Home Himachal Punjab के Car सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम, College Student को सड़क पर घसीटा, देखें CCTV

Punjab के Car सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम, College Student को सड़क पर घसीटा, देखें CCTV

0
Punjab के Car सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम, College Student को सड़क पर घसीटा, देखें CCTV
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंजाब के कार सवार युवकों का कारनामा सामने आया है। जहां कार में सवारों युवकों में मंडी में कॉलेज छात्रा से मोबाइल, पर्स और चेन छीनने का की कोशिश की। जब महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो कार सवार युवक महिला को सड़क पर घसीटते हुए 20 मीटर की दूरी पर ले गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि छात्रा सड़क किनारे खड़ी थी, वहीं कार सवार युवकों ने भी उसके पास गाड़ी खड़ी कर दी और उसका पर्स छीनने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने पर्स नहीं छोड़ा तो वह उसे 20 मीटर तक कार के साथ घसीटकर ले गए। मिली जानकारी के मुताबिक ऐहजू के समीप सड़क किनारे कालेज की 20 वर्षीय नेहा वर्मा निवासी गांव सूजा संद्राहल पंचायत मटरू पंचायत घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। छात्रा को अकेला पाकर बैजनाथ की तरफ से बिना नंबर एक कार आई और युवती से छीना झपटी करने की कोशिश की। वह पर्स छीनने में सफल नहीं हो पाए तो युवती को अपने साथ ही घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए। इस मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाबंदी के दौरान गुम्मा के पास कार सवार तीनों शातिरों को दबोच लिया। तीनों ही युवक पंजाब के बताए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल की जा रही है। युवती के लिखित बयान के आधार पर पुलिस अपनी छानबीन आगे बढ़ाएगी। वहीं, उक्त कार सवार युवकों ने जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में एक स्कूटी सवार महिला और होमगार्ड जवान को भी कुचलने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान ने एक शातिर को दबोच ही लिया था कि शातिर ने मौके पर खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। इसी तरह अपरोच रोड के समीप भी एक गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए बिना नंबर वाली कार में नंबर भी लगा चुके थेवहीं घायल छात्रा को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here