Blog

  • छात्रों व शिक्षा के सम्मान में एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने बुलंद की आवाज़

    छात्रों व शिक्षा के सम्मान में एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने बुलंद की आवाज़

    सरकार से मांगे पूरा करने  के लिए प्राचार्य के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
    मांगे हल न हुई तो होगा  आंदोलन : सक्षम ठाकुर 
     
    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना  के कार्यकर्ताओ ने  छात्र हितों व शिक्षा के सम्मान में आवाज बुलंद करते हुए प्राचार्य के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना महाविद्यालय इकाई ने प्रदेश भर की शैक्षणिक मांगो व छात्रों को आ रही समस्याओं को ध्यान में रखकर प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर छात्रों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे निर्णय व समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु मांग पत्र सौंपा है । मांगो में छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाली, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दायरे को घटाने का फैसला वापस लिया जाए, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में शिक्षक एवं गैर शिक्षक भर्ती शीघ्र करवाई जाए |
    प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में लैब  की उचित व्यवस्था हो, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ की जाए, प्रदेश के सभी महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम समय से घोषित नही होते है जिन्हें समय पर घोषित किया जाए, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में हॉस्टल की सुविधा देने हेतु व राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश  में लागू करने जैसी अनेक छात्र मांगो को ज्ञापन पत्र के माध्यम से सौंपा। इस अवसर पर ऊना इकाई अध्यक्ष सक्षम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है जिससे छात्रों को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड रहा है सरकार इन मांगो पर गौर कर जल्द से जल्द छात्र हित में निर्णय लें अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन का रास्ता अपनाएगी जिसकी जिम्मेवार प्रदेश सरकार होगी।
    इस अवसर पर राहुल, सुला, रोहित, इशांत, कार्तिक, वंश राणा, अंशु, इशान, रिशु, विवेक,  उदय, आदित्य व यशन इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • राष्ट्रीय नेताओं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी पर संसद भवन दिल्ली में विचार प्रकट करने का सुनहरा अवसर: डॉक्टर लाल सिंह

    राष्ट्रीय नेताओं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी पर संसद भवन दिल्ली में विचार प्रकट करने का सुनहरा अवसर: डॉक्टर लाल सिंह

    ऊना/सुशील पंडित: युवा कार्यक्रम एवं खेल  मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय नेताओं  महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को भव्यपूर्ण आयोजित करने हेतु संपूर्ण राष्ट्र में जिला से राष्ट्रीय स्तर तक भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा वर्ग को 2अक्टूबर 2023 को  संसद भवन में विचार प्रकट करने  का अवसर प्रदान करने की योजना बनाई गई है जिसके क्रम में  विभिन्न राज्यों जैसे कि आंध्र प्रदेश बिहार छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात पंजाब तेलंगाना तमिल नाडु झारखंड त्रिपुरा मध्य प्रदेश राजस्थान सिक्किम और नागालैंड में   युवाओं को महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों तथा इसके अतिरिक्त राज्य जैसे कि केंद्र शासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेश,दिल्ली, ओडिशा,हरियाणा, गोवा, कर्नाटक ,जम्मू, कश्मीर,लद्दाख,हिमाचल प्रदेश,केरला ओड़िशा ,वेस्ट बंगाल, उत्तराखंड ,मेघालय,मिजोरम, और मणिपुर राज्य के युवाओं को अमृत काल में लाल बहादुर शास्त्री के जीवन शिक्षाओं तथा  वर्तमान परिपेक्ष्य में उनकी विरासत तथा  महत्व पर विचार रखने होंगे। डॉ लाल सिंह उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना ने बताया की इस क्रम में  नेहरू युवा केंद्र उना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा  जिला स्तर पर चयन का कार्यक्रम दिनांक 16-9-2023 को  सुबह 11 बजे से वर्चुअली  माध्यम से आयोजित किया जाएगा जिसमें 18 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं तथा प्रतिभागियों को अधिकतम 3 मिनट प्रति प्रतिभागी का समय  प्रदान किया जाएगा।

