Blog

  • पंजाबः कांग्रेस का दावा, जेल में बंद नेता को चेयरमैन किया नियुक्त

    पंजाबः कांग्रेस का दावा, जेल में बंद नेता को चेयरमैन किया नियुक्त

    श्री आनंदपुर साहिबः पंजाब सरकार ने वीरवार को मार्केट कमेटियों और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन की सूची जारी की। जिसमें सरकार ने 5 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और 66 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैन नियुक्त किए। वहीं इस नियुक्ति के बाद विवाद छिड़ गया। दरअसल, इस सूची में शामिल श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के चेयरमैन पर विवाद खड़ा हो गया है। श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी का चेयरमैन कमिकर सिंह ढाड़ी को बनाया गया है। कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने ढाडी की नियुक्ति पर सवाल उठाए। खैरा ने ट्वीट किया-आम आदमी पार्टी ने राजनीति में अपराधियों के सफाए का वादा किया था, लेकिन पार्टी एक भी पाक साफ व्यक्ति को ऐतिहासिक आनंदपुर साहिब की मार्केट कमेटी का चेयरमैन नहीं बना पाई। कमिकर सिंह आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल में बंद है।

  • इग्नू की परीक्षाएं शुरू: डॉ मीता शर्मा

    इग्नू की परीक्षाएं शुरू: डॉ मीता शर्मा

    ऊना/ सुशील शर्माः राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना स्थित इग्नू केंद्र 1109 की समन्वयक प्रभारी डा. मीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं दोनों सत्रों में पहली जून 2023 से शुरू हो गई है, जोकि सात जुलाई 2023 को समाप्त होंगी। इग्नू द्वारा पात्र विद्यार्थियों को हॉल टिकट जारी किए जा चुके है। हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके है।

    परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं बहुत व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। डॉ मीता ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंच जाएं और इग्नू द्वारा जारी आईडी कार्ड और हॉल टिकट साथ लेकर आएं। यदि किसी छात्र के पास प्रवेश-पत्र नहीं होगा तो उसका नाम परीक्षार्थी सूची, उपस्थिति सूची में अंकित है तो छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी जाएगी। परीक्षा के दौरान इग्नू विवि या सरकार की ओर से जारी वैद्य पहचान-पत्र उनके पास होना चाहिए। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है। परीक्षा संबंधित जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र महाविद्यालय स्थिति केन्द्र या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला के दूरभाष नंबर 0177-2624612 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

  • आज से E-challan शुरू, जानें कहां जारी होगी जानकारी 

    आज से E-challan शुरू, जानें कहां जारी होगी जानकारी 

    चंडीगढ़: यूटी में 1 जून यानि आज से अब ई-चालान जारी किए जाएंगे। इसके लिए सूचना सीसीटीवी कैमरा, स्पीड राडार गन, हैंडीकैम उपकरण जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से या सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर जारी की जाएगी। जनता को जानकारी देते गया है कि किसी भी यातायात उल्लंघन करने वाले वाहन के मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर केवल एक एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा। वाहन के मालिक के भौतिक पते पर अलग से कोई डाक चालान नहीं भेजा जाएगा।

    इसके अलावा, यह भी सूचित किया जाता है कि आम जनता अपने लंबित ट्रैफिक चालान के संबंध में वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर और “गेट चालान विवरण” का चयन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपके लंबित ट्रैफिक चालान की जांच के लिए लिंक “सेवा” टैब के तहत चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर भी उपलब्ध है।

    इसके अलावा, आम जनता को एतदद्वारा सलाह दी जाती है कि वे संबंधित पंजीकरण प्राधिकरण के पास या ऑनलाइन https://parivahan.gov.in/parivahan//en/content/vehicle-related-services पर जाकर आरसी विवरण के खिलाफ अपने नवीनतम मोबाइल नंबर को अपडेट करें। वाहन के पंजीकृत मालिक के नवीनतम पंजीकृत मोबाइल नंबर को अपडेट न करने के कारण किसी भी ट्रैफिक चालान के संबंध में सूचना नहीं देने के मामले में, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होगी।

  • राजकीय उत्कृष्ट  कॉलेज के बी.वॉक.  छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

    राजकीय उत्कृष्ट  कॉलेज के बी.वॉक.  छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट  कॉलेज ऊना के बी.वॉक. विभाग के रिटेल मैनेजमेंट फाइनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन दिनांक 20 अप्रैल से 30 मई, 2023 के बीच किया गया।  इस कोर्स के समन्वयक सहायक प्रोफेसर संजय शर्मा ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में इस दौरान पांच कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें रिटेल मैनेजमेंट कोर्स में पढ़ने वाले कुल 19 छात्रों में से 17 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 16 छात्रों का चयन विभिन्न कम्पनियों में हुआ है। चयनित होने वाले छात्रों में पांच छात्र नॉटिका, तीन छात्र मैंगो, पांच छात्र कैप्शन, एक छात्र जैक एंड जोंस, एक छात्र वेरामोडा, एक छात्र रेड टेप कम्पनी में तथा एक छात्र का चयन हायर स्टडी के लिए कनाडा के निआग्रा  कॉलेज में हुआ है। महाविद्यालय के वोकेशनल विभाग और छात्रों की इस उपलब्धि पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन धीमान ने बी.वॉक. विभाग,  ट्रेनिंग सर्विस प्रोवाइडर ओरियन एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड की कोऑर्डिनेटर भुवनेश्वरी चौहान, वोकेशनल ट्रेनर गौरव सांख्यान तथा चयनित होने वाले छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही इस कैंपस ड्राइव में आने वाली कंपनियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • पंजाबः पुलिस कर्मी के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता व्यक्ति काबू

    पंजाबः पुलिस कर्मी के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता व्यक्ति काबू

    गुरदासपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला गुरदासपुर के गांधी चौक बटाला में जिम सप्लीमेंट की दुकान चलाने वाले अमन नाम के एक व्यक्ति को एक पुलिस जवान की खातिर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। इस मामले में आरोपी सिपाही की पहचान मोहित बेदी के रूप में हुई है, जो बटाला की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) टीम में तैनात है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एक शिकायतकर्ता महिला ने ब्यूरो दफ्तर पहुंचकर आरोप लगाया कि एसटीएफ बटाला पुलिस की टीम ने सोमवार को उक्त जिम में छापेमारी कर उसके पति को जिम से गिरफ्तार कर लिया।

    शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि एसटीएफ टीम ने उसके घर की भी बारीकी से तलाशी ली, लेकिन कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि उसके पति को गिरफ्तार करने का कारण पूछने पर सिपाही मोहित ने उसे उक्त दुकानदार अमन से मिलने को कहा, जो उसके पति का दोस्त भी है, ताकि उसके पति को बिना किसी अपराधिक मुकद्दमा दर्ज किए रिहा करवाया जा सके। शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि उक्त दुकानदार अमन ने उसे 10 लाख रुपये की रिश्वत की व्यवस्था करने और 2 लाख रुपये पुलिसकर्मी मोहित को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में देने के लिए कहा।

    प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर दुकानदार अमन को 2 सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • जालंधरः बरजिंदर सिंह हमदर्द के मामले में कांग्रेस ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, भाजपा और अकाली दल के नेता भी हुए शामिल, देखें वीडियो

    जालंधरः बरजिंदर सिंह हमदर्द के मामले में कांग्रेस ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, भाजपा और अकाली दल के नेता भी हुए शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः जंग-ए-आजादी स्मारक की जांच में विजिलेंस द्वारा बरजिंदर सिंह हमदर्द को तलब किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस के साथ भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के नेता भी पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस से प्रताप सिंह बाजवा और नवजोत सिंह सिद्धू और विधायक परगट सिंह भी मौजूद रहे। वहीं अजीत ग्रुप के मैनेजिंग एडिटर बरजिंदर सिंह हमदर्द को हाईकोर्ट से राहत मिली है। मीडिया के मुताबिक, बरजिंदर सिंह हमदर्द को मामले की जांच में शामिल होने के लिए विजीलैंस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा है कि विजिलेंस को जो भी पूछताछ करनी है, उसके लिए लिखित प्रश्न बरजिंदर सिंह हमदर्द को भेजे जाएंगे, जिसका वह जवाब देंगे और उन्हें जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने ये आदेश बरजिंदर सिंह हमदर्द की याचिका पर दिए हैं। हाईकोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि अगर इस मामले में हमदर्द के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाती है तो उसे 7 दिन का नोटिस दिया जाए। साथ ही इस मामले को लेकर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस मामले की सुनवाई 16 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

