Blog

  • पंजाबः डेरा प्रेमी मर्डर केस में 2 शूटर सहित एक गिरफ्तार

    पंजाबः डेरा प्रेमी मर्डर केस में 2 शूटर सहित एक गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः डेरा प्रेमी मर्डर केस मामले में पुलिस ने 2 शूटरों सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के जरिए दी है। आरोपियों को जालंधर, होशियारपुर और फरीदकोट पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर होशियारपुर से गिरफ्तार किया है।

    ट्वीट में डीजीपी ने लिखा, ” पंजाब मॉड्यूल के 2 शूटर्स मनप्रीत मनी और भूपिंदर गोल्डी को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जो फरीदकोट के रहने वाले है। वहीं  शूटर्स की मदद करने वाला आरोपी बलजीत मन्ना भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।  शूटर्स ने डेरा प्रेमी पर 60 गोलियां चलाई थीं।

  • पंजाबः गुंडागर्दी का नंगा नाच, अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से दुकानदार का काटा हाथ

    पंजाबः गुंडागर्दी का नंगा नाच, अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से दुकानदार का काटा हाथ

    मलोटः इंदिरा रोड मलोट स्थित बग्गी लाइट हाउस के मालिक पर आज सुबह कुछ अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर किया दिया। इस घटना में दुकानदार का हाथ कट गया। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावार दुकान के कर्मचारी से झगड़ा करने आए थे।

    लेकिन युवकों ने दुकान मालिक पर हमला कर दिया। हमले दौरान युवकों ने तेजधार हथियार से दुकानदार का हाथ काट दिया। इस गुंडागर्दी के नंगे नाच के बाद इंदिरा रोड मलोट के दुकानदारों ने विरोधस्वरूप अपनी दुकानें बंद कर न्याय की मांग को लेकर थाना सिटी मलोट की के बाहर रोष प्रदर्शन कर दिया है। 

  • साधु के वेश में आए युवक ने TDP नेता पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    साधु के वेश में आए युवक ने TDP नेता पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    आंध्र प्रदेशः काकीनाडा जिले के त्यूनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां साधु के वेश में एक हमलावर आया और टीडीपी नेता से भिक्षा  मांगने लगा। जैसे ही टीडीपी नेता साधु को भिक्षा देने लगे तो साधु के वेश में आए हमलावार ने अचानक तेजधार हथियार निकाला और तेलुगु देशम नेता पोलनती शेषगिरि राव के सिर व गर्दन पर हमला कर दिया।

    इस हादसे में टीडीपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हमलावार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आप देख सकते है कि जैसे ही टीडीपी नेता भिक्षा देने लगते है तो युवक दातर निकालकर टीडीपी नेता पर हमला कर देता है।

  • सुहागरात पर पति ने पत्नी का घूंघट उठाया और निकल गई चीख

    सुहागरात पर पति ने पत्नी का घूंघट उठाया और निकल गई चीख

    एटा: दूल्हे की खुशियां शादी के पहले ही दिन गम में बदल गईं. सुहागरात पर पति ने अपनी पत्नी का घूंघट उठाया तो उसके होश उड़ गए. पति ने जब उससे बात करने की कोशिश की तो पत्नी ने इनकार करा दिया। बाद में पति को पता चला कि जिससे उसने शादी की है वह असल में महिला न होकर किन्नर है। सच्चाई सुनकर पति बेहोश सा हो गया। पीड़ित ने दुल्हन और उसके घरवालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला एटा जिले के जैथरा क्षेत्र का है।

    थाना जैथरा के एक कस्बा निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर स्कूल ब्लाक पार्ट-2 शंकरपुर दिल्ली से साथ तय हुई थी. 3 मई 2022 को शादी हुई। इस दौरान लड़की के घरवालों ने कुछ भी नहीं बताया. बारात लेकर दिल्ली पहुंचे और हंसी-खुशी अगले दिन विदाई होने के बाद दुल्हन को लेकर घर पहुंचे। सुहागरात में भेजा पीड़ित को पत्नी से बात करने का मौका मिला।

    पीड़ित दूल्हे का कहना है कि इस दौरान पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. पहले दिन वह मान गया. अगली रात फिर से पत्नी से संबंध बनाने के प्रयास किया तो भी उसने मना कर दिया. दो दिन बाद जब दुल्हन ने अपनी हकीकत बताई तो उसे सुनकर पीड़ित के होश उड़ गए। पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार करते हुए खुद को किन्नर बताया।

