Blog

  • पंजाबः बच्चों से टीचर ने लगवाए सरकार विरोधी नारे, वीडियो वायरल 

    पंजाबः बच्चों से टीचर ने लगवाए सरकार विरोधी नारे, वीडियो वायरल 

    संगरूरः मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिला संगरूर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां टीचर द्वारा स्कूल में बच्चों से सरकार विरोधी नारे लगवाए गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में टीचर अपने और अन्य टीचरों के साथ पिछले दिनों हुए लाठीचार्ज की कहानी बच्चों को सुना रही है। टीचर बच्चों को बता रही है किस तरह से उन्हें पीटा गया, जिसकी वजह से उसके पांव में चोट आई। महिला टीचर पुलिस की मारपीट की कहानी सुनाते हुए बच्चों को कहती है कि वह इतना पढ़े लिखें कि उन्हें सरकारों के आगे हाथ न फैलाने पड़ें। सरकारें कभी किसी की नहीं होती हैं।

    आप यदि अच्छी तरह से पढ़ लिख जाएंगे तो आपको हमारी तरह पुलिस की लाठियां नहीं खानी पड़ेंगी। माथे पर सरकार के विरोध में काली पट्टी बांधे महिला टीचर क्लास में पंजाब सरकार के विरुद्ध बच्चों से नारे भी लगवाती है।बच्चों के साथ वीडियो वायरल करने के बाद टीचर मनप्रीत कौर ने अपनी एक और वीडियो वायरल की है। इस वीडियो में वह लाठीचार्ज कर रही पुलिस पर कई संगीन आरोप लगा रही है। मनप्रीत कौर ने कहा कि महिला शिक्षकों के पुलिस वालों ने कपड़े फाड़ डाले। महिला शिक्षकों के साथ छेड़छाड़ करके उनके साथ अश्लील हरकतें की गईं। उनकी इज्जत के साथ खेला गया। मनप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब में सिर्फ पगड़ियों के रंग बदले हैं, बाकी कुछ नहीं बदला है।

    टीचर ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि बदलाव के साथ आई सरकार कुछ राज्य में भी बदलाव करेगी, लेकिन हुआ कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि हमें सड़कों पर आने का शौक नहीं है। हम सब 40 प्लस हैं। हमें मजबूरी में धरना प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। उन्हें उनके पूरे हक नहीं दिए जा रहे हैं। वहीं, स्कूल में बच्चों से सरकार विरोधी नारे लगवाने पर शिक्षा विभाग ने संगरूर की टीचर मनप्रीत कौर और मानसा के टीचर इंद्रजीत सिंह को नोटिस जारी किया है। शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर दोनों टीचर्स की सेवा समाप्त करने को कहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने दोनों से 5 दिन में जवाब मांगा है। यदि दोनों टीचर संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

  • बड़ी खबरः कैंप कार्यालय में सुबह DIG की गोली लगने से मौत 

    बड़ी खबरः कैंप कार्यालय में सुबह DIG की गोली लगने से मौत 

    कोयंबटूरः पुलिस उपमहानिरीक्षक (कोयंबटूर रेंज) सी विजयकुमार ने शुक्रवार सुबह रेस कोर्स स्थित अपने कैंप कार्यालय में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, विजयकुमार सुबह टहलने निकले और करीब 6.45 बजे अपने कैंप ऑफिस आए। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) से अपनी पिस्तौल सौंपने को कहा और वह उसे लेकर कार्यालय से बाहर आ गए। उन्होंने सुबह करीब 6.50 बजे खुद को गोली मार ली।

    कैंप कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया जो मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि विजयकुमार ने अपने साथी अधिकारियों को बताया कि वह कुछ हफ्तों से ठीक से सो नहीं पा रहे हैं और गंभीर अवसाद में हैं। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। आगे की पूछताछ की जा रही है। विजयकुमार ने 6 जनवरी, 2023 को कोयंबटूर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने एमएस मुथुसामी की जगह ली थी, जिन्हें स्थानांतरित कर वेल्लोर रेंज के उपमहानिरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था।

    विजयकुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। इससे पहले, उन्होंने कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागापट्टिनम और तिरुवरुर जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया था। बाद में, उन्होंने चेन्नई के अन्ना नगर में पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्य किया। उन्हें DIG के रूप में पदोन्नत किया गया और कोयंबटूर रेंज में तैनात किया गया।वहीं, इस मामले को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि DIG सी विजयकुमार ने शहर के रेड फील्ड्स स्थित अपने आवास पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली है और इस गंभीर कदम के कारण का पता लगाया जा रहा है।

