Blog

  • वित्तीय शिक्षा अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

    वित्तीय शिक्षा अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना / सुशील पंडित : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय शिक्षा अभियान के तहत राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ऊना में 8वीं से 10वी कक्षा के विद्यार्थियों हेतु जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रावमापा नैहरियां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रावमापा बहडाला ने दूसरा तथा रावमापा नंगल खुर्द ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

    इस अवसर पर आशीष शर्मा एजीएम (आरबीआई शिमला), तरुण चैधरी एएम (आरबीआई शिमला) व अग्रणी जिला प्रबन्धक पीएनबी  बैंक ऊना गुरचरण भट्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएनबी  बैंक द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशो के अनुसार वितीय साक्षरता पर आधारित इस प्रतियोगीता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों के लिये अब राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 

    बैंक की ओर से विजेता टीमों को 10000, 7500 व 5000 रूपये पुरस्कार स्वरूप उनके बचत खातों में अन्तरित किये गए तथा उन्हें मोमेंटो व प्रमाण पत्र भी दिए गये ।
    इस अवसर पर संदीप ठाकुर, निदेशक पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना व रिजर्व बैंक के वित्तीय सलाहकार डीपी धीमान सहित स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य देस राज भी उपस्थित रहे। 

  • पुलिस की वर्दी में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शार्प शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस की वर्दी में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शार्प शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ग्रुरुग्रामः भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव महेंद्रवाडा में बुधवार देर रात पुलिस की वर्दी में डकैती की साजिश रचने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें दो पंजाब के, एक राजस्थान, एक भिवानी और एक हिसार का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के शार्प शूटर हैं। कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें सात लॉरेंस बिश्नोई और तीन गोल्डी बराड़ गैंग के हैं। भोंडसी पुलिस ने सभी के पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, 28 जिंदा कारतूस, 02 वाहन, 7 पुलिस की वर्दी बरामद हुई है।

    आरोपियों की पहचान जोगिंदर उर्फ जोगा, हरजोत उर्फ लीला, अजय इशारवालिया उर्फ पंजाबी, प्रिंस उर्फ गोलू, संदीप उर्फ दीपू और बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को कोर्ट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लेगी। इनसे पूछताछ में कई वारदात का पर्दाफाश हो सकता है। साथ ही यह भी पता चलेगा कि या गिरोह कब से सक्रिय था और कहां-कहां गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में गिरोह के अन्य साथियों के नामों का भी पता चल सकता है।

  • पंजाबः प्रिंसिपलों और टीचरों को ट्रेनिंग के लिए भेजेगी मान सरकार, देखें लिस्ट

    पंजाबः प्रिंसिपलों और टीचरों को ट्रेनिंग के लिए भेजेगी मान सरकार, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुण: राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार के द्वराा अहम कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में मान सरकार के सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपलों को सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए भेजा था। वहीं अब फिर से शिक्षा विभाग के द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रिंसिपलों एवं मुख्य अध्यापकों को स्वदेशी और विदेशी संस्थाओं में 5 दिनों की ट्रेनिंग मुहैया करवाने का फैसला लिया है। योग्य उम्मीदवार अपनी E-Punjab आईडी के माध्यम से ट्रेनिंग लिंक द्वारा हॉल अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए पोर्टल 2 जून, 2023 से शुरू होगा जोकि 13 जून, 2023 शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। 

  • जालंधरः मामा और भांजों में हुआ खूनी टकराव, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधरः मामा और भांजों में हुआ खूनी टकराव, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्ष: बस्ती अड्डे के पास मामा-भांजों में खूनी टकराव होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामे द्वारा किए हमले में दो युवक घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे के सिर पर चोटें लगी है। घायल युवक ने बताया कि इससे पहले भी उसके मामा रास्ते में आते-जाते जानबूझ कर लड़ने के लिए उकसाते थे। लेकिन हर बार लड़ाई से बचते रहे। इस दौरान घायल युवक की मां ने कहा कि अपने बच्चों के तरह पाल पलोस बड़े किए गए भाईयों ने ही उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है।

    इस विवाद का कारण प्रॉपर्टी का केस बताया जा रहा है। इस दौरान घायल की मां ने कहा कि उसके बच्चों को उसके ही भाईयों से जान का खतरा है, उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। इनके नाम नीटा, विक्रांत भल्ला, रिक्की भल्ला हैं। महिला ने यह भी बताया कि उनकी अपने मायके वालों से काफी सालों से बातचीत बंद है। आज नीटा व रिक्की भल्ला ने उन दोनों भाईयों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान हमलावर मामा ने उनके गले से सोने की चेन भी उतार ली है। पहले ने दोनों मामा ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी, जब युवकों ने ऐसा करने से मना किया तो तेजधार हथियारों से वार कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਦੋ ਹਵਾਲਾਤੀਆ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਈ ਝੜਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਦੋ ਹਵਾਲਾਤੀਆ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਈ ਝੜਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਕਿਸੇ ਨਾ ਕਿਸੇ ਕਾਰਨਾਮੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਸੁਰਖੀਆਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ।ਕਈ ਵਾਰ ਇਸ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰੋਂ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਮਿਲਣ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਝੜਪਾਂ ਹੋਣ ਦੀਆਂ ਵੀ ਖਬਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਝੜਪ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਕੈਦੀ ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ 2 ਕੈਦੀਆਂ ਵਿਚਕਾਰ ਝੜਪ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਇਸ ਝੜਪ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਕੈਦੀ ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਜਸਮੇਲ ਸਿੰਘ ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡਾਕਟਰ ਅਭਿਜੀਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਦੋ ਕੈਦੀ ਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਲਿਆਦੇ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਰਿਪੋਰਟ ਬਣਾ ਕੇ ਅੱਗੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • जालंधरः फिर गर्माया विक्की कालिया मर्डर केस का मामला, आज 2 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश 

    जालंधरः फिर गर्माया विक्की कालिया मर्डर केस का मामला, आज 2 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: थाना 1 के अंतगर्त आते पूर्व कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया विक्की आत्महत्या मामला एक बार फिर से गरमा गया है। बीते दिन गिरफ्तार किए गए राज कुमार शर्मा और विनोद शर्मा को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां पुलिस को कोर्ट से दोनों का 2 दिन का रिमांड मिला। इस मर्डर केस के 4 महीने बीत जाने के बाद पुलिस अचानक नहीं जागी। बल्कि यह मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद पुलिस ने किरकिरी से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं बीते दिन थाना 1 की पुलिस राज कुमार शर्मा और विनोद शर्मा को हिरासत में लिया था। जिसके बाद नार्थ से आप नेता के समर्थकों द्वारा थाना 1 के बाहर हंगामा किया गया था। इस दौरान आप नेता ने थाना 1 के बाहर धरना लगा दिया था और भाजपा नेता को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी।

    दरअसल, पुलिस की ढीली कार्रवाई को लेकर आत्महत्या करने वाले पूर्व पार्षद सुशील कालिया के भाई राजेश कालिया जो कि भगत सिंह कॉलोनी में कालिया मैटल कास्टिंग की फैक्ट्री चलाते हैं इस मामले को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में ले गए थे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मामला पहुंचने के बाद पिछले चार महीने से शांत बैठी पुलिस ने एकदम हरकत में आकर अपना होम वर्क शुरू कर दिया है। पुलिस जांच के बाद दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया जबकि अन्य 12 के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी। यह मामला 13 जुलाई को सुनवाई पर हाईकोर्ट में लगा हुआ है। उससे पहले पुलिस अपना काम पूरा कर रही है। बता देंकि इस सुसाइड नोट में कालिया ने पूर्व विधायक केडी भंडारी, राजकुमार, उनकी पत्नी अंजू, आकाश शर्मा, जतिंद्र चोपड़ा, गिन्नी चोपड़ा निवासी शिव नगर, अश्विनी, विनोद निवासीगण भगत सिंह कॉलोनी, राकेश मल्होत्रा निवासी इंडस्ट्रियल एरिया और जय महेंद्रू के नाम लिखे थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਭੱਖਿਆ, ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਭੱਖਿਆ, ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ ਅਨਮੋਲ : ਸਿੱਖਿਆ ਦਾ ਮਿਆਰ ਉੱਚਾ ਚੁਕੱਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਸਿਲਸਿਲੇ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਕਈ ਤਰਾਂ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਤਾਂਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਚੰਗੀ ਸਿੱਖਿਆ ਮਿਲੇ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਭਵਿੱਖ ਉੱਜਵਲ ਬਣ ਸਕੇ। ਲੇਕਿਨ ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਨੀਮ ਪਹਾੜੀ ਏਰੀਆ ਧਾਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁੰਗਲ ਦਾ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਜਿਹੜਾ ਕਿ 2021 ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਮਿਡਲ ਤੋਂ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਕੀਤਾ ਸੀ ਤਾਂਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਦੂਰ ਦਰਾਜ ਪੜਨ ਲਈ ਖੱਜਲ-ਖੁਆਰ ਨਾ ਹੋਣਾ ਪਵੇ, ਮਗਰ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਹੋਰ ਅਗੇ ਲਿਜਾਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਮਿਡਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲਿਆਂ  ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਰੋਸ਼ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ।

    ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਮੋਹਤਬਰਾਂ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਲੀਡਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਵੀ ਮਿਲਕੇ ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ, ਮਗਰ ਭਰੋਸਾ ਹੀ ਮਿਲਿਆ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਪਠਾਨਕੋਟ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲਗਾਤਾਰ ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਦੇ ਵਿਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜਦ ਤਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦਾ ਸਕੂਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ। 

  • रेस्टोरेंट में नूडल्स में निकला जिंदा मेंढक, देखें वीडियो

    रेस्टोरेंट में नूडल्स में निकला जिंदा मेंढक, देखें वीडियो

    जापानः दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो तरह-तरह के खाने के शौकीन हैं। किसी को चटपटा खाना पसंद है, तो किसी को झन्नाटेदार मिर्चदार खाना देखकर भूख लग आती है। सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के नये-नये व्यंजनों के चटकारे लेते लोगों के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें खाते देखकर कई बार मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन हाल ही में वायरल खाने से जुड़े इस वीडियो को देखकर यकीनन आपको भी उल्टी आ जाएगी, जिसमें एक शख्स नूडल्स खाते नजर आ रहे हैं, लेकिन आधा खाना खाने के बाद जो चीज सामने आई, उसे देखकर शख्स का मुंह खुला का खुला रह गया।

    जरा सोचिए कभी आप किसी रेस्टोरेंट में अपने मनपंसद खाने का स्वाद ले रहे हों और तभी उसमें से कुछ ऐसी चीज निकल आए, जिसकी आपने सपने में भी कल्पना न की हो। दरअसल, ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ, जिसे देखकर आपको भी उल्टी आ जाएगी दरअसल, एक शख्स ने रेस्टोरेंट में कप नूडल्स ऑर्डर किए था। इस दौरान जब शख्स आधा नूडल्स खा गया, तब खाने में एक जिंदा मेंढक रेंगता नजर आया, जिसे देखकर उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।

    सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा यह वीडियो जापान का बताया जा रहा है, जिसमें एक नूडल्स कप के अंदर एक जिंदा मेंढक को मंडराते देखा जा रहा है। इसी साल 22 मई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 6.9 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 18 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इस जी मचला देने वाले पोस्ट को काइतो नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उदोन यानि गेहूं के आटे से बना एक मोटा नूडल्स देखा जा सकता है, जो जापानी व्यंजनों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वीडयो में एक जापानी शख्स उसे खाता नजर आ रहे है, जिसमें से अचानक एक जिंदा मेंढक निकलकर आ गया। बताया जा रहा है कि, नूडल रेस्टोरेंट ने अगले दिन अपनी वेबसाइट के माध्यम से माफी भी मांगी।

  • ऑडिटोरियम की स्वीकृति लेकर काम शुरू करवाएं विधायक ताकि बारिश से प्रभावित ना हो मेला: वीरेंद्र कंवर 

    ऑडिटोरियम की स्वीकृति लेकर काम शुरू करवाएं विधायक ताकि बारिश से प्रभावित ना हो मेला: वीरेंद्र कंवर 

    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर बोले 2010 में पिपलू मेले को हमने दिलवाया था जिला स्तरीय दर्जा