    जिला स्तर पर प्रथम  स्थान प्राप्त करने वाले को राज्य स्तर  तथा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता  को राष्ट्रीय स्तर पर 2 अक्टूबर 2023 को संसद भवन में अपने विचार प्रकट करने का शुभ अवसर प्रदान किया जाएगा। ऊना जिला के लिए भाषण का विषय लाल बहादुर शास्त्री अमृत काल में उनके जीवन से सबक एवं विरासत रहेगा  जिला स्तर पर पति भाभियों का चयन 3 निर्णायकों द्वारा किया जाना है  निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय सभी को मान्य होगा I  राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में  सरे देश के चयनित युवाओं में से केवल २५ सर्वश्रेष्ठ युवाओं को  लोकसभा संसद भवन में विचार प्रकट करने का अबसर मिलेगा>

    डॉ लाल सिंह उप निदेशक ने बताया की इच्छुक युवा  अपना पंजीकरण नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में 14-07-2023  को सायं  ४ बजे तक क्र सकते हैI  अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष  223129 तथा  8418333345, 9418233345 पर संपर्क कर  सकते हैं।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान के लिए महिला मंडल करेगी हर-घर दस्तक अभियान के तहत हर घर का रुख

    नशा मुक्त ऊना अभियान के लिए महिला मंडल करेगी हर-घर दस्तक अभियान के तहत हर घर का रुख

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक में उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में महिला मंडलों की बैठक की गई। बैठक में उप मंडलाधिकारी ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत महिला मंडल पंचायत टास्क फोर्स का अहम हिस्सा बनेगी और हर घर में जाएंगे तथा लोगों को नशे खिलाफ़ पंचायत स्तर पर नशा मुक्त ऊना अभियान द्वारा दी गई ट्रेनिंग के आधार पर लोगों को जागरूक करेंगे। 

    उन्होंने बताया कि महिला मंडल महिलाओं के हित के लिए कार्य करते है साथ ही साथ अब नशे से जुड़ी कुरूतियों को दूर करने में मदद करेंगे एवं हर महिला से इस विषय के बारे में जागरूकता लेकर आयेंगे तथा जरूरी सहायता एवं रास्ता भी उपलब्ध कराएंगे। इस अभियान के तहत पंचायत के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के बच्चे भी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे जो लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर ऐसी जगह का चयन करेंगे जहां पर नशे का सेवन किया जाता है उस जगह को नशा मुक्त घोषित किया जायेगा और  सीएचसी या पीएचसी के माध्यम से उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो नशे से लड़कर जीत चुके हैं उन लोगों को इस अभियान के अंतर्गत आगे लाया जाएगा ताकि अन्य लोगों को इससे प्रेरित करके नशे से छुटकारा दिलाया जा सके। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस भी अपना पूरा सहयोग देगी। उन्होंने बताया कि ड्रग फ्री हिमाचल ऐप के माध्यम से भी लोगों को इसके उपयोग की जानकारी दी जाएगी ताकि नशे से होने वाली गतिविधियों के ऊपर नकेल कसी जा सके।

    इस बैठक में एल एस ईओ अधिकारी  धरा जोशी, वरिष्ठ सहायक प्रगति अधिकारी रजनीश खन्ना, और नशा मुक्त ऊना अभियान के  प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर और सतपाल रणावत, संदीप  व अन्य अधिकारी उपस्थित रहेI

  • पंजाब : Immigration Ilets और Air Ticket सेंट्रो पर एसडीएम की दबिश, मचा हड़कंप

    पंजाब : Immigration Ilets और Air Ticket सेंट्रो पर एसडीएम की दबिश, मचा हड़कंप

    कपूरथला : शहर में चल रहे इमीग्रेशन, ILETS तथा एयर टिकट का काम करने वाले सेंटरों पर आज SDM लाल विश्वास बैंस की 10 टीमों ने सरप्राइज़ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 130 सेंटरों के दस्तावेज की जाँच की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए SDM लाल विश्वास ने बताया कि कई सेंटरों के दस्तावेज कम थे और कई सेंटरों के लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए थे। टीमों की रिपोर्ट के बाद उन पर कार्यवाही की जायगी। बता दे कि DC कपूरथला करनैल सिंह के आदेश पर कपूरथला सब डिवीज़न में चल रहे लगभग 142 इमीग्रेशन तथा ILETS के साथ साथ हवाई टिकट का काम करने वाले सैंटरो में मंजूरी के दस्तावेज, लाइसेंस आदि की जांच करने के लिए SDM कपूरथला को आदेश दिए थे।

    जिसके चलते आज बाद दोपहर SDM लाल विश्वास की 10 टीमों ने 130 सेंटरों की सरप्राइज चेकिंग की है। और देर शाम तक चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान कई सेंटरों के लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो चुकी थी और कई अन्य दस्तावेजों में भी कमी पाई गई। SDM लाल विश्वास ने बताया कि अभी तक सभी टीमों से रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के बाद दस्तावेजों में कमी तथा लाइसेंस एक्सपायर होने वाले सेंटरों के मालिकों पर उचित क़ानूनी कार्यवाही की जायगी। वहीँ उन्होंने बताया कि इसमें क़ानूनी कार्यवाही में मामले भी दर्ज करवाए जा सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि कल भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

  • मोटे अनाज के महत्व बारे लोगो को किया जागरूक

    मोटे अनाज के महत्व बारे लोगो को किया जागरूक

    चलोला-3 में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    ऊना/सुशील पंडित: समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत बसाल के तहत आंगनवाड़ी चलोला-3 में पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्ग को जागरूक बनाने के उद्देश्य से 30 सितम्बर तक पोषण माह मनाया जा रहा है जिसमें “पोषण भी पढाई भी”  तथा मोटे अनाज की महत्वता के बारे में लोगांे को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य किशोर,  किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है 
    उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जन प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों,  सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त नशे के दुष्प्रभावों बारे भी विस्तृत जानकारी दी। 
    आयुर्वैदिक चिकित्सक नीरू शर्मा ने कहा कि गर्भवती, धात्री एवं नवजात  शिशुओं  को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके  उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने सभी को निरोग रहने के लिए योग के महत्व के बारे में  अवगत करवाया।  
    स्वास्थ्य कार्यकर्ता गुरदेव सिंह ने मोटे अनाज के लाभों बारे विस्तार से जानकारी दी तथा लोकल मौसमी फलों व सब्जियों के सेवन का आह्वान किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक निर्मला देवी, ऐएलएमएससी  प्रधान कीर्ती देवी,  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  सुरेंद्र कौर, सुरक्षा देवी, वीना रानी, शकुंतला देवी, रमेश कुमारी, निशा, कमलेश कुमारी, कमलेश देवी, सुखविंदर कौर, सोमा देवी व अन्य उपस्थित रहे।
  • प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान अपनी आय में बढ़ौत्तरी कर सकते हैं: भुट्टो

    प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान अपनी आय में बढ़ौत्तरी कर सकते हैं: भुट्टो

    बंगाणा में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
    ऊना/सुशील पंडित:  उपमंडल बंगाणा में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत  किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कुटलैहड विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने किया। उन्होंने कहा कि प्राकतिक खेती को अपनाकर किसान/बागवान अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने आतमा व कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती धीरे-धीरे समय की जरूरत बनती जा रही है। इस पद्धति से कम लागत के साथ किसान जैविक पैदावार बढ़ा सकते हैं और अपनी आय में भी बढ़ौत्तरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती का मुख्य उद्देश्य रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देना है।
    उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करने के लिए प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के खेतों में भ्रमण भी करवाएं ताकि अन्य किसान भी इस खेती से प्रेरित होकर प्राकृतिक खेती की ओर अपना रूख करें।
    परियोजना निदेशक आतमा वरिन्दर बग्गा ने कहा कि प्राकृतिक खेती पदम श्री सुभाष पालेकर द्वारा दी गई कृषि पद्धति है इसमें किसान को नकद पैसे की आवश्यकता नही पड़ती। कृषि आदान जो फसल उत्पादन में प्रयोग होते हैं वे घर पर ही तैयार किए जाते है। उन्होंने बताया कि यह देसी गाय पर आधारित पद्धति है जिससे एक देसी गाय से 30 एकड़ जमीन पर खेती की जा सकती है। इस खेती में किसान में पहले वर्ष ही पूरी पैदावार मिलती है। उन्होंने कहा कि खाद व रसायनिक दवाईयों के नाम पर कोई भी उत्पाद बाजार से नहीं खरीदना पड़ता है। जमीन की भौतिक दशा सुधार के कारण खेत की तैयारी में आने वाली लागत घट जाती है तथा सिंचाई के पानी की बचत होती है। इस खेती का नारा है गांव का पैसा गांव में, शहर का पैसा गांव में। फसल उत्पादन जहजर मुक्त, उच्च गुणवत्ता युक्त, पोष्टिक व स्वादिष्ट होता है। मांग बढ़ने से दाम अच्दे मिलते हैं। यह खेती प्रकृति, विाान, अध्यात्म एवं अहिंसा पर आधारित शाशवत कृषि पद्धति है।
    उन्होंने बताया कि जिला में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती 2018 से की जा रही है। उन्होंने बताया कि 2018-19 में कुल 50 किसानों से खेती करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसके फलस्वरूप 100 किसानों ने इस पद्धति को पूर्ण/आंशिक रूप से अपनाया जिससे किसानों की आय में काफी वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में 4 हज़ार 676 किसानों को प्रशिक्षण शिवरों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा चुका है तथा 11 हज़ार 719 किसान इस प्रकृतिक कृषि पद्धति को अपने खेतों में सफलतापूर्वक अपना चुके हैं। उन्होंने बताया कि 1401.15 हैक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के अधीन लाया जा चुका है। 
    उन्होंने बताया कि भारतीय देसी गाय पर 50 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 25 हज़ार रूपये, कऊ शेड पर 80 प्रतिशत व अधिकतम 8 हज़ार रूपये, प्लास्टिक ड्रम पर 75 प्रतिशत व अधिकतम 2,250 रूपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।
    इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी बंगाणा, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, खंड विकास अधिकारी सुरिंदर जेटली, उप परियोजना निदेशक राजेश राणा, संतोष शर्मा, वरिष्ठ प्शु चिकित्सा अधिकारी डॉ सतिन्द्र ठाकुर, मनोज कुमार,रेड क्रास सोसाईटी के पैटर्न सुरिंदर ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे। 
  • पंजाब : कमिश्नर दफ्तर के बाहर भारी हंगामे के दौरान हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    पंजाब : कमिश्नर दफ्तर के बाहर भारी हंगामे के दौरान हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    लुधियाना: पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर हुआ जमकर हंगामा, बबलू कुरैशी पर बलात्कार के आरोप लगाने वाली महिला और बबलू कुरैशी की हुई हाथापाई, दोनों ने लगाए एक दूसरे पर आरोप। 

    लुधियाना में पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर आज उसे वक्त बड़ा हंगामा हो गया जब इंसाफ के लिए लगातार पुलिस कमिश्नर में चक्कर लगाने वाली पीड़िता और आरोपी दोनों ही आमने-सामने हो गए। दरअसल महिला की ओर से बबलू कुरैशी पर जो की लुधियाना की ही एक पार्टी से संबंधित है उसे पर बलात्कार के आरोप लगाए थे जिसके बाद वह इंसाफ के लिए लगातार पुलिस कमिश्नर दफ्तर के चक्कर लगा रही थी पर आज बबलू कुरैशी मौके पर पहुंच गए, जहां पर महिला ने उन पर आरोप लगाए और जमकर हंगामा हुआ दोनों के बीच में हाथापाई हुई, लोगों ने बीच बचाव किया दोनों ही एक दूसरे पर आरोप प्रति आरोप लगाते दिखाई दिए। हैरानी की बात यह रही के पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बिल्कुल बाहर यह सब हंगामा हुआ जहां पर हमेशा ही पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं लेकिन कोई भी दोनों को बीच में छुड़वाने के लिए नहीं आया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए और इंसाफ की मांग की। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰੀ ਲਾੜੀ ਦੇ ਜਾਲ ‘ਚ ਫਸਿਆ ਸਾਬਕਾ ਅਧਿਕਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰੀ ਲਾੜੀ ਦੇ ਜਾਲ ‘ਚ ਫਸਿਆ ਸਾਬਕਾ ਅਧਿਕਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ :  ਇੱਕ ਹੈਰਾਨੀ ਜਨਕ ਮਸਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਔਰਤ ਨੇ ਪਹਿਲਾ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਤੋ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ ਹੋਏ ਅਫ਼ਸਰ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਇਆ। 15 ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਉਸ ਨੂੰ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੇਹੋਸ਼ ਕਰਕੇ ਨਗਦੀ ਅਤੇ ਗਹਿਣੇ ਲੈਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਈ। ਪਿਛਲੇ ਇਕ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਇਹ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ ਅਧਿਕਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ ਲੈਣ ਦੇ ਲਈ ਦਰ ਦਰ ਦੀਆਂ ਠੋਕਰਾਂ ਖਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪੁਲਿਸ ਵਲੌ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚੋਂ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ ਹੋਏ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰੀਬ ਇਕ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਉਸਦੇ ਬੱਚੇ ਵੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਪਤਨੀ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਘਰ ਵਿਚ ਇਕੱਲਾ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਪਟਿਆਲਾ ਦੀ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਨਾਲ ਦੂਸਰਾ ਵਿਆਹ ਕਰ ਲਿਆ।

    ਵਿਆਹ ਤੋਂ ਦੋ ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਹੀ ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਬਿਮਾਰ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਜੋ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਕਹਿ ਕੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਪਟਿਆਲਾ ਚਲੀ ਗਈ। ਉੱਥੇ ਜਾ ਕਿ ਉਸਨੇ ਇਲਾਜ਼ ਲਈ ਪੈਸਿਆਂ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਉਸਨੇ ਆਪਣੀ ਦੂਸਰੀ ਪਤਨੀ ਦੇ ਖਾਤੇ ਵਿੱਚ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਅੱਤੇ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ 1 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਫਿਰ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਸ ਨੇ 6 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਉਸਦੇ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗਵਾ ਲਏ। ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੇ ਅੱਗੇ ਪੈਸੇ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਘਰ ਵਾਪਿਸ ਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਉਹ ਆਪਣੀ ਭੈਣ ਨਾਲ ਘਰ ਵਾਪਿਸ ਆ ਗਈ। ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਉਸ ਦੀ ਭੈਣ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਡਰਾਈਵਰ ਉਸਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਛੱਡ ਆਇਆ ਅਤੇ ਅੱਗਲੀ ਰਾਤ ਉਸਦੀ ਦੂਸਰੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਰੋਟੀ ਵਿਚ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਮਿਲਾ ਕੇ ਉਸਨੂੰ ਬੇਹੋਸ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਘਰ ਵਿੱਚ ਪਏ 6 ਤੋਲੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ ਲੈਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਨਾਲ ਕੁੱਲ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਠੱਗੀ ਵੱਜੀ ਹੈ। ਅਤੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਹੈ ਪਰ ਇਕ ਮਹੀਨਾ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਡੀਐਸਪੀ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਅਕਤੀ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀ ਦੂਸਰੀ ਪਤਨੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਧੋਖਾਧੜੀ ਨਾਲ ਲੁੱਟ ਕਰਨ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਗਲੀ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ

  • सत्या माइक्रो लिमिटेड में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    सत्या माइक्रो लिमिटेड में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 15 सितम्बर को
    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ सत्या माइक्रो लिमिटेड ऊना द्वारा शुक्रवार 15 सितम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा फील्ड अप्रिंटिस और ऑप्रेशनल कार्य के लिए एन्टरप्रीन्यूर डिवेल्पमेंट ऑफिसर के 5 पद भरे जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा आयु सीमा 19 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि फ्रेशर अभ्यर्थी को 12 हज़ार 500 तथा अनुभवी अभ्यर्थी को 22 हज़ार 850 रूपये मासिक वेतन देय होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
  • सुरक्षित भोजन परोसें प्रोजेक्ट के तहत 1 हज़ार स्ट्रीट फूड विक्रेता होंगे प्रशिक्षित

    सुरक्षित भोजन परोसें प्रोजेक्ट के तहत 1 हज़ार स्ट्रीट फूड विक्रेता होंगे प्रशिक्षित

    ऊना/सुशील पंडित: स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सुरक्षित भोजन परोसने का प्रशिक्षण देने हेतू ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नेस्ले और हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वधान में आयोजित किया गया। नेस्ले इंडिया के कॉरपोरेट अफेयर्स और सस्टेनेबिलिटी के निदेशक, संजय खजूरिया ने कहा कि “नेस्ले इंडिया में, हम अपने उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा से परे जाकर भारत में खाद्य सुरक्षा वातावरण में सुधार का समर्थन कर रहे हैं। प्रोजेक्ट सर्व सेफ फूड, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा प्रथाओं पर प्रासंगिक प्रशिक्षणों के माध्यम से स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को उनके कौशल को उन्नत करके सशक्त बनाता है। इससे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों के महत्व को बढ़ाने पर उनकी जागरूकता में सुधार करने में सहायता मिलती है।
    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन परोसने के बारे में प्रशिक्षित करना है। हिमाचल प्रदेश में सुरक्षित भोजन परोसें प्रोजेक्ट के भौगोलिक फूटप्रिंटस का विस्तार करते हुए नेस्ले इंडिया द्वारा ऊना में 1 हज़ार से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षित करने हेतू एफडीए, हिमाचल प्रदेश और नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (छ।ैटप्) के साथ सहयोग किया है। यह परियोजना 1 हज़ार स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता, सुरक्षित भोजन प्रबंधन, अपशिष्ट निपटान और डिजिटल भुगतान पर प्रशिक्षित करेगी। नेस्ले इंडिया अपने सुरक्षित भोजन परोसें प्रोजेक्ट के तहत सात वर्षों से अधिक समय से देश भर में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षित करने का काम कर रही है।
    कार्यक्रम प्रमुख, एनएएसवीआई संगीता सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरे भारत में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य स्वच्छता और सुरक्षा पर प्रशिक्षण देकर रणनीतिक रोजगार के अवसरों में प्रवेश करने में सक्षम बनाना है। प्रोजेक्ट सर्व सेफ फूड ने देश भर में हज़ारों स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की मदद की है। इससे उनकी आजीविका में भी सुधार होगा।
    उन्होंने बताया कि सुरक्षित भोजन परोसें प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2016 से 25 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 41 हज़ार से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को लाभान्वित किया है। उन्होंने बताया कि असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, उड़ीसा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश  में प्रशिक्षण आयोजित किए गए हैं।
    खाद्य सुरक्षा विभाग, ऊना के सहायक आयुक्त, जगदीश धीमान ने बताया कि हमें अपने शहर की विविध स्ट्रीट फूड संस्कृति पर बहुत गर्व है। हमारे स्ट्रीट फूड विक्रेताओं ने इस विविधता और संस्कृति को जीवित रखा है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट सर्व सेफ फूड स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को कुशल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।