  • पंजाबः 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निजी डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ़्तार

    पंजाबः 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निजी डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ़्तार

    लुधियाना: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने एक निजी डॉक्टर और एक सामाजिक कार्यकर्ता को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नवजीवन क्लिनिक चलाने वाले बीएएमएस डॉ. अशोक कुमार और लुधियाना के सुंदर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए, वीबी के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों को गुरु गोबिंद सिंह नगर, बरोटा रोड, लुधियाना के लखवीर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता लखवीर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने सभी सरकारी मंजूरी मिलने के बाद कुछ महीने पहले हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी से पेट्रोल पंप का लाइसेंस लिया था। पेट्रोल पंप सुखदेव सिंह की जमीन पर स्थापित किया गया है। उन्होंने शिकायत में कहा कुछ दिन पहले, सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर सिंह कुछ लोगों के साथ अपनी कार पंजीकरण संख्या PB10CK4171 में आए और उनके पेट्रोल पंप की तस्वीरें लेने लगे।

    उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप अवैध रूप से स्थापित किया गया है और वह इसे हटा देंगे। शिकायतकर्ता लखवीर सिंह ने आगे बताया कि उसने सफाई देने की कोशिश की कि उसने सभी विभागों से एनओसी ले ली है, जिस पर राजवीर सिंह ने उसे धमकी देनी शुरू कर दी कि वह उसका लाइसेंस रद्द करवा देगा। जिसके बाद राजवीर ने कुछ लोगों के साथ सोमवार को डीसी लुधियाना को एक ज्ञापन सौंपा, जिन्होंने इसे सत्यापन के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया।

  • पंजाबः 5वीं कक्षा के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

    पंजाबः 5वीं कक्षा के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

    पटियालाः जिले के आर्य समाज इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 5वीं कक्षा के 11 वर्षीय छात्र ने खौफनाक कदम उठाया है। 5वीं कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, करण अपनी बहन के साथ स्कूल से घर लौटा और घर के आखिरी कमरे में चला गया। उसकी बहन टीवी देखने के लिए बगल के कमरे में आ गई लेकिन करण अपने पिता के मोबाइल पर गेम खेलने लगा। करण को अक्सर फोन पर गेम खेलने का शौक था, वह अपने पिता के फोन पर कई तरह के गेम खेला करता। गेम हारने पर अक्सर उदास हो जाता था।

    जब वह स्कूल से आने के बाद मोबाइल में गेम खेल रहा था तो उसने हमेशा की तरह अपना कमरा बंद कर लिया। जब उसकी बहन कमरा खोलने गई तो कमरा नहीं खुला तो उसके पिता ने दरवाजा तोडा तो देखा कि उनके बेटे करण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार के मुताबिक, उनका बेटा अक्सर फोन पर गेम खेलता था और काफी उदास रहता था। परिवार का कहना है कि हो सकता है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली हो। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पुलिस मामले की जांच भी करेगी।

  • BJP कार्यकर्ताओं की बस की ट्रेलर से टक्कर, 2 की मौत

    BJP कार्यकर्ताओं की बस की ट्रेलर से टक्कर, 2 की मौत

    बिलासपुरः पीएम नरेंद्र मोदी की सभा से पहले बिलासपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस बेलतरा के पास हाईवे में खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दो कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों को गंभीर चोटे आई है। घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से भाजपा कार्यकर्ता रायपुर जा रहे थे।

    कार्यकर्ताओं की बस बेलतरा के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ। इस दौरान अधिकतर कार्यकर्ता नींद में थे। बस की टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। पीछे आ रहे एक अन्य बस के कार्यकर्ताओं ने घायलों की मदद की। साथ ही घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौक पर पहुंच गई। जवानों ने घायलों को तत्काल रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

    यहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। वहीं, अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस मृत भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके स्वजन तक हादसे की सूचना भेज रही है। बस सवार जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जमदेई निवासी दो कार्यकर्ताओ की घटना स्थल पर ही मौत। भाजपा बिश्रामपुर मण्डल अध्यक्ष लीलू गुप्ता, महामंत्री बिशंभर यादव गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इन दोनों को अपोलो अस्पताल भेजा गया है।

