Home Himachal धुंदला के दो एन.एस.एस. वालंटियर्स  का केरला के लिए प्रस्थान 

धुंदला के दो एन.एस.एस. वालंटियर्स  का केरला के लिए प्रस्थान 

0
ऊना/ सुशील पंडित:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदला के दो एन.एस.एस. वालंटियर्स  नित्य चंदेल व आदित्य शर्मा का  चयन राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अन्तर्गत केरला भ्रमण के लिए हुआ है ।यह वालंटियर्स प्रदेश के अन्य चयनित छात्रों के साथ 27 जनवरी को ऊना से प्रस्थान करेंगे एवं 04 फरवरी को वापिस आयेंगे ।यह वालंटियर्स केरला भ्रमण के साथ साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी हिस्सा बनेंगे ।इस कार्यक्रम में बंगाणा खण्ड से धुंदला स्कूल के दो व थानाकलां स्कूल के तीन वालंटियर्स के साथ जिला ऊना के कुल 18 बच्चे सम्मिलित होंगे।प्रधानाचार्य राजिन्द्र चम्बियाल सहित सभी अध्यापकों ने इन वालंटियर्स को उनके राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुभ कामनाएं प्रेषित की हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here