Blog

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर युवकों ने की 12 वर्षीय युवक की हत्या, देखें Live

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर युवकों ने की 12 वर्षीय युवक की हत्या, देखें Live

    जालंधर, ENS: फोक्ल प्वाइंट स्थित गदईपुर में बीते दिन नहर में बच्चे का शव बरामद हुआ था। जिसको लेकर मृतक युवक की पहचान 12 वर्षीय अजय निवासी पक्का बाग के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। मृतक की माता का कहना है कि 12 वर्षीय अजय शनिवार को लेकर दोस्तो के साथ कंचे खेल रहा था। उस दौरान उसका कंचों को लेकर दोस्तो के साथ झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके 3 दोस्त उसे बल्ला नहर के पास ले गए। जहां उन्होंने उसके सिर पर पत्थरों से हमला किया और उसके बाद उसे बल्लां नहर में फेंक दिया। जिसके बाद मृतक अजय की लाश तैरती हुई गदईपुर नहर पर पहुंची। 

    बता दें कि सोमवार सुबह लोगों को गदईपुर नहर में बच्चे की लाश बरामद हुई। जिसके बाद घटना स्थला पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि लगता है कि देर रात पानी के बहाव से बहकर बच्चे का शव यहां पर पहुंच गया है। लोगों ने कहा कि घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था।

    वहीं घटना पर मौजूद एक दुकानदार ने बताया कि नहर में काफी पानी आया हुआ है। जिसको लेकर बच्चे हर रोज नहाने के लिए आते हैं, उन्होने कहा कि हो सकता है कि बच्चा नहाते हुए पानी में डूब गया हो और इस दौरान उसकी मौत हो गई हो। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे के शव की पहचान के बाद पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    लेकिन आज इस मामले में पुलिस ने बच्चे के शव की पहचान कर उसकी मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कंचे खेलने को लेकर बच्चे का विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने बताया सन्नी नामक युवक से उसके बेटे का झगड़ा हो गया था। उन्होंने कहा कि सन्नी ने अजय की हत्या की है। मृतक अजय की मां ने कहा ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि शनिवार को उसके दोस्त अजय को लेकर जाते हुए दिखाई दिए लेकिन उसके बाद जब वह वापिस लौटे तो अजय उनके साथ नहीं था। मृतक की मां का कहना है कि उन्हें अजय की तालाश के लिए थाना 8 में शिकायत दी थी।

    जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने उन्हें फोकल प्वाइंट चौकी का मामला कहकर वहां भेज दिया। मृतक की मां का आरोप है कि वह पिछले 3 दिन से ऐसे ही थानों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं था। हालांकि मृतक के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करके बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

  • पंजाब में 7 साल में नशे से हुई इतनी मौतें, NCRB रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    पंजाब में 7 साल में नशे से हुई इतनी मौतें, NCRB रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    चंडीगढ़ः पंजाब में नशे के खिलाफ सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद पंजाब में नशा सरकार के लिए का सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। औसतन हर दूसरे दिन एक मौत नशे की लत के कारण होती है। नशा मुक्ति केंद्रों में 9 लाख लोग पंजीकृत हैं और 25 लाख से अधिक लोग नशा कर रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे और विवाह योग्य उम्र के युवा सबसे ज्यादा हैं। सीमा के रास्ते आने वाली दवाओं की गांवों और शहरों में होम डिलीवरी की जा रही है।

    NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक 2017-2021 के दौरान पंजाब में 272 मौतें नशे से हुईं। 2017 में 71, 2018 में 78, 2019 में 45 व 2021 में 78 की जान गई। 2020 में मौतें जीरो बताई हैं। 2017 से 2019 तक मरने वालों में 18 से 30 आयु के 122 युवा, 59 की आयु 30-45 साल थी। 45 से 60 के बीच 8 व 60 से ऊपर आयु के 2 की मौत हुई। मृतकों में 14 से 18 साल के 3 युवा शामिल थे। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में 2017 से 2021 तक यानी 4 साल में नशे की वजह से 272 मौतें हुई हैं। 2020 में कोरोना से शून्य मौतें दिखाई गईं। फिर 2022 से अब तक 19 महीनों में मौतों की संख्या 272 हो गई है।

    ये 19 महीने के आंकड़े केवल अखबारों की रिपोर्टों पर आधारित हैं, जिनमें केवल वे मौतें शामिल हैं जो अस्पतालों में हुईं या सार्वजनिक की गईं। नशे का सबसे ज्यादा प्रभाव मालवा में रहा है। जहां पर पिछले 19 माह में 222 लोगों की नशे से मौत हुई है। अकेले फिरोजपुर में 56 लोगों ने नशे से जान गंवा दी। दूसरे स्थान पर मोगा जिला है। जहां 47 मौतें हुई हैं। बठिंडा में 32 लोग 2 साल में नशे से जान गंवा चुके हैं। 23 जिलों में से पठानकोट और फतेहगढ़ साहिब में अब तक कोई मौत सामने नहीं आई है।

