Blog

  • आज का राशिफल, 12 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 12 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग अच्छा लाभ कमाएंगे, जिससे उनकी धन संबंधित समस्या आसानी से हल हो सकेंगी और आपको परिवार में लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा और किसी से किए हुए वादे को भी आप समय रहते पूरा करें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आपको अपने अपने प्रियजनों का साथ सहयोग बना रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। घर व बाहर आपसे कोई गलती हो, तो आप उसे स्वीकार करें। आज किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने हैं।

    मिथुन राशिफल। आज कार्यक्षेत्र में आपने यदि किसी पर अत्यधिक भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है और परिवार में यदि सदस्यों के बीच कुछ कहासुनी चल रही है, तो आप उसे बाहर ना जाने दे, नहीं तो लोग उसका फायदा उठा सकते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां आप लोगों के सामने अपनी बात अवश्य रखें। संतान आपसे किसी गलत वस्तु की फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आपको पूरी नहीं करना है और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही उन्हें कोई राहत मिलती दिख रही है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा और सुख सुविधाएं बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप सबके हित की बात करेंगे और आप बहसबाजी में ना पड़े व अहंकार भरी बातें ना करें। आपका जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा, जिससे आप दोनों के बीच चल रही है अनबन भी दूर होगी। आपकी कुछ पुरानी योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आप अच्छा नाम कमाएंगे। किसी कानूनी मामले में आपको सलाह की आवश्यकता होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कार्यों को अपनाएंगे और रक्त संबंधी रिश्तों में आपका सहयोग बना रहेगा। भाई बंधुत्व की भावना आपके अंदर जागृत होगी और अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई बात समझाएं, तो आपको उसे अच्छे से सुनना व समझना होगा। बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आपके कुछ रुके हुए काम समय रहते पूरे होंगे, जिससे आपको कोई बड़ा नुकसान होने से बच सकता है। आप अपने बिखरे व्यवसाय को संवारने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आपको परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम के होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच सकते हैं, तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा और मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिससे अधिकारी आपस नाराज हो सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि जागृत होगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और नौकरी कर रहे लोगों को एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरे का ऑफर आ सकता है। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा, तभी परिवार के सदस्यों से मंजूरी दे पाएंगे। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जल्दबाजी में आप कोई काम करने से बचें। आपके किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी भाई -बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। व्यवसाय के कामों पर आप पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई चूक हो सकती है। आपको दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन नहीं लगाना है और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।

    धनु राशिफल। आज का दिन गृहस्थ जीवन में मधुरता लेकर आएगा और आप जीवनसाथी से अपने मन की बात को कहने में संकोच नहीं करेंगे। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी समझौते पर कार्यक्षेत्र में हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आप किसी गलत कागज पर दस्तखत कर सकते हैं। आपकी कुछ नए विषयों में तेजी आएगी। यदि आप किसी को धन उधार दें, तो उनके वापस आने में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो आपसी रिश्ते में भी कड़वाहट पैदा हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको कारोबार को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी और किसी सरकारी संस्था से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और किसी सरकारी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है।  आप अपनी ऊर्जा को इधर-उधर के काम में ना लगाएं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना लक्ष्य पूरा होगा, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाग्य के दृष्टिकोण से आपके काफी कार्य पूरे होंगे, जिनको लेकर आप परेशान चल रहे थे। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके साथी भी आपका पूरा साथ देंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप परिवार में अपने भाई अथवा किसी और सदस्य से बेवजह बहसबाजी हो, तो आप उसमें सावधानी बरतें और स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या आपको घेरे हुए हैं, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और पूरा ध्यान दें। आप जिम्मेदारी से काम करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपके और आपके जूनियर्स के बीच की दूरियां कम होंगी, लेकिन आप लालच में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, इससे बाद में आपको समस्या हो सकती है।

  • जालंधरः कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने बावा हेनरी और राणा गुरजीत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखेें लिस्ट

    जालंधरः कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने बावा हेनरी और राणा गुरजीत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखेें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः विस लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने कमर कस ली है। इसी के तहत राजा वड़िंग ने नार्थ हलके से विधायक अवतार हेनरी जूनियर और पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह को आगामी संसदीय उपचुनाव के लिए तालमेल कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है।

