Home Himachal ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 158 के चालान किए

ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 158 के चालान किए

0
ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने वीरवार को जिले के अलग अलग स्थानों पर कुल 158 चालान किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 147 वाहन ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पाए गए। कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 12,900 रूपये प्राप्त हुए। दूसरी कार्रवाई सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालों पर हुई। पुलिस ने कुल 8 लोगों के चालान काटे जो खुले में धुंआ उड़ा रहे थे। पुलिस ने जुर्माने के रूप में उनसे 800 रूपए वसूले हैं। तीसरी कार्रवाई अवैध खनन करने वालों पर हुई। अवैध खनन करके जा रहे 3 ट्रैक्टर चालकों के भी पुलिस ने भारी चालान किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here