Blog

  • Punjab News: शुगर मिल चौक पर भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: शुगर मिल चौक पर भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शुगर मिल चौक पर एक साइकिल सवार बुजुर्ग सड़क पार करते समय कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी ईलाज दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलबाग सिंह निवासी बाबा गदियां फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिला के अनुसार एक बुजुर्ग साइकिल पर सवार होकर शुगर मिल चौक से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

    स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बुजुर्ग दिलबाग की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को सुचारु कराने के साथ-साथ जांच में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

  • Jalandhar News: Civil Hospital में MLR कटवाने आए 2 पक्षों में हुई झड़प, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Civil Hospital में MLR कटवाने आए 2 पक्षों में हुई झड़प, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मारपीट के एक मामले में एमएलआर कटवाने पहुंचे दो पक्ष अस्पताल के गेट के बाहर आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया और एक पक्ष ने दूसरे पर हॉकी व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लम्मा पिंड चौक के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों ओर के लोग घायल हो गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसके बाद पहला पक्ष उपचार और एमएलआर कटवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। कुछ ही देर बाद दूसरा पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया।अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। एक पक्ष के युवकों ने हॉकी स्टिक से दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। अस्पताल परिसर में हुई इस गुंडागर्दी को देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए। घटना का वीडियो भी कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। झगड़े की सूचना मिलते ही अस्पताल में तैनात पुलिस गार्ड ने दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद थाना नंबर-4 की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना वार्ड नंबर-8 के अंतर्गत आते रिहायशी इलाके की है। दरअसल, देर रात घर के बाहर लगी किसी तार (संभवतः बिजली या केबल की तार) को हटाने या छूने को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में झड़प हो गई और आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि जब वे अपने घर के बाहर मौजूद थे, तभी पड़ोसी पक्ष के रोहित, गोलू और उनके साथियों ने कथित तौर पर अचानक हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि हमलावरों की संख्या अधिक थी और वे पूरी तैयारी के साथ आए थे। पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों ने परिवार के तीन से चार सदस्यों के साथ मारपीट की। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उसकी बहन पर कड़े व धारदार चीजों से वार किया, जिससे उसके नाक और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य (चाचा और भाई) बीच-बचाव करने आए, तो हमलावरों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। घटना में परिवार के कई लोग खून से लथपथ हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया।
  • Jalandhar News: गिरफ्तार फर्जी IPS अफसर को लेकर हुए खुलासे, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर की शादी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गिरफ्तार फर्जी IPS अफसर को लेकर हुए खुलासे, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर की शादी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शाहकोट पुलिस ने फर्जी IPS अधिकारी बनकर ठगी करने वाले अनमोल रत्न के बारे में कई खुलासे किए। पुलिस ने आरोपी सहित उसकी पत्नी मनदीप कौर, पिता बलजीत को गिरफ्तार किया है जबकि साला अभी फरार है। आरोपी को उसकी फोन लोकेशन के आधार पर पकड़ा। वह 10वीं क्लास तक पढ़ा है। आरोपी ने 3 साल पहले अनाथ लड़की से शादी की थी। 2 साल की बच्ची को लेकर पत्नी उसे छोड़कर चली गई। मिली जानकारी के अनुसार जल्दी अमीर बनने के चक्कर में 30 वर्षीय आरोपी अनमोल ने अपने परिवार को भी नहीं छोड़ा। दरअसल, फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले ठग ने ठगी का ऐसा जाल बुना जिसमें उसने पिता, पत्नी और साले-साली को भी फंसा लिया।

    पत्नी के जाने के बाद आरोपी इंस्टा पर जालंधर की रहने वाली मनदीप कौर के टच में आया था। जिसने खुद को IPS बताकर उससे दोस्ती की मनदीप आरोपी से प्रभावित होकर चक्कर में आ गई। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली और वह भी ठगी में साथ देने लगी। आरोपी ने पुलिस की वर्दी में पत्नी की प्रोफाइल बनाई और इसके फोटोज साली के साथ भी शेयर करने लगा।

     

    आरोपी ने साली से भर्ती के नाम पर 15 लाख रुपए ठगे और 16 लाख  3 अन्य लोगों से ठगे। ठगी के पैसों से आरोपी ने आलीशान कोठी खरीद शोरूम खोला। साली की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ा लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि अनमोल रत्न 10वीं क्लास तक ही पढ़ा है। जिसने रहन-सहन और बात करने का तरीका तक IPS वाला सीख लिया था। वो अपनी बातों से आसानी से लोगों को प्रभावित कर लेता। आरोपी अनमोल रत्न ने 2024 के करीब फतेहगढ़ साहिब के ही किसी गुरुद्वारा में रह रही अनाथ लड़की से शादी की थी।

    जिसके बाद उसके घर बेटी ने जन्म लिया। अनमोल रत्न की हरकतों और ठगी वाले रवैए से परेशान होकर पत्नी 2 महीने की बच्ची को लेकर चली गई। पत्नी के छोड़कर जाने के बाद अनमोल ने इंस्टाग्राम पर IPS प्रोफाइल वाला अकाउंट बनया। करीब 2 साल पहले शाहकोट के गांव बाउपुर की लड़की मनदीप कौर को फॉलो किया और दोनों की आपस में बात होने लगी। आरोपी ने मनदीप को फर्जी आईडी कार्ड भेजा। दोस्ती जब प्यार में बदली तो दोनों मिलने लगे। इसके बाद अनमोल ने मनदीप से शादी करने की बात घर पर बताई तो पिता नहीं माने।

    मनदीप के परिवार वाले भी शादी के लिए नहीं माने। करीब 1 साल पहले दोनों ने लव मैरिज करवा ली और शाहकोट में रहने लगे। पूछताछ में पता चला है कि खुद को IPS अधिकारी बनाने के लिए अनमोल दीप अखबारों से पुलिस कार्रवाई की न्यूज ढूंढता। जिसके बाद इकटिंग को एडिड कर कार्रवाई में खुद का नाम लिख फोटो भी लगा लेता था।

    इसके बाद इन कटिंग को सोशल मीडिया पर शेयर कर देता ताकि लोगों को लगे कि वह IPS अधिकारी है। शादी के बाद भी अनमोल ने पत्नी को अपनी ठगी की भनक नहीं लगने दी। रोज तैयार होकर ऑफिस के लिए जाने लगा। शादी के करीब 2 महीने में ही पत्नी को अमनमोल रत्न पर शक हो गया। इसके बाद उसने भी अपना सच पत्नी को बता दिया और उसे ठगी में साथ देने के लिए मना लिया। पूछताछ में मनदीप ने भी माना कि शादी के बाद फर्जी IPS होने का पता चला। लेकिन वह उससे प्यार करने लग गई थी। जिससे चलते उसे छोड़ नहीं पाई। जीजा की हरकतों पर साली रवीन को शक हुआ तो उसने बहन को बताया और सच सामने आ गया। इसके बाद रवीन ने थाना शाहकोट में अनमोल रत्न के खिलाफ ठगी की शिकायत दे दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो वह भागकर हुजूर साहिब चला गया। जहां से मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने उसे पकड़ा।

  • Jalandhar News: एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंडर-20 Water Polo टीम में चैतन्य का चयन

    Jalandhar News: एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंडर-20 Water Polo टीम में चैतन्य का चयन

    जालंधरः पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) वाटर पोलो सेंटर के वाटर पोलो खिलाड़ी और गोलकीपर (19) चैतन्य धालीवाल को थाईलैंड में आयोजित होने वाली एशियाई अंडर-20 एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

    चैतन्य जूनियर नेशनल के साथ-साथ अखिल भारतीय विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार पहले ही जीत चुका है। उनके कोच उमेश शर्मा ने चैतन्य की रक्षात्मक कौशल और गोलपोस्ट के नीचे उनकी निरंतरता को राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाने का श्रेय दिया।

    चैतन्य ने अपने पूरे खेल करियर के दौरान जालंधर के पीआईएस वाटर पोलो सेंटर में उमेश शर्मा के मार्ग-दर्शन में प्रशिक्षण लिया है। पिछले आठ वर्षों से उन्हें प्रशिक्षित कर रहे कोच ने विश्वास व्यक्त किया कि चैतन्य का अनुभव और समर्पण उन्हें महाद्वीपीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और देश को गौरवान्वित करने में मदद करेगा।

    जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने युवा गोलकीपर को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते कहा कि उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई है। उन्होंने अन्य युवाओं को भी खेल में भाग लेने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। चैतन्य के पिता एडवोकेट तजिंदर धालीवाल और मां तन्वी धालीवाल ने बेटे की उपलिब्ध पर खुशी व्यक्त की।

    पंजाब तैराकी संघ ने भी चैतन्य और उनके परिवार को बधाई दी। मुख्य कार्यकारी बलराज शर्मा, अध्यक्ष सुरजीत सिंह संधू, महासचिव अनुज शर्मा और ध्यानचंद पुरस्कार विजेता सुशील कोहली ने थाईलैंड में होने वाली चैंपियनशिप में उनकी सफलता की कामना की।

  • आदर्श नगर में छठी क्लास की बच्ची को बस ने कुचला, मौत, चालक गिरफ्तार

    आदर्श नगर में छठी क्लास की बच्ची को बस ने कुचला, मौत, चालक गिरफ्तार

    नई दिल्लीः नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास रिक्शा से स्कूल जा रही छठी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को बस ने कुचल दिया। इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियांशी निवासी रामा गार्डन इलाका, मुकुंदपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने ई रिक्शा में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पर सवार 12 साल की स्कूली छात्रा प्रियांशी नीचे गिर गई और इसी दौरान बस ने उसे कुचल दिया। उसके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटे आई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर लड़की काफी देर तक तड़पती रही और वहां मौजूद लोग उसका वीडियो बनाते रहे।

    हालांकि इसी दौरान एक राहगीर स्कूटी से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रियांशी के परिजनों ने स्कूल बस चालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनका कहना है कि अगर बस चालक समय रहते गाड़ी रोक लेता तो बच्ची की जान बच सकती थी। वहीं, इस भयानक हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया है. मामले की तफ्तीश कर रहे अधिकारियों का कहना है कि वो घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं और संबंधित वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है.

    मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बस चालक 55 वर्षीय कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे आदर्श नगर थाना पुलिस को एक बस की ई-रिक्शा को टक्कर मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन लड़की को अस्पताल ले जाया जा चुका था। लोगों के शोर मचाने चालक ने बस तो रोकी लेकिन जख्मी हालत में तड़प रही लड़की को बचाने की कोई कोशिश नहीं की। उधर,घायल छात्रा को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस को जांच में पता चला कि ई रिक्शा को अजय प्रसाद चला रहे थे और घटना के समय उनके ई रिक्शा में 5 स्कूली बच्चे सवार थे। पुलिस के अनुसार इस घटना में किसी अन्य बच्चे को चोट नहीं आई। मौके पर क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने छानबीन करने के बाद साक्ष्य को एकत्र करने के बाद आदर्शनगर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हादसे को अंजाम देने वाली बस केंद्रीय विद्यालय पीतमपुरा की बताई जाती है। जबकि मृत छात्रा माडल टाउन केंद्रीय विद्यालय की छठी की छात्रा थी।

     

     

     

  • धुनेला इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, कई वेयरहाउस और फैक्ट्रियों को चपेट में लिया, देखें वीडियो

    धुनेला इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, कई वेयरहाउस और फैक्ट्रियों को चपेट में लिया, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः गुरुग्राम जिले के गांव धुनेला स्थित उद्योग नगरी और वेयरहाउस एरिया में देर रात आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से कई वेयरहाउस और औद्योगिक इकाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आपको बता दें आग इतनी भयानक लगी कि साथ वाली बिल्डिगों को अपनी चपेट में लिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों से गाड़ियों को बुलाया। राहत एवं बचाव दल के साथ चिकित्सा टीमें भी एहतियात के तौर पर मौके पर तैनात है। फायर ब्रिगेड कर्मी रातभर और मंगलवार सुबह तक आग बुझाने में जुटे रहे। अधिकारियों के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। बताया जा रहा है कि जिन गोदामों में आग लगी, उनमें कई नामी कंपनियों का सामान रखा हुआ था। आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।  
  • Punjab News: महंगा हुआ सफर , NHAI ने 8 टोल प्लाजा के बढ़ाए दाम

    Punjab News: महंगा हुआ सफर , NHAI ने 8 टोल प्लाजा के बढ़ाए दाम

    चंडीगढ़ः लोगों को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने पंजाब व हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में बढ़ौतरी की है। एनएचएआइ की ओर से टोल पर 5 से 10 रुपये की वृद्धि की है। पंजाब में चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, बठिंडा, अबोहर, मौड़ और संगरूर मार्गों से सफर करने वाले वाहन चालकों को अब निजी कार व हल्के मोटर वाहनों पर पांच से दस रुपये तक अधिक टोल देना होगा। नई दरें लागू कर दी गई है। चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर घुलाल टोल प्लाजा पर कार व हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 115 रुपये तथा दोतरफा 170 रुपये लगेगा। बस का 390 व ट्रक के लिए 580 रुपये रहेगा।

    अमृतसर-तरनतारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर कोट करोर टोल प्लाजा पर कार व हल्के वाहनों का एक तरफ शुल्क 50 तथा दोतरफा 70 रुपये लगेगा। बस व ट्रक को 165 और 250 रुपये देने होंगे। काला टिब्बा टोल प्लाजा पर कार व हल्के वाहनों के लिए 50 व 80 रुपये रहेगा। बस व ट्रक के लिए 175 तथा 265 रुपये होगा। शेखूपुरा टोल प्लाजा पर कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 55 तथा दोतरफा 85 रुपये कर दिया गया है। बस और ट्रक के लिए क्रमशः 185 और 280 रुपये देने होंगे। लहराबेगा टोल प्लाजा पर कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 80 तथा दोतरफा 120 रुपये लगेगा। बस और ट्रक के लिए शुल्क 270 रुपये और 400 रुपये रहेगा।

    खुइयां सरवर टोल प्लाजा पर कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 105 व दोतरफा 155 रुपये होगा। बस और ट्रक के लिए 350 व 520 रुपये देने होंगे। कालाझार टोल प्लाजा पर कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 115 व दोतरफा 175 रुपये कर दिया गया है। बस और ट्रक के लिए 390 तथा 585 रुपये लगेंगे। पाइंड टोल प्लाजा पर कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 95 रुपये तथा दोतरफा 145 रुपये निर्धारित किया गया है। बस और ट्रक के लिए यह शुल्क क्रमशः 325 रुपये और 485 रुपये होगा। एनएचएआइ के अधिकारियों के अनुसार टोल टैक्स में यह संशोधन थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआइ) से जुड़े संशोधित टोल निर्धारण ढांचे के तहत किया गया है। पिछले वर्ष कुछ जगह शुल्क कम किया गया था, जिसे संशोधित व्यवस्था के अनुसार बहाल किया गया है। क्षेत्र के 50 से अधिक टोल प्लाजा पर नई दरें अधिसूचित की गई हैं।

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन पर अलग अंदाज में दिखे केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू, की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे स्टेशन पर अलग अंदाज में दिखे केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू, की ये अपील, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सुबह अलग अंदाज में दिखाई दिए। दरअसल, आज वह लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कोई दौरा या निरीक्षण नहीं किया बल्कि खुद हाथों में दस्ताने (ग्लव्स) पहनकर मंत्री बिट्टू सीधे रेलवे ट्रैक पर उतर गए और पटरियों के बीच पड़ा कचरा खुद अपने हाथों से उठाकर काले डस्टबिन बैग में भरने लगे। उनके इस कदम को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्री और रेलवे अधिकारी भी हैरान रह गए। सफाई अभियान के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक से पानी की दर्जनों खाली बोतलें, चिप्स के पैकेट, गुटखा और तंबाकू के पाउच निकाले। इस दौरान उन्होंने देश की जनता के नाम एक कड़ा और जागरूक करने वाला संदेश भी दिया।

    इस दौरान मंत्री ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से हाथ जोड़कर अपील की। उन्होंने कहा,अगर आप ट्रेन में कुछ खाते-पीते हैं, तो उसका खाली पैकेट या बोतल खिड़की से बाहर पटरियों पर न फेंकें। उसे मोड़कर अपने बैग में रख लें या फिर ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर रखे डस्टबिन में ही डालें। जो चीज मुंह में जा सकती है, उसका कचरा डस्टबिन में क्यों नहीं जा सकता? लोगों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने चंडीगढ़ के एक पूर्व डीआईजी का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि 75-76 साल की उम्र में रिटायरमेंट के बाद उस पूर्व अधिकारी ने एक रेहड़ी ली और सड़कों की सफाई शुरू कर दी।

    उनके इस निस्वार्थ काम के लिए देश ने उन्हें ‘पद्मश्री’ से नवाजा है। बिट्टू ने कहा कि आज हमें ऐसे लोगों पर फिल्में बनानी चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें अपनी आदतें सुधारनी होंगी वीडियो के अंत में मंत्री बिट्टू ने कहा कि केवल सरकार या रेलवे के सफाई कर्मचारी ही इस देश को साफ नहीं रख सकते, जब तक आम नागरिक अपनी आदतें नहीं सुधारेंगे। उन्होंने सभी एनजीओ (NGOs), सामाजिक संस्थाओं, आम जनता और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे अपने कीमती समय में से कुछ घंटे निकालकर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान जरूर दें, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक साफ-सुथरा और स्वस्थ भविष्य मिल सके।

    सफाई करते हुए मंत्री बिट्टू ने स्पष्ट किया कि वे यह सब किसी पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा,मैं यह कोई दिखावा नहीं कर रहा हूँ। यह काम मशीनों से या सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को लगाकर भी किया जा सकता है, लेकिन आज मेरे खुद ऐसा करने का मकसद सिर्फ आप सबको और देशवासियों को जगाना है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किले की प्राचीर से ‘स्वच्छता’ का ही संदेश दिया था, जिसका हमें पालन करना चाहिए। बिट्टू ने बहुत ही सलीके से लोगों को समझाते हुए कहा,जब हमारे घर में कोई रिश्तेदार आने वाला होता है, तो हम घर का कोना-कोना चमका देते हैं। हमें सार्वजनिक जगहों को भी अपना घर समझना चाहिए। स्वच्छता के साथ ही हमें बीमारियों से बचना है।

  • शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निवेशकों के चेहरे पर लौटी रौनक

    शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निवेशकों के चेहरे पर लौटी रौनक

    नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में आई तेजी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 500 अंक की तेजी आई जबकि 24,200 अंक के करीब पहुंच गया। सुबह 9.25 बजे 500.85 अंक यानी 0.65% की तेजी के साथ 77,555.79 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 141.75 अंक यानी 0.59% ऊपर 24,193.80 अंक पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72% गिरावट के साथ 77,054.94 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 158.95 अंक यानी 0.66% नीचे 24,052.05 अंक पर आ गया था।

    सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर तेजी के साथ खुले। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 1.57 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, इंडिगो, एक्सिस बैंक आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और अडानी पोर्ट्स में उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इटरनल, एनटीपीसी, पावरग्रिड और मारुति में गिरावट रही।

    इस बीच रुपया मामूली बदलाव के साथ डॉलर के मुकाबले 96.1725 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.20 पर बंद हुआ था। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.39 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.39 प्रतिशत तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर पॉजिटिव रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20% ट्रांजिट शुल्क नहीं लगेगा। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर $85.71 पर ट्रेड कर रहा है।

     

  • आज का राशिफल, 15 जुलाई 2026

    आज का राशिफल, 15 जुलाई 2026

    चंद्रदेव आज पुष्य नक्षत्र में स्वराशि कर्क में हैं और देवगुरु भी पुष्य में हैं। यह पूरे साल का सबसे शुभ संयोग है। सोना, चांदी, शुभ खरीदारी, निवेश, नई शुरुआत, धार्मिक काम सब आज कर सकते हैं। कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन पूरे वर्ष का सबसे शुभ और यादगार दिन रहेगा, वहीं मिथुन राशि वालों के लिए धन लाभ, सोना-चांदी और शुभ खरीदारी करने के सबसे बेहतरीन योग बने हुए हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ और गुरू का आशीर्वाद मिलेगा, और मकर राशि वाले आज जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। आइए ग्रहों की चाल के अनुसार विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशि: संपत्ति या वाहन से जुड़ा कोई शुभ काम आज करना बेहद अनुकूल है। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के लिहाज से इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। घर में आज एक ऐसी दिव्यता और पोषण देने वाली गर्माहट है, जो बहुत कम आती है। मां के साथ आज कुछ बेहद खास वक्त बिताएं, यह पल यादगार बन सकता है। जमीन, संपत्ति या वाहन से जुड़ा कोई शुभ काम आज करना बेहद अनुकूल है। घर में कुछ नया और अच्छा करने का आज सबसे शुभ मौका है। पैसों में बातचीत के जरिए उन्नति के अच्छे आसार हैं। करियर में भी एक ताजी और सकारात्मक हलचल होगी। जीवनसाथी के साथ घर में ही कुछ खास पल बिताएं। घर से जुड़े शुभ काम आज करें।

    वृष राशि: आज का संवाद आगे बहुत काम आएगा। भाई-बहन के साथ आज एक ऐसी बातचीत हो सकती है, जो आपके विचारों को उत्तेजित कर सकती है। आज का संवाद आगे बहुत काम आएगा। आज यात्रा का शुभ योग बन रहा है। लेखन या संवाद का कोई पुराना काम आज शुभ नतीजे के साथ आगे बढ़ाएं। मंगलदेव व्यक्तित्व में एक कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेटिव एनर्जी दे रहे हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी से भी बातचीत करने और यात्रा करने का आज दिन है।

    मिथुन राशि: आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धन और परिवार के मामले में इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। पैसों में आज एक ऐसी एनर्जी है जो साल में बहुत कम बार ही आती है। सोना, चांदी या कोई शुभ खरीदारी करने का आज सबसे अच्छा मौका है। परिवार के साथ आज कुछ बेहद खास करें। आंखों का विशेष ध्यान रखें। आवाज आज बेहद असरदार रहेगी, जो कहेंगे वो सुना जाएगा। खान-पान में कुछ अच्छा करें और पौष्टिक भोजन का प्राथमिकता दें। लग्नेश की एनर्जी भीतर से एक नई ताजगी दे रही है। करियर में आपको मान-सम्मान मिलेगा।

    कर्क राशि: दिन शुभ है, आत्मविश्वास बढेगा। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन इस पूरे वर्ष का सबसे शुभ और यादगार दिन है। व्यक्तित्व में आज एक ऐसी दिव्यता और आकर्षण रहेगा, जो रोज नहीं आता। आज कोई भी शुभ काम करें जैसे नई शुरुआत, खरीदारी, धार्मिक काम या कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं। आत्मविश्वास आज चरम पर है। मन में भले ही थोड़ी बेचैनी हो, लेकिन भीतर से एक गहरी और दिव्य शांति महसूस होगी। सिर में भारीपन हो सकता है, थोड़ा आराम करें। लाभ में एक जोशीली एनर्जी है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बेहद खास बनाएं।

    सिंह राशि :अचानक से लाभ के मौके बन सकते हैं। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन एकांत और आध्यात्मिकता के लिहाज से इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। एकांत में आज एक ऐसी गहरी और हीलिंग की एनर्जी है, जो साल में एक बार आती है। ध्यान, प्रार्थना या किसी धार्मिक काम के लिए आज का दिन बेहतरीन है। नींद आज बेहद गहरी आएगी, जो आपको मानसिक रूप से तरोताजा कर देगी, जल्दी सोएं। करियर में योगकारक मंगलदेव की एनर्जी एक मजबूत और शुभ कदम आगे बढ़ाने में मदद करेगी। अचानक से लाभ के मौके बन सकते हैं। शुक्रदेव व्यक्तित्व पर एक आकर्षण दे रहे हैं। पैरों के तलवों का ध्यान रखें।

    कन्या राशि: कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ के मामले में इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। कोई पुरानी इच्छा, जो लंबे समय से मन में थी, वो आज पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। पुराने मित्र या बड़े भाई-बहन से आज एक ऐसी शुभ बातचीत हो सकती है, जो आगे बहुत काम आए। आज सोना, चांदी या शुभ खरीदारी के लिए भी अनुकूल दिन है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में स्थिरता आएगी। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आज हर काम आसानी से बनते चले जाएंगे। करियर के क्षेत्र में पुराने काम पर ध्यान दें।

