फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आपको बता दें आग इतनी भयानक लगी कि साथ वाली बिल्डिगों को अपनी चपेट में लिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों से गाड़ियों को बुलाया। राहत एवं बचाव दल के साथ चिकित्सा टीमें भी एहतियात के तौर पर मौके पर तैनात है। फायर ब्रिगेड कर्मी रातभर और मंगलवार सुबह तक आग बुझाने में जुटे रहे। अधिकारियों के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। बताया जा रहा है कि जिन गोदामों में आग लगी, उनमें कई नामी कंपनियों का सामान रखा हुआ था। आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।View this post on Instagram
धुनेला इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, कई वेयरहाउस और फैक्ट्रियों को चपेट में लिया, देखें वीडियो

गुरुग्रामः गुरुग्राम जिले के गांव धुनेला स्थित उद्योग नगरी और वेयरहाउस एरिया में देर रात आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से कई वेयरहाउस और औद्योगिक इकाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई।
Leave a Reply