Home Himachal>Baddi बददी स्कूल में आपदा प्रबधंन पर मौके ड्रिल का आयोजन

बददी स्कूल में आपदा प्रबधंन पर मौके ड्रिल का आयोजन

0
बददी स्कूल में आपदा प्रबधंन पर मौके ड्रिल का आयोजन
बददी, सचिन बैंसल : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बददी में बुधवार को  विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा के समय सुरक्षित एवं त्वरित प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक आपदा प्रबंधन विषय पर एक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास में विद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन आपदा प्रबंधन प्रभारी  सोम दत्त, प्रवक्ता (रसायन विज्ञान) द्वारा किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को भूकंप, आग तथा अन्य आपदाओं के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार तथा राहत एवं बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। साथ ही विद्यालय परिसर से सुरक्षित निकासी का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य  शालिनी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य एवं समझदारी से कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से भविष्य में आपदाओं के प्रति सदैव सजग रहने तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापक रजत ठाकुर, वंदना शर्मा, सूची गोयल, अंजू, अल्का जोशी, मोहिंदर, डीपी, पंकज, नीतू, पूजा, संतोष, रक्षा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अपनी-अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, जिससे मॉक ड्रिल का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here