    वहीं बैठक में कैंट से विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रगट सिंह ने कहा कि पत्राकरिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार सच्चाई को सामने लाते हैं लेकिन मौजूदा सरकार उनका भी गले घोंटने पर उतारू है। प्रगट सिंह ने कहा कि जो दिल्ली केंद्र में भाजपा की सरकार कर रही है, उससे कहीं ज्यादा धक्का पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है। दूसरी ओर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने यह हमला सिर्फ बरजिंदर सिंह हमदर्द पर नहीं बोला है बल्कि प्रेस की आजादी पर हमला बोला है। जिस व्यक्ति की पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को इतनी बढ़ी देन हो और जिसकी तारीफ खुद राष्ट्रपति की और पदम विभूषण से लेकर पदम श्री दिया हो उस इंसान को टार्गंट करना निंदनीय है।

    जबकि भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाना चाहती है। आज भगवंत मान सरकार की दमनकारी नीतियों को खिलाफ सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी अपना स्टैंड बताएगी। अहंकार में डूबी सरकार के मुखिया अपने आका को खुश करने के लिए लोकतंत्र में बोलने की आजादी के मिले अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है। अश्विनी शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए।

  • चलती कार की छत पर युवकों ने पी शराब, लगाए पुश-अप, 2 गिरफ्तार, वीडियो वायरल

    चलती कार की छत पर युवकों ने पी शराब, लगाए पुश-अप, 2 गिरफ्तार, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः कानून को ताक पर रखकर गुरुग्राम की सड़क पर युवकों ने चलती कार की छत पर शराब पी और पुश-अप मारे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही कार मालिक का 6 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। घटना गुरुग्राम के साइबर हब इलाके की है जहां सामने आयी वीडियो में एक चलती ऑल्टो कार पर एक शख्स खिड़की से निकलकर छत पर बैठता है और शराब की बोतल गटकता है। शख्स इसके बाद चलती कार की छत पर पुश-अप मारता दिखाई देता है। इस दौरान कार में सवार अन्य तीन युवक खिड़की पर बैठे नजर आ रहे हैं और शराब की बोतल गटक रहे हैं। 

    कार में सवार अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

    ऑल्टो कार के पीछे चल रही किसी कार में बैठे एक शख्स ने इस घटना को अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने बिना देरी के कार्रवाई शुरू की और वीडियो के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार मालिक का 6 हजार 500 का चालान काटा और अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि वो कार में सवार अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

    कार उधार पर लेकर युवकों की हुड़दंग 

    पुलिस ने कहा, आरोपी कार को गुरुग्राम के शंकर चौक से गोल्फ कोर्स रोड की ओर तेजी से चला रहे थे। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दया चंद (34) और सूरज डागर (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है जिसमें ये सभी युवक सवार थे। पुलिस ने बताया, पूछताछ के दौरान आरोपी दया ने कहा कि उसने अपने चचेरे भाई से कार उधार पर ली थी। उसका चचेरा भाई वाहन का मालिक है। पुलिस ने कहा, इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से अनुरोध करते हुए पुलिस बोली, ‘यातायात नियमों का उल्लंघन कर के अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।’

  • जालंधरः सामान लोड कर रहे ऑटो चालक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, देखें Live

    जालंधरः सामान लोड कर रहे ऑटो चालक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः महानगर के बस्ती अड्डा बड़ी खबर सामने आई है। जहां ऑटो चालक की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त ऑटो चालक ऑटो मेें सामान लोड कर रहा था। इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। अभी तक उक्त ऑटो चालक की पहचान नहीं हो पाई। बताया जा रहा हैकि ऑटो चालक दुकान से सामान लोड कर रहा था। इसी दौरान उसे सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हुई है।

