Blog

  • सांसद खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

    सांसद खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

    ऊना /सुशील पंडित : ऊना सांसद खेल महाकुंभ की जिला स्तरीय आयोजित एथलेटिक की प्रतिस्पर्धा में ऊना शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी अश्विनी जैतक ने प्रतियोगिता के विभिन्न 6 वर्गों में आयोजित एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जानकारी देते हुए संसदीय खेल महाकुंभ के संयोजक प्रेम ठाकुर ने बताया कि आज इस प्रतियोगिता में 378 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
    जिसमें से अंडर-14 अंडर-19 और ओपन वर्ग के लड़के और लड़कियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि सभी वर्गों में जीते हुए खिलाड़ी 7 मार्च को हमीरपुर में अंतर जिला प्रतियोगिता (जिसमे ऊना, बिलासपुर, देहरा व हमीरपुर) में भाग लेने के लिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि जाने वाले खिलाड़ियों को अपने स्थानीय एथलेटिक्स कोच राकेश चौधरी व संयोजक प्रेम ठाकुर से 6 मार्च तक सम्पर्क करना होगा। इस प्रतियोगिता में अश्विनी जैतक ने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ मेहनत करना और नशे से दूर रहकर ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के साथ जुड़ने का आह्वान किया और उन्होंने स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर के द्वारा किए जा रहे हैं ऐसे प्रयासों की सराहना की।
    उन्होंने कहा कि क्योंकि अनुराग ठाकुर के पास भारत सरकार में खेल मंत्रालय भी है और जिस कारण यहां हिमाचल प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को अच्छे प्रदर्शन के आधार पर अनुराग ठाकुर के कारण न सिर्फ  राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का लोहा मनवाने का अवसर प्राप्त होगा। बशर्ते खिलाड़ी लगातार मेहनत करें और निरंतर खेल एवम मैदान को अपने जीवन में अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सकारात्मक गतिविधियों को भी अंगीकार करें।
  • जालंधरः एजेंटों के जाल से दुबई में फंसी 3 महिलाओं की वतन वापसी, सुनाई दर्द भरी दास्तां, देखें वीडियो

    जालंधरः एजेंटों के जाल से दुबई में फंसी 3 महिलाओं की वतन वापसी, सुनाई दर्द भरी दास्तां, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/अनिकेतः विदेश गई लड़कियों के साथ हो रही नाइंसाफी को लेकर आज प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान कनाडा निवासी प्रवीण शर्मा ने वहां पर फंसी 3 महिलाओं को छुड़वाकर पंजाब लेकर आए है। मामले की जानकारी देते हुए प्रवीण कुमार ने बताया कि गलत एजेंटों के कारण पंजाब की महिलाए दुबई में फंसी हुई है। उनका आरोप है कि कुछ एजेंट टूरिस्ट वीजे से महिलाओं को विदेश भेज देते है।

    इस दौरान वह उनके कामकाज को कोई जानकारी नहीं देते। जिसके कारण पंजाब की काफी महिलाएं दुबई में जाकर फंस जाती है। आज प्रेस वार्ता दौरान प्रवीण ने बताया कि वह दुबई से 3 महिलाओं को वहां से छुड़वाकर पंजाब वापिस लाए है। दुबई से पंजाब लौटी महिलाओं की पहचान चरणजीत कौर निवासी अमृतसर, मनप्रीत कौर तरनतारन, हरप्रीत कौर निवासी संगरूर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए प्रवीण ने बताया कि दुबई में उन्होंने इस मिशन के तहत मसकट, उमान और अबूदाबी का दौरान किया और जमीनी स्तर पर मामले की जांच की।

    जिस दौरान उनकी इंडियन अबेंसी के कंसुलेट अबूेंसी के साथ मीटिंग हुई। जिसके बाद वह अलग-अलग जगह पर गए और वहां पर फंसी भारतीय महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह पर कई महिलाओं से 19-19 घंटे काम करवाया जा रहा है और उनके साथ वहां पर मारपीट की जा रही है। इस दौरान वहां पर फंसी महिलाओं को 2-2 महीने दफ्तर में बंद करके उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है। जिसकी वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रहती है। वहीं महिलाओं का कहना है कि वहां पर उनके साथ बहुत अत्याचार किया जाता है।

    उनके काफी समय तक काम करवाया जाता है। वहीं प्रवीण और पंजाब लौटी महिलाओं ने दर्द भरी दास्तां बताते हुए कहा कि एजेंटों द्वारा वहां पर ढाई लाख में 2 साल के लिए बेच दिया जाता है। इसमें एक महिला ने बताया कि वह दिल्ली की नीलू नामक एजेंट से वीजा लगवाकर दुबई गई थी। उन्होनें कहा कि वहां पर उसका पासपोर्ट जब्त कर उसके साथ उसके साथ काफी अत्याचार किया गया। जिसके बाद अब प्रवीण की मदद से वह भारत वापिस लौटी है। 

  • बड़ी देर भई नन्द लाला तेरी राह तके बृजबाला से गूंजा हटली पंडाल

    बड़ी देर भई नन्द लाला तेरी राह तके बृजबाला से गूंजा हटली पंडाल

    कथा के चतुर्थ दिवस पर हुआ कृष्ण जन्म ,कृष्ण भजनों पर खूब थिरका पंडाल

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के श्री राम नाट्क क्लब हटली में चल रही श्री मद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्री कृष्ण के अवतार की कथा एवं सुंदर झांकी से पूरा पंडाल झूम उठा। कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने श्री कृष्ण अवतार की कथा सुनाते हुए कहा कि जब कंस की बहन देवकी की शादी वासुदेव के साथ सम्पन्न हुई। और महाराज कंस अपनी बहन को विदा करने के लिए जैसे ही रथ पर सवार हुए वैसे ही आसमान से आकाशवाणी हुई। कि जिस  को कंस तू ससुराल छोड़ने जा रहा है।

    उसके गर्भ से जन्मे आठवें पुत्र द्वारा तेरा वध किया जाएगा। आकाशवाणी सुनकर महाराज कंस ने बहन देवकी और बासुदेव को कारागार में डाल दिया। और सख्त पहरा लगा दिया। कथा व्यास ने कहा कि समय बीतता गया। और जब देवकी ओर वसुदेव की आठवीं संतान जो स्वयं भगवान विष्णु के अवतार होकर देवकी के गर्व से भंगवान श्री कृष्ण के नाम से जन्म होना था। उंसे कंस तो क्या समय भी नहीं रोक सकता था। कथा ब्यास ने कहा कि अंधेरी रात बारिश बिजली कड़क रही थी और रात के 12 बजे भंगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया। आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेते ही देवकी ओर वसुदेव की बेड़ियां टूट गई।

    पहरेदार सो गए। गेट पर लगें ताले खुल गए। तव देवकी ने वासुदेव से कहा कि आप मेरे बच्चे को गंगापार बहन यशोदा के पास छोड़ आओ। बासुदेव नन्हे बालक को एक टोकरी में रखकर गंगापार यशोदा के पास छोड़ आये। ओर यशोदा द्वारा जन्म ली गई माया को बासुदेव अपने साथ ले आये। और कारागार में पहुंच गए। हटली क्लव में भगवान श्री कृष्ण के जन्म महोत्सव पर भारी भरकम भीड़ उमड़ी। ओर भंगवान श्री कृष्ण के भजनों पर पंडाल खूव थिरका। 
    इस मौके पर क्लव के निदेशक विपन साजन प्रधान सुरेंद्र हटली ,मुख्य संरक्षक रुमेल कुमार,महा सचिव कमलदेव,सचिव सुरेश शर्मा,कोषाध्यक्ष पीएल सोनी,महिला बिंग की अध्यक्ष ज्योति वर्ज़ाता हंसराज वर्ज़ाता किशन देव, पूर्ण राणा, केशवानन्द शर्मा,राज कुमार धीमान मदन गोपाल विवेकशील शर्मा संजय सोनी,रोशन धीमान अजमेर सिंह प्रधान कुलदीप शर्मा दिनेश खत्री अंकुश बर्ज़ाता ने अपनी सेवाएं प्रदान की। 

  • टिप्परों से डीजल चोरी के आरोप में एक काबू 

    टिप्परों से डीजल चोरी के आरोप में एक काबू 

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते एक स्टोन क्रैशर के टिप्परों से डीजल चोरी करने के आरोप में स्थानीय युवक को हरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव क्षेत्रां में लखविन्दर स्टोन क्रैशर के टिप्परों से डीजल चोरी करते एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

    स्टोन क्रैशर में खडें टिप्परों से डीजल चोरी करते हुए क्रैशर प्रबन्धकों ने व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गुलजार (38)पुत्र अनायत अली निवासी गांव बोलबाल तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। शोभाराम मीना, लखविन्द्र स्टोन क्रैशर छैत्रां की शिकायत पर आरोपित  गुलजार के खिलाफ थाना हरोली में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना प्रभारी हरोली अनिल संख्यान ने बताया कि गुलजार से पूछताछ करके यह पता किया जा रहा है कि क्रैशर की गाड़ियों से डीजल चोरी करने में अन्य किन व्यक्तियों की संल्प्तिता है।

  • अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय में नशा निवारण पर एक दिवसीय कार्यक्रम

    अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय में नशा निवारण पर एक दिवसीय कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित : आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार नशा निवारण पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एंटी ड्रग कल्ब के नोडल अधिकारी कम एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर सिकन्दर ने की। इस अवसर पर एंटी ड्रग कल्ब के नोडल अधिकारी प्रोफ़ेसर सिकन्दर ने छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एंटी ड्रग कल्ब के नोडल अधिकारी प्रोफ़ेसर सिकन्दर ने कहा कि नशा एक बीमारी है, नशे की बीमारी से मुक्ति, नशे के बारे में पैदा हुई गलत धारणाओं व नशा प्रयोग करने वाले व्यक्ति के मुख्य लक्षणों आदि की जानकारी विस्तार से देकर नशा न करने बारे लोगों को जागरूक किया गया।

    सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि नशा मुक्त भारत अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े, ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रुप देना है ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सकें। नशे पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।

    दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है, नशा भी छोड़ा जा सकता है, इस के लिए दृढ़ संकल्प लेना जरुरी है। व्यक्ति मनोरंजन के तौर पर नशे की शुरुआत करता है, लेकिन बाद में यह आदत में शुमार हो जाता है जिससे पूरे परिवार की मानसिक स्थिति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। सरकार ने नशा मुक्ति के लिए हिमाचल में नशा के विरुद्ध युद्ध का एक अभियान चलाएं, जिसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ रेखा शर्मा, रेंजर इंचार्ज प्रोफेसर अनु लखनपाल अत्री, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफेसर शकुंतला देवी राणा प्रोफेसर संजय शर्मा प्रोफेसर कृष्णा कुमार, महाविद्यालय के सुप्रिडेंट राकेश पाठक सुप्रिडेंट संजय शर्मा राहुल शर्मा आदि गणमान्य मौजूद रहे।

  • बाथू  में खुला भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र

    बाथू  में खुला भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र

    ऊना/सुशील पंडित : बाथू  में खुला भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र,  ग्राम पंचायत बाथू के माजरा गुरपलाह  में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र की शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ बाथू गांव की प्रधान सुरेखा राणा द्वारा किया गया। इस मौके पर  बैंक की और से  रीजनल मैनेजर अंजनी शर्मा, नेहा और जीरो मास से सर्कल हेड अनमोल चंदन, स्टेट हेड दीपक भारद्वाज भी मौजूद रहे।

    प्रधान सुरेखा इस मौके पर कहा कि अब गांव वासियों को बैंक के काम के लिए अधिक दूरी तक नहीं जाना पड़ेगा। बैंक के सारे काम इसी ग्राहक सेवा केंद्र में किए जाएंगे। ग्राहक सेवा संचालक सुलिंदर कुमार   और पूजा  ने बताया कि इस ग्राहक सेवा केंद्र में एसबीआई बैंक के नए अकाउंट, पासबुक एंट्री ,एटीएम कार्ड से पैसों को निकलवाना  और जमा करवाना, सुरक्षा बीमा, किसी भी बैंक से पैसे निकालना और अन्य किसी बैंक में पैसे भेजना आदि सभी  प्रकार की सुविधाएं इस ग्राहक सेवा केंद्र पर मिलेंगी।

  • पंजाबः बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों ने की स्ट्राइक, जाने मामला

    पंजाबः बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों ने की स्ट्राइक, जाने मामला

    फरीदकोट: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने स्ट्राइक कर दी है। इस दौरान कामकाज ठक करके एमरजेंसी के बाहर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रार के नए आदेशों के खिलाफ डॉक्टरों के साथ-साथ उनकी गाड़ियों के टायर फाड़ने व उनकी हवा निकलने को लेकर विवाद हुआ है। जिसके चलते आज उन्होंने हड़ताल कर दी। डॉक्टरों की इस हड़ताल से मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाबः प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील, देखें वीडियो 

    पंजाबः प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील, देखें वीडियो 

    पठानकोट/अनमोलः नगर निगम के द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर आज वकीलों ने प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि बिना नोटिस दिए प्रशासन ने लोगो की जमीनों पर जेसीबी चला दी है। वकीलों ने कहा कि जब से राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से राज्य भर में जमीनों की खरीद फरोख्त का धंधा बंद पड़ा हुआ था। लंबे समय से तहसील में जमीनों की रजिस्ट्रेशन नहीं हो रही थी।

    जिस वजह से कालोनाइजर खासे परेशान दिख रहे थे, लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा कुछ इलाकों में छूट दी गई है। जहां रजिस्ट्रेशन जारी कर दी गई है, लेकिन जो कालोनियों पुडा से मान्यता प्राप्त नहीं है, वहां अब प्रशासन द्वारा जेसीबी का पीला पंजा चलाकर कालोनियों को धाराशाही किया जा रहा है। जिसके चलते आज बार एसोसिएशन द्वारा अदालत के बाहर लोकल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और तहसीलदार के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग उठाई गई। 

    इस सबंधी जब प्रदर्शनकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बिना कोई नोटिस दिए कारवाई की जा रही है। जो कि सरासर धक्केशाही है। इस मौके उन्होंने तहसीलदार लक्षमण सिंह पर आरोप लगाते हए कहा कि तहसीलदार भ्रष्टाचार में पूरी तरफ संलिप्त है। इस लिए इस कि सीबीआई द्वारा जांच करवाई जाए तो पता चलेगा कि अपने कार्यकाल के दौरान तहसीलदार द्वारा कितना भर्ष्टाचार किया गया है। 

  • पंजाबः होला मोहल्ला से पहले सरकार ने दी 2 बड़ी सौगातें

    पंजाबः होला मोहल्ला से पहले सरकार ने दी 2 बड़ी सौगातें

    श्री आनंदपुर साहिबः होला मोहल्ला से पहले पंजाब सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब वासियों को दो बड़ी सौगातें दी हैं। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया के जरी इस संबंध में जानकारी दी है।

    इनमें से पहली किसान हवेली आनंदपुर साहिब के जीर्ण-शीर्ण हालत में कॉरिडोर, लाइटिंग और जीर्णोद्धार के लिए 1,78,29000 रुपये की राशि जारी करना और दूसरा अगमपुर मंडी के स्टील कवर शेड के लिए 87,50000 रुपये की राशि जारी करना शामिल है।

  • रेड दौरान भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    रेड दौरान भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    बेंगलुरुः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोकायुक्त की रेड में बीजेपी विधायक के ठिकानों से करीब आठ करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। दरअसल पहले लोकायुक्त ने विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसके कार्यालय और विधायक के आवास पर छापेमारी की। 

    लोकायुक्त द्वारा देर रात की गई रेड में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के आवास से छह करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। इसके अलावा  विधायक के बेटे प्रशांत मदल के कार्यालय से 1.7 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ। अब लोकायुक्त कार्यालय की ओर से विधायक से भी पूछताछ के लिए समन जारी किया जा सकता है।

    इससे पहले लोकायुक्त ने विधायक के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। वह अपने विधायक पिता के नाम पर ले रहा था। बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक सौप्स एंड डिटरजेंट लिमिटेड के चेयरमैन भी थे, हालांकि हंगामा मचने के बाद विरुपक्षप्पा ने इसके अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अभी विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

    विधायक के बेटे से 1.7 करोड़ कैश बरामद

    विधायक के बेटे के कार्यालय से लोकायुक्त ने 40 लाख रुपये अलावा तलाशी में 1.7 करोड़ रुपये कैश मिला है। सूत्रों की मानें तो शायद दूसरे लोगों से रिश्वत ली गई थी। लोकायुक्त ने प्रशांत मदल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। बीजेपी विधायक के यहां कुल मिलाकर करीब आठ करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है।

    विधायक के बेटे समेत पांच गिरफ्तार

    इस मामले में विधायक के बेटे प्रशांत समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इसको लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने लिखा, “40 फीसदी सरकार की लूट जारी है। मैसूर सैंडल सोप की सुगंध में भी भ्रष्टाचार! 40 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार और अब बीजेपी विधायक के बेटे के घर से 6 करोड़ रुपये कैश बरामद। पिता चेयरमैन है बेटा रुपये लेता है। भाजपा का मधुर भ्रष्ट गठजोड़!”