Blog

  • पंजाबः अहम खबर, कल से 3 दिन बंद रहेंगा ये रास्ता, जाने मामला

    पंजाबः अहम खबर, कल से 3 दिन बंद रहेंगा ये रास्ता, जाने मामला

    लुधियाना : अगर आप भी बस स्टैंड से फिरोजपुर रोड़ की ओर रोजाना जाते है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, भारत नगर चौक को कल से 3 दिन तक बंद रखा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार एलिवेटेड रोड पर स्पाइन लांच के चलते बस स्टैंड से फिरोजपुर रोड की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को बंद किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार से वीरवार तक ये रास्ता बंद रहेगा।

    बता दें कि  लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर बन रहे एलिवेटेड रोड का निर्माण फिरोजपुर रोड चुंगी से लेकर भाईबाला चौक तक पूरा हो चुका है और इसे लोगों के लिए खोला जा चुका है। इसके बाद अब भाईबाला चौक से लेकर जगराओं ब्रिज तक सड़क पर ध्यान दिया जा रहा है। एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही कंपनी स्पाइन लांच के लिए बड़ी क्रेन आने के बाद भारत नगर चौक पर रास्ते को बंद कर देगी। जिससे बस स्टैंड से फिरोजपुर रोड की तरफ आने वाले ट्रैफिक के कोई ओर रास्ते से जाना पड़ेगा। 

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर और कुलदीप धालीवाल ने रिवायती पार्टियों को छोड़कर आए लोगों को किया पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर और कुलदीप धालीवाल ने रिवायती पार्टियों को छोड़कर आए लोगों को किया पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    कैबिनेट मंत्री ने नवजोत सिद्धू को लेकर कही ये बात

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव और निगम चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं आज हरदीप सिंह मुंडिया के कार्यक्रम में कैबिनेट लाल जीत सिंह भुल्लर और कुलदीप सिंह धालीवाल पहुंचे। जहां उन्होंने रिवायती पार्टियों को छोड़कर आए लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इस दौरान लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि रिवायती पार्टियां लोगों की बाजू खींच कर अपनी पार्टियों में शामिल कर रही है, लेकर हमारी पार्टी में लोग खुद शामिल होने के लिए बेताब हैं और आज फिर से वह लोगों को पार्टी में शामिल करने जा रहे है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 25 से 30 हलका साहनेवाल में युवाओं से साथ पार्टी में शामिल होने जा रहे है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत मान साहनेवाल हलके को हमेशा प्राथमिक तौर पर तरजीह देते हैं। इसी कारण आज सरपंच सोनी ग्रेवाल गांव हवास, कर्मजीत सिंह ग्रेवाल गांव खासी कलां, जसप्रीत सिंह गांव ढेरी, काला भट्‌टठला बेलजिमयम नेता NRI विंग, पाला भट्‌ठा, खासी खुर्द पूर्व गुरदीप सिंह, पूर्व सरपंच कंडियाणा खुर्द सुखदेव सिंह के साथ करीब 200 लोगों ने आप का दामन थामा है। मंत्री धालीवाल ने कहा कि गांव के विकास कार्यों के लिए सरकार का खजाना खुला है। लोगों की सरकार लोगों पर ही उनका पैसा लगा रही है। आने वाले दिनों में सरकार कई बड़े ऐलान साहनेवाल हलके के लिए करेगी।

    इस दौरान उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के बीते दिन सीएम भगवंत मान के खिलाफ दिए गए बयान पर कहा कि वह पहले अपनी पार्टी के अंदर झांककर देखे, उसके बाद हमारी पार्टी पर सवाल उठाए। इसी के साथ उन्होंने लुधियाना के एक पुलिस वाले की जो वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी पत्नी को पीट रहा है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो भी कानून हाथ में लेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के बयान पर उन्होंने कहा कि अब उनकी पार्टी बिल्कुल खत्म हो चुकी है और सिर्फ उनके पास बयानों के अलावा कुछ नहीं है।

  • जालंधरः मशहूर कपल के हक में उतरा पंजाबी सिंगर, कही ये बड़ी बातें, देखें वीडियो

    जालंधरः मशहूर कपल के हक में उतरा पंजाबी सिंगर, कही ये बड़ी बातें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल के विवादित वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग उनके समर्थन में आ रहे हैं। वहीं अब उनके हक में पंजाबी सिंगर ऐमी विर्क भी उतरा है। इस दौरान पंजाबी सिंगर ऐमी विर्क ने स्टेज पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि मशहूर कपल की वीडियो वायरल कर रहे, लेकिन जब आप में से किसी की वीडियो वायरल हो गई तो आप खुद देखोंगे। ऐमी विर्क ने लोगों से कहा कि ठीक है उनसे गलती हो गई, सब लोगों से गलती हो जाती है। ऐमी विर्क ने कहा कि वीडियो को आगे से आगे शेयर ना करें। उनके घर में नन्हा मेहमान आया है।

    किसी के परिवार को इतना जलील ना करों कि वह मरने पर मजबूर हो जाए। इस दौरान ऐमी विर्क ने कहा कि अगर उनके परिवार में कोई अनहोनी हो गई तो वाहेगुरू आप लोगों ने ही पहले कुछ लिखना है। ऐमी विर्क ने कहा कि सभी को प्यार और सत्कार करना चाहिए। ऐमी विर्क ने कहा कि मुझे गालियां निकला लिया करों जितनी निकालनी है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लोग गालियां निकालते ही है। उन्होंने कहा कि बंदे के बोलने के स्टाइल और उसकी एंटायर लुक पर कभी मत जाओ, खासकर हमारे सिंगर और एक्टरों पर। हम सभी आपके जैसे ही है। ऐमी विर्क ने कहा कि मैं कौन सा सीखकर आया है, आज मैं इस स्टेज पर, हो सकता है कि कल आप में से कोई इस स्टेज पर आ जाए, लेकिन फिर इसके बारे में आपको पता चलेगा।

    बंदे की कोई मजूबरियां होती है, कोई मसला होता है। बता देंकि कुछ दिन पहले मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुई थी। इस वायरल वीडियो के बाद 2 बार सहज अरोड़ा मीडिया के सामने आया था। इस दौरान उसने भी लोगों से वीडियो को डिलीट करने की अपील की थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 युवतियों को हिरासत में लिया हुआ है। जिसमें से एक युवती बीएससी की पढ़ाई कर रही है। वहीं उक्त पढ़ रही युवती का परिवार आज मीडिया के सामने आया था। जहां उन्होंने अपनी बच्ची को बेकसुर बताया है। उन्होंने कहा कि आज चौथा दिन हो गया हैकि उनकी बच्ची के बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है। उनका आरोप है कि उनकी बच्ची मेंटली टॉर्चर हो रही है।

  • पंजाबः मनप्रीत बादल मामले में गिरफ्तार होटल संचालक पक्ष में उतरी एसोसिएशन, देखें वीडियो

    पंजाबः मनप्रीत बादल मामले में गिरफ्तार होटल संचालक पक्ष में उतरी एसोसिएशन, देखें वीडियो

    अमृतसरः पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल मामले में गिरफ्तार होटल संचालक के पक्ष में होटल एसोसिएशन उतर गई है। इस दौरान पंजाब होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने राजीव कुमार को निर्दोष बताया। एसोसिएशन का कहना है कि मशहूर होटल मालिक राजीव कुमार की गिरफ्तारी राजनीति से प्रभावित थी। बता दें कि विजिलेंस की ओर से पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पीसीएस अधिकारी और मशहूर होटल के मालिक राजीव कुमार समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें अब 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जबकि गिरफ्तार किये गए लोगों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस पूरे मामले में होटल एसोसिएशन और पंजाब के अध्यक्ष सतीश अरोड़ा कुमार ने मशहूर होटल मालिक राजीव कुमार के पक्ष में प्रेस में कहा कि होटल संचालक राजीव कुमार निर्दोष हैं, जिनके द्वारा यह रूल और रेगुलेशन के मुताबिक मनप्रीत बादल को यह प्लाट बेच दिया गया था, लेकिन वीजीलेस द्वारा की गई जांच सही नहीं है और हम सारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए राजीव कुमार का समर्थन कर रहे हैं।

  • मनीला में घूमने गए सुलतानपुर लोधी के व्यक्ति ने काटी 5 साल की सजा, बिगड़ा मानसिक संतुलन, देखें वीडियो 

    मनीला में घूमने गए सुलतानपुर लोधी के व्यक्ति ने काटी 5 साल की सजा, बिगड़ा मानसिक संतुलन, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः सुलतानपुर लोधी के एक मेहनती परिवार पर पिता की घूमने के लिए की गई विदेश यात्रा इस कदर भारी पड़ गई कि वह परिवार से 5 साल तक जुदा रहा। परिजनों का कहना है कि अगर अब उनकी वापसी हुई भी है तो अब उनके पिता का मानसिक संतुलन सही नहीं है। दरअसल, मामला सुल्तानपुर लोधी के बलदेव सिंह का है जो कि 2018 में मनीला में घूमने के मन से गए और 15 दिन का विजा मिलने पर जब वह वहा पहुंचे और करीब एक महीने बाद वापिस आने लगे तो उन्हें मनीला में यह कहकर रोका गया कि उनकी क्लियरेंस नहीं आई है। बलदेव सिंह को वहां की भाषा का कोई ज्ञान नहीं था। जब वहां के अधिकारियों ने उनका नाम पूछा और तो उन्होंने अपना नाम बलदेव सिंह बताया।

    इस दौरान अधिकरियों ने कहा कि आप वहीं बलदेव सिंह है जिन पर बहुत से अपराधिक मामले दर्ज है, तो बलदेव सिंह जिनको सिर्फ अपने नाम की ही बात समझ आई थी उन्होंने हां में सिर हिला दिया। जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें जेल में डालने के बाद एक बार फिर अदालत में पेश किया गया। इस दौरान उनसे फिर वही सवाल दोहराया गया कि वह वही बलदेव सिंह है जिन्हें ने कई अपराध किए है तो बलदेव सिंह ने फिर अपना नाम सुन कर वहीं गलती दोहरा दी। जबकि उनका उस बलदेव सिंह से कोई लेना देना नहीं था, जिस पर मामले दर्ज थे। वह तो केवल भाषा का ना ज्ञान होने के चलते सिर्फ अपने नाम के लिए सिर हिला रहे थे, लेकिन अदालत ने इसे इकबाले जुर्म मान लिया और उन्हे जेल भेज दिया।

    जहां उन्हे करीब 5 साल तक जेल में रहना पड़ा। जब पीडत परिवार ने अपनी व्यथा राज्य सभा सदस्य संत सीचेवाल को सुनाई तो उन्हों ने प्रयास कर मनीला के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर यह साबित करवाने में सफलता हासिल की जो बलदेव सिंह इस समय जेल में बंद है वह अपराधी बलदेव सिंह नहीं है बल्कि वह तो कोई और बलदेव सिंह है। जिस पर करीब 5 साल बाद बलदेव सिंह अपने परिवार में वापिस आ सका, लेकिन इस मानसिक तशदद के बाद बलदेव सिंह पूरी तरह टूट चुका है और मानसिक तौर पर कमजोर हो गया है। अब वह अपने ऊपर बीती कहानी को बताने में भी असमर्थ है, जबकि परिवार के लोगो में उनके वापिस आने से सकून है। उधर, संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि विदेश जाते समय हर एहतियात बरतनी चाहिए, वरना अभी बहुत से मामले है जिसमें लोग बेगुनाह विदेशों में सलाखों के पीछे है।

  • आनंद महिंद्रा सहित कंपनी के 13 के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला

    आनंद महिंद्रा सहित कंपनी के 13 के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला

    कानपुरः आनंद महिंद्रा समेत महिंद्रा कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ कानपुर में केस दर्ज किया गया है। मामला सड़क हादसे से जुड़ा है। दरअसल, लखनऊ से कानपुर लौटने के दौरान एक स्कॉर्पियो हादसे की शिकार हो गई थी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक लड़की की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि युवक ने सीटबेल्ट लगाया था, इसके बावजूद स्कॉर्पियो का एयरबैग नहीं खुला। हादसे के बाद मृतक के पिता ने स्कॉर्पियो बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

    कानपुर के रायपुरवा थाने में दर्ज FIR में मृतक अपूर्व के पिता राजेश मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। FIR के मुताबिक, राजेश मिश्रा का आरोप है कि स्कॉर्पियो में एयरबैग नहीं था, जिससे उनके बेटे की मौत हुई। उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर 2020 को शहर के जरीब चौकी स्थित तिरुपति ऑटो से उन्होंने काले रंग की स्कॉर्पियो खरीदी थी। कंपनी के कर्मचारियों ने इस दौरान गाड़ी की खूबियों के बारे में बताया था। उस दौरान गाड़ी में एयरबैग होने का भी जिक्र किया गया था। राजेश मिश्रा ने बताया कि 14 जनवरी 2022 को मेरा बेटा अपूर्व अपने दोस्तों के साथ लखनऊ गया था।

    वहां से कानपुर लौटने के दौरान कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में अपूर्व की मौत हो गई। हादसे के 15 दिन बाद यानी 29 जनवरी को राजेश मिश्रा तिरुपति ऑटो गए। यहां उन्होंने सीटबेल्ट लगाए जाने के बावजूद एयरबैग न खुलने की शिकायत की। इस दौरान कर्मचारियों और राजेश मिश्रा के बीच बहस हो गई। राजेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत के बाद कंपनी के कर्मचारियों की ओर से उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट के जरिए आनंद गोपाल महिंद्रा समेत कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपों के मुताबिक, जांच पड़ताल की जा रही है।

  • गैंगस्टर सुक्खा की हत्या में कनाडा एजेंसियों को मिले इनपुट में हुआ खुलासा

    गैंगस्टर सुक्खा की हत्या में कनाडा एजेंसियों को मिले इनपुट में हुआ खुलासा

    नई दिल्लीः कनाडा में भारत के ए-कैटेगरी गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुक्खा दुन्नेके की हत्या मामले में एजेंसियों द्वारा बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, कनाडा की खुफिया एजेंसियों के मुताबिक दुन्नेके की मौत का कारण आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ बना बताया है। इतना ही नहीं, सुक्खा दुन्नेके की मौत के पीछे के तार कनाडा में ही मारे गए खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर से ही जुड़ रहे हैं।

    एजेंसियों से मिली इनपुट के अनुसार कनाडा में बीते कुछ सालों से आतंकी- गैंगस्टर गठजोड़ को बढ़ावा मिला है। यही कारण है कि भारत में बीते कुछ सालों में हुई घटनाओं में भी आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ दिखा है। कनाडा में एक तरफ आतंकी हरदीप सिंह निज्जर, अर्श डल्ला गुट अपना वर्चस्व बढ़ाने में लगा हुआ है, वहीं इनके सामने लॉरेंस-आतंकी लखबीर लंडा का गुट है। जिसे पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह रिंदा का भी सपोर्ट है।

    मिली जानकारी के अनुसार 2017 में भारत से कनाडा भागे सुक्खा दुन्नेके को अर्श डल्ला ने शरण दी थी। कनाडा पहुंचे दुन्नेके ने आतंकी अर्श डल्ला व आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के इशारों पर नाचना शुरू कर दिया था। वहीं, निज्जर व डल्ला के गुट का वर्चस्व लगातार बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद लॉरेंस व लंडा गुट ने सुक्खा को निशाना बनाया है। इनपुट यह भी मिली है कि आतंकी निज्जर की हत्या के पीछे भी इसी लॉरेंस-लंडा के आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ का हाथ हो सकता है।

  • पंजाबः चुनावों से पहले आप पार्टी ने कसी कमर, कई महिलाओं को किया शामिल, देखें वीडियो

    पंजाबः चुनावों से पहले आप पार्टी ने कसी कमर, कई महिलाओं को किया शामिल, देखें वीडियो

    तलवाड़ा/सोनू थापरः आप पार्टी ने चुनावों से पहले एक बार फिर से कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आप पार्टी जहां विपक्ष को झटका देकर पार्टी में शामिल कर रही है, वहीं समाज सेवक लोगों को भी आप ने पार्टी में शामिल करना शुरू कर दिया है। वहीं आप पार्टी ने समाज सेविका गीता को पार्टी में शामिल किया है। गीता ने अपने समर्थकों से पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं का धन्यावाद किया।

    दरअसल, आज मान सिंह (गग्गर) के नेतृत्व में दसूहा में बैठक हुई। जहां दसूहा हलके के विधायक सरदार करमवीर सिंह घुम्मन ने गीता और उनकी महिला साथियों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया और उन्होंने गीता को भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस मौके पर राज रानी, ​​परमजीत कौर, पुष्पा, आशा और आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • जालंधरः मामला मशहूर कपल की वायरल वीडियो का, हिरासत में ली गई लड़की का परिवार आया मीडिया के सामने, देखें Live

    जालंधरः मामला मशहूर कपल की वायरल वीडियो का, हिरासत में ली गई लड़की का परिवार आया मीडिया के सामने, देखें Live

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल की आपत्तिजनक वायरल वीडियो को लेकर बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार की गई लड़की का सिविल अस्पताल में मेडकिल करवाया। इस दौरान पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं हिरासत में ली गई अन्य लड़की को लेकर पीड़ित लड़की के परिजन आज मीडिया के सामने आया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी लड़की पर गलत आरोप लगाए गए है। दरअसल, गिरफ्तार की गई लड़की के साथ एक अन्य लड़की को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी लड़की को 3 दिन से पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। 

    इस दौरान पीड़ित परिवार मीडिया के सामने आया है और उनका कहना है कि लड़की ने अपने अकाउंट से मैसेज भेजे है। जबकि उनका कहना हैकि पी़ड़ित लड़की बीएससी की पढ़ाई करती है और उसने अपनी फीस देने के एक महीना पहले की मशहूर कपल की दुकान पर नौकरी की थी। उनका आरोप है कि उनकी लड़की ने कुछ नहीं किया, उसे फंसाया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसे फंसाया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दुकान में नौकरी के समय फोन जमा किया जाता था। ऐसे में उनकी बच्ची पर गलत आरोप लगाकर उसे फंसाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बच्ची मेंटली टॉर्चर हो रही है।

    इस दौरान पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुकान मालिक सहज ने एक दिन के लिए सभी के फोन का इस्तेमाल किया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़की के मना करने के बावजूद उसके फोन का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद अब उनकी लड़की  को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि आज चौथा दिन हो गया है, उनकी लड़की के बारे में कुछ भी बताया नहीं जा रहा है। पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके सुनने में आया है कि इस मामले में एक ओर यानी तीसरे से भी जल्द ही पुलिस द्वारा पूछताछ की जा सकती है।

  • पंजाबः देसी घी के पूरी चने में निकला मरा हुआ कोकरोच

    पंजाबः देसी घी के पूरी चने में निकला मरा हुआ कोकरोच

    लुधियाना : फास्ट फूड में आए दिन जानवर निकलने के मामले में सामने आ रहे है। वहीं बीते दिन पूरी चने में कोकरोच मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए गोयल परिवार ने बताया कि बीते दिन वह बाजार में एक प्रसिद्ध हलवाई से पूरी चने लेकर आए थे। इस दौरान जब वह नाश्ता करने लगे तो चने की सब्जी में से मरा हुआ काकरोच निकला। इस घटना के बाद बवाल मच गया। मामले की जानकारी देते हुए विपन गोयल ने बताया कि यह पूरी चने उन्होंने इलाके के प्रसिद्ध हलवाई की दुकान से लाए थे और उक्त दुकानदार देसी घी के पूरी चने होने का दावा करते है और मनमर्जी के रेट से पूरी चने बेचते हैं।

    लेकिन बीते दिन सब्जी में से मरा हुआ काकरोच निकलना यह बताता है कि प्रसिद्ध हलवाईयों के कारीगर कितनी लापरवाही से काम करते है। दूसरी ओर नामी हलवाई से मीडिया कर्मियों ने बात करनी चाही तो उसने कैमरे के आने से मना कर दिया और इस मामले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। जबकि विपन गोयल ने का आरोप है कि शहर में शोरूम टाईप दुकानें तो खोल लेते हैं, लेकिन उनके कारखानों में कितनी गंदगी और लापरवाही से काम होता है, इसके परिणाम कई बार दिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ चुनिदा लोगों की वजह से पूरे हलवाईयों के कामों पर सवाल उठते हैं। ऊपर प्रशासन भी इनका समय समय पर शुद्धता की जांच नहीं करता।