ਥਾਣਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਈ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਗਰਾਊਂਡ ਧਾਰੀਵਾਲ ਵਿੱਚ ਇਕੱਠੇ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਯਾਤਾਜਾਤ ਦੇ ਨਿਯਮਾਂ ਤੋਂ ਜਾਨੂ ਕਰਵਾਇਆ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਟਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਨਾ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਈ ਰਿਕਸ਼ਾਵਾਂ ਦੇ ਕਾਗਜਾਤ ਤੇ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਾਉਣ ਅਤੇ ਲਾਈਸੈਂਸ ਬਣਵਾਉਣ ਦੀਆਂ ਸਖਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਐਸਐਚਓ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਈ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਵੀ ਹਿਦਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਈ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕ ਆਪੋ ਆਪਣੇ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਲਾਈਸੈਂਸ ਅਤੇ ਈ -ਰਿਕਸ਼ਾ ਦੇ ਆਰਟੀਓ ਦਫਤਰ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਜਰੂਰੀ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਹਮੇਸ਼ਾ ਆਪਣੇ ਈ ਰਿਕਸ਼ਾ ਦੇ ਨਾਲ ਰੱਖਣ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵੀ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕ ਬਿਨਾਂ ਕਾਗਜ਼ ਜਾਂ ਬਿਨਾਂ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਲਾਈਸੈਂਸ ਦੇ ਚਲਾਉਂਦਾ ਫੜਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਖਿਲਾਫ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਐਸਐਚ ਓ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਕਸਰ ਦੇਖਣ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚਾਲਕ ਈ ਰਿਕਸ਼ਾ ਬੇਤਰਤੀਬੇ ਖੜੇ ਕਰਕੇ ਟਰੈਫਿਕ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਦਿਨ ਬ ਦਿਨ ਵਧਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਚਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਅਜਿਹਾ ਨਾ ਕਰਨ ਦੀ ਹਿਦਾਇਤ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਈ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਮਿਲੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਉਹ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਈ ਰਿਕਸ਼ਾ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕੁਝ ਸਾਥੀਆਂ ਦੇ ਤਾਂ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਪੂਰੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਕੁਝ ਦੇ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਨਹੀਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਖਾਲੀ ਇੱਕ ਕੰਪਨੀ ਤੋਂ ਈ ਰਿਕਸ਼ਾ ਖਰੀਦਣ ਦੀਆਂ ਸਲਿਪਾਂ ਹਨ। ਉਹ ਜਲਦੀ ਹੀ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਵਾ ਕੇ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਣਗੇ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣਗੇ।

  • इंसानियत की मिसाल पेश की इस कुत्ते ने, जाने मामला

    कर्नाटक : दावणगेरे में इन दिनों एक आवारा कुत्ता खूब चर्चा में है। दरअसल यहां सड़क पर खड़े इस कुत्ते के साथ टक्कर रोकने के चक्कर में 21 साल के एक बाइकसवार युवक की जान चली गई थी। हालांकि इसके बाद उस कुत्ते ने जो किया, उसकी यहां हर कोई चर्चा कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक शिवमोगा जिले के भद्रावती तालुका में 16 नवंबर को तीपेश नामक युवक की सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई थी। जिस कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ, वह कुछ दिनों बाद उसके घर आ पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक, वह कुत्ता तीपेश की मां के पास गया और उनके हाथ पर अपना सिर रख दिया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक इसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो यह कुत्ता उनके बेटे की मौत पर दुख व्यक्त कर रहा है।

    अब पीतेश के घर पर ही रह रहा कुत्ता

    जानकारीके मुताबिक, तीपेश की मां, यशोदम्मा ने बताया कि कुत्ते की इस हैरान करने वाली हरकत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘तीपेश के अंतिम संस्कार के बाद से ही यह कुत्ता हमारे घर के पास आने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इलाके के दूसरे आवारा कुत्ते उसे वहां से भगा दे रहे थे। आखिरकार कुछ दिनों के बाद वह घर के अंदर आ पहुंचा और अपना सिर मेरे हाथ पर रख दिया। हमें लगा कि कुत्ता तीपेश की मौत पर दुख जताने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह कुत्ता अब उनके साथ ही रह रहा है।

    8 KM चलकर पहुंचा तीपेश के घर

    तीपेश के एक रिश्तेदार ने बताया कि कुत्ता करीब 8 किलोमीटर तक चलकर इस घर तक पहुंचा था। उन्होंने बताया एक्सीडेंट वाली जगह यहां से करीब 8 किलोमीटर दूर है। वह कुत्ता घर तक पूरे रास्ते उस वाहन का पीछा करता रहा, जो तीपेश का शव ले जा रहा था. घर के पास अंतिम संस्कार के दौरान भी कुत्ता आसपास ही मौजूद था। तीन दिन बाद कुत्ता घर में घुस आया और तिपेश की मां के पास जाकर बैठ गया।’ टिप्पेश की बहन चंदना ने अखबार को बताया कि वे लोग ‘कुत्ते से नाराज नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह एक हादसा था, जिसमें दुर्भाग्य से हमने अपना भाई खो दिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਰਣਜੀਤ Awenue ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਤੋਹਫ਼ੇ ਦੇ ਰੁਪ ਵਿੱਚ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਹਾਲ ਖੋਲ੍ਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਸ਼ੋਕ ਤਲਵਾਰ ਨੇ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਰਣਜੀਤ ਐਵੀਨਿਊ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਸੈਂਟਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਸ਼ੋਕ ਤਲਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨੂੰ 7 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਦਸੰਬਰ 2016 ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਬਦਲਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਇਹ ਕੇਂਦਰ ਜਨਤਾ ਲਈ ਨਹੀਂ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਜਾ ਸਕਿਆ।

    ਓਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਇਸਦੀ ਹਾਲਤ ਓਹਨਾਂ ਵੇਖੀ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਹਾਲ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਸੀ। ਹੁਣ ਇਸ ਦੀ ਮੁਰੰਮਤ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਖੋਲ੍ਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। 2 ਸਰਕਾਰਾਂ ਬਦਲ ਗਈਆਂ ਪਰ 10 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣੇ ਇਸ ਹਾਲ ਦੀ ਕਿਸੇ ਨੇ ਵੀ ਸੰਭਾਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਓਹਨਾਂ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸਟਾਫ ਦੀ ਵੀ ਸਿਫ਼ਤ ਕਿਤੀ। ਜਿਹੜੇ ਓਹਨਾਂ ਨਾਲ ਮੋਢੇ ਨਾਲ ਮੋਢਾ ਲਾ ਕੇ ਦਿਨ ਰਾਤ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाब : राधा स्वामी के सत्संगियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक की मौ’त

    बरनालाः गांव हंडियाया चौक के पास राधा स्वामी के सत्संगियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। पुलिस प्रशासन ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि राधा स्वामी सत्संगियों की यह बस मनसा से ब्यास सत्संग डेरे जा रही थी, जो बरनाला के हंडियाया गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई और अन्य घायलों को ले जाया गया। घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उचित कार्रवाई की जाएगी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई और बस में सवार करीब 18 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज पुलिस प्रशासन द्वारा सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए कहा कि वह दरअसल हादसे की जांच कर रहे हैं और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक जांच की जाएगी।