Blog

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन 

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय एनएसएस इकाई बंगाणा द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। शिविर का आरंभ एनएसएस की गीत से किया गया और तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने योगा और ड्रिल किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने परस्पर सहयोग के भाव के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और छात्रों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि हमें स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए, अपने आसपास के परिवेश को सदा साफ रखें तथा समाज को भी स्वच्छ रहने की आदत डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होने ये भी कहा कि स्वच्छता अभियान एनएसएस इकाई का नियमित गतिविधि है। इस अवसर पर इस अवसर पर सीनियर मोस्ट प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफेसर अनु लखन पाल अत्रि, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनएसएस के कैप्टन विशाल सोनी, हेड बॉय तीक्ष्ण, हैड गर्ल सबिता, ग्रुप्स लीडर ,सपना, संजीव कुमार, शुभम, गौरव, धरा और पूजा आदि मौजूद रहे।
  • पंजाबः इस दिन मान सरकार ने किया सरकारी छुट्टी का ऐलान

    पंजाबः इस दिन मान सरकार ने किया सरकारी छुट्टी का ऐलान

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा जैन समाज के महापर्व “संवत्सरी” को लेकर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार संवत्सरी पर्व का अवकाश 19 सितंबर को रहेगा। हर कर्मचारी को मिलने वाली आरक्षित छुट्टियों की सूची में इसे शामिल किया गया है। जैन धर्म का प्रमुख साधना व आराधना करने वाले पर्व “संवत्सरी” पर सरकारी अवकाश घोषित करने वाला पंजाब देश का एकमात्र राज्य बन गया है।

    बता दें कि कि इससे पूर्व जैन धर्म से संबंधित एक अवकाश होता था जो कि 24वें तीर्थकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक (जयंती) पर होता है, पर अब पंजाब में दो अवकाश होंगे।

  • दो दिन में shah rukh khan की फिल्म Jawan की कमाई 200 करोड़ के पार

    दो दिन में shah rukh khan की फिल्म Jawan की कमाई 200 करोड़ के पार

    नई दिल्ली :  शाहरुख खान की फिल्म जवान का क्रेज दुनियाभर में छाया हुआ है। शुरुआती दो दिनों में जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन क्या रहा, यहां जानिए शाहरुख खान की फिल्म जवान का जादू दुनियाभर में छाया हुआ है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड काफी शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही जवान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। जवान के फर्स्ट डे वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 129.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही जवान भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई।

    बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक जवान ने दूसरे दिन दुनियाभर में 102 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।शुरुआती दो दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने फिल्म को 200 करोड़ क्लब में शामिल कर दिया है। इसके साथ ही दो दिनों में जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 231 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में पहले दिन शाहरुख खान की फिल्म ने 74.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जवान की बंपर कमाई ने इसे देश की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बना दिया। जवान का दो दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े को क्रॉस कर गया है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 127.25 करोड़ रुपये हो गया है.

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਨੇ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਦਾ ਫੂਕਿਆਂ ਪੁਤਲਾ, 2 ਦਿਨ ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਨੇ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਦਾ ਫੂਕਿਆਂ ਪੁਤਲਾ, 2 ਦਿਨ ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਡੇਂਗੂ ਅਤੇ ਚਿਕਨ ਗੁਣੀਆਂ ਬੁਖਾਰ ਨਾਲ ਹਰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਨ ਕੋਈ ਮੈਂਬਰ ਬਿਮਾਰ ਪਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਬਟਾਲੇ ਵੀ ਇਸਦਾ ਜੋਰ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ । ਜਿਸਦੇ ਚੱਲਦੇ ਅੱਜ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਹਿਰੂ ਗੇਟ ਵਿੱਖੇ ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਬਾਲ ਠਾਕਰੇ ਪੰਜਾਬ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆਂ ਅਤੇ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਆਪਣੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਦਵਾਈਆਂ ਮੁਹਾਈਆਂ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਜੁਮੇਵਾਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਖੁਦ ਹੋਵੇਗਾ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਸਿਰਫ ਨਾਮ ਦਾ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਹੈ । ਇੱਥੇ ਨਾਂ ਤਾਂ ਸੈੱਲ ਚੜਾਉਣ ਵਾਲੀ ਮਸ਼ੀਨ ਹੈ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਗਰੀਬ ਬਿਮਾਰ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਸਦਾ ਇਲਾਜ ਹੀ ਇਥੇ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕਈਆਂ ਦੀ ਪੈਸੇ ਦੀ ਕਮੀ ਕਰਕੇ ਮੌਤ ਵੀ ਹੋ ਗਈ।