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में HP Orthocare Hospital की एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में HP Orthocare Hospital की एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जांलधर/वरुणः महानगर में स्थित HP Orthocare Hospital की एंबुलेंस का ट्रक के साथ भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मामला जालंधर लुधियाना हाईवे का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस चालक तेज रफ्तार के साथ गाड़ी चला रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस चालक की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

  • 2.69 ग्राम चिट्टे सहित टाहलीवाल के दो युवक गिरफ्तार

    2.69 ग्राम चिट्टे सहित टाहलीवाल के दो युवक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला ऊना के थाना हरोली पुलिस ने 2.69 चिट्टे सहित टाहलीवाल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हरोली पुलिस की टीम गश्त पर थी गश्त के दौरान दो युवक संदिग्ध हालत में मल्लू वाल गांव मे सड़क किनारे बने रेन शेल्टर के अंदर बैठे मिले। जिन्होंने पुलिस को देख अपनी जेब से एक पॉलिथीन पाउच निकालकर फेंका उस पॉलिथीन पाउच को पुलिस द्वारा गवाहों की मौजूदगी में चेक किया गया तो 2.69 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद हुआ है | 

    पुलिस द्वारा चिट्टे सहित पकड़े गये युवकों की पहचान अच्छर सिंह(33) निवासी वार्ड न0 7  नंगल कलां तह0 हरोली जिला ऊना व दविन्द्र कुमार(30) निवासी वार्ड न0 3 टाहलीवाल तह0 हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं थाना प्रभारी सुनील कुमार ने चिट्टे का कारोबार करने वाले और चिट्टे का नशा करने वाले व्यक्तियों से अपील की है कि वह सुधर जाएं अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें |

  • फगवाड़ाः दो दुकानदारों में जमकर चले लात-घूंसे, उतरी पगड़ियां, देखें CCTV

    फगवाड़ाः दो दुकानदारों में जमकर चले लात-घूंसे, उतरी पगड़ियां, देखें CCTV

    फगवाड़ा/राजेश: शहर के बांसां वाला बाजार में दो दुकानदारों में बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। जिसके बाद पुलिस को दी शिकायत में एक दुकानदार ने दूसरे दुकान के लड़के पर मारपीट, पगड़ी उतारने, दाढ़ी खींचने व गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेयू ज्वैलर्स के मालिक ने बताया कि वर्मा ज्वेलर्स की दुकान के 2 लड़के विनय वर्मा और सौरव वर्मा उसकी दुकान पर आए और उसकी पगड़ी उतारने के साथ- साथ उसकी दाढ़ी खींचने लगे। आरोप है कि उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज की। जिसका सीसीटी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें उक्त नौजवानों का उनके मारपीट वीडियो साफ देखी जा सकती है।

    वहीं दूसरे पक्ष के दुकानदार ने बताया कि जब वह दुकान के बाहर लड्डू खा रहा था तो उक्त दुकान के मालिक ने उसके साथ गाली-गलौज की। जबकि वह अपनी दुकान के सामने खड़े होकर लड्डू खा रहे थे। इसका विरोध करने पर उक्त दुकानदार ने आकर उनके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। वहीं पगड़ी उतारने और दाढ़ी खींचने के आरोप को दुकानदार ने निराधार बताया हैं। इस झगड़े की जानकारी मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की। जिसके बाद अलग-अलग धाराओं के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

  • हरोली पुलिस ने पकड़ा भगौड़ा अपराधी

    हरोली पुलिस ने पकड़ा भगौड़ा अपराधी

    ऊना/सुशील पंडित: साल 2020 से भागे पंजावर के अमन को हरोली पुलिस ने शनिवार को पकड़ ही लिया। अमन एक उदघोषित अपराधी है जो सवा दो साल पहले मारपीट के एक मामले से वांछित था। पुलिस ने आरोपित को रिमांड के लिए उसे अदालत में पेश किया। यहां माननीय अदालत ने उसे बेलआउट कर दिया। पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने बताया कि उदघोषित अपराधी को पकडने महेश अन्वेषणाधिकारी पंडोगा और विजेश ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि हमें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि उसने अमन को कहीं देखा है। उसी की बिनाह पर पुलिस टीम ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उदघोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है और बाकी के भगौड़े अपराधियों को भी जल्द जेल की हवा खिलाई जाएगी।
  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:  अटल बिहारी बाजपेई राजकीय स्नताकोर महाविद्यालय बंगाणा में राजनिति विज्ञान विभाग द्वारा समसामयिकी विषयों पर आधारित एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। सेमिनार का विषय नई शिक्षा नीति 2020, एससी/एसटी अधिनियम , सिडिशन लॉ इन इंडिया और युद्ध अपराध  था। सबसे पहले फाइनल ईयर की छात्रा अंशिता शर्मा ने नई शिक्षा नीति 2020 पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति कस्तूरी रंगन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित है।

    नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत वर्ष 2030 तक सकल नामांकन अनुपात  को 100% लाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है जिसका लक्ष्य 2025 तक पूर्व-प्राथमिक शिक्षा (3-6 वर्ष की आयु सीमा) को सार्वभौमिक बनाना है। स्नातक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, थ्री-डी मशीन, डेटा-विश्लेषण, जैवप्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों के समावेशन से अत्याधुनिक क्षेत्रों में भी कुशल पेशेवर तैयार होंगे और युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। इसके बाद फाइनल ईयर की छात्रा करुणा शर्मा ने सिडिशन लॉ इन इंडिया पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि  इंडियन पीनल कोड, 1860 का चैप्टर VI (धारा 121 से धारा 130) राज्य के खिलाफ अपराधों (ऑफेंस अगेंस्ट स्टेट) से संबंधित है। इन कोड का उद्देश्य पूर्ण रूप से राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित (इंश्योर) करना है। राज्य के खिलाफ अपराधों के मामले में कड़ी सजा देकर, जैसे आजीवन कारावास या मृत्युदंड की सजा से राज्य के अस्तित्व  की रक्षा की जा सकती है। सार्वजनिक शांति  सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता में बाधा डालना राज्य के साथ-साथ सरकार के खिलाफ भी एक अपराध माना जाता है।इसके बाद फाइनल की छात्रा खुशी धीमान ने युद्ध अपराध पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि सैनिकों अथवा अन्यान्य व्यक्तियों के प्रतिकूल  लगभग उसी तरह के काम, जिनके लिये पकड़े जाने पर शत्रुओं के द्वारा वे दंडित किए जा सकते हैं, युद्ध अपराध कहे जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून के विरूद्ध किए गए काम, जो अभियुक्त के अपने देश के कानून के प्रतिकूल हैं, युद्ध अपराध (War crimes) में अंतर्निहित होते हैं; यथा, व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से की गई लूट या हत्या, शत्रु राष्ट्र की ओर से या उसके आदेश से किए गए अपराध।
    इसके बाद राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले संस्थाएं घटनाओं पर छात्रों को परिचित करवाना है और आगामी सिविल सर्विस की  तैयारी के लिए छात्रों को इससे काफी अच्छा मददगार साबित होगा।इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी, विशाल सोनी, इंदू बाल, कामना,सबिता , नेम सिंह और पलक अन्य गणमान्य  अतिथि मौजूद थे।
  • ग्लेनमार्क फार्मा ने रेहड़ी फड़ी वालों को बांटे कागज के लिफाफे

    ग्लेनमार्क फार्मा ने रेहड़ी फड़ी वालों को बांटे कागज के लिफाफे

    जॉय ऑफ गिविंग फेस्टिवल के तहत सीएसआर के माध्यम से की एक्टिविटी
     रेहड़ी फड़ी वालों को बांटे कुल 30000 लिफाफे 
    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के किशनपुरा स्थित ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी ने पर्यावरण को सुंदर बनाए रखने के लिए जॉय ऑफ गिविंग फेस्टिवल के तहत हर साल की तरह इस साल भी सीएसआर के तहत काफी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।जिसमें उन्होंने रेहड़ी फड़ी वाले लोगों को 30,000 कागज के लिफाफे बांटे। उनका उद्देश्य था कि पॉलिथीन के बढ़ते उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत करवाया जा सके। इस मुहिम में ग्लेनमार्क फार्मा के लगभग दो दर्जन कर्मचारी बाजार में उतरे और रेहड़ी फड़ी वाले लोगों को लिफाफे बांटे।
    एच आर हेड सुनील ने बताया कि प्लास्टिक के लिफाफे के प्रयोग से  सफाई की व्यवस्था व पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बाजार में लगभग 30,000 कागज के लिफाफे बांटे हैं और लोगों को व रेहड़ी फड़ी वालों को कागज के लिफाफे इस्तेमाल करने का संदेश दिया है ।जिससे कि पर्यावरण साफ-सुथरा रह सके।इस मौके पर 
    अकाउंट मैनेजर सुरेंद्र कपूर ,दिनेश शर्मा एचआर बीआर शर्मा, एचआर मैनेजर सुरेंद्र शर्मा, अजय राणा, शिल्पा व बलजिंदर सिंह व उनकी पूरी टीम मौजूद रही।
  • जालंधरः एक्शन में पुलिस, SSB पुलिस की 4 कंपनियां की गई तैनात

