Home Himachal 40.91 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

40.91 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

0
40.91 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू
ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के मार्गदर्शन में एसआईयू व हरोली पुलिस ने गांव भदसाली में 40.91 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट व हरोली पुलिस गांव भदसाली में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप ट्राला संख्या (एचपी 72 सी 9854) को जांच के लिए रोका जिस में दो युवक सवार थे। गाड़ी की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे छिपा कर रखा 40.91 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । घटना में प्रयोग की गाड़ी व आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से पकड़ लिया गया।
आरोपित युवकों की पहचान रिक्की कुमार (24)पुत्र जीवन कुमार निवासी गांव व डाकघर कुरियाला व सागर पुरी(32) पुत्र स्व० दवेन्द्र कुमार निवासी मसीहत वाली गली ऊना के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि उक्त चिट्टे की खेप कहां से लेकर आ रहे थे व कहां सप्लाई किया जाना था । वहीं पुलिस ने पकड़े गए आरोपित युवकों के विरुद्ध धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here