Home Himachal ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान अचानक बिना कपड़ों के स्टेज पर पहुंचे WWE Star John Cena

ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान अचानक बिना कपड़ों के स्टेज पर पहुंचे WWE Star John Cena

0

नई दिल्लीः दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक एकेडमी अवॉर्ड्स की घोषणा जारी है। एक के बाद एक कई कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड्स दिए जा चुके हैं और कुछ अब भी चल रहे हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में विनर्स के अलावा और भी कई मोमेंट्स हैं, जो खास हैं और सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ ऐसा ही तब हुआ, जब एक्टर और WWE Star जॉन सीना बिना कपड़ों के अचानक स्टेज पर आ गए और उन्हें देखकर हर कोई दंग रह गया। जॉन सीना ने कपड़े न पहनने का ऑप्शन चुनकर इसके महत्व को बयां किया। एक्टर को होस्ट जिमी किमेल ने एक सेगमेंट के लिए मंच पर बुलाया था, जिसमें जॉन सीना को न्यूड दिखना था।

हालांकि, John Cena स्टेज पर आए और किमेल को बताया कि वो आखिरी मिनट पर सेगमेंट को आगे नहीं बढ़ने देंगे, जिसके बाद दर्शकों को लगातार हंसी-ठहाके लगाते देखा गया। जॉन धीरे-धीरे स्टेज पर आते हुए शरमा रहे हैं और माइक के पास आकर खड़े हो जाते हैं। जॉन सीना ने किमेल से कहा, ‘पुरुष शरीर कोई मज़ाक नहीं है।’ जिस पर होस्ट ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मेरा है।’ जॉन सीना ऑस्कर 2024 के मंच पर एक बड़े लिफाफे के साथ धीरे-धीरे चलकर और अपनी बॉडी को छिपाते हुए आए।

लेकिन फिर उन्हें थोड़ी सी मुश्किल का सामना करना पड़ा। वह लिफाफा नहीं खोल सके। जॉन सीना ने कहा, ‘कॉस्ट्यूम, बहुत जरूरी हैं। शायद सबसे जरूरी चीज़ हैं।’ वो दरअसल बेस्ट कॉस्ट्यूम के नॉमिनेशन्स बताने आए थे। उसके बाद कुछ लोग आते हैं और उन्हें कपड़े से ढक देते हैं। ‘पुअर थिंग्स’ ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का ऑस्कर अवॉर्ड जीता। हेयर और मेकअप, प्रोडक्शन डिजाइन और कॉस्ट्यूम के लिए लगातार दो जीत के साथ यह फिल्म उस रात की पहली मल्टीपल ऑस्कर विनर बन गई। तीन जीतों ने पहले ही योर्गोस लैंथिमोस की फिल्म के लिए इसे एक बड़ी रात बना दिया है और कई बड़े नॉमिनेशन्स आने वाले हैं, जिनमें उनके लिए बेस्ट डायरेक्शन और एम्मा स्टोन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here