    जालंधरः एक्शन में पुलिस, SSB पुलिस की 4 कंपनियां की गई तैनात

    बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित इन इलाकों पर रखी जाएगी कड़ी नजर 

    जालंधर/वरुण: पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने और बनाए रखने के लिए मान सरकार और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के समर्थन में एसएसबी पुलिस की 4 कंपनियों को तैनात किया गया है। पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल के निर्देशानुसार डीसीपी कानून व्यवस्था अंकुर गुप्ता द्वारा तैनात एसएसबी कंपनी कमांडर सहभंस के साथ बैठक की गई। जिसमें कमिश्नर साहिब द्वारा बताई गई योजना के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस व एसएसबी संयुक्त रूप से नाकेबंदी स्थापित करेंगे।

    संवेदनशील स्थानों पर समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले बाजारों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कमिश्नर साहिब ने जालंधर वासियों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध या अपराधी व्यक्ति की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने को कहा है।

  • पंजाब सरकार का बड़ा एक्शनः 813 हथियारों के लाइसेंस किए रद्द

    पंजाब सरकार का बड़ा एक्शनः 813 हथियारों के लाइसेंस किए रद्द

    हर जिलें के लाइसेंस हथियारों की लिस्ट की जारी 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। अजनाला की घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान को विपक्षी पार्टियों द्वारा कई बार घेरा जा चुका है। ऐसे में अब पंजाब सरकार भी एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार ने प्रदेशभर के करीब 813 हथियारों के लाइसेंस को रद्द किया है। पंजाब में कुल 3 लाख 73 हजार 53 आर्म्स लाइसेंस थे जिनमें से 813 लाइसेंस को अब रद्द किया गया है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने हर जिलें में कितने हथियार रखे जा सकते है, उसकी लिस्ट भी जारी कर दी है। 

    गुरदासपुर में सबसे ज्यादा हथियार बनें

    पंजाब के गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 40 हजार 789 आर्म्स लाइसेंस बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर जिला बठिंडा आता है, जहां 29 हजार 353 आर्म्स लाइसेंस हैं। तीसरे नंबर पर पटियाला जिले में 28 हजार 340 हथियारों के लाइसेंस बने हुए हैं। पंजाब सरकार ने जो 813 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए है। उनमें लुधियाना ग्रामीण के 87, शहीद भगत सिंह नगर के 48, गुरदासपुर के 10, फरीदकोट के 84, पठानकोट के 199, होशियापुर के 47, कपूरथला के 6, एसएएस कस्बा के 235, संगरूर के 16, अमतृसर आयुक्तालय के 27, जालंधर आयुक्त कार्यालय के 11 और कई अन्य जिलों के लोगों के आर्म्स लाइसेंस कैंसिल किए गए है।

    इससे पहले साल 2022 में सरकार ने लिया था बड़ा एक्शन

    साल 2022 के नवंबर माह में भी पंजाब में ‘गन कल्चर’ को खत्म करते पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया था। 9 दिनों में करीब 900 हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए थे और 300 से ज्यादा लोगों के हथियारों के लाइसेंस सस्पेंड कर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। उन लोगों से पूछा गया था कि उन्हें हथियारों की क्या आवश्यकता है। जो 900 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए गए थे उनमें सबसे ज्यादा जालंधर जिले से करीब 391 हथियारों के लाइसेंस रद्द हुए थे। वही रोपड के 146, नवांशहर के 266 तो वही मोहाली के 32, तरनतारन के 19, कपूथला के 17, फिरोजपुर के 25, पठानकोट का 1 लाइसेंस रद्द किए गए थे।