Blog

  • ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਲੁੱਟ ਦੀ ਖੌਫਨਾਕ ਵਾਰਦਾਤ ਦੌਰਾਨ 2 ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਲੁੱਟ ਦੀ ਖੌਫਨਾਕ ਵਾਰਦਾਤ ਦੌਰਾਨ 2 ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ/ਅਨਿਕੇਤ : ਟਾਂਡਾ ’ਚ ਅੱਜ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਇਕ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ ਦੌਰਾਨ ਹੋਈ ਸੜਕ ਦੁਰਘਟਨਾ ਵਿਚ ਦੋ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ । ਇਹ ਘਟਨਾ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਪੁਲ ਪੁਖਤਾ ਨੇੜੇ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵਾਪਰੀ ਜਦੋਂ ਇਕ ਔਰਤ ਪ੍ਰਭਜੀਤ ਕੌਰ ਆਪਣੇ ਦੋ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਸਕੂਟਰੀ ’ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ਕਿ ਪਿੱਛਿਓਂ ਆ ਰਹੇ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵਲੋਂ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਔਰਤ ਕੋਲੋ ਪਰਸ ਖੋਹਿਆ ਤਾਂ ਔਰਤ ਦੀ ਸਕੂਟਰੀ ਅੱਗੇ ਜਾ ਰਹੀ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਵਿਚ ਜਾ ਟਕਰਾਈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪਿੱਛੇ ਬੈਠੇ ਬੱਚੇ ਗੁਰਭੇਜ ਸਿੰਘ ਜਿਸਦੀ ਉਮਰ 6 ਸਾਲ ਤੇ ਗਗਨਦੀਪ ਕੌਰ ਜਿਸਦੀ ਉਮਰ 21 ਸਾਲ ਦੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ।

    ਲਾਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਇਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ । ਇਸ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਦਾ ਪਤਾ ਚਲਦਿਆਂ ਡੀਐਸਪੀ ਟਾਂਡਾ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਐਸਐਚੳ ਟਾਂਡਾ ਮਲਕੀਅਤ ਸਿੰਘ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ’ਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਨੂੰ ਖੰਗਾਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ।

  • भाजपा महामंत्री रामवीर भट्टी ने शराब के ठेके रात 12 बजे तक खोले जाने के फैसले का किया विरोध

    भाजपा महामंत्री रामवीर भट्टी ने शराब के ठेके रात 12 बजे तक खोले जाने के फैसले का किया विरोध

    चंडीगढ़/रवि शर्मा: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के महासचिव रामवीर भट्टी ने हाल ही में प्रशासन द्वारा घोषित की गई शहर की नई शराब नीति के तहत शराब के ठेके को रात 12  बजे तक खुले रखने तथा नाइट क्लबों के समय में बढ़ोतरी किए जाने का विरोध किया है तथा प्रशासन से इस पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

    आज यहां जारी एक बयान में रामवीर भट्टी ने प्रशासन के अधिकारियों पर हमला बोलते हुए कहा कि बड़ी हैरानी की बात है तथा समझ से परे है कि प्रशासन के अधिकारी किस तरह से फैसले ले रहे हैं । शराब के ठेके तो रात 12:00 बजे तक खुले रहेंगे जबकि सनातन रीति के अनुसार किए जाने वाले माता के जागरण को 10:00 बजे ही बंद करवा दिया जाता है यह सनातन धार्मिक भावनाओं का अपमान है।

    भट्टी ने यह भी कहा कि नाइटक्लब बार जहां पश्चिमी सभ्यता का शोर वाला  संगीत बजता है उस क्लब को तो अल सुबह 4:00 बजे तक संगीत बजाने की छूट दी गई है जबकि इसके विपरीत धार्मिक भजन भारतीय संस्कृति के ढोल नगाड़े बजाकर जगराता करने वालों को 10:00 बजे ही बंद करवा दिया जाता है। ऐसा लगता है शहर में राक्षसी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल अस्वीकार्य फरमान ही नहीं बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति के साथ भी भेदभाव की नीति है। रामवीर भट्टी ने प्रशासक व अधिकारियों से इस   भेदभाव वाले फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा हिन्दू संस्कृति के साथ जो भेदभाव किया जा रहा है इस बारे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर सारी स्तिथि उनके संज्ञान में लायी जाएगी।

  • जालंधरः भाजपा ने पंकज ढींगरा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें पत्र

    जालंधरः भाजपा ने पंकज ढींगरा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें पत्र

    जालंधर/वरुण: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जालंधर देहाती (दक्षिणी) में संगठन के कार्यों की देखरेख तथा पार्टी के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने हेतु नए जिलाध्यक्ष पंकज ढींगरा को नियुक्त किया है। नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज ढींगरा पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेवारी को भी पूरे भरोसे से बखूबी निभाते हुए पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु पूरी लग्न व निष्ठा से कार्य करेंगें तथा संगठन को और मजबूत करते हुए आगामी चुनावों में पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याक्षीयों को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगें।

  • पंजाब: अपनी सरकार पर कुंवर विजय प्रताप ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    पंजाब: अपनी सरकार पर कुंवर विजय प्रताप ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    अमृतसरः कोटकपुरा मामले को लेकर एक बार फिर से विधायक कुवंर विजय प्रताप ने अपनी सरकार पर सवाल उठाए है। कोटकपुरा मामले को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि दोषी को बरी करवाने के लिए फ्रैंडली चालान पेश किया जाएगा। एसआईटी की रिपोर्ट को लेकर कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि मैंने 4 महीने पहले ही कह दिया था। जो एसआईटी चालान देना है, वह दोषी परिवार को बरी करवाने के लिए चालान पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अदालत में मसला जाएगा, 2 से 4 तरीकों में वह बरी हो जाएगे। इसके बाद दोषी परिवार कहेगा हम बरी हो गए। उन्होंने कहा कि मैं भी यहीं पर हूं, आप भी यही पर हूं और आवाम भी यही पर है, आप देख लेना होना यही होगा।

    बता दें कि यह पहला मामला नहीं है कि विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी सरकार पर सवाल उठाए हो। इससे पहले भी इस मामले को लेकर उन्होंने सीएम भगवंत मान को खत लिखकर बहबल कलां और कोटकपूरा गोली कांड के कोर्ट में चल रहे केसों व रिट पिटीशनों को सही ढंग से देखने के लिए कहा था। इस दौरान उन्होंन खत लिखकर विधायक कुंवर ने अपनी ही आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल खड़ा किया था। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई थी।

  • पंजाबः बैंक में नोटों से भरा बैग लेकर लुटेरे हुए फ़रार, देखें वीडियो

    पंजाबः बैंक में नोटों से भरा बैग लेकर लुटेरे हुए फ़रार, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज बंधन बैंक में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नामदेव रोड पर स्थित बंधन बैंक में दो बाइक सवार व्यक्ति नोटों से भरा बैग लेकर फ़रार हो गए। बताया जा रहा है कि जिस समय बैंक में लूट हुई उस समय बैंक में कोई सिक्योरिटी गॉर्ड तैनात नहीं था।

    घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।  हालांकि इस घटना दौरान बैग में कितने रुपए थे इस मामले की जानकारी सामने नहीं आई है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी और एसएचओ पहुंचे। बैंक में और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • कपूरथलाः नशे की हालत में ASI के बेटे ने घर में घुसा दी कार, 6 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर, देखें CCTV

    कपूरथलाः नशे की हालत में ASI के बेटे ने घर में घुसा दी कार, 6 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर, देखें CCTV

    गाड़ी से पुलिसकर्मी की वर्दी बरामद

    बेगोवाल(कपूरथला): गांव कूकां में पंजाब पुलिस के एएसआई के एनआरआई बेटे ने गुरुवार की देर शाम नशे की हालत में तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी गेट तोड़कर घर में घुसा दी। जहां पर खेल रहा छह साल का बच्चा चपेट में आकर गंभीर जख्मी हो गया, जिसे पहले भुलत्थ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया गया है। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने गाड़ी जब्त करके आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। गाड़ी में पुलिस कर्मी की वर्दी भी बरामद हुई है। थाना बेगोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    थाना बेगोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव कूकां में एनआरआई प्रीतम सिंह के घर पर किराये पर रहे परमजीत सिंह के घर का गेट तोड़कर एक एक्सयूवी गाड़ी पीबी-09एएल-1957 घुस गई है। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पाया कि 25 वर्षीय सरबजीत सिंह निवासी गांव नंगल लुबाना तेज रफ्तार गाड़ी सीधे गेट तोड़कर अंदर ले आया। जिसकी चपेट में आकर परमजीत सिंह का 6 साल का बेटा सुमित गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    जिसे तुरंत पहले भुलत्थ सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी युवक नशे की हालत में था। उसका मेडिकल करवाय गया है, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल गाड़ी को कब्जे में लेकर सरबजीत सिंह को हिरासत में ले लिय ागया है। एसएचओ के अनुसार जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह को पीड़ित बच्चे व उसके अभिभावकों के बयान दर्ज करने के लिए भेज गया है।

    बच्चे के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने माना कि गाड़ी एएसआई मनजीत सिंह की है, जिसमें से उनकी पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि युवक एनआरआई है। उधर, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी नडाला जोन के अध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि गाड़ी बेहद तेज थी और उस पर पुलिस का स्टिकर भी लगा हुआ था। उन्होंने दावा किया कि गाड़ी चालक को उन्होंने गांव वासियों की मदद से बेगोवाल पुलिस के हवाले किया।

  • होशियारपुरः पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेत : पीआरटीसी जहानखेलां होशियारपुर में बैच नंबर 265 पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस मौके 172 कॉन्स्टेबल ने भाग लिया जिसमें 23 महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। पासिंग आउट परेड के इस मौके पर आईपीएस गुरशरण सिंह संधू आईजी चंडीगढ़ क्राइम ने सलामी ली तथा बेस्ट कैडेट को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस प्रदेश में अमन शांति एवं कानून बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।  

    सीआरपीएफ की तैनाती को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब कुछ दिनों के लिए रूटीन वर्क होता है, क्योंकि होला मोहल्ला भी है यह रूटीन एक्सरसाइज है। पंजाब पुलिस की तरफ से गतका ट्रेनिंग पर उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग पहले भी दी जाती थी लेकिन अब इस पर विशेष फोकस किया जाएगा। जेलों में बैठे गैंगस्टर द्वारा जेल से नेटवर्क चलाए जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ कमियां हैं जिन्हें दूर किया जा रहा है ।

  • पंजाबः होस्टल में इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट की मौत 

    पंजाबः होस्टल में इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट की मौत 

    अमृतसर : जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट ने कॉलेज के होस्टल में ही फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र कंप्यूटर साइस डिपा्टमैंट का स्टूडेंट है। इस घटना को लेकर हास्टल में हड़कंप मच गया।

    स्टूडेंट के मौत के मामले को लेकर जांच की जा रही है। अभी तक स्टूडेंट के सुसाइड के मामले की जानकारी सामने नहीं आई है कि उसने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टूूडेंट के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः जेलों में हाईअलर्ट के बावजूद मिला ये सामान

    पंजाबः जेलों में हाईअलर्ट के बावजूद मिला ये सामान

    कुछ दिन पहले दो गैंगस्टरों की हुई थी हत्या

    तरनतारनः गोइंदवाल जेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। कुछ दिन पहले ही इस जेल में गैंगस्टर जग्गू भवानपुरिया के दो साथी मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह का मर्डर हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने पंजाब भर की जेलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया था। इस मामले को लेकर अभी ज्यादा दिन भी नहीं हुए है कि आज गोइंदवाल जेल से 22 मोबाइल बरामद हुए है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। भारी मात्रा में मोबाइल मिलने के चलते जेल प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

    क्योंकि जेल में दो गैंगस्टरों के मर्डर के बाद सोशल मीडिया पर जग्गू भवानपुरिया और गोल्डी बराड़ के साथी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर धमकियां दे रहे है। इस दौरान जग्गूभवानपुरिया के साथियों ने सोशल मीडिया पर कत्ल का बदला कत्ल लेने की धमकी दी थी। ऐसे में उसी जेल में आज भारी मात्रा में मोबाइल बरामद हुए है। अब देखना यह होगा कि इस मामले को लेकर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। क्यों कि मर्डर दौरान जेल सुपरिडेंट पर पुलिस ने एक्शन लेकर सस्पेंड कर दिया था। 

    जिसके बाद जेल विभाग द्वारा पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टरों की सुरक्षा की समीक्षा करने का आदेश दिया गया। इस हमले के बाद जेलों में बंद विभिन्न गुटों के गैंगस्टरों को अलग-अलग कर दिया गया था, ताकि वो एक-दूसरे पर हमला ना करें। वहीं गैंगस्टरों को हाई सिक्योरिटी में रखने का आदेश दिया गया था। गौर हो कि गोइंदवाल साहिब जेल लगभग 15 महीने पहले शुरू हुई थी। पहले भी यह जेल सुर्खियों में रही है। इस जेल में गैंगस्टरों के आपस में भिड़ने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसी जेल में बैठकर गैंगस्टरों द्वारा पाकिस्तान से हथियार और नशा तस्करी करवाने के रैकेट का खुलासा हो चुका है। गैंगस्टरों की मौत के मामले में पंजाब गृह विभाग द्वारा रिपोर्ट मांगी गई थी।

  • पंजाबः डाक्टर सहित 4 गिरफ्तार, 4 किलो अफीम बरामद

    पंजाबः डाक्टर सहित 4 गिरफ्तार, 4 किलो अफीम बरामद

    लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जीआरपी के सीआईए विंग की टीम ने डॉक्टर व दो महिलाओं सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो अफीम बरामद की है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान दमोदर कुमार निवासी जिला चित्रा, टेकन गूंज, चादू देवी व रमिया के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बलराम ने बताया कि सीआईए इंचार्ज के सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह व एएसआई दिलदार सिंह की टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान उक्त तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने कहा कि इंचार्ज पलविंदर सिंह और उनकी टीम प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर लाडोवाल साइड की तरफ चेकिंग कर रही थी। उक्त आरोपी धनबाद एक्सप्रैस से उतर कर इसी रास्ते से बाहर निकलने के लिए जा रहे थे, जब आरोपियों ने पुलिस पार्टी को चेकिंग करते हुए देखा तो उन्होंने वापस मुड़ने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें रोका और सामान चैक करवाने के लिए कहा। तलाशी दौरान आरोपियों से 4 किलो अफीम बरामद की गई। आरोपियो से सख्ती से की गई पूछताछ दामोदर ने बताया कि वह अपने गांव में डाक्टरी का काम करता था।

    दमोदर के अनुसार उस पर काफी कर्जा चढ़ गया। जिसके बाद उसने अफीम तस्करी करनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की चैकिंग से बचने के लिए उसने दो महिलाओं समेत एक अन्य युवक को अपने साथ रख लिया। तस्करी के दौरान नशे की खेप का बैग महिलाओं को पकड़ा देता था ताकि पुलिस चैकिंग से बच सके। इस काम के एवज में वह महिलाओं को प्रति चक्कर 6-6 हजार रुपए देता था। आरोपी ने बताया कि वह इससे पहले भी इसी ढंग से अफीम सप्लाई कर चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से अन्य तस्करों की डिटेल को भी खंगाला जा रहा है ताकि उनके नेटवर्क को तोड़ा जा सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।