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा का जिला स्तरीय पिपलू मेला जिला ऊना ही नहीं बल्कि हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा जिले की जनता की आस्था का केंद्र है और पिपलू मेले का हर वर्ष बढ़िया आयोजन किया जाता है। इस बार भी मेला कमेटी द्वारा बढ़िया मेले का आयोजन किया गया है। यह शब्द पूर्व मन्त्री बीरेंद्र कंवर ने पिपलू मन्दिर में पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहे। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनता की मांग पर हमने 2010 में पिपलू मेले को पूर्व धूमल सरकार से जिला स्तरीय दर्जा दिलाया था। मेले को तीन दिनों तक वढ़िया ओर संस्कृति कार्यक्रमों का आगाज़ करवाना शुरू किया था।

     कंवर ने कहा कि हमने पिपलू मेले को पर्यटक की दृष्टि से विकसित करने के लिए एक खाका तैयार किया था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इस वर्ष बारिश के कारण लगातार दो दिन मेला प्रभावित हुआ है। इस समस्या को लेकर हमने पिपलू मेले के लिए एक वड़ा ऑडिटोरियम बनाने ले लिए जल शक्ति विभाग से पूर्व भाजपा सरकार के समय डीपीआर भी तैयार करवाई थी ताकि पिपलू मेले के दौरान अगर बारिश हो तो संस्कृति कार्यक्रम प्रभावित न हो। उस ऑडोटोरियम में करीव 2 हजार लोगों के बैठने की क्षमता हो। कंवर ने कहा कि डीपीआर तैयार होने से पूर्व विस चुनावों की आचार संहिता लागू हो गई और यह कार्य बीच में अटक गया। कंवर ने कहा कि पिपलू मेले के 2 माह पूर्व कुटलैहड़ के विधायक महोदय पिपलू मेले में सीएम आने की बात जनता में करते रहे और बाद में लोक नि वि के मंत्री के आने का निमंत्रण देते रहे लेकिन न सीएम साहब आए और न ही लोक नि विभाग के मन्त्री महोदय पहुंचे।

    कंवर ने कहा कि विधायक महोदय अव पिपलू मेले के उपलक्ष्य पर हमने जो ऑडिटोरियम जल शक्ति विभाग से स्वीकृत करवाया था उंसे सरकार से स्वीकृत करवायें ताकि भविष्य में अगर पिपलू मेले के दौरान वारिश हो तो पिपलू मेले मे संस्कृत कार्यक्रम प्रभावित न हो।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा,महामंत्री रमेश शर्मा, वीडीसी जोगेंद्र देव आर्य, राजेन्द्र ठाकुर, राज कुमार, मदन राणा,सतीश धीमान,वीडीसी अध्यक्ष देवराज देवू, बिपन पादा,प्रधान दीपंकर सिंह, कंवर शशि राणा अभय राणा व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    बारिश से प्रभावित हुए दुकानदारों को मुआवजा दे सरकार और प्रशासन

    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सूक्खू सरकार व बंगाणा प्रशासन से आग्रह किया कि पिपलू मेले में बारिश के कारण प्रभावित हुए दुकानदारों को सरकार और प्रशासन मुआवजा दे। क्योंकि भरकम धनराशि खर्च करके दुकानदार किराए पर भूमि लेकर दुकानें लगाते है। लेकिन इस वार पिपलू मेले में भारी बारिश होने के कारण दुकानदारों का नुक्सान हुआ है। इसलिए सरकार व प्रशासन दुकानदारों के नुक्सान की भरपाई करने के लिए उन्हें मुआवजा प्रदान करें। 

  • पंजाबः अमृतसर में इस दिन बंद होने के लगे पोस्टर

    पंजाबः अमृतसर में इस दिन बंद होने के लगे पोस्टर

    अमृतसरः कट्टरपंथी सिख संगठनों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर आगामी 6 जून को अमृतसर बंद रखने का आह्वान किया है। वहीं दल खालसा ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर पोस्टर भी लगाए है, जिसमें उन्होंने 6 जून अमृतसर बंद करने का आह्वान किया है। संगठनों ने 6 जून के लिए समर्थन जुटाने का अभियान शुरू कर दिया है। सिख संगठन 5 को स्वतंत्रता मार्च निकालने की घोषणा भी कर चुके हैं। दूसरी तरफ इन सबके बीच पुलिस ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है।