  • पंजाबः बुजुर्गों को लेकर सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    पंजाबः बुजुर्गों को लेकर सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पंजाब सरकार ने बुजुर्गों की सुनवाई ऑनलाइन करने का फैसला किया है। ऐसे में अब बुजुर्गों को पंजाब की अदालतों में पेश होने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। राज्य सरकार द्वारा एक मोबाइल लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे बुजुर्ग किसी भी जगह पर कोर्ट में पेश हो सकेंगे। फिलहाल मोबाइल लिंक की जानकारी नहीं दी है, लेकिन सरकार के इन आदेशों के मुताबिक यह साफ है कि अब राज्य में कोर्ट की प्रक्रिया भी एक क्लिक से जल्दी पूरी हो सकेगी।

    पंजाब सरकार यह फैसला बुजुर्गों को बढ़ती उम्र के कारण होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए लिया है। अब पंजाब की सभी निचली अदालतों में लंबित हजारों मामलों में बुजुर्गों को पेशी से राहत मिल सकेगी। कोर्ट में पेश होने के समय बुजुर्गों के कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बुजुर्गों को कोर्ट में सुनवाई के दौरान आने-जाने में दिक्कत व समय पर उपस्थित न होने जैसी परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

    इस फैसले संबंधी आम आदमी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे पंजाब के लोगों ने सराहनीय बताया है। सूत्रों से यह भी खबर मिली है कि पंजाब सरकार का यह फैसला सिर्फ निचली अदालतों के कामकाज के लिए है, लेकिन पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में सभी मामलों की सुनवाई पहले की तरह ही होगी। हाईकोर्ट में लंबित मामलों में सभी उम्र के लोगों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ता है।

  • पंजाब: पूर्व उपमुख्यमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, अब ED ने कसा शिकंजा

    पंजाब: पूर्व उपमुख्यमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, अब ED ने कसा शिकंजा

    चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में विजिलेंस ने ओपी सोनी को एक मामले के हिरासत में लिया था। लेकिन अब विजिलेंस कार्रवाई के बाद ओपी सोनी ईडी के शिकंजे में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, ईडी ने पंजाब विजिलेंस को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने  ओपी सोनी के खिलाफ की गई कार्रवाई संबंधित रिपोर्ट मांगी है और संबंधित दस्तावेज भी जल्द देने के लिए कहा है।

    बता दें कि ईडी ने ओपी सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आमदन से ज्यादा जायदाद के मामले में ईडी ने ओपी सोनी को अपने शिकंजे में लिया है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में पंजाब विजिलेंस ने आमदन से ज्यादा जायदाद के मामले के आरोप लगे थे जिसके चलते पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ओपी सोनी पर शिकंजा कसा था और मामला दर्ज किया था। विजिलेंस ने दावा किया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी ने 9 जायदादें बनाई हैं।

    जांच के दौरान पाया गया कि ओपी सोनी ने 2017 में एक सवा करोड़ रुपए में एक मकान खरीदा था। इसके अलावा 2019 में अपनी अपने और अपने पत्नी के नाम पर जायदाद खरीदी थी। अपने बेटे राघव के नाम पर जायदाद बनाई थी जिस पर 4 करोड़ से भी अधिक का खर्चा आया था। उक्त मामले के चलते विजिलेंस ने ओपी सोनी को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि ओपी सोनी पहले कैप्टन अमरेंदर और फिर चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के रहते पंजाब के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

  • ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 4 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 4 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस में शव कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डिबाई थाना क्षेत्र के दानपुर गांव के पास नोएडा से संभल जा रही मंगलवार की सुबह ईको कार में अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

    खाई में गिरने से इनको सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय पुलिस ने अलीगढ़ मेडिकल भर्ती कराया है। वहीं इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सीओ मौके पर पहुंचे मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी जनपद संभल के धनारी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डिबाई सीओ ने जानकारी देते हो बताया कि नीरज नाम का व्यक्ति संभल जिले के रहने वाले हैं। अपनी पत्नी को छोड़कर ससुराल से घर जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कि हादसा हो गया।

  • पंजाबः जेल में बंद गैंगस्टरों ने फोन कर दुकानदार से मांगी 50 लाख की रंगदारी

    पंजाबः जेल में बंद गैंगस्टरों ने फोन कर दुकानदार से मांगी 50 लाख की रंगदारी

    फरीदकोटः जेल में बंद 2 गैंगस्टरों ने बठिंडा की भुच्चो मंडी से संबंधित दुकानदार और एक अन्य व्यक्ति को जेल से फोन कर 50 और 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। इस संदर्भ में पुलिस ने दोनों आरोपियों खान मालेरकोटले वाला और तारी रायखाना के खिलाफ थाना नथाना में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को केंद्रीय जेल फरीदकोट में बंद आरोपियों से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। हालांकि इस बारे में किसी भी पुलिस या जेल अधिकारी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार तक बठिंडा पुलिस दोनों आरोपियों को प्रोडंक्शन वारंट पर ला सकती है। 

