Blog

  • पंजाब : हमले में घायल हुए युवक की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गांव बाजिदपुर साहिब में झड़प में घायल हुए युवक की मौत हो गई। गांव बाजिदपुर साहिब में झड़प हुई थी घर के पास रहने वाले वाले लोगों ने सौरव पर हमला कर दिया था। जिससे झड़प में सौरव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिससे फिरोजपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था कि हालत ज्यादा खराब होने के चलते घायल युवक को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन सौरव की मौत हो गई। वहीं परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है।

    वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर को पकड़ लिया है। वहीं मृतक के पिता बलविंदर कुमार ने कहा कि उसका बेटा कैंट से गांव घर के पास पहुंचा ही था कि पीछे से हमला कर दिया। हमलावर गांव के घर के पास ही रहने वाले है, उनके साथ अज्ञात भी थे। जिन्होंने मेरे बेटे की रेकी की थी। इन्होंने ने मेरे बेटे पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ मिलना चाहिए। वही एसपीडी रणधीर कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावर को भी पकड़ लिया गया है।

  • जालंधरः वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से पहले शुरू हुई क्रेडिट वार, लगे होर्डिंग बोर्ड

    जालंधर, ENS: दिल्ली से अमृतसर के बीच आज वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। इसको लेकर रेलवे और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इस ट्रेन के कोच दुल्हन की तरह सजकर तैयार हैं। वहीं इस ट्रेन की शुरुआत से पहले सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, वंदे भारत ट्रेन को लेकर भाजपा और आप में क्रेडिट वार शुरू हो गई है। जिसे लेकर शहर में भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ और आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू के आमने सामने होर्डिंग बोर्ड लग गए है।

    जिसके बाद एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन के पहले दिन इस गाड़ी में सभी मुसाफिरों को दिल्ली तक मुफ्त सफर करने को मिलेगा। शनिवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर यह ट्रेन रवाना होगी। बाकी दिनों में यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। आम लोग एक जनवरी 2024 से ही इसमें सफर कर सकेंगे। उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुक्रवार देर रात तक अमृतसर रेलवे स्टेशन पर मुकम्मल कर ली गई हैं। वंदे भारत गाड़ी के लिए वॉशिंग लाइन नंबर पांच को तैयार किया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ​​​​​​​ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਛਾਈ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ, ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਈਆਂ ਸੰਗਤਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

     ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਪੂਰੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਤੇ ਅੱਤ ਦੀ ਠੰਢ ਕਾਰਨ ਜਨਜੀਵਨ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਵੀ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਹਾੜੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਬਰਫ਼ਬਾਰੀ ਮਗਰੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਦਾ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਠੰਢ ਤੇ ਧੁੰਦ ਦਾ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦੀ ਚਾਦਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਲਪਟੀ ਹੋਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅਦਭੁੱਤ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ।

    ਦੂਰ-ਦਰਾਡੇ ਤੋਂ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਦੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ‘ਚ ਇਸ ਠੰਢ ਦਾ ਕੋਈ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਤੋਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਆਮ ਦਿਨਾਂ ਵਾਂਗ ਹੀ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਗੁਰੂਨਗਰੀ ਚ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਦਰਬਾਰ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇਹ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਸਵੇਰੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਹਨ।

  • बीच सड़क चलती Maruti  की Hybrid कार में लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः बेंगलुरु-तुमकुरु रोड पर अंचेपाल्या में जिंदल के पास एक मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) में आग लगने से 48 वर्षीय एक रियल-स्टेट एजेंट की जलकर मौत हो गई। कार में आग इस कदर भड़की कि, उसमें सवार कार चालक अपनी जान बचाने के लिए कार से बाहर भी निकल पाया और कुछ ही पलों में वो आग की लपटों से घिर गया। भयावह आग की लपटों से झुलसे कार चालक की पहचान करना मुश्किल हो गया था। चूंकि वाहन कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में घिर गया, इसलिए पीड़ित बाहर नहीं निकल सका।

    बताया जाता है कि कार चालक ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन गाड़ी का सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जाम हो गया था। पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंगुइशर) से आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि ये प्रयास भी असफल रहा। एमएन हल्ली पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पीड़ित की पहचान जलाहल्ली पश्चिम के शेट्टीहल्ली निवासी टी अनिल कुमार के रूप में की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच की तो पाया कि, ये कार मारुति सुजुकी की Maruti XL6 हाइब्रिड जेटा वेरिएंट थी। हालांकि अभी कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं अभी इस मामले में कार कंपनी मारुति सुजुकी की तरफ से भी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

    घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि, ये घटना मंगलवार की दोपहर तकरीबन 3 से 3:15 बजे के बीच की बताई जा रही है। जब एक MPV कार शहर की तरफ आगे बढ़ रही थी। अचानक सड़क पर चलते हुए इस कार में आग लग गई और कार चला रहे अनिल ने जब कार से बाहर आने की कोशिश की तो दरवाजे खुल नहीं रहे थें। इस बीच आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग का गोला बन गई। जिसके चलते अनिल कार से बाहर नहीं आ सका। जब तक स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश करते तब तक कार चालक बुरी तरह झुलस चुका था।

    एमएन हल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रशांत ने आजतक को बताया कि,”Maruti XL6 हाइब्रिड कार में सड़क पर चलते हुए अचानक आग लग गई। इस घटना में कार चालक की आग में झुलसने के चलते मौत हो गई है। उन्होनें बताया कि, इस मामले में कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। इसके अलावा कार निर्माता से भी इस मामले में संपर्क किया गया है।” शुरुआत में ऐसा माना गया कि, कार सीएनजी फिटेड थी, लेकिन बता दें कि ये एक हाइब्रिड कार थी। इस कार के पीछे से आ रही एक बस को भी रोका गया और उसमें से फायर एक्सटिंगुइशर निकाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रही। कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपने आगोश में ले लिया और मेटल पार्ट को छोड़कर कार का पूरा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

    Auto Insurance EZ की एक स्टडी की मुताबिक पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले हाइब्रिड कारों में आग लगने का खतरा ज्यादा रहता है। अमेरिकी संस्था की इस स्टडी में नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड द्वारा 2020 से रिकॉल किए गए वाहनों के उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर विश्लेषण किया गया। इस विश्लेषण में बताया गया है कि, प्रति 1 लाख यूनिट्स बेचे गए वाहनों में सबसे ज्यादा हाइब्रिड कारों में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं दूसरे स्थान पर गैसोलिन यानी पेट्रोल और तीसरे स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहन रहे हैं।

  • डरा रहे हैं कोरोना वायरस के आंकड़े!

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से अपने पांव पसार रहा है। गुरुवार को राज्य में कोरोना के 117 नए मामले दर्ज किए गए हैं राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 300 के पार पहुंच गई है 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत की भी खबर हैवहीं हालांकि 12 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को हजारों लोगों का टेस्ट किया गया है. राज्य में 12,416 लोगों को टेस्ट किया गया जिनमें से 2243 RT-PCR टेस्ट और 10173 RAT टेस्ट किया गया है आज पॉजिटिविटी रेट 0.94 प्रतिशत रही राज्य में जेएन.1 के अब तक 10 मामले दर्ज किए गए हैं अच्छी बात यह है कि आज कोई नए मामले दर्ज नहीं किए गए हैं 

    मुंबई में है सबसे ज्यादा एक्टिव केस

    राज्य में 1 से 7 दिसंबर तक 17, 8 से 14 दिसंबर तक 19, 15 से 21 दिसंबर तक 53 और 22 से 28 दिसंबर तक 373 मामले दर्ज किए गए है। राज्य में 28 दिसंबर तक 369 एक्टिव केस की पुष्टि हुई है इनमें से सबसे ज्यादा एक्टिव केस मुंबई, पुणे और ठाणे में सामने आए है। मुंबई में फिलहाल 127, पुणे में 74 और ठाणे में 67 एक्टिव केस हैं सरकारी बयान के मुताबिक महाराष्ट्र में 27 दिसंबर तक राज्य में 265 एक्टिव केस थे जबकि इनमें से 232 होम आइसोलेशन में थे और 33 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था इनमें से 23 नॉन आईसीयू और 10 आईसीयू में भर्ती है उधर महाराष्ट्र सरकार ने आईसीएमआर के पूर्व चीफ के नेतृत्व में एक नए टास्क फोर्स का भी गठन किया है ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके

  • पंजाबः कोरोना के बाद स्वाइन फ्लू के केसों में हुई बढ़ौतरी

    लुधियानाः देश में कोराना के नए वेरिएंट का एक तरफ प्रकोप शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर पंजाब में स्वाइन फ्लू के केसों में भी बढ़ौतरी शुरू हो गई है। जिसके चलते सेहत विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। इस सीजन में लुधियाना में स्वाइन फ्लू के 13 मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें से 8 मरीज को अभी भी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के 27 मामले सामने आ चुके हैं, अगर बाहरी जिलों के मरीजों की बात की जाए तो पिछले दो सप्ताह में स्थानीय अस्पतालों में 3 दर्जन के करीब पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें अधिकतर दूसरे जिलों के रहने वाले हैं।

    अधिकारियों के अनुसार जिले के आठ मरीजों में जो अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं, दो बच्चे भी शामिल है। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी के बढे़ हुए प्रकोप को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना और स्वाइन फ्लू से बचने के लिए लोगों को मास्क अवश्य पहनना चाहिए और इन दिनो भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से गुरेज करना चाहिये। जिला एपीडीमोलॉजिस्ट डा. रमनप्रीत कौर ने बताया कि भले ही स्वाइन फ्लू के लक्षण साधारण फ्लू की तरह होते हैं परंतु जब 101 डिग्री से ऊपर बुखार हो खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ हो, छींक आना या नाक बहना गले में दर्द तथा शरीर में दर्द का एहसास हो तो विशेषज्ञ से अपने जांच अवश्य कराएं।

  • पंजाब : तेजधार हथियारों से दुकानदारों पर हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : नूरवाला रोड पर दुकानदारों पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता-पुत्र अन्य दुकानदारों पर भी हमला कर चुके हैं। जो हमले के बाद इलाज के सिविल अस्पताल पहुंचे। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसकी दुकान के पास ही उस पर कई बार हमला किया। इन्हें जातिसूचक शब्द भी कहा जाता था। जिसके खिलाफ उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग और पुलिस से शिकायत की।

    लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज भी जब वह अपने दोस्त के साथ मीट की दुकान पर गया तो आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जब उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो वे अपने हथियार और मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। आरोपी नशे के आदी है। आरोपियों से पीड़ित बिल्डिंग मटेरियल स्टोर के संचालक और उनके परिवार के सदस्यों ने भी कहा कि आरोपी उन पर हमला करते रहते है। लेकिन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

  • गाड़ियों की टक्कर के बाद गुस्साए हमलावारों ने व्यक्ति को पीट पीटकर किया अधमरा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली में बीच सड़क पर रोड रेज में कैब ड्राइवर की बीती रात हुई हत्या का मामला अभी थमा भी नही था, कि शुक्रवार को दिन दहाड़े कार सवार एक शख्स की ऐसी पिटाई रोड रेज में की गई, की उसे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हमलावर में दो पुलिस जैसे जैकेट में थे, इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है और बाकी की तलाश की जा रही है। घायल के रिश्तेदार ने कहा कि ये तस्वीर सरेआम पिटाई करने की किसी दूर दराज के इलाके की नहीं, बल्की देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके की है।

    किस तरह गाड़ी को रॉड और डंडो से तोड़ा गया और बीच रोड पर गाड़ी के अंदर घुसकर कार सवार को लात घूंसों से पीटते रहे। पुलिस की वर्दी देखकर, डर के मारे किसी ने भी बीच बचाव की कोशिश नहीं की। हमलावर चाहे कोई भी हो जिस कदर अकेले युवक को कार में बुरी तरह से मार रहे हैं,यह घटना बेहद ही शर्मनाक है। अगर आरोपी में से दो लोग सच में पुलिस के जवान हैं, तो इस घटना के बाद और भी शर्म करनी चाहिए। सचिन अपने घर छतरपुर से कार का काम कराने के लिए मंगलापुरी जा रहा था। रास्ते पर सचिन की गाड़ी की एक सिलेरियो कार से टक्कर हो गई। इसके बाद से कार सवार गाड़ी से उतरकर सचिन को पीटने लगे।

    कुछ बाइक से और हमलावर आकर सचिन को तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा ना हो गया। बुरी तरह से पिटने के बाद जब सचिन बिल्कुल बेहोश सा हो गया, उसके बाद सारे हमलावर वहां से भाग गए। इस घटना के बाद सचिन के परिजनों को किसी ने कॉल किया उसके बाद परिजन मौके पर आए और दोपहर लगभग 1:00 बजे दिल्ली पुलिस को कॉल किया। सचिन की हालत बेहद गंभीर थी उसे एम्स ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। जहां पर उसे अस्पताल के रेड जोन में रखा गया है। डीसीपी चंदन चौधरी ने इस मामले में बताया कि कार सवार सचिन लोहिया की पिटाई के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए थे।

