मोगाः पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से कासो आपरेशन चलाए जा रहे है। मोग में नशा तस्करों पर धरपकड़ के लिए पुलिस ने आपरेशन चलाया। जिले में अलग-अलग जगहों पर छापामारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध इलाकों में जाकर घरों की चैकिंग की।
आपरेशन के दौरान 100 के करीब पुलिस मुलाजिम शामिल हुए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है और एक को जांच के लिए बुलाया है। कासो आपरेशन के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, जल्द ही पुलिस मामले में खुलासा कर सकती है।
तुर्किये: तुर्किए के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक स्की रिसॉर्ट होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी है। बोलू के गवर्नर अब्दुलअजीज आयडिन ने बताया कि आग मंगलवार को सुबह करीब 3:30 बजे बोलू के कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में 11 मंजिला होटल की चौथी मंजिल पर लगी और अग्निशमन कर्मी अभी भी इसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। गवर्नर ने बताया कि होटल में 234 लोग मौजूद थे।गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन ने अनादोलु को बताया, ”घबराहट में इमारत से कूदने की वजह से दो पीड़ितों की मौत हुई।” बताया गया है कि 30 दमकल गाड़ियां को मौके पर भेजा गया है, जोकि लगातार आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।
साथ ही साथ 28 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं हैं, जिसके जरिए घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, होटल में फंसे लोगों निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने की वजह से आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रशासन कई लोगों को अस्पताल से बाहर निकाल लिया है। हालांकि कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की है।
नई दिल्लीः अंतरिक्ष में अक्सर अद्भुत खगोलीय घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं परन्तु ये घटनाएं बहुत ही रेयर होती हैं जो कई सालों में सिर्फ एक पल के लिए ही देखी जा सकती हैं। वहीं आज का दिन खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि आज आकाश में 6 ग्रह एक लाइन में नजर आएंगे।
वैज्ञानिकों ने होने वाली इस खगोलीय घटना को दुर्लभ ग्रह संयोग बताया है, जिसे ग्रहों की परेड भी कहा जा सकता है। जनवरी-फरवरी के दौरान आसमान में आप इन ग्रहों को रात्रि में नंगी आंखों से देख सकते हैं। एक समय में कुछ ग्रहों का एक ही लाइन में होना असामान्य बात नहीं है, लेकिन जब सभी ग्रह एक सीध में आएंगे तो यह घटना जरूर दुर्लभ है। इस अद्भुत खगोलीय घटना को प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है।
ऐसा होता है प्लैनेटरी अलाइनमेंट
दरअसल, जब पृथ्वी समेत दूसरे ग्रह सूर्य के एक तरफ आ जाते हैं, तो आसमान में वह एक सीधी रेखा में दिखाई देते हैं। इसे ग्रहों का संरेखण यानी प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। 21 जनवरी 2025 से सात में से 6 ग्रह एक लाइन में आसमान में दिखेंगे। इस खगोलीय घटना को ही ग्रहों की परेड कहा जाता है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह खगोलीय घटना हर 396 बिलियन साल में घटती है। शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेपच्यून और यूरेनस को एक साथ एक सीधी रेखा में देखा जा सकता है। नासा का कहना है कि शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बगैर किसी उपकरण के देख सकते हैं, जबकि नेपच्यून और यूरेनस को दूरबीन से देखा जा सकता है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, 28 फरवरी तक 6 ग्रह अंतरिक्ष में एक सीध में आ जाएंगे, लेकिन इसके बाद सात ग्रह यानी शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, यूरेनस, बृहस्पति और मंगल आसमान में एक साथ दिखाई देंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक दुर्लभ ग्रह संयोग है। फिर ग्रहों की इस परेड को एक बार फिर 8 मार्च को देखा जा सकता है।
इस दौरान बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, नेपच्यून, यूरेनस और शनि एक साथ दिखेंगे। भारत में इस खगोलीय घटना को 21 जनवरी की रात 8.30 बजे देखा जा सकता है। मार्च में ग्रहों को एक सीध में देखने का सबसे अच्छा समय भी सूर्यास्त के बाद होगा।
खगौल विद् सारिका घारू
खगौल विद् सारिका घारू ने बताया कि पूर्वी आकाश में जहां मंगल (मार्स) होगा तो सिर के लगभग ऊपर बृहस्पति (जुपिटर) और यूरेनस होंगे। वहीं पश्चिमी आकाश में नेप्च्यून, शुक्र (वीनस) और शनि (सेटर्न) होंगें। ग्रहों की कतार के नजारे में आप नंगी आंखों से मंगल, बृहस्पति, शुक्र और शनि को तो देख पाएंगे। यूरेनस और नेप्च्यून को देखने के लिए टेलिस्कोप की मदद लेनी होगी।
सारिका ने बताया कि सौरमंडल के पहले ग्रह बुध की इस समय कमी रहेगी। इस कमी को आने वाले फरवरी माह में पूरी कर पाएंगे, जब आप सभी ग्रहों को एक साथ देख सकेंगे और अगर आप सौर परिवार के तीसरे ग्रह को देखना चाहते हैं तो उसे देखने के लिए ऊपर नहीं आपके कदमों में देखना होगा, और वह है आपका अपना पृथ्वी ग्रह।
बटालाः सिविल अस्पताल में 2 पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों मेें खूब हथियार और डंडे चले। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले झगड़ हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के लोग जख्मी हो गए। जो सिविल में इलाज करवाने पहुंचे थे। जब दोनों पक्षों से बातचीत की तो उन्होंने एक दूसरे पर आरोप लगाते कहा कि हमारे साथ नाजायज हुई है।
एक पक्ष ने कहा कि उसकी लाटरी निकली थी, वह लाटरी स्टाल पर गए थे,वहां उन्हें पैसे नहीं दिए गए और धक्कामुक्की की गई। जब वह वापस गए तो अली वाला रोड पर 15 से 20 लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। जिसके बाद वह अस्पताल दाखिल हुए। वहीं दूसरी तरफ एक पक्ष ने मीटर लगाने पर ठगी करने के आरोप लगाए है। जिसको लेकर हमला हुआ है। डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों में झगड़े का मामला उनके पास आया है। फिलहाल दोनों पक्षों ने एमएलआर कटवाई है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अमृतसरः जिले के छेहरटा इलाके में कार और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार प्रिंस नामक नौजवान देर रात काम से घर लौटते समय एक क्रेटा गाड़ी की चपेट में आ गया।
गंभीर रूप से घायल प्रिंस को छेहरटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर घायल युवक के परिचित ने बताया कि प्रिंस उसकी दुकान पर काम करता है और देर रात को दुकान बंद कर घर जाते समय उसकी एक्टिवा को करेट्टा ने टक्कर मार दी और इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जी रही हैं। गाड़ी चालक द्वारा घायल नौजवान का ईलाज करवाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि घायल युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने राज्य के डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने डॉक्टरों के वेतन वृद्धि की मांग पूरी कर दी है। इसके लिए सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक डॉक्टरों की सैलरी 3 चरणों में बढ़ेगी। नियुक्ति के समय वेतन 56,100 रुपये, 5 साल की सेवा के बाद 67,400 रुपये और 15 साल की सेवा पूरी करने पर 1.22 लाख रुपये होगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
इसके साथ ही विभाग ने डॉक्टरों के लिए 24 घंटे सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के साथ एक मसौदा (खरड़ा) भी साझा किया है, जिसके तहत अस्पतालों में खासकर महिला डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाएंगे। सरकार द्वारा अपनी मुख्य मांग पूरी करने के बाद पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है।
गत कांग्रेस सरकार ने साल 2021 में इसे बंद कर दिया था। जिससे डॉक्टरों को काफी नुकसान हो रहा था। इस वजह से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर बीच में नौकरी छोड़ रहे थे। स्कीम से करीब 2500 डॉक्टरों को फायदा होगा। दरअसल, इसको लेकर सरकार से डॉक्टरों की काफी समय से मीटिंग चल रही थी।
जालंधर, ENS: कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत के बीते दिन इंग्लैंड में शिफ्ट होने की चर्चा जोरों पर चल रही थी। वहीं अब उनके विदेश जाने को लेकर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कपल के बच्चे सहित अमृतसर एयरपोर्ट से विदेश जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि गुरप्रीत कौर एयरपोर्ट से बच्चे को गोद में उठाते घूम रही है। वहीं दूसरे पल में बच्चा एयरपोर्ट पर सूटकेस को धक्का लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।
हाल ही में उन्होंने हाईकोर्ट में अपनी जान को खतरा बताते हुए पटीशन दायर की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद जारी के आदेशों के अनुसार कुल्लड़ पिज्जा कपल को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। कहा जा रहा है कि दोनों 15 दिन पहले ही यूके में शिफ्ट हो गए है। हालांकि उनकी एयरपोर्ट की वीडियो अब सामने आई है। वहीं दूसरी ओर दोनों कपल की दुकान अब भी चल रही है, जहां पर अब सहज और गुरप्रीत के रिश्तेदार बैठे हुए है।
ग्वालियरः लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन करने वाला जब खुद ही लॉ की धज्जियां उड़ाए तो लोग क्या करेंगे। ऐसा ही मामला जिले से सामने आया है जहां, एक सरकारी नौकरी का बड़ा अधिकारी शर्मनाक काम कर रहा है। दरअसल, ग्वालियर की महिला थाना पुलिस में एक महिला ने शहर के सबसे दबंग तहसीलदार पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तहसीलदार की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के महिला थाना में 15 जनवरी, बुधवार की देर रात तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान के खिलाफ गायत्री विहार थाटीपुर निवासी एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और शोषण करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने 25 दिन पहले थाने में शिकायत दी थी। जांच के बाद पुलिस ने तहसीलदार पर मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई थी, क्योंकि यह मामला हाई-प्रोफाइल और महिला से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिशें कीं, लेकिन 5 दिन बीतने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा है, लेकिन उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर रखा है, अभी तक अपना मोबाइल उन्होंने ऑन नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही आरोपी मोबाइल ऑन करेगा, उसकी लोकेशन का पता लगा लिया जाएगा। आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न चौहान के खिलाफ शहर के अन्य थानों में करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन कोर्ट ने सबूतों और गवाहों के अभाव में सभी मामलों में उसे दोषमुक्त कर दिया था।
वहीं, पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर दोबारा शिकायत की है कि आरोपी अपने गांव में छिपा हुआ है और बड़े नेताओं से जुड़े दबंग लोगों से फोन करवाकर राजीनामा के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस ने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जालंधरः बस्ती अड्डे के सामने मार्केट में एक अलग ही मामाल सामने आया। जब एक दुकानदार ने 6 महीने पहले उससे ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ लिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाया। दूसरी तरफ युवक ने आरोपों को गलत बताया और धक्के शाही के आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।
दुकानदार मनोज पुरी ने बताया कि करीब 6 महीने पहले उक्त व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान पर आया। धार्मिक स्थल के नाम पर 6 देसी घी के डिब्बे लिए थे औऱ पैसे डालने के लिए स्कैनर मांगा था। स्कैनर देने के बाद कहा कि पेमैंट खाते में चली गई है और वह घी लेकर चला गया। उस समय युवक ने पगड़ी नहीं पहनी थी, आज फिर वहीं युवक दोबारा पगड़ी पहनकर और मुंह पर रुमाल बांध दुकान में आया और देसी घी के डिब्बे मांगे। जैसे ही उसकी आवाज चुनी तो उसे शक पड़ा। रुमाल उतरवाने के लिए उसने बर्फी का डिब्बा खोला और उसे दिया।
जैसे ही युवक ने रुमाल नीचे किया तो उसे पहचान लिया। जिसके बाद आसपास के दुकानदारों इकट्ठा कर लिया। दुकानदार ने बताया कि व्यक्ति ने 6 महीने पहले उसे धोखा देकर 3700 की ठगी मारी थी। वहां मौजूद लोगों ने युवक की एक्टिवा की चाबी निकाल ली और पुलिस को सूचित किया। एक्टिवा की जांच की आगे का नंबर और पोछे का नंबर अलग- अलग निकला। दुकानदार ने बताया कि अगर वह पैसे लौटा देगा तो वह कोई भी कार्रवाई नहीं करवाएगा।
जालंधर, ENS: नेशनल हाईवे गोराया पर भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां एक्सयूवी गाड़ी का टायर फटने से हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। घायलों की पहचान अमरीक सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, कमल अरोड़ा पत्नी अमरीक सिंह, फतेह पुत्र अमरीक सिंह, पुष्पिंदर कौर पत्नी गुरचरण सिंह निवासी यमुनानगर और अमृत कौर पत्नी अमरजीत सिंह निवासी रूड़की के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए लुधियाना से डीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि गोराया बस स्टैंड ओवर ब्रिज पर अमृतसर से यमुनानगर जा रही एक्सयूवी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल हुए लोग एसएसएफ के जवानों की ओर से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में घायलों को रैफर कर दिया। जांच के दौरान पता चला है कि हादसा गाड़ी का टायर फटने के कारण हुआ है।