Home Himachal चिट्टे सहित दो पकड़े

चिट्टे सहित दो पकड़े

0
चिट्टे सहित दो पकड़े

ऊना/सुशील पंडित: गगरेट पुलिस ने 6.82 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को पकड़ा है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम गश्त करते हुए इच्छाधारी मन्दिर गगरेट में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर दो युवक जो कि होशियारपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे थे तो उन्हें जांच के लिए रोका गया।उन युवकों

की तलाशी लेने पर  06.82 ग्राम चिट्टा  बरामद किया गया। दोनों युवकों को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान अतुल कुमार (30) पुत्र कमल किशोर तथा मोहित रेहल (23)पुत्र बलविदंर सिंह निवासी वार्ड नंबर 04 कुठेड़ा खैरला तह0 अम्ब जिला ऊना के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here