    भुच्चो मंडी में स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति ने थाना नथाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके मोबाइल फोन पर 5 अगस्त दोपहर के समय एक फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम खान मालेरकोटले वाला बताकर उससे पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने दुकानदार को धमकी दी थी कि तुम्हारे पास एक घंटे तक का समय है। जब उसने पैसा देने से इंकार किया तो गैंगस्टर ने उसे मारने की धमकियां दी।

    पीड़ित ने बताया कि उसी दिन कुछ समय बाद मंडी निवासी एक ओर व्यक्ति को उसी मोबाइल नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को तारी रायखाना वाला बताते हुए उससे बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। तारी ने भी पैसा न देने पर जान से मारने की धमकियां दी। थाना नथाना पुलिस ने उक्त शिकायत मिलने के बाद फरीदकोट जेल में बंद आरोपी खान मालेरकोटले वाला और तारी रायखाना के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच कर रही सीआईए पुलिस ने सोमवार को फरीदकोट जेल के अधिकारियों को उक्त मामले के बारे में सूचित किया तो जेल अधिकारियों ने चैकिंग कर आरोपी खान और तारी से एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

  • पंजाबः भाई ने दी बहन को निर्मम सजा, पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर भी रह गए हैरान

    पंजाबः भाई ने दी बहन को निर्मम सजा, पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर भी रह गए हैरान

    लुधियानाः प्रेम विवाह करने के लिए संदीप कौर को उसके भाई ने बेहद निर्ममता से मौत के घाट उतारा था। ताबड़तोड़ चलाई गोलियों में से संदीप कौर को चार गोलियां लगीं थी। इनमें से दो गोलियां उसके सिर और दो मुंह पर लगीं। चारों गोलियां आर-पार हो गईं थी, जिस कारण संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। लुधियाना के पंजपीर रोड की कारपोरेशन कॉलोनी में एक युवक ने अपनी बहन को गोलियों से भून डाला था। युवती ने सवा महीने पहले भागकर शादी की थी, जिससे उसका भाई नाराज था। वहीं आरोपी ने अपने जीजा रवि कुमार पर भी फायरिंग की थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अवैध हथियार से इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी जब फरार हो रहा था तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  

    सिविल अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. चरणकंवल, डॉ. हरप्रीत और डॉ. आदित्य पर आधारित एक बोर्ड ने संदीप कौर का पोस्टमार्टम किया। इसमें खुलासा हुआ कि चार गोलियां लगीं और चारों की चारों गोलियां नजदीक से मारी गई थीं। इस कारण चारों गोलियां आर-पार हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच रवि के परिवार ने संदीप के शव का अंतिम संस्कार किया। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी सूरज को कड़ी सुरक्षा में सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस जांच करने में जुटी है कि आरोपी के पास इतनी भारी मात्रा में हथियार कहां से आए और गोली सिक्का कहां से आया।

    पुलिस आरोपी से लगातार यही पूछताछ करने में जुटी है कि उसने हथियार कब और किस व्यक्ति से खरीदें, गोलियां कहां से खरीदी और कब खरीदी। पुलिस आरोपी सूरज के जरिये हथियार सप्लाई करने वाले का पता लगाने में जुटी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही आरोपी से कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। एडीसीपी 3 शुभम अग्रवाल ने बताया कि रिशी नगर जैड ब्लाक में सोमा प्रापर्टी डीलर है, जहां पर रवि कुमार फाइनांस का काम करता था। इसी दौरान उसकी सोमा प्रापर्टी डीलर के मालिक भूपिंदर सिंह की बेटी संदीप कौर से दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला।

    रवि और संदीप कौर ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन संदीप के परिवार वालों ने साफ मना कर दिया। इसके बाद 23 जून को दोनों घर से भाग गए और 29 जून को शादी कर ली। इसके बाद से आरोपी सूरज काफी गुस्से में था। शनिवार रात को रवि और उसकी पत्नी संदीप कौर बाइक से घर के पास रुके ही थे कि पीछे हेलमेट पहने आरोपी सूरज भी था। उसने दोनों को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली रवि के मुंह के पास लगी जबकि दूसरी कंधे के पास जा लगी। इसके बाद रवि ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचानी चाही। आरोपी सूरज भी घर के अंदर ही घुस गया। हेलमेट पहने अंदर घुसने के बाद आरोपी ने वहां भी ताबड़तोड़ गोलियां चलानी जारी रखी। इसी दौरान आगे संदीप कौर आ गई तो आरोपी ने उस पर करीब चार से पांच गोलियां चला दीं और बाहर निकल गया। जब रवि की मां ने शोर मचाया तो आरोपी ने कहा कि संदीप उसकी बहन है। उसने घर से भाग कर शादी कर परिवार की इज्जत खराब की है।

  • पंजाबः सेहत विभाग ने नकली Energy Drink की बोतलों से भरा ट्रक किया काबू

    पंजाबः सेहत विभाग ने नकली Energy Drink की बोतलों से भरा ट्रक किया काबू

    बठिंडा: जिले में सेहत विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान सेहत विभाग की टीम ने नकली एनर्जी ड्रिंक से भरा एक ट्रक काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए सहायक कमिश्नर फूड सेफ्टी विभाग अमृतपाल सिंह सोढी ने बताया कि पैप्सी कंपनी के एरिया मैनेजर परमिंदर सिंह के अनुसार कंपनी को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उनकी कंपनी की तरफ से ओर से तैयार किया जाने वाला एनर्जी ड्रिंक का नकली प्रोडक्ट बाजार में कम दामों में बेच जा रहा है।

    कंपनी ने दुकानदारों की शिकायत के आधार पर सोमवार को सेहत विभाग की फूड सेफ्टी टीम को साथ लेकर स्थानीय गोनियाना रोड से नकली एनर्जी ड्रिंक ‘स्टिंग’ से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ा। सोढी ने बताया कि कंपनी के एरिया मैनेजर परमिंदर सिंह ने बताया कि उक्त बोतलें कंपनी की नहीं हैं, इन्हें किसी व्यक्ति द्वारा लोकल स्तर पर तैयार करके उसे कंपनी की बताकर बेचा जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पकड़े ड्रिंक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उक्त ड्रिंक कौन बनाकर बेच रहा है, उसकी जांच की जा रही है।

  • पंजाबः बाइक सवार व्यक्तियों ने फैक्ट्री कर्मचारी पर चाकू से किया हमला, हुई मौत 

    पंजाबः बाइक सवार व्यक्तियों ने फैक्ट्री कर्मचारी पर चाकू से किया हमला, हुई मौत 

    लुधियानाः जिले में फोकल पॉइंट इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार व्यक्तियों ने लूट की नीयत से चाकूओं से गोद कर एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया। प्राथमिक जांच में मामला लूट कर लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि भी चैक किए जा रहे हैं। देर रात फोकल पॉइंट फेस-8 में BH इंजीनियरिंग कंपनी में काम करने वाला सिद्धार्थ यादव किसी काम से फैक्ट्री से बाहर जा रहा था।

    अचानक एक बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर लिया। खून से लथपथ सिद्धार्थ को देख लोगों ने शोर मचाया। शोर मचने पर आरोपी भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घायल सिद्धार्थ यादव को लोग ही सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, चाकू के घाव इतने गहरे थे कि वह उसे सह न सका।

    मृतक सिद्धार्थ मूलरूप से गांव गुनपूर पूरवा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। एसएचओ अमनदीप बराड़ के मुताबिक, पुलिस कातिल की तलाश कर रही है। उसने लूटपाट के इरादे से हमला किया। कातिल को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री ने स्कूल में दी दबिश, Principal पर की कार्रवाई, Teachers को किया नोटिस जारी, देखें वीडियो

    पंजाबः शिक्षा मंत्री ने स्कूल में दी दबिश, Principal पर की कार्रवाई, Teachers को किया नोटिस जारी, देखें वीडियो

    रोपड़ः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सुबह सुबह स्कूल में अचनाक चैकिंग करने पहुंचे। इस दौरान स्कूल में प्रिंसीपल सहित अध्यापकों में हड़कंप मच गया।  दरअसरल, शिक्षा मंत्री रोपड़ के सरकारी कन्या स्कूल में चैकिंग करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने चैकिंग के दौरान स्कूल प्रिंसिपल को कुलदीप सिंह सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि प्रिंसिपल शराब पीकर ड्यूटी करता था। गुस्साएं शिक्षा मंत्र ने अध्यापकों को फटकार लगाते कहा कि स्कूल के स्टाफ में 22 लोग शामिल है,

    जिन्होंने कभी नहीं बताया कि प्रिंसिपल शराब पीकर आता है। लड़कियों का स्कूल है, लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं दी। स्कूली बच्चों की शिकायत पर चैकिंग की तो सच सामने आया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की गलती के कारण सभी स्कूलों पर विश्वास टूट जाएगा। वहीं  शिक्षा मंत्री ने उक्त स्कूल को 1 करोड़ की ग्रांट देने का ऐलान किया। साथ ही अन्य टीचर्स को शो कॉज नोटिस जारी किया है।