  • पंजाबः Z+ सुरक्षा मामले में Sukhjinder Randhawa का CM मान पर तीखा हमला, कहा- ‘चीची पर खून लगाकर कहीं शहीद ना बनों’

    पंजाबः Z+ सुरक्षा मामले में Sukhjinder Randhawa का CM मान पर तीखा हमला, कहा- ‘चीची पर खून लगाकर कहीं शहीद ना बनों’

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान के द्वारा केंद्र की Z+ सुरक्षा लेने से मना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सीएम सिक्योरिटी ने कहा है कि जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है। इस संबंध में सीएम सुरक्षा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र की z+ सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। वहीं इस मामले के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भगवंत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा है-

    “मान साहब, चीची को खून लगा कर शहीद ना बनों! तुसी कह रहे हों कि मैं केंद्र की सिक्योरिटी नहीं लेनी, लेकिन कृपया पंजाब सरकार की सुरक्षा और गनमैनों की संख्या के बारे में लोगों को बताएं कि आपके और आपके परिवार में कितने सुरक्षा गार्ड हैं?

    आगे दूसरे टवीट में उन्होंने लिखा है कि मान साहिब, चीनी-चीनी कहने से मुंह मीठा नहीं होता, जब तक चीनी मुंह में ना पाई जाए, यह आपकी शोशेबाजी से लोगों का पेट नहीं भरना। अपनी कहनी और कथनी के बीच का अंतर दूर करों।

  • भाजपा नेता के बेटे की कार में मिली लाश, धड़ से अलग था सिर, गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

    भाजपा नेता के बेटे की कार में मिली लाश, धड़ से अलग था सिर, गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

    अंबाला: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अंबाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के बेटे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया। पुलिस ने कहा कि परविंदर सिंह का शव उनकी कार में अंबाला शहर के भनोखेड़ी गांव के पास अंबाला-हिसार राजमार्ग के किनारे मिला था। पुलिस ने कहा कि सिंह का सिर धड़ से अलग मिला था। मिली जानकारी के अनुसार वापस मोहड़ी लौटते वक्त परविंदर की एंडेवर गाड़ी पेड़ से जा टकराई। जिसके बाद गाड़ी खेतों में जा गिरी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मोहड़ी निवासी परविंदर कुमार प्रॉपर्टी डीलर के साथ-साथ पुराने गाड़ियों को खरीदने व बेचने का काम भी किया करता था। वह अंबाला शहर में ही किसी काम की वजह शुक्रवार को लेट हो गया था। हादसे की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि परविंदर सिंह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि शुक्रवार रात सिंह की कार वहां एक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे खेत में आकर रुकी मिली। 

    गृह मंत्री विज ने दिए जांच के आदेश

    अधिकारियों के मुताबिक, प्रॉपर्टी और पुरानी कार के डीलर सिंह बीजेपी किसान मोर्चा के सचिव साहब सिंह मोहारी के बेटे थे, बीजेपी नेता के परिवार द्वारा परविंदर सिंह की हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद विज ने बुधवार शाम मोहारी के आवास का दौरा किया और सदर थाने के एसएचओ यशदीप सिंह से घटना के बारे में बात की। गृह मंत्री विज ने कहा कि उन्होंने एसएचओ से यह जांच करने के लिए कहा कि इस घटना में परविंदर सिंह की गर्दन कैसे कटी। अधिकारियों ने कहा कि एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल जांच करेगा।

    गर्दन कटी तो डायल 112 कैसे हुआ डायल

    आपको बता दें कि बीते शुक्रवार की रात गांव भानोखेड़ी के पास परमिंद्र सिंह की एंडेवर गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ इस दौरान उसकी गर्दन कटकर गाड़ी के पीछे सीट पर जा गिरी। पुलिस इस मामले को एक्सीडेंट की नजर से देख रही थी। लेकिन बुधवार को जब गृह मंत्री विज मृतक परविंदर सिंह के आवास पर पहुंचे तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि हादसे में कर्दन कट जाए वो भी तब जब वो कार चालक साइड से नहीं बल्कि कंडक्टर साइड से टकराई हो और इसके बाद परविंद्र सिंह के मोबाइल से कैसे डायल 112 नंबर डायल हो सकता है। विज ने मामले में जांच के आदेश दिए है।