Home Himachal Truck की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

Truck की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

0
Truck की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

नादौन : ब्यास पुल पर दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर यह हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान पूजा देवी(39) निवासी मंडी के पटरी घाट के तौर पर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि महिला के शरीर के 3 टुकड़े हो गए, जबकि उसकी एक टांग ट्रक के पिछले टायर के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक पूजा अपने पति श्याम सुंदर के साथ नादौन से ज्वालामुखी की ओर जा रही थीं। श्याम सुंदर ने बताया कि वह और उसकी पत्नी स्कूटी पर सवार होकर रैल से ज्वालामुखी जा रहे थे। जैसे ही वे ब्यास पुल पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण पूजा देवी अनियंत्रित होकर ट्रक की तरफ गिर गई और ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई।

ट्रक चालक ने उसे घसीटते हुए कई मीटर दूर तक ले गया, जिसके चलते महिला के शरीर के 3 टुकड़े हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा और यातायात प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here