जालंधर : नाबालिग ने किया 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार 

जालंधर, ENS: मॉडल हाउस के नजदीक जैना नगर से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 16 वर्षीय नाबालिग ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच के बाद बच्ची के बयानों पर नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को चाइड होम भेजा जाएगा। नाबालिग भार्गव कैंप के पिशौरी मोहल्ले का रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह जैना नगर में किसान के मकान में रहते हैं। उनके 4 बच्चे हैं, जिसमें 3 बेटियां और एक बेटा है। बेटी की उम्र सिर्फ 9 वर्ष है। बीते दिन बहू और बेटा किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब दोनों काम से घर वापस लौटे तो बेटी के पेट में काफी दर्द हो रहा था। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जा गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ गलत हरकत हुई है।

इतना पता चलने पर बच्ची को परिवार तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां पर बच्ची का मेडिकल करवाया गया। जहां पता चला कि बच्ची के साथ गलत काम किया गया। अस्पताल द्वारा तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *