Home Himachal केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मात्र जनता को मूर्ख बनाने का काम किया: रायजादा 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मात्र जनता को मूर्ख बनाने का काम किया: रायजादा 

0
रायजादा के निशाने पर अनुराग ठाकुर

ऊना/ सुशील पंडित: कांग्रेस कमेटी के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी द्वारा घोषित प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को निशाने पर लिया। जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए। पूर्व विधायक ने कहा कि अनुराग ठाकुर अगले लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाकर पिछले चार कार्यकाल का हिसाब जनता को देने का कष्ट करें।संसदीय क्षेत्र में कभी पीजीआई सैटेलाइट सेंटर तो कभी मंदली-लठियाणी पुल को लेकर जनता को गुमराह किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अनुराग ठाकुर को शिकस्त देकर संसदीय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगी।

सतपाल रायज़ादा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले चार कार्यकाल में केवल मात्र जनता को मूर्ख बनाने का काम किया है। रायजादा कहा कि अनुराग ठाकुर ने सिर्फ योजनाओं के शिलान्यास ही करवाए लेकिन किसी भी योजना का लोकार्पण नहीं करवा पाए। कभी पीजीआई सैटलाइट सेंटर के नाम पर राजनीति हुई तो कभी मंदली पुल के नाम पर, लेकिन जनता अब बीजेपी के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में पांच गारंटी पूरी करते हुए कांग्रेस ने दृढ़ इच्छा शक्ति का उदाहरण पेश किया है लेकिन बीजेपी के लोग पिछले 20 सालों से किए जा रहे वायदे भी भूल गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here