    पुलिस ने दोनों डैमेज गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में दो आरोपी विक्रांत और प्रभात शर्मा को हिरासत में ले लिया है। इन दोनों से पूछताछ के आधार पर उनके और सहयोगियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छानबीन कर रही है। घायल शख्स का स्टेटमेंट मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जो लोग खाकी जैकेट में नजर आ रहे थे, वह अभी तक की जांच में पुलिस वाले नहीं निकले हैं। पकड़े जाने के बाद पता चलेगा कि वह पुलिस में थे या नहीं।

  • पंजाबः आज अमृतसर से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, पहले दिन यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर

    अमृतसरः दिल्ली से अमृतसर के बीच आज से वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। रेलवे और अमृतसर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इस ट्रेन के कोच दुल्हन की तरह सजकर तैयार हैं। पहले दिन इस गाड़ी में सभी मुसाफिरों को दिल्ली तक मुफ्त सफर करने को मिलेगा। शनिवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर यह ट्रेन रवाना होगी। बाकी दिनों में यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। आम लोग एक जनवरी 2024 से ही इसमें सफर कर सकेंगे। उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुक्रवार देर रात तक अमृतसर रेलवे स्टेशन पर मुकम्मल कर ली गई हैं। वंदे भारत गाड़ी के लिए वॉशिंग लाइन नंबर पांच को तैयार किया गया है।

    बता दें कि अमृतसर से रवाना होकर यह ट्रेन 9:26 बजे जालंधर कैंट, 10.16 बजे लुधियाना, 11.34 बजे अंबाला और 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद दिल्ली से यह गाड़ी 3:15 बजे रवाना होगी और 8:35 बजे अमृतसर पहुंचेगी। शताब्दी एक्सप्रेस भी रोजाना दिल्ली से अप-डाउन करती है। इस गाड़ी में कुल छह घंटे का समय लगता है जबकि वंदे भारत में यही सफर पांच घंटे 20 मिनट में पूरा होगा। उद्घाटन वाले दिन यानी शनिवार को यह गाड़ी अमृतसर से 11:15 बजे चलकर 11:42 बजे ब्यास, 12:14 बजे जालंधर कैंट, 12:26 बजे फगवाड़ा, 13:04 बजे लुधियाना, 14:23 बजे अंबाला कैंट और 17:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या से छह वंदे भारत रेलगाड़ियों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इनमें से एक वंदे भारत रेलगाड़ी अमृतसर से दिल्ली के मध्य चलेगी। इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब होगी। यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को इस गाड़ी का संचालन नहीं होगा। अमृतसर में उद्घाटन अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश पहुंचेंगे। रेलवे ने करीब 100 वीआईपी को निमंत्रण भेजा है।

  • पंजाबः सुनील जाखड़ ने दिया सीएम मान के चैलेंज का जवाब

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पंजाब के झांकियों पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की फोटो के बयान पर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने जवाब दिया है। ट्वीट के जरिए सुनील जाखड़ ने सीएम मान के चुनौती वाले बयान का जवाब देते हुए कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भगवंत मान जी, मैंने जो कल कहा था, मैं उस पर कायम हूं, दरअसल आपके सिस्टम की समस्या यह है कि “झूठों को सभी झूठे ही दिखाई देते हैं।”

    जाखड़ के इस पलटवार के बाद झांकी को रिजेक्ट करने के मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है। दरअसल, सीएम मान ने बीते दिन लुधियाना में कहा कि सुनील जाखड़ ने 26 जनवरी को राष्ट्रीय समारोह में पंजाब की झांकी रिजेक्ट होने का कारण केजरीवाल और भगवंत सिंह मान बताया है लेकिन वह साबित करें कि झांकी में उन दोनों की फोटो लगी है। यदि वह साबित कर देंगे तो वह राजनीति छोड़ देंगे। यदि साबित नहीं कर पाए तो पंजाब में न घुसे। मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि जाखड़ अभी नए-नए भाजपा में गए है। अभी पूरी तरह से उन्हें झूठ बोलना नहीं आता। बीते दिन जब जाखड़ झूठ बोल रहे थे तो उनके होंठ कांप रहे थे।