Blog

  • ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਖਤਰੇ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਤੋ ਮਹਿਜ 2 ਫੁੱਟ ਦੂਰ, ਖੱਤਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਖਤਰੇ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਤੋ ਮਹਿਜ 2 ਫੁੱਟ ਦੂਰ, ਖੱਤਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੋਕਾ ਨੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਨਜਦੀਕ ਪਿੰਡ ਖਾਲੀ ਕਰਨੇ ਕੀਤੇ ਸ਼ੁਰੂ..

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਸਤਰ ਵੱਧਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਡੈਮ ਦਾ ਪਾਣੀ ਖਤਰੇ ਦੇ ਲੈਵਲ ਤੋ ਸਿਰਫ 2 ਫੁੱਟ ਦੀ ਦੂਰੀ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਵਿਚੋਂ ਆ ਰਿਹਾ ਪਾਣੀ ਵੀ ਦਰਿਆ ਦੇ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਸੜਕਾਂ  ਤੇ ਪਾਣੀ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਾਣੀ ਫਿਰਨੀ ਦੇ ਵਿਚ ਘੁੰਮਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ । ਜਿਸ ਨੂੰ ਵੇਖ ਕੇ  ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਹੋਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਖਾਲੀ ਕਰ ਸੁਰਖਿਅਤ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਜਾਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੋ ਹੈ।   

    ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਤੋਂ ਪੰਜ ਫੁੱਟ ਤਕ ਪਾਣੀ ਭਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ  ਨੇ ਟਰੱਕਾਂ ਦੀਆਂ ਟਿਊਬਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪਿੰਡਾਂ  ਅਤੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੱਢਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਨੰਗਲ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਭਲਾਣ ,ਭਨਾਮ ,ਜਿੰਦਵੜੀ,ਧਿਆਨ ਬੇਲਾ,ਭਲੜੀ,ਐਲਗਰਾਂ , ਸਾਹਪੁਰ ਬੇਲਾ,ਨਾਨਗਰਾ,ਗੋਲਹਨੀ ਤੌ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਦਰਜਨਾ ਪਿੰਡ ਜੋ ਕਿ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਵਸਦੇ ਹਨ  ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਵੀ ਖ਼ਤਰਾ ਮੰਡਰਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ।

  • स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi ने दी 90 मिनट की दमदार स्पीच 

    स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi ने दी 90 मिनट की दमदार स्पीच 

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने 90 मिनट के अपने इस 10वें संबोधन में 10 की सरकार का हिसाब दिया।  पीएम मोदी ने कहा कि इस समय हम जो फैसला लेंगे , वे 1 हजार साल तक भारत की दिशा और भाग्य को लिखने वाले होंगे।  पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा। 

    पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में हिंसा का दौर चला, वहां बेटियों और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ।  उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से मणिपुर में शांति  की खबरें आ रही हैं।   देश मणिपुर के साथ है. पीएम मोदी ने कहा कि शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा 

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमृतकाल के इस कालखंड में हम जो करेंगे, जो कदम उठाएंगे, जितना त्याग करेंगे, तपस्या करेंगे, उसका आने वाले एक हजार साल पर प्रभाव होगा।   बदलते हुए विश्व को आकार देने में आज 140 करोड़ देशवासियों का सामर्थ्य नजर आ रहा है, आप निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं।  

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना, लोगों को सशक्त बनाना और भारत को विकसित देश बनाना है.’ जब देश आर्थिक रूप से समृद्ध होता है, तब केवल देश की तिजोरी ही नहीं भरती है बल्कि देश का सामर्थ्य भी बढ़ता है।  
    पीएम मोदी ने कहा, ‘2014 में हम वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे, आज 140 करोड़ देशवासियों का पुरूषार्थ रंग लाया और हम विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।  यह ऐसे ही नहीं हुआ है, हमने लीकेज बंद किया, मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई, गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने का प्रयास किया.’ उन्होंने कहा कि विश्वभर में भारत की चेतना के प्रति विश्वास पैदा हुआ है।  मेरी सरकार और मेरी देशवासियों का मान राष्ट्र प्रथम के वाक्य से जुड़ा है।  

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमें संतुलित विकास पर बल देना है, क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना है।   कोविड महामारी के बाद एक नयी वैश्विक व्यवस्था, एक नया भूराजनीतिक समीकरण बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है.’ उन्होंने कहा कि आज दुनिया महंगाई की समस्या से जूझ रही है।  हम जब सामान बाहर से मंगाते हैं तब महंगाई भी आती है, देश में महंगाई का बोझ कम से कम हो, इस दिशा में हमारा प्रयास जारी रहेगा।

    लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जिन योजनाओं का शिलान्यास करते हैं, उनका उद्घाटन भी करते हैं, इन दिनों जिन योजनाओं का शिलान्यास कर रहा हूं, उसका भी उद्घाटन करना जनता ने हमारे ऊपर छोड़ा है।  

    अगले साल इसी लाल किले से झंडा फहराऊंगा। उन्होंने यह भी कहा, ‘स्थिर सरकार चाहिए, पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहिए और 30 साल के अनिश्चितता के कालखंड के बाद देश के लोगों ने एक स्थिर सरकार दी, 2014 और 2019 में एक पूर्ण बहुमत वाली, स्थिर सरकार बनाई तो मोदी में सुधार की हिम्मत आई. “मैं तिरंगे को साक्षी मानकर अपने देशवासियों को 10 साल का हिसाब दे रहा हूं” हमने सहकार से समृद्धि का रास्ता अपनाया है।  

  • ਪੰਜਾਬ:  ਪਤੀ ਤੇ ਜੇਠ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਗਰਭਵਤੀ  ਦਾ ਕੀਤਾ ਕਤਲ

    ਪੰਜਾਬ: ਪਤੀ ਤੇ ਜੇਠ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਗਰਭਵਤੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਕਤਲ

    ਮੁਕਤਸਰ : ਪਿੰਡ ਰੱਤਾ ਟਿੱਬਾ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਦਾ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਅਤੇ ਜੇਠ ਨੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੀ ਪਛਾਣ ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਔਰਤ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ। ਦੋਵੇਂ ਉਕਤ ਔਰਤ ਦੇ ਚਰਿੱਤਰ ‘ਤੇ ਸ਼ੱਕ ਕਰਦੇ ਸਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਕਾਲਾ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬਸਤੀ ਗੋਨਿਆਣਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਭੈਣ ਦਾ ਵਿਆਹ 15 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਉਸ ਦੇ 2 ਬੱਚੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਅਜੇ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ।

    ਉਸ ਦਾ ਜੀਜਾ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਸ ਦੇ ਭੈਣ ਦੇ ਚਰਿੱਤਰ ‘ਤੇ ਸ਼ੱਕ ਕਰਦਾ ਸੀ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਹਨ। ਇਸ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜੀਜਾ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਭਰਾ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਰਮਨਦੀਪ ਨਾਲ ਲੜਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਸਨ। ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਪੀੜਤ ਘਰ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤਾਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਰਮਨਦੀਪ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਖੇਤਾਂ ‘ਚ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਫਿਰ ਪੀੜਤ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਪੁਲਿਸ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ‘ਚ ਦਿੱਤੀ ਤਾਂ ਟੀਮਾਂ ਜਾਂਚ ਲਈ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਈਆਂ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੀੜਤਾ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ‘ਤੇ ਦੋਵਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਕਬਰਵਾਲਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਵਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਤਲ ਦਾ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • स्वतंत्रता दिवस समारोह में चक्कर खाकर गिरे स्वास्थ्य मंत्री, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में चक्कर खाकर गिरे स्वास्थ्य मंत्री, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी मंच पर ही गिर पड़े। स्वास्थ्य मंत्री ने परेड में पहले मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि वो मंच पर ही चक्कर खाकर गिर पड़े। जिसके बाद इलाज के लिए कलेक्टर और एसपी जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया है कि शुगर लेवल बढ़ जाने से मंत्री बेहोश होकर गिर पड़े।

    जिला अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री का शुगर लेवल बढ़ जाने से उन्हें चक्कर आया जिसके बाद वो मंच पर गिर गए थे। इलाज के बाद वे खुद चलकर अस्पताल से बाहर गए और बोले- मैं एकदम स्वस्थ हूं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ ने बताया कि मंत्री लंबे समय तक खड़े रहे, जिससे उनका सिंकोप ब्लड सर्कुलेशन रुक जाने और हॉर्ट तक ब्लड कम पहुंचने से यह स्थिति बनी और वो गिर पड़े। उनका बीपी और शुगर चेक किया गया, जो नॉर्मल था।  जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री को दो बार चक्कर आए थे। कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी और एसपी ने उन्हें संभाला और आनन फानन में एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

  • Big Boss के Winner Elvish Yadav के पास है करोड़ों की संपत्ति

    Big Boss के Winner Elvish Yadav के पास है करोड़ों की संपत्ति

    नई दिल्लीः बिग बॉस OTT में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले Elvish Yadav ने विनर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने विनर की ट्रॉफी जीती है। 24 साल के एल्विश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं। वो एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। Elvish यूट्यूब के जरिए हर महीने लाखों की कमाई करते हैं।

    एल्विश यादव

    Big Boss जीतने के बाद Elvish को 25 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली। हालांकि, Elvish Yadav कि संपत्ति और कमाई के आगे ये प्राइज मनी कोई बड़ी रकम नहीं है। लेकिन बिग बॉस के शो ने Elvish Yadav के फैन बेस में इजाफा जरूर किया है। अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल और महंगी गाड़ियों की वजह से भी चर्चा में रहने वाले Elvish Yadav के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है।

    कौन है एल्विश यादव? Bigg Boss OTT 2 की जर्नी में जीत चुके हैं देश का दिल,  जानें कितनी है Elvish की नेट वर्थ

    Elvish Yadav के कलेक्शन में Porsche 718 Boxster, Hyundai Verna और टोयोटा फॉर्चूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। Porsche 718 Boxster की कीमत 1.41 करोड़ रुपए है। कुछ समय पहले Elvish Yadav ने गुड़गांव के वजीराबाद में आलीशान चार मंजिला घर खरीदा है। घर की कीमत करीब 12 से 14 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

    14 करोड़ का घर,1.75 करोड़ की कार, यूट्यूबर एल्विश यादव की ऐसी है लग्जरी  लाइफ - Youtuber elvish yadav bigg boss ott entry luxury lifestyle most  expensive car collection house and networth tvism

    यूट्यूब के अलावा एल्विश यादव और भी कई सोर्स से कमाई करते हैं। एल्विश की मंथली कमाई करीब 10-15 लाख रुपए है और उनकी नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपए बताई जाती है। यानी बेहद कम उम्र में एल्विश यादव ने बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है।

    Elvish Yadav Net Worth 2021 | Biography - NetworthExposed

    Youtube क्रिएटर्स से उनके कंटेंट पर आने वाले Ads पर आने वाले रेवेन्यू को देता है। ये रेवेन्यू शेयर अलग-अलग क्रिएटर्स के लिए अलग-अलग हो सकता है, जो कंटेंट कैटेगरी, रीजन और कई दूसरे पहलू पर निर्भर करता है। Elvish Yadav का क्लोदिंग ब्रांड Systumm Clothing भी है। इसके अलावा विज्ञापन, होटल, एंडोर्समेंट और पेड स्पॉनशरशिप से भी जोरदार कमाई करते हैं।

    यूट्यूब पर एल्विश के 3 अलग चैनल हैं। सभी चैनल्स पर उनके मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं। ‘Elvish Yadav Vlogs’ पर वो रोजाना के अपडेट्स Vlog शेयर करते हैं, जबकि ‘Elvish Yadav’ पर वो अपनी शॉर्ट फिल्में डालते हैं। Elvish Yadav सेलेब्स की रोस्टिंग वीडियोज भी बनाते हैं, जिसके लिए वह सबसे ज्यादा फेमस हैं।

  • आजादी दिवस पर सीएम भगवंत मान ने दी कैदियों को राहत

    आजादी दिवस पर सीएम भगवंत मान ने दी कैदियों को राहत

    पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आजादी दिवस के मौके पर पटियाला में राष्ट्रीय झंडा फहराया गया। मुख्यमंत्री मान ने लोगों को संबोधित करते हुए आजादी दिवस की बधाई दी और  कहा कि शहीदों में सबसे अधिक पंजाबी रहे हैं। पंजाबियों ने देश को आजाद करवाया और वह इस आजादी को कायम रखना जानते हैं। जो लोग हमें आजादी का मतलब समझाते हैं, “मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमें मत बताएं”। 

    आज भी पंजाब के युवा दुश्मन की गोलियों के सामने सीना तान कर खड़े हैं, क्योंकि दुश्मन की तरफ से चाहे पाकिस्तान हो, चीन हो या असम हो, अगर कोई गोली आती है तो देश की तरफ से सबसे पहले पंजाबी सीना तान कर खड़े होते है। उन्होंने कहा कि भले ही हमारे शहीदों ने हमें आजादी दिलाई, लेकिन शहीदे आजम भगत सिंह जैसों को भी इस बात की चिंता थी कि आजादी के बाद देश किसके हाथ में जाएगा। आज भी हमारे राज्य में अनपढ़ता, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान  राज्य के जेलों में सजा काट रहे कैदियों में से अच्छा आचरण रखने वाले 45 कैदियों को रिहा करने का आदेश भी आज जारी करने वाले है. बीते दिनों ही रिहा होने वाले कैदियों की सूची जेल प्रशासन ने सीएम मान को सौंपी है

  • मोगा: अलग-अलग स्थानों पर फहराया गया तिरंगा, देखें वीडियो

    मोगा: अलग-अलग स्थानों पर फहराया गया तिरंगा, देखें वीडियो

    मोगा : आज पुरे भारत में 77 वां आजादी दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है और उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है। जिनकी बदौलत आज हम यह दिन बड़ी ही ख़ुशी और उल्हास के साथ मना रहे है।

    वही देश के साथ साथ मोगा में भी 77वां आजादी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मोके तिरंगा फेहराने की रस्म मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने की। इस मौके सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद थे। इस मौके पर पुलिस की टुकड़ियों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। स्कूली बच्चो दुवारा रंगा रंग प्रोग्राम भी पेश किए गए।

  • जालंधरः हाईवे पर 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर में 2 की मौत..

    जालंधरः हाईवे पर 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर में 2 की मौत..

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के नजदीक हाईवे पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। जानकारी देते हुए हाईवे पेट्रोलियम गोराया के एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों फिल्लौर के पास मिलिट्री ग्राउंड में देर रात 2 गाड़ियों की टक्कर होने का मामला सामने आया था।

    जिसमें 2 की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में मोहन सिंह पुत्र चूड़ सिंह, पिप्पल पुत्र चूड़ सिंह निवासी लुधियाना और तोता पुत्र राज तिलक देव सिंह पुत्र जसवन्त सिंह, दलविन्दर सिंह पुत्र केहर सिंह, संधीर पुत्र मोहन सिंह, जसवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह, अब्बी सिंह पुत्र मोहन सिंह, प्रेम सिंह निवासी लुधियाना घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

  • जालंधरः ये स्कूल-कॉलेज कल रहेंगे बंद, डिप्टी स्पीकर का ऐलान

    जालंधरः ये स्कूल-कॉलेज कल रहेंगे बंद, डिप्टी स्पीकर का ऐलान

    जालंधर, ENS: पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों और कालेजों के छात्रों के लिए 16 अगस्त, 2023 को छुट्टी की घोषणा की है।

    कहा गया है कि सिर्फ उन स्कूलों में छुट्टी होगी, जिन स्कूलों के छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जबकि दूसरी ओर कपूरथला और चंडीगढ़ के सभी स्कूलों मे छुट्टी की गई है। डिप्टी कमिश्नर कैप्टन करनैल सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के दौरान गुरु नानक स्टेडियम स्थित सभी स्कूलों में 16 अगस्त को छुट्टी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पिछले कई दिनों से विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा की जा रही तैयारी सराहनीय है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਕਾਂਗਰਸੀ ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਕਾਂਗਰਸੀ ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਦਾਰੰਗ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਕਾਂਗਰਸੀ ਸਰਪੰਚ ਤਾ ਕਤਲ ਹੋਣ ਤਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਨੇ ਆਇਆ ਹੈ।ਇਹ ਘਟਨਾ ਉਦੋ ਵਾਪਰੀ ਜਦੋ ਸ਼ਾਮ ਦੇ ਵੇਲੇ ਸਰਪੰਚ ਘਰ ਦੇ ਕੋਲ ਮੌਜੂਦ ਸੀ। ਅਣਪਛਾਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾ ਨੇ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਉਸਨੂੰ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿਤਾ। ਸਰਪੰਚ ਨੂੰਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਚ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾ ਦਿਤਾ।

    ਜਿਥੇ ਉਸਦੀ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਰਪੰਚ ਦੀ ਪਤਨੀ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਛੋਟੇ ਮੁਡੇ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਜਨਮਦਿਨ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਗਏ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਦੋ ਦੇਰ ਰਾਤ ਊਹ ਪਾਰਟੀ ਤੋ ਵਾਪਿਸ ਆ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾ ਘਰ ਕੇ ਕੋਲ ਗਲੀ ਵਿਚ ਅਣਪਛਾਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾ ਨੇ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ਵ ਕਬਜੇ ਚ ਲੇ ਕੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਦੀ ਭਾਲ ਚ ਛਾਨਬੀਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਹੈ।