जालंधर, ENS: देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलबीर चंद निवासी गन्ना पिंड और दविंदर उर्फ तेजू निवासी आलोबाल थाना फिल्लौर के रूप में हुई है। देहात सीआईए स्टाफ के प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गन्ना पिंड में नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों को रोक कर तलाशी के दौरान उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन और 18,000 रुपए बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शरू कर दी है।
Blog
-

जालंधरः हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलबीर चंद निवासी गन्ना पिंड और दविंदर उर्फ तेजू निवासी आलोबाल थाना फिल्लौर के रूप में हुई है। देहात सीआईए स्टाफ के प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गन्ना पिंड में नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों को रोक कर तलाशी के दौरान उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन और 18,000 रुपए बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शरू कर दी है।
-

नाईट क्लब के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो
पंचकूला: नाईट क्लब में बाहर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक क्लब के अंदर पार्टी चल रही थी। इस दौरान पार्टी डीजे की धुन पर युवक युवतियां नाच रहे थे। वहीं क्लब के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चल रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे सेक्टर 5 के वेदा क्लब के बाहर युवकों द्वारा एक कार के ऊपर गोलियां चलाई गईं। बाइक पे सवार दो युवकों ने इटिक गाड़ी सिल्वर रंग की गाड़ी नंबर HR 59E 5951 के ऊपर गोलियां चलाई गईं। युवकों ने करीब 4 राउंड फायरिंग की गई। जिसके बाद उन्होंने कुछ हवाई फायरिंग भी किए।
मामले की जानकारी देते हुए गाड़ी के मालिक ने बताया कि हम अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी करने आये थे। तभी पता लगा की हवाई फायर करते दो फायर हमारी गाड़ी के भी लगे।
वहीं मौके पर क्राइम 19 के इंचार्ज मोहिंदर सिंह, एसएचओ 5 अजित कुमार, जांच अधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुचे। सेक्टर 5 के एसएचओ अजित कुमार ने बताया कि हमारे पास अभी तक कोई कंप्लेट नही आई है। लेकिन हमने पर्चा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। जल्द ही गोली चलाने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर फोरसिक की टीम भी पहुँची।
-

पंजाबः सीएचसी सुजानपुर में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा हुई शुरू, देखें वीडियो
डॉक्टर गोलेरिया मसीह ने चार्ज संभालने पर किया पहला सिजेरियन ऑपरेशन
पठानकोट: सीएचसी सुजानपुर में गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर गोलोरिया मसीह द्वारा चार्ज लेने के बाद पहला सिजेरियन ऑपरेशन किया है। जिसके बाद सुजानपुर में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सीएचसी सुजानपुर के एसएमओ डॉक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया सुजानपुर में ऑपरेशन थिएटर 10 सालों से बंद पड़ा था और जहां पर सिजेरियन ऑपरेशन बंद थे। जिस पर उन्होंने सिविल सर्जन डॉक्टर अदिति सिलारिया से अपील की थी कि जहां पर गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की जाए। जिस पर डॉ अदिति सलारिया के निर्देशों पर डॉक्टर गोलोरिया मसीह की नियुक्ति की गई है। जिन्होंने आज हॉस्पिटल में पहला सिजेरियन ऑपरेशन किया है। जिसके चलते अब सुजानपुर तथा इसके आसपास के गांवों को अब सिविल अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन करवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
अब सुजानपुर में ही सिजेरियन ऑपरेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही डॉक्टर सुमित एंसितीया की भी नियुक्ति की गई है। जिससे ऑपरेशन में भी आसानी होगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व डॉ. आंचल शर्मा स्त्रियों की नार्मल डिलीवरी करवाते थे और आज भी करवा रहे हैं और अब सिजेरियन सुविधा भी शुरू हो गई है। जिसका लोग अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरुषि भी साथ में जच्चा और बच्चा की जांच करती हैं। इस मौके पर डॉक्टर गोलोरिया मसीह, डॉक्टर आंचल शर्मा डॉक्टर आरूषी शर्मा फार्मसिस्ट ऑफिसर परवीन सैनी आदि शामिल थे।
-

ਪੰਜਾਬ: 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ‘ਚ PRTC ਦਾ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਕਾਬੂ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਅੱਜ ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ. ਡਿੱਪੂ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਤਾਇਨਾਤ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮੁਲਜ਼ਮ ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ. ਦੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨੂੰ ਹਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਰੱਲਾ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮਾਨਸਾ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ‘ਤੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰਤ ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਰੋਕੂ ਐਕਸ਼ਨ ਲਾਈਨ ‘ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ. ਡਿੱਪੂ, ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਡਰਾਈਵਰ ਵਜੋਂ ਤਾਇਨਾਤ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪੰਜ ਲੀਟਰ ਡੀਜ਼ਲ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਦੋਸ਼ੀ ਪਾਏ ਜਾਣ ‘ਤੇ 16 ਮਾਰਚ, 2023 ਨੂੰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਤੋਂ ਬਰਖਾਸਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਬਹਾਲ ਕਰਵਾਉਣ ਬਦਲੇ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗੀ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਵੱਲੋਂ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੀ ਆਡੀਓ ਰਿਕਾਰਡਿੰਗ ਵੀ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ।
ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੀ ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਥਾਣਾ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ, ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ ਨੰਬਰ 14 ਮਿਤੀ 31-07-2023 ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸਬੰਧਤ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਹੋਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ।
-

SP दफ्तर पहुंची रेप पीड़िता ने अपने ऊपर छिड़का पेट्रोल
कबीरधाम: जिले के एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। युवती को ऐसा करते देख वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी दौड़े और महिला के हाथों से पेट्रोल का डिब्बा और माचिस छीन लिए। इस दौरान युवती और पुलिसकर्मियों के बीच झूमा-झटकी भी हुई। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कहते हुए युवती को शांत कराया। फिलहाल, कबीरधाम पुलिस ने महिला को घटना स्थल रायपुर के लिए रवाना कर दिया है।
-

जालंधरः नशा तस्करी के मामलें में महिला गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना बिलगां की पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक औरत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन और पांच ग्राम अफ़ीम बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमजीत कौर उर्फ नीतू निवासी कदोलां खुर्द थाना बिलगां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बिलगां से कदोलां खुर्द की तरफ जा रहे थे, जहां पुलिस को देख वहां से निकल रही औरत पुलिस को देख घबरा गई, जिसे मौके पर मौजूद सीनियर पुलिस कांस्टेबल ने जब रोक कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन और 5 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

पंजाब: ATM में लगी भीषण आग
पटियाला: जिले के बहादुरगढ़ स्थित कमांडो कॉम्प्लेक्स के बाहर एटीएम में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। जिस एटीएम में आग लगी उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार एटीएम के बाहर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर पड़े हुए थे। इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
-

34 IPS और 13 SP अफसरों के तबादले
भोपालः मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले थोक तबादलों का दौर चल रहा है। आज फिर एक साथ 34 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। इनमें से 13 एसपी बदल दिए गए हैं।


-

लड़ाई झगड़े का आरोपी तीन साल बाद चढ़ा पुलिस हत्थे
ऊना/ सुशील पंडित : कानून के हाथ लंबे होते हैं यह लोकोक्ति उस समय चरितार्थ हुई जब ऊना पुलिस तीन साल बाद भी एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऊना के त्रिशमा होटल के पास लडाई-झगडा होने पर राजीव मैहतो पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 31जुलाई को दो आरोपियों को ऊना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था जवकि तीसरा आरोपी राजीव महतो (30)पुत्र राम लगन मैहतो निवासी वंसीपुर विंद टोली डाकघर अमरपुर जिला लखीसराय विहार फरार हो गया था। जिसकी तलाश जारी थी।पुलिस ने एक टीम गठित करके बिहार भेजी थी। जव पुलिस पार्टी बिहार पहुंची तो मालूम हुआ कि उपरोक्त आरोपी जिला विलासपुर हि0प्र में कहीं दिहाडी मजदूरी का कार्य करता है। जिस पर 29जुलाई को थाना सदर ऊना से एएसआई संजीव चन्देल व हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह को आरोपी की तलाश में जिला विलासपुर हि0प्र0 भेजा गया था । पुलिस पार्टी आरोपी राजीव महतो को लगभग तीन साल बाद गिरफ्तार करके ऊना थाना लाई है। जिसे रिमांड हेतू माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही जारी है।