Home Himachal मणिमहेश कालोनी में शादी में गए परिवार के घर चोरी

मणिमहेश कालोनी में शादी में गए परिवार के घर चोरी

0
मणिमहेश कालोनी में शादी में गए परिवार के घर चोरी
ऊना/सुशील पंडित:ऊना से सटे कुठार खुर्द की मणिमहेश कॉलोनी के घर को चोर साफ कर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश चन्द पुत्र रुलिया राम का परिवार 30 जनवरी को लुधियाना में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। 1 फरवरी की शाम जब परिवार वापस आया तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सोने व चांदी के आभूषण जिनकी कीमत लगभग 1,95,000 रूपये थी अलमारी से गायब थे। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here