  • पंजाब के 10 अधिकारियों को CBI ने किया तलब

    पंजाब के 10 अधिकारियों को CBI ने किया तलब

    चंडीगढ़: दिल्ली शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानि CBI ने पंजाब एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के 10 अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। हालांकि पंजाब ने राज्य में किसी भी मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली है, केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को पंजाब उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग के 10 अधिकारियों को उस मामले में अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है जिसमें दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया मुख्य आरोपी हैं। 

    दिल्ली में सीबीआई के अतिरिक्त एसपी राजीव कुमार द्वारा जारी समन में पंजाब के 10 अधिकारियों को अपने बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार और मंगलवार को राजधानी में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत जारी समन, पंजाब उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग के मुख्य कार्यालय के माध्यम से भेजा गया था।

    बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय पहले ही दिल्ली उत्पाद शुल्क घोटाले में वित्तीय आयुक्त उत्पाद एवं कराधान केएपी सिन्हा सहित पंजाब के तीन अधिकारियों से पूछताछ कर चुका है। बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने 3 अगस्त को संसद में दावा किया था कि पंजाब की उत्पाद शुल्क नीति दिल्ली में जांच की जा रही नीति के समान है और इसे कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाने और आम आदमी पार्टी को पैसा वापस देने के लिए तैयार किया गया था, जिसके बाद सीबीआई की कार्रवाई हुई। 

    दौरान, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब में कथित शराब घोटाले की जांच करने की मांग की थी और दावा किया था कि इससे राज्य के खजाने को “सैकड़ों करोड़” का नुकसान हुआ है। गृह मंत्री के कहने के बाद उन्होंने इस संबंध में एक अभ्यावेदन प्रस्तुत किया था। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी केंद्रीय मंत्रालय को ज्ञापन भेजकर पंजाब की एक्साइज पॉलिसी की जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल और केंद्र सरकार को पत्र भी भेजा था।
    सिसोदिया और अन्य के खिलाफ आरोप यह था कि जब दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति अभी भी तैयार करने या मसौदा तैयार करने के चरण में थी, एक आपराधिक साजिश रची गई थी, जिसमें नीति में कुछ खामियां और खामियां जानबूझकर छोड़ दी गईं या बनाई गईं, जिनका उपयोग किया जाना था या बाद में इसका शोषण किया गया और इसमें शामिल राजनेताओं और अन्य लोक सेवकों को अग्रिम रिश्वत या रिश्वत के रूप में भारी मात्रा में धन का भुगतान किया गया।

  • जालंधरः सीएम मान ने 560 सब इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र, देखें वीडियो

    जालंधरः सीएम मान ने 560 सब इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र, देखें वीडियो

    सीएम ने कहा- सड़क सुरक्षा फोर्स एसएफ का गठन करने वाला पहला राज्य होगा पंजाब

    जालंधर, ENS: पंजाब सीएम भगवंत मान आज जालंधर में नए भर्ती 560 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र दिया। इसके लिए वो जालंधर में पीएपी कैंपस में पहुंच चुके हैं। साथ ही समारोह को संबोधित कर रहे हैं। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य में नौकरी भर्ती पारदर्शी तौर पर की जा रही है। सभा में बैठे सभी लोगों से पूछते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती में कोई भी पैसा लगा हो तो बता दीजिए। उन्होंने कहा कि कल मेरे पास एक मैसेज आया है कि भगवंत मान तो हरियाणा, राजस्थान के लोगों की भर्ती कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पंजाब के 95 फीसदी लोगों की भर्ती को लेकर कोई बधाई नहीं दी गई। बाहरी राज्यों के लोगों भर्ती को एजेंडा बना रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि नुक्स निकालने वाले बिना सोचे समझे टिप्पणी कर देते हैं। जिन लोगों ने पंजाब के युवाओं को नौकरी नहीं दी, वो नौकरी देने पर भी सवाल उठा रहे।

    इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि आने वाले दिनों में 1700 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने बीते डेढ़ साल में कुल 33,848 सरकारी नौकरियां दे दी। मानसा जिले के एक छोटे से गांव के पांच व्यक्तियों को बीते 75 साल में आप सरकार में नौकरी मिली है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब भर में यूपीएससी के आठ सेंटर खोले जाएंगे, जहां परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा पढ़ाई मात्र लेबर बनाने तक सीमित थी, लेकिन अब शिक्षा के स्तर में सुधार किया जा रहा है। पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी की बसों की फैब्रिकेशन राजस्थान में करवाने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में पता चलेगा। देश भर के लोग पंजाब में बसों की फैब्रिकेशन करने आते थे इन्होंने राजस्थान में करा डाली।

    गौरतलब है कि जब पंजाब की सरकारी बसों की फैब्रिकेशन राजस्थान में करवाई गई तो उस समय प्रदेश के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग थे। सड़क सुरक्षा फोर्स एसएफ का गठन करने वाला पंजाब पहला राज्य होगा। प्रदेश में साल भर में 500 से ज्यादा लोग सड़क हादसों में जान गवां देते हैं, अगर सड़क सुरक्षा फोर्स की सहायता से आधों को भी बचाने में कामयाब हो गए तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। फोर्स के वाहनों में जान बचाने के लिए गैस कटर, ऑक्सीजन टो करने के लिए अति आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। फोर्स को दुबई पुलिस की तर्ज पर तीव्र गति से चलने वाले अति आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक 30 किलोमीटर के दायरे में सड़क सुरक्षा फोर्स का एक वाहन तैनात होगा।

  • जालंधरः LPU के छात्रों के हुए झगड़े में दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः LPU के छात्रों के हुए झगड़े में दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एलपीयू के छात्रों का जूस विक्रेता के साथ देर रात झगड़ा होने का मामला सामने आया था। इस दौरान झगड़े में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक के शव को अरमान अस्पताल में रखा गया, जबकि घायलों का फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में ईलाज करवाया जा रहा है। वही इस घटना में पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। उक्त जूस विक्रेता दोनों पक्षों को जानता था। इस दौरान उसने दोनों में समझौता करने की बात कही। जिसमें एक पक्ष तो उक्त स्थान पर आ गया था, जबकि दूसरा पक्ष वहां नहीं पहुंचा था। इस दौरान जब वह वहां से निकलने लगे तो उक्त 15 युवकों की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस दौरान युवकों ने तेजधार हथियार, बोतलों और डंडों से हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वही दो युवकों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है।

    फगवाड़ा के थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि हरप्रीत सिंह जिसकी डैथ हुई है वह लॉ गेट के पास जूस की रेहड़ी लगाता था। कुछ दिन पहले उसकी कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई थी। रात को दोनों गुटों में समझौता रखा हुआ था। हरप्रीत उसका भाई और पंद्रह-बीस युवक वहां पर आए लेकिन युवकों को दूसरा गुट वहां पर नहीं आया। जब यह जाने लगे के वह बाइकों पर वहां पहुंच गए। दोनों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया।

    इस झगड़े में अर्जुन राणा और हरप्रीत घायल हो गए। हरप्रीक को सिविल अस्पताल फगवाड़ा से जालंधर में एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह पता चला कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने इरादा कत्ल के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 160, 147 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस वालों के साथ घूमने वाले और पुलिस के लिए कलेक्शन करने वाले रोशन नामक व्यक्ति के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि अभी वह महीना पहले ही आए हैं। उन्होंने रोशन के बारे में जानकारी नहीं है। उसके बारे में भी पूरा पता लगाएंगे और उसके  खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