  • आज का राशिफल, 7 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 7 जुलाई 2023

    शुक्रवार 7 जुलाई आज शुक्र का गोचर कर्क राशि में हो रहा है जिससे मंगल और शुक्र का युति संबंध बनेगा। साथ ही आज चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि में संचार करेंगे और शतभिषा नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति से आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ और लाभकारी रहेगा। कर्क राशि वालों का लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा और अटका धन भी प्राप्त हो जाएगा। 

    मेषः मेष राशि के जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। हृदय में भावुकता और परोपकार का भाव बना रहेगा जिससे दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा। वैसे कुछ लोग आपकी भावुकता का लाभ भी उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए भावुकता के साथ व्यवहारिकता से भी काम लें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ अनुकूल बदलाव हो सकते हैं, जिसके कारण आपके विरोधियों के मन में ईर्ष्या का भाव उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर आप हिस्सा लेंगे, जिसका आपको फायदा भी मिलेगा। संतान संबंधी किसी बात को लेकर मन में निराशा का भाव आ सकता है।

    वृषभः वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस मामले में आप धन भी खर्च कर सकते हैं। आज पारिवारिक जीवन में आपको कुछ उलझन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी और किसी निकट संबंधी की चाहत पूरी करने के लिए आपको समय और धन खर्च करना होगा। लव लाइफ के मामले में आज दिन आपके पक्ष में रहेगा, अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे चल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है।

    मिथुनः शुक्र के राशि परिवर्तन से आज मिथुन राशि वालों को लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको पिता के आशीर्वाद और अधिकारियों की कृपा से लाभ मिलने की संभावना दिख रही है। आपकी कोई चाहत पूरी होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा भी कर रहे थे। आज आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान भी कर सकते हैं, जिसे आपके रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बढेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय किसी प्रिय एवं वरिष्ठ और सम्मानित व्यक्ति के दर्शन और संपर्क से आपका मनोबल बढ़ेगा, आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

    कर्कः सितारे बते रहे हैं कि आज कर्क राशि वालों को भाग्य और देवी लक्ष्मी की कृपा से लाभ मिलेगा। इन्हें आज अचानक ही बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। अगर कारोबार में नई योजनाएं बनाई हैं तो आज उसमें गति आएगी। कर्क राशि वालों के लिए सलाह है कि, कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो जल्दबाजी में न लें, क्योंकि आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी दे सकता है। शाम के समय आप परिवार के साथ सुकून के पल बिताएंगे, मंदिर और देव दर्शन के लिए भी आप जा सकते हैं।

    सिंहः सिंह राशि वाले आज सुबह से ही सक्रिय नजर आएंगे और अपने काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले सिंह राशि के जातक आज कोई बड़ी सफलता और उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। नौकरी और कारोबार के मामले में दिन व्यस्तता वाला रहेगा। अचानक आपके ऊपर काम का दबाव आ सकता है। ऐसे में मन परेशान होगा और पारिवारिक जीवन पर इसका असर दिखेगा। आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र का तनाव परिवार के सदस्यों पर जाहिर न होने दें अन्यथा घर का माहौल भी इससे प्रभावित होगा। संभव है कि आज आपकी माताजी आपकी किसी बात से नाराज होंगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे।

    कन्याः आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहेगा। इनकी राशि से ग्यारहवें घर में शुक्र का राशि परिवर्तन सुख और लाभ प्रदान करेगा। नौकरी और कारोबार में आप विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में सफल रहेंगे। आपका प्रभाव बढेगा। साथ ही आर्थिक लाभ भी आज आपको प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। इस राशि के छात्र आज बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया इनका प्रयास सफल होगा। आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।

    तुलाः आज तुला राशि के सितारे बताते हैं कि इन्हें, कारोबार में लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत भी इन्हें प्राप्त होंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। वैसे आज आपका दिन व्यस्तता वाला रहेगा। आपके लिए सलाह है कि घर से बाहर यात्रा कर रहे हैं तो मौसम संबंधी सावधानी का ध्यान भी रखें नहीं तो इससे आपकी सेहत पर भी असर हो सकता है। अचानक बनने वाली परिस्थिति के कारण आपका कोई काम अटक सकता है। लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ किसी बात पर आज मतभेद होना संभव है।

    वृश्चिकः वृश्चिक राशि वालों के सितारे बताते हैं कि आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी राशि से चौथे घर में शनि के साथ चल रहे चंद्रमा आपकी छवि खराब कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी अथवा क्लाइंट से कहासुनी हो सकती है। कारोबार में लाभ के लिए भी आज आपको संयमित व्यवहार अपनाना होगा। वैसे आज आपको अपनी मेहनत से सफलता भी मिलेगी और आपके कुछ पेंडिंग काम भी बनेंगे। पारिवारिक जीवन में आप यश और सम्मान पा सकते हैं। शाम में आज आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से बातचीत और किसी गंभीर विषय पर चर्चा भी संभव है। आपके लिए सलाह है कि आज दबाव से नहीं प्यार से काम बनाने की कोशिश करें।

    धनुः धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज किसी डील के लिए काफी मश्क्कत करनी होगी। वैसे आज भविष्य के लिए कुछ प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से लिए निवेश करना भी आज आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी रिश्तेदार से पैसों का लेनदेन बहुत ही समझदारी से करें, अन्यथा रिश्ते में मनभेद आ सकता है। आज घरेलू सामान की खरीदारी पर आपका कुछ पैसा खर्च हो सकता है। सेहत के मामले में भी धन खर्च संभव है। सायंकाल के समय रुचिकर खानपान का आयोजन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है।

    मकरः मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। परिवार के सदस्यों की कोई चाहत पूरी करके आपके मन को संतोष मिलेगा। आपने अगर आज कोई काम करने का मन बना लिया है तो उसे पहले पूरा करने का प्रयास करें, फिर किसी दूसरे काम में हाथ डालें नहीं तो कोई भी काम सही से पूरा नहीं हो पाएगा। प्रतियोगिता में अगर आप भाग ले रहे हैं तो आज उसमें सफलता मिलेगी, विरोधियों को मात देने में सफल होंगे। वाहन पर धन खर्च का योग है। आज घर से बाहर निकल रहे हैं तो मौसम का ध्यान रखते हुए एहतियात बरतें।

    कुंभः कुंभ राशि में आज चंद्रमा का संचार हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा और शनि मिलकर आपकी सेहत को आज प्रभावित कर सकते हैं। मानसिक रूप से भी आज आप उलझन महसूस करेंगे। अगर आज किसी संपत्ति को खरीदने और बेचने का प्लान कर रहे हैं तो तमाम पहलुओं पर गौर करें, अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीलर और बिचौलिए का काम करने वाले जातकों को आज लाभ का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिल रहा है। शाम के समय माता-पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

    मीनः आज सितारे बताते हैं कि, मीन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ निकट और दूर की यात्राओं का संयोग बन सकता है। विद्यार्थियों और नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रयास से सफलता पाएंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और प्रगति से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका लाभप्रद रहेगा। शाम के समय दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕਮਾਲ, ਸੁਣਕੇ ਤੁਹਾਨੂੰ ਵੀ ਮਿਲੇਗੀ ਜਾਣਕਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕਮਾਲ, ਸੁਣਕੇ ਤੁਹਾਨੂੰ ਵੀ ਮਿਲੇਗੀ ਜਾਣਕਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਪੰਜਾਬ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਅੱਜ ਸਰਕਾਰੀ ਆਦਰਸ਼ ਸੀਨੀ. ਸੈਕੰ. ਸਕੂਲ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਭਰਵੇ ਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸਮਾਰੋਹ ਮੌਕੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ 33 ਡੈਸਕਟਾਪ ਕੰਪਿਊਟਰ ਦਿੱਤੇ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪੜਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਕਲਾਸਰੂਮ ਵਿੱਚ ਕੇ. ਯਾਨ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਮਿਲੇਗੀ। ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਲਈ ਫੰਡ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਗਾਰਡ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਟ੍ਰਾਸਪੋਰਟ ਦੀ ਸੁਵਿਧਾਂ ਮਿਲੇਗੀ। ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚੇ ਦਾ ਵਿਆਪਕ ਵਿਕਾਸ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲ ਆਂਫ ਐਮੀਨੈਂਸ ਇੱਕ ਤਰਾਂ ਦੀ ਦਿੱਖਣ ਵਾਲੇ ਹੋਣਗੇ, ਜਿੱਥੇ ਲਿਫਟ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਹੋਵੇਗੀ। ਮਾਸਟਰ ਕੇਡਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਜਲਦੀ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਵੇਗੀ। ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵਰਦੀਆਂ ਤੇ ਕਿਤਾਬਾਂ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਪਹੁੰਚਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ, 10+2 ਤੱਕ ਦੇ ਸਕੂਲ ਆਫ ਐਮੀਨੈਂਸ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਇਹ ਸਹੂਲਤ ਮਿਲੇਗੀ। 

    ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਆਦਰਸ਼ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਜਲਦੀ 80 ਲੱਖ ਦੀ ਗ੍ਰਾਟ ਭੇਜੀ ਜਾਵੇਗੀ, ਜਿਸ ਵਿਚੋਂ 17.5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਾਲ ਸਕੂਲ ਦੀ ਚਾਰਦੀਵਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤੇ ਬਾਕੀ ਰਾਸ਼ੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਵਰਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 32 ਹੋਰ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਤੀ ਸਕੂਲ 40 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ, ਨੰਗਲ ਅਤੇ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ 5-5 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਵਿਵਸਥਾ ਅਸੀ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। 

    ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਿਆ ਦਾ ਪੱਧਰ ਉੱਚਾ ਚੁੱਕਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਆਧੁਨਿਕ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨਾਲ ਇਹ ਸਕੂਲ ਲੈਂਸ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਮੰਤਰੀ ਸਕੂਲ ਆਂਫ ਐਮੀਨੈਂਸ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਕਲਾਸਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਮੋਨੀਟਰਿੰਗ ਦੀ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਅਧਿਆਪਕਾਂ, ਸਕੂਲ ਮੁਖੀਆਂ, ਜਿਲ੍ਹਾਂ ਸਿੱਖਿਆ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਸਮੀਖਿਆ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਚੱਲ ਰਹੇ ਸਮਰ ਕੈਂਪ ਬਾਰੇ ਵੀ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਜਾ ਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਦਰਾ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਸ੍ਰੋਤ ਬਣਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।  

  • ऊना मंडल भाजपा द्वारा टिफिन मीटिंग का आयोजन 

    ऊना मंडल भाजपा द्वारा टिफिन मीटिंग का आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित:जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में बुधवार को ऊना मंडल भाजपा द्वारा टिफिन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा और मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा के अतिरिक्त महिला मोर्चा और युवा मोर्चा सहित अन्य मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया और सभी लोगों ने बैठकर सहभोज करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भाजपा का मूल संगठन है और उसी मूल संगठन की विशेषता सह भोज की रही है। उसी का अनुसरण करते हुए जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान के तहत कार्यक्रम के समापन पर सह भोज का आयोजन किया गया है। ताकि कार्यकर्ता एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ सके इसके साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों और आगामी अभियानों को लेकर भी चर्चा की जा सके।इस बैठक में जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बालवीर बग्गा,मंडल महामंत्री अशोक धीमान, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भडोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष विनोद पुरी, अनु ठाकुर, ऋतु अशोत्रा, कमला प्रधान, बलविंदर कौर,सीमा दत्ता,वंदना आँगरा, जनकराज खजांची, नवीन पुरी.महिंदर  छिब्बर, रोहित सहोड,पहु लाल भारद्वाज, बलविंदर गोल्डी ,राकेश गिका, गगन ओहरी, नीरज कैप्टन चरणदास रुपिंदर देहल, वरुण मेहन, विकास शर्मा, मोनू, रजत रजी, अनीश ठाकुर साहिल बाली,,विक्की सैनी  बा भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • ईएसआईसी अस्पताल काठा में 8 जुलाई को लगेगा रक्तदान शिविर

    ईएसआईसी अस्पताल काठा में 8 जुलाई को लगेगा रक्तदान शिविर

    जीएमसी चंडीगढ़ की टीम एकत्रित करेगी रक्त

    बददी/सचिन बैंसल: आईएसआईसी पेरामेडिकल एसोसिएशन की बद्दी इकाई की और से निगम के काठा स्थित माडल अस्पताल में 8 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने बताया कि शिविर का शुभारंभ बीबीएनआईए के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल करेंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनसे शिविर का शुभारंभ करने का समय मांगा था जिसके लिए वह तैयार हो गए है।  एसोसिएशन के अध्यक्ष सन्नी, महासचिव लीना और संयुक्त सचिव शिवांगी राजपुत ने बताया कि शिविर में ईएसआईसी का स्टाफ, उद्योगों के कर्मचारी रक्तदान करेंगे। यहां से ब्लड एकत्रित करते मेडिकल कालेज चंडीगढ भेजा जाएगा। रक्तदान करने वाले डोनर को एसोसिएशन की ओर से रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई है।
  • सुनील शर्मा चुने गए योगी ऑफ द मन्थ

    सुनील शर्मा चुने गए योगी ऑफ द मन्थ

    सेवा भारती के अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने शॉल व टोपी पहनाकर किया सम्मानित 

    बददी/सचिन बैंसल :किशोर योग एकेडमी में मासिक योगी ऑफ द मन्थ का आयोजन किया गया । एक सादे समारोह के दौरान नियमित योग कक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने पर सुनील दत्त शर्मा को योगी ऑफ द मन्थ चुना गया । दरअसल सुनील शर्मा पिछले दो महीनों से किशोर योग एकेडमी में आ रहे हैं और योग के चमत्कारित परिणाम देखते हुए दृढ इच्छा शक्ति के साथ जून महीने में पूरे तीस दिन योग कक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई है । बकौल सुनील शर्मा योग ज्वाईन करने से पहले शरीर में दर्दों से परेशान रहते थे और और पूरा दिन आलस्य से भरा रहता था लेकिन जब से योग करना शुरू किया है शरीर में ताजगी बनी रहती है, दर्दें खत्म हो गई हैं और यूरिक एसिड भी सामान्य आने लगा है । दिनभर शरीर और मन उत्साह और आन्नद से भरा रहता है । कार्य करने की क्षमता बढ़ गई है । 

    शिक्षार्थी सुरेश गर्ग ने कहा है कि पिछले कई महीनों से उनका दाहिना कन्धा जाम रहता था लेकिन जब से योग में आने लगे हैं कन्धे में पूरी तरह से लचीलापन आने लगा है । आईटी एक्सपर्ट दीपक वर्मा का कहना है कि उनकी जॉब लगातार लम्बे समय तक बैठने की है जिसके कारण शरीर का वजन बढने लगा था और पूरे शरीर में अकड़न महसूस होती थी लेकिन अब शरीर बहुत हल्का महसूस होता है और लम्बे समय तक एक ही सीट पर बैठे रहने से थकावट भी महसूस नहीं होती है । पूजा ट्रेडिंग के संचालक सोनू बंसल कहते हैं कि उन्हें लम्बे समय से फैटी लीवर की समस्या थी, कमर में हर समय दर्द रहता था लेकिन जब से योग करने लगे हैं फैटी लीवर की समस्या कम हो गई है कमर दर्द में भी आराम महसूस होता है । श्रीगंगा इंडस्ट्रीज के संचालक पंकज गुप्ता का कहना है कि उन्हें हर बार मौसम बदलाव के साथ शरीर का तापमान बढ़ने से बुखार हो जाता था लेकिन इस वर्ष गर्मी के बाद बरसात आने पर भी शरीर पूरी तरह से स्वस्थ और तन्दरूस्त है । बिजनेसमैन आशीष धीमान का कहना है कि उन्हें घुटनों के बल बैठने में बहुत कष्ट होता था लेकिन जब से योग करने लगे हैं आराम से घुटनों के बल बैठने में सक्षम होने लगे हैं ।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल मोहन अग्रवाल ने कहा कि योग हमें शरीर से ही तन्दरूस्त नहीं रखता अपितू हमारे मन और बोधिक क्षमता को भी बढ़ाता है । जिससे हम समाज में फैली अनेक प्रकार की अनियमितताओं में भी समस्या नहीं बल्कि समाधान को ढंुढने लगते हैं । योग सदैव हमें समता में रहना सीखाता है ओर किसी भी प्रतिकूल स्थिति से लड़ने के लिए क्षमतावान बनाता है । इस अवसर पर किशोर योग एकेडमी के संचालक डा़ किशोर ठाकुर, सेवा भारती के अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, सह-योग शिक्षक जसवंत सिंह, सोमनाथ पसल, सुनील शर्मा, वरिन्द्र जैन, पंकज गुप्ता, नीरज बंसल, संजीव कुमार, आशीष धीमान, सतीश शेखावत, सोनू बंसल, हंसानंद झा, सुरेश गर्ग, रंजना शर्मा, लाल बाबू यादव, सरवण कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।के