Punjab News: Car और Activa में भीषण टक्कर, एक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले के छेहरटा इलाके में कार और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार प्रिंस नामक नौजवान देर रात काम से घर लौटते समय एक क्रेटा गाड़ी की चपेट में आ गया।

गंभीर रूप से घायल प्रिंस को छेहरटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर घायल युवक के परिचित ने बताया कि प्रिंस उसकी दुकान पर काम करता है और देर रात को दुकान बंद कर घर जाते समय उसकी एक्टिवा को करेट्टा ने टक्कर मार दी और इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जी रही हैं। गाड़ी चालक द्वारा घायल नौजवान का ईलाज करवाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि घायल युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *