Home Himachal डॉ भीम राव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान 26 नम्बर 1949 को हुआ था लागू :दविंदर भुट्टो

डॉ भीम राव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान 26 नम्बर 1949 को हुआ था लागू :दविंदर भुट्टो

0
डॉ भीम राव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान 26 नम्बर 1949 को हुआ था लागू :दविंदर भुट्टो
70 वर्षों तक भारत में राज करने वाली कांग्रेस को कभी संविधान दिवस की नहीं आई याद: चैतन्य शर्मा  हाथों में संविधान की कॉपी पकड़ने से नहीं बल्कि पढ़ने से संविधान का होता है ज्ञान: रणधीर शर्मा  ऊना/सुशील पंडित: जिला भाजपा कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा व ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से पहुंचे। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो व गगरेट से पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। इस  संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया। गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि 70 वर्षों तक भारत में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी को कभी संविधान दिवस की याद नहीं आई ओर न ही कभी डॉ भीम राव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान दिवस को मनाया गया। वहीं दविंदर भुट्टो ने कहा कि इस  संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया था। जब कि गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। भुट्टो ने कहा कि भारतीय संविधान के पिता डॉ॰ बी आर आंबेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद को भारतीय संविधान सुपूर्द करते हुए, 26 नवंबर 1949 भारतीयों द्वारा कई दशकों पूर्व से ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है। डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 नवम्बर 2015 को “संविधान दिवस” मनाया गया था। 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था। इस दिन संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ सर हरी सिंह गौर का जन्मदिवस भी होता है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता जो हाथों में संविधान की कॉपियां लेकर संविधान खतरे में है, ऐसी बातें करने वालों को न संविधान का ज्ञान है और न ही उन्हें संविधान दिवस का पता है। यह कांग्रेस नेता केवल संविधान पर जनता को भ्रमित करके राजनीति चमकाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि भारत रत्न ओर संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर को भाजपा सरकार ने मान सम्मान देकर उन्हें याद किया है। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो, चैतन्य शर्मा, बलवीर चौधरी,राम कुमार,पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर व अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here