    पीड़ित का कहना है कि ससुराल वालों ने दुल्हन के किन्नर होने की बात छुपाई और धोखा दिया है। आरोप है कि पांच दिन बाद आरोपी ससुराल से सास, साली, ससुर आए और जेवरात-रुपये लेकर भाग गए। आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया. जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने लोकलाज की वजह से छह माह तक चुप्पी साधे रखी और अब आकर थाना जैथरा में तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जब पीड़ित को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी किन्नर है तो उसके होश उड़ गए थे। शादी के पांच दिन तक रात में सो नहीं सका था. रात में करवटें बदलता रहता था. छठवें दिन ससुरालीजन जेवरात और रुपये लेकर भाग गए. पीड़ित का परिवार लड़की देखने दिल्ली गया था, उस समय लड़की पक्ष के लोगों ने कुछ भी नहीं बताया था। पीड़ित भी शादी के लिए राजी हो गया था। सुहागरात के दो दिन बाद हकीकत सामने आने के बाद पीड़ित परेशान रहने लगा। ससुरालवाले इतना सब होने के बावजूद परेशान कर रहे थे, जिसके बाद पीड़ित ने यह कदम उठाया है. इस मामले में थाना प्रभारी जैथरा रामेन्द्र शुक्ला ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः Diamond Silk Store सहित 3 कॉमर्शियल इमारतों के मालिकों को निगम का नोटिस जारी

    जालंधरः Diamond Silk Store सहित 3 कॉमर्शियल इमारतों के मालिकों को निगम का नोटिस जारी

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम अवैध इमारतों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं निगम टीम की ओर से अब तक कई इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जवाब तलब के लिए नोटिस जारी किए जा चुके है। वहीं अब निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने शहर की मशहूर 3 कॉमर्शियल इमारतों पर कार्रवाई करते हुए मालिकों को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे हैं।

    शहर की 3 मशहूर इमारतों में से डायमंड सिल्क स्टोर ब्रैंडरथ रोड, कालरा रुमाला एंड दुपट्टा सैंटर और अली मोहल्ला के पास बवेजा सीमेंट का गोदाम शामिल है। निगम टीम ने इन इमारतों के मालिकों को नोटिस भेजकर सभी कॉमर्शियल इमारतों के मालिकों को दस्तावेज लेकर दफ्तर में बुलाया है।

    बता दें कि शहर में निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम पिछले दिनों के दौरान कई जगह अवैध निर्माण को गिरा चुकी है और शहर में कई स्थानों पर अवैध तरीके से बनाई गई दुकानें और इमारतें सील कर चुकी है।

  • ऑटो में बैठी लड़की से ड्राइवर ने किये अश्लील सवाल, चलते ऑटो से कूदी लड़की

    ऑटो में बैठी लड़की से ड्राइवर ने किये अश्लील सवाल, चलते ऑटो से कूदी लड़की

    औरंगाबाद: औरंगाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक ऑटो रिक्शा में बैठी लड़की से ड्राइवर द्वारा अश्लील सवाल पूछे गए। ऐसे में लड़की चलते ऑटो से कूद गई, हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। ये घटना शहर के सिल्लेखाना से शिवाजी हाई स्कूल मार्ग पर संकल्प क्लासेज के सामने हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। गिरफ्तार रिक्शा चालक की पहचान सैयद अकबर सैयद हमीद के तौर पर हुआ है। जिसकी उम्र 39 साल की है। औरंगाबाद क्रांति चौक थाने के पुलिस निरीक्षक डॉ. गणपत दरादे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खोकड़पुरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह गोपाल टी क्षेत्र में निजी ट्यूशन लेती है। वह रोजाना ऑटो से आती-जाती थी।

    ये दुर्घटना 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे क्लास खत्म होने के बाद की है। युवती गोपाल टी से घर जाने के लिए रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इस बीच वह आए रिक्शे में बैठ गई। पीड़ित छात्रा को रिक्शे में अकेला बैठा देख रिक्शा चालक अकबर सैयद ने पहले उसका नाम पूछा. लेकिन युवती ने उसे कोई जवाब नहीं दिया. फिर चालक अश्लील सवाल पूछने लगा और अश्लील बातें करने लगा. ऐसे में युवती सहमी गई और रिक्शे से कूद गई गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