    तुला राशि: करियर में कुछ बड़ा कर सकते हैं। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से इस पूरे साल का सबसे खास और शुभ दिन है। काम में आज एक ऐसी पोषण देने वाली एनर्जी है, जो बहुत कम आती है। बॉस या किसी वरिष्ठ से आज अपनी बात रखें, माहौल बेहद अनुकूल है। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के लिए कदम उठाएं। पिता या किसी बड़े का मार्गदर्शन आज बेहद फलदायी होगा। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में एक गरिमामय और प्रैक्टिकल एनर्जी दे रहे हैं। आज आपका आकर्षक व्यक्तिव्य लोगों को अपनी ओर खींचेगा। जीवनसाथी के साथ घर में बिताया गया समय यादगार बन सकता है।

    वृश्चिक राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और धर्म के मामले में इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। भाग्य में आज एक ऐसी पोषण देने वाली एनर्जी है, जो आपको लंबे समय के लिए आगे बढ़ाने वाले रास्ते पर ले जा सकती है। किसी देवगुरु या बड़े का आशीर्वाद आज जरूर लें, यह लंबे समय तक काम आएगा। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं या तीर्थ की यात्रा पर जाने का प्लान आज बनाना बेहद शुभ है। लंबी यात्रा के लिए भी यह अनुकूल दिन है। लग्नेश मंगलदेव जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। छुपे मामलों में भी एक शुभ हलचल है। सेहत का ध्यान रखें।

    धनु राशि : पुराना दस्तावेजी काम आज निपटाएं। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और गुप्त विषयों के लिहाज से इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। बीमा, आयकर या कोई पुराना दस्तावेज जो लंबे समय से अटका हो, उसे आज निपटाएं, नतीजा शुभ रहेगा। कोई पुराना और गुप्त मामला आज एक नई रोशनी के साथ स्पष्टता दे सकता है। आज कुछ बदलाव करने का समय है, जो आपको आध्यात्मिक रास्ते पर ले जाएगा। धर्म-कर्म के मामलों में जुड़ाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आज आपको गहराई महसूस होगी। उसकी बातें आपके भाग्य को खोल सकती हैं। सेहत में स्थिरता बनी रहेगी।

    मकर राशि: किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। जीवनसाथी के साथ आज कुछ बेहद खास करें, कहीं बाहर जाएं या घर में कुछ यादगार पल बनाएं, यह दिन लंबे समय तक याद रखा जाएगा। व्यापारिक साझेदार के साथ भी आज बड़ा और शुभ फैसला लेने का इस साल का सबसे अच्छा मौका है। घर में शांति महसूस होगी। समाज में उठने बैठने का मौका मिलेगा। पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें। भाग्य में देवगुरु की शुभ दृष्टि होने से किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लग्नेश शनिदेव बातचीत में एक स्थिरता बनाए रखने में मदद करेंगे।

    कुंभ राशि: प्रैक्टिकल सोच के साथ आगे बढ़ें। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और नौकरी के मामले में इस पूरे साल का सबसे शुभ दिन है। सेहत के मामले में आज कोई परेशानी नहीं होगी। यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही है, तो उसका इलाज शुरू करने से लाभ मिलेगा। नई दिनचर्या या व्यायाम शुरू करना हो तो आज से बेहतर दिन इस साल नहीं आएगा। नौकरी में भी आज एक शुभ मौका मिल सकता है। योगकारक शुक्रदेव जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रैक्टिकल सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं। पिंडलियों का ध्यान रखें। करियर में देवगुरु की दृष्टि शुभ है। आज आपकी बातें और व्यक्तित्व को देखकर लोग तारीफ करेंगे।

    मीन राशि: कोई शुभ खरीदारी या निवेश कर सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम, रचनात्मकता और संतान के मामले में उत्तम है। प्रेम में आज जो भी कहना हो दिल से और खुलकर कहें, यह पल यादगार बन सकता है। रचनात्मक काम में आज एक ऐसी दिव्य प्रेरणा आएगी, जो रोज नहीं आती, उसे जाने न दें। बच्चों के साथ आज कुछ बेहद यादगार पल बनाएं। कोई शुभ खरीदारी या निवेश करना हो, तो आज का दिन इस साल का सबसे शुभ मौका है। करियर में एक ताजी और सकारात्मक हलचल होगी। पैरों का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई नया विषय पढ़ने के लिए या सीखने के लिए आज का दिन शुभ है।