  • ਜਲੰਧਰ : ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ‘ਚ 60 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋ ਵੀ ਵੱਧ ਮਾਮਲਿਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨਿਪਟਾਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ‘ਚ 60 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋ ਵੀ ਵੱਧ ਮਾਮਲਿਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨਿਪਟਾਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਭਰਵਾ ਹੁੰਗਾਰਾ

    ਜਲੰਧਰ : ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਚ ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਲਗਾਈ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿਚ 60 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋ ਵੀ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਰ ਬਾਰ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਲਗਾਈ ਗਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ 60 ਹਾਜਰ ਤੋ ਵੀ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਵਿਚ ਤਕਰੀਬਨ 21 ਬੈਂਚ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਨੇ ਜਿਥੇ 2 ਬੈਂਚ ਫਿਲੌਰ 2 ਬੈਂਚ ਨਕੋਦਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਨੇ ਜਿਸ ਵਿਚ ਟਰੈਫਿਕ ਚਲਾਨ 138 ਨੇਗੋਸੇਬਲ ਇੰਸਟਰੂਮੈਂਟ ਐਕਟ ਕੇਸ, ਕੰਪਾਉਡੇਬਲ ਆਈਪੀਸੀ ਕੇਸ, ਮੋਟਸਾਈਕਲਾ ਐਕਸੀਡੈਂਟਲ ਕਲੇਮ ਕੇਸ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਕੇਸਾਂ ਦੇ ਸਮਝੌਤੇ ਅਤੇ ਫੈਸਲੇ ਸੁਣਾਏ ਗਏ ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦਸਿਆ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਇੰਨੇ ਸਾਰੇ ਕੇਸ ਆ ਰਹੇ ਨੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕੋਰਟ ਦਾ ਸਮਾਂ 1 ਘੰਟਾ ਵਧਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦੀ ਇਕ ਖਾਸ ਗੱਲ ਇਹ ਕਿ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਚਲਾਨ ਦੇ ਭੁਗਤਾਨ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਕਤ ਨਾ ਆਵੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕੋਰਟ ਵੈੱਬਸਾਈਟ ਤੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਚਲਾਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਨੇ ਤਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਦਿੱਕਤ ਨਾ ਆਵੇ।

  • जालंधरः पति से तंग आकर पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, ससुराल परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधरः पति से तंग आकर पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, ससुराल परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: पति से तंग आकर पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान पीड़ित पत्नी ने ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसका ससुराल पक्ष उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि ससुराल वाले उसके पति की सैलरी अपने पास रख लेते हैं और उसे तंग परेशान करते रहते हैं। जिसके चलते उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। वही पीड़ित परिवार का कहना है कि वह अमृतसर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी को ससुराल पक्ष तंग परेशान कर रहे थे जिसके चलते उनकी बेटी ने किसी नुकिली वस्तु से अपनी बाजू कि नबज काट ली।

  • गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

    गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

    नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक क्षेत्र के खैरपुर गुर्जर गांव के पास बने टेंट के एक बड़े गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग पूरे गोदाम में फैल गई। इससे गोदाम में रखा लाखों का सामान खाक हो गया। गनीमत रही कि इस आग में किसी तरीके की कोई जनहानि नहीं हुई। आग देर रात लगी थी, उस वक्त वहां कोई भी मौजूद नहीं था। ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गुर्जर गांव के नजदीक बने टेंट के बड़े गोदाम में कुछ लोगों ने धुआं निकले देखा था। गोदाम बंद था, लोगों ने पास जाकर देखा तो गोदाम में आग लगी थी। टेंट के सामान में आग फैलने लगी थी। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।

     लोगों ने तुरंत सूचना ईकोटेक 3 थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर 10 गाड़ियों की मदद से आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया। जब तक आग बुझी, तब तक गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। नोएडा के सीनियर फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के खैरपुर गुर्जर गांव स्थित एक बंद पड़े टेंट के गोदाम में अचानक आग लगने की सूचना मिली थी. दमकल विभाग ने 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। गोदाम बंद होने के कारण वहां कोई व्यक्ति नहीं था। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।