    मामला औरंगाबाद के क्रांति चौक थाना में दर्ज किया गया है। ये पुरी घटना सीसीटीव कैमरे में कैद हुई है। क्रांति चौक पुलिस ने रातभर में 40 सीसीटीवी चेक किए। पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी विशेष टीम को रिक्शा का पता लगाने का आदेश दिया। टीम ने रिक्शा का नंबर ट्रेस कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रिक्शा चालक अकबर सैयद मुंबई का रहने वाला है। जांच में पता चला कि वह चार-पांच महीने पहले औरंगाबाद आया था और किराए पर रिक्शा चला रहा था।

  • पंजाबः किसानों ने पक्का मोर्चा लगाकर किया हाईवे जाम

    पंजाबः किसानों ने पक्का मोर्चा लगाकर किया हाईवे जाम

    अमृतसरः किसानों की प्रशासन से भंडारी पुलिस से अपना मोर्चा हटाने को लेकर भले ही सहमति बन गई थी और उन्होंने जाम खोल दिया था। लेकिन किसानों की ओर से आज  कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर मोर्चा लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह किसानों का पक्का मोर्चा होगा। जिसके चलते अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित होगी।

    यूनियन के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि वे स्वर्ण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और शहर के लोगों को परेशान नहीं करना चाहते हैं। इसके चलते निर्णय लिया गया है कि किसान अब अपना मोर्चा कत्थूनंगल हाईवे पर लगाएंगे। यह मोर्चा तब तक चलेगा, जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाती। 

    प्रदर्शनकारियों ने मांग है कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने के अलावा कीटों के हमलों में कपास और गेहूं को नुकसान उठाने वाले उत्पादकों को राहत दे। इतना ही नहीं, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत कई किसानों के साथ धोखा हुआ। जिसने पैसे दिए, उसे मोटा मुआवजा दिया गया। जिसकी जांच भी हो चुकी है। कई किसानों की जमीन कब्जाने के बाद भी पैसे रिलीज नहीं किए गए। जिसका गुस्सा किसानों में है।

  • पंजाबः कार में युवती के शव बरामद मामले में युवक काबू, हैरानजनक वजह आई सामने

    पंजाबः कार में युवती के शव बरामद मामले में युवक काबू, हैरानजनक वजह आई सामने

    जीरकपुर: चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित जीरकपुर के गांव शताबगढ़ के पास बीते दिन खेतों में कार से एक युवती का शव बरामद हुआ था। लाल रंग की पोलो कार से युवती के शव को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इस मामले को ट्रेस करते हुए पुलिस ने मौके से फरार युवक को आज हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतका की निशा राणा 30 वर्षीय निवासी कॉलेज कालोनी डेराबस्सी के रूप में हुई है। शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

    पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक निशा की अभी शादी नहीं हुई थी। जिस कार में शव मिला था वह निशा की ही थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने युवक को हरियाणा से हिरासत में लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। क्योंकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। हालांकि आज पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो जाएगा। मृतका के पड़ोसियों ने बताया कि निशा राणा एमटीवी रोडिज शो में भी जा चुकी है। निशा राणा मौत से पहले युवक के साथ चंडीगढ़ के नेक्सस एलांते माल गई थी।

    निशा की कार से एलांते की पर्किंग की पर्ची मिली है। निशा के मोबाइल फोन से एक ड्रग डीलर का नंबर भी मिला है। उस नंबर पर 6 बार निशा की बात भी हुई है। पुलिस ड्रग डीलर को पकड़ने के लिए ढकौली एरिया में रेड कर रही है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मृतका की मौत कैसे हुई, लेकिन पुलिस यह मान कर चल रही है कि मृतका की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। वहीं, मृतका को हार्ट अटैक आने का भी अंदाजा लगाया जा रहा है।

    आज मृतका के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि होगी। घटना स्थल से 30 मीटर दूर शराब का ठेका है, जहां अहाते पर डेराबस्सी का रहने वाला जानम कुमार काम करता है। जानम ने गाड़ी को देखकर युवती की पहचान की थी। जानम कुमार का घर भी मृतका के घर के पास ही है। बताया जा रहा है कि मृतका एक भाई फौज में है। मृतका डेराबस्सी में अपनी मां-बाप के साथ रहती थी। जानम ने कहा कि उसने कई बार मृतका को ठेके पर शराब खरीदते देखा है। पोलो गाड़ी भी निशा की है। 

  • मासूम बच्चे को कुत्ते ने काटा, मालिक पर लगा 10 हजार का जुर्माना

    मासूम बच्चे को कुत्ते ने काटा, मालिक पर लगा 10 हजार का जुर्माना

    नोएडा:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी की लिफ्ट में 6 साल के मासूम बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने डॉग ऑनर पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही पीड़ित बच्चे के इलाज का पूरा खर्च उठाने का भी आदेश दिया। इस घटना में बच्चे के हाथ में चोट आई थी जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। यह घटना मंगलवार दोपहर 3 हुई थी जब बच्चा अपनी मां के साथ स्कूल से घर आ रहा था।

    कुत्ते के अचानाक इस हमले से बच्चा अब तक सहमा हुआ है। बच्चे की मां प्रियमवदा ने बताया कि वह 15 वें फ्लोर पर रहती हैं। वह बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि वह डॉग ऑनर को वो पहले से ही जानती हैं इसलिए उन्होंने उनके डॉग को लिफ्ट में आने दिया। इस दौरान डॉग ऑनर ने उन्हें यह आश्वासन भी दिया था कि घबराइए मत यह नहीं काटेगा। लेकिन जैसे ही वो अपने बच्चे साथ लिफ्ट में आई कुत्ते ने उनके बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने की यह घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके अलावा बच्चे के माता- पिता ने बताया कि डॉग ऑनर ने उनके घर आकर माफी मांगी. पीड़ित परिवार ने इस मामले की पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

    AOA के मेंबर का कहना है कि सोसाइटी में डॉग को लेकर परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है अगर आप डॉग ऑनर से शिकायत करते हैं या फिर ऐसे लोग जो स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाते हैं उन्हें मना करते हैं तो वो लोग मेनका गांधी और दूसरी संस्थाओं की धमकी देते हैं। AOA के मेंबर अमित झा कहते हैं कि अगर जल्द ही अथॉरिटी ने ऐसी घटनाओं पर कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया रेसिडेंट बड़े आंदोलन की योजना भी बना सकते हैं।

  • जालंधरः 70 से ज्यादा पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी दलजीत कौर का निधन

    जालंधरः 70 से ज्यादा पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी दलजीत कौर का निधन

    जालंधर/वरुणः मशहूर पंजाबी अदाकारा दलजीत कौर का आज सुबह कस्बा सुधार बाजार में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दलजीत कौर (69) पिछले लंबे समय से बीमार थी। आज दोपहर 12 बजे दलजीत कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दलजीत ने पंजाबी फिल्म सिंग विस कौर में गिप्पी ग्रेवाल की मां का किरदार निभाया था। बता दें कि दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी और 70 से अधिक पंजाबी फिल्मों में काम किया था। दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज ग्रेजुएट दलजीत कौर ने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से अदाकारी की शुरुआत की।

    उन्होंने 1976 में पहली फिल्म दाज सहित पुत्त जट्टां दे, मामला गड़बड़ है, की बणु दुनिया दा, सरपंच और पटोला में हीरोइन की मुख्य भूमिका निभाई है। दलजीत कौर के पति हरमिंदर सिंह देओल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी उसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। उनकी कोई संतान नहीं थी। लेकिन 2001 में उन्होंने दोबारा फिल्मी दुनिया में प्रवेश किया और उम्र के हिसाब से मां और अन्य भूमिका में नजर आईं। उन्होंने पंजाबी फिल्म सिंह वर्सेस कौर में गिप्पी ग्रेवाल की मां का किरदार निभाया।

    दलजीत कौर कबड्डी और हॉकी की नेशनल खिलाड़ी भी रहीं। वे पिछले कुछ सालों से दिमाग की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। इसी के चलते वे मुंबई से लुधियाना आकर कस्बा गुरुसर सुधार बाजार में अपने एक रिश्तेदार के घर रहने लगी थीं। उन्हें अपनी पिछली जिंदगी के बारे में कुछ भी याद नहीं रहा था। अंतिम दिनों में उन्होंने बहुत शारीरिक कष्ट सहा और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। 

    दलजीत कौर का परिवार मूल रूप से जिला लुधियाना के गांव एतिआणा का रहने वाला था, लेकिन उनका कारोबार पश्चिम बंगाल में था। दलजीत कौर का जनम 1953 में  सिलीगुड़ी में हुआ था। वे पिछले 12 साल से कस्बा गुरुसर सुधार बाजार में अपने चचेरे भाई हरजिंदर सिंह खंगूड़ा के पास रह रही थी।