नाईट क्लब के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

पंचकूला: नाईट क्लब में बाहर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक क्लब के अंदर पार्टी चल रही थी। इस दौरान पार्टी डीजे की धुन पर युवक युवतियां नाच रहे थे। वहीं क्लब के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चल रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे सेक्टर 5 के वेदा क्लब के बाहर युवकों द्वारा एक कार के ऊपर गोलियां चलाई गईं। बाइक पे सवार दो युवकों ने इटिक गाड़ी सिल्वर रंग की गाड़ी नंबर HR 59E 5951 के ऊपर गोलियां चलाई गईं। युवकों ने करीब 4 राउंड फायरिंग की गई। जिसके बाद उन्होंने कुछ हवाई फायरिंग भी किए। 

मामले की जानकारी देते हुए गाड़ी के मालिक ने बताया कि हम अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी करने आये थे। तभी पता लगा की हवाई फायर करते दो फायर हमारी गाड़ी के भी लगे। 

वहीं मौके पर क्राइम 19 के इंचार्ज मोहिंदर सिंह, एसएचओ 5 अजित कुमार, जांच अधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुचे।  सेक्टर 5 के एसएचओ अजित कुमार ने बताया कि हमारे पास अभी तक कोई कंप्लेट नही आई है। लेकिन हमने पर्चा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। जल्द ही गोली चलाने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर फोरसिक की टीम भी पहुँची।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *