Blog

  • 12 साल की बच्ची बनी मां, DNA से होगी पिता की पहचान…

    12 साल की बच्ची बनी मां, DNA से होगी पिता की पहचान…

    मेरठः मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक 12 साल की बच्ची ने बेटे को जन्म दिया है। इस 12 साल की बच्ची की दर्दनाक कहानी जो भी सुन रहा है वो हैरान है। गाज़ियाबाद की रहने वाली इस बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बच्ची ने अब मेरठ मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया है। डॉक्टर्स का कहना है कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉक्टर वीडी पाण्डेय ने बताया कि डीएनए टेस्ट के बाद पिता की पहचान होगी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बच्ची के पिता का कहना है कि कोर्ट में मामला चल रहा है और चार आरोपियों को अब तक जेल भेजा जा चुका है।

    डॉक्टर्स ने बताया कि गाजियाबाद में गैंगरेप की शिकार हुई 12 साल की बच्ची ने मेरठ मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन प्रसव के बाद बेटे को जन्म दिया है। अब कोर्ट नवजात के भविष्‍य का फैसला करेगी। मेरठ मेडिकल सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई मेडिकल कॉलेज में भर्ती 12 साल की बच्ची के मां बनने के बाद परिजन पूरी तरह से टूट गए हैं। मां बनी बच्ची अभी तक हकीकत से अंजान हैं। परिजनों ने नवजात को पैदा होने के बाद ही नकार दिया गया है। तीन दिन का नवजात नीकू वॉर्ड में एडमिट है। अब मां-बच्‍चे के भविष्‍य का फैसला अदालत करेगी। बच्‍ची के पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

    पिता का कहना है कि उनकी फूल सी बच्ची का जीवन बर्बाद हो गया। नवजात को अपनाना तो दूर, उसका मुंह तक नहीं देख सकते। पिता बार बार यही कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि उनका कलेजा फट जाना चाहता है। कोर्ट के फैसले के बाद अब नवजात के भविष्य का फैसला होगा। नाबालिग के परिजनों का कहना है कि वह किसी भी सूरत में इस नवजात को नहीं अपनाएंगे।

    प्राप्त जानकारी के अऩुसार नाबालिग के पिता और उनकी पत्नी दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का उन्हें बीते महीने ही पता चला। बेटी में शारीरिक बदलाव होता देख उन्हें कुछ शक हुआ। उसकी मां के कहने पर किट से प्रेग्नेंसी टेस्ट किया। रिजल्ट पॉजिटिव आया तब दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चिकित्सक से संपर्क करने पर पता चला की बेटी आठ महीने की गर्भवती है।

    बताया गया कि जनवरी में उनके फ्लैट के नीचे फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले लड़कों ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पहले 21-22 साल के लड़के ने उनके ही फ्लैट पर आकर बेटी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और वह लगातार ऐसा करता रहा। बाद में आरोपी के भाई ने भी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी को धमकाया जाता रहा कि अगर किसी को बताया तो तेरे मां-बाप को मार देंगे।  जानकारी के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

    बताया गया कि बेटी सितंबर तक स्कूल जा रही थी। वह गर्भवती है ऐसा कोई भी लक्षण उसमें नजर नहीं आया। प्रसव के समय तक भी वह सामान्य ही रही। यहां तक कि उसे अभी भी यह नहीं पता कि वह मां बन गई है। अस्पताल लाते समय उसे बताया कि पथरी है और इसका ऑपरेशन कराया है। मां पिता यही कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि जो हो गया उसे बदला नहीं जा सकता, लेकिन बेटी के भविष्य को भी खराब नहीं किया जा सकता है। इसलिए बच्चे को नहीं अपनाया जा सकता है।

    रेप पीड़िता बच्ची को एक अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था। जिसने भी इस बच्ची को देखा उसकी आंखें नम हो गईं। मेडिकल के गायनी विभाग में प्रसव के दौरान भी पूरा स्टॉफ करुणा से भर उठा। मां स्तब्ध है। बेबस पिता अपने जिगर के टुकड़े की ये हालत करने वाले दरिंदों को फांसी की सजा दिलवाना चाहता है। पिता का कहना है कि बेटी के जीवन पर इस हादसे का कोई असर नहीं पड़ने देंगे। उसका जीवन जैसे चल रहा था वैसे ही चलता रहेगा।

  • सतपाल सिंह सत्ती ने सुनेहरा में 30 लाख से बने पंचायत घर का किया लोकार्पण

    सतपाल सिंह सत्ती ने सुनेहरा में 30 लाख से बने पंचायत घर का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत सुनेहरा में 30 लाख रुपए की लागत से बने पंचायत घर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि पंचायत घर के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान ऊना विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ हैl सत्ती ने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुनेहड़ा में एक लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वाल का निर्माण किया है तथा 10 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अबादा बराना से बहडाला तक लगभग 2.48 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाकर जनता को समर्पित की गई है।
    4.39 करोड़ रुपए की लागत से मोक्षधाम जनकौर से सुनेहरा पुल तक सड़क का सुधारीकरण किया जा रहा है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया है। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने कहा कि सुनेहरा में 72 पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा 125 पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि का सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही 64 पात्र लाभार्थियों को उज्ज्वला व गृहिणी सुविधा, 6 पात्र परिवारों को गृह निर्माण के लिए राशि तथा 48 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान व हिमकेयर योजना का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर बीडीओ रमनवीर चौहान, प्रधान संजना, उप प्रधान रविंद्र कुमार, पूर्व बीडीसी अश्वनी कुमार, पूर्व प्रधान आशा कुमारी, पूर्व उप प्रधान कश्मीरी लाल, सभी वार्ड सदस्य, विनोद कुमार बॉबी, बिहारी लाल, अशोक कुमार तथा सुशील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पुलिस हिरासत में युवक की मौत,  परिवार का आरोप दी गई थर्ड डिग्री 

    पुलिस हिरासत में युवक की मौत,  परिवार का आरोप दी गई थर्ड डिग्री 

    उत्तर प्रदेश: यूपी के फतेहपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवारवालों के मुताबिक पुलिस ने युवक को 5 दिन पहले पकड़ा था। तबसे थाने पर रोककर उससे पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान लॉकप में युवक को थर्ड डिग्री दी गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस मामले में इंस्‍पेक्‍टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया गया है। मामला फतेहपुर के राधानगर थाने का है। युवक की शनिवार रात पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक की मौत से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए इंस्‍पेक्‍टर सहित तीन पुलिसवालों को सस्‍पेंड किया। साथ ही मजिस्ट्रियल जांच कराने के आदेश दिए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। राधा नगर थाना पुलिस ने आरोपी को पांच दिन पहले पकड़ा था।

    तभी से उससे पूछतांछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि युवक के पास से 14 एटीएम कार्ड भी बरामद हुए थे। रविवार भोर युवक की हालत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाने में युवक की मौत से महकमे में हड़कंप मच गया। युवक के परिजन पुलिस पर थर्ड डिग्री देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। इनके खिलाफ हुआ एक्‍शन 
    एसपी राजेश कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह, एसआई विकास सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि मृतक का पंचायत नामा मजिस्ट्रेट के द्वारा भरा जाएगा। पैनल बनाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। एसपी राजेश कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह, एसआई विकास सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि मृतक का पंचायत नामा मजिस्ट्रेट के द्वारा भरा जाएगा। पैनल बनाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

  • महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो

    महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो

    अजमेरः राजस्थान के अजमेर जिले में 25 वर्षीय दलित महिला के साथ एक जानकार और अन्य लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी संजय शर्मा पीड़िता का पारिवारिक जानकार है। पुलिस उपाधीक्षक अजमेर छवि शर्मा ने पीड़िता की ओर से दायर शिकायत के हवाले से कहा, ‘आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाया।’

    पीड़ित महिला की ओर से पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उससे पैसे वसूले और फिर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। डीएसपी छवि शर्मा के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया था, जिसके चलते वह वारदात में शामिल लोगों की संख्या नहीं बता पा रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी जानकार ने उसे बंधक बनाकर रखा था और पिछले एक महीने में उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ।

    पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी जानकार ने विरोध करने पर उसके पति और बच्चों को जान से मारने व दुष्कर्म का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था और नशीले इंजेक्शन दिए गए थे। पीड़िता ने बताया है कि जब वह घर नहीं लौटी तो उसके पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी ने उसे 27 सितंबर को एक पुलिस थाने के बाहर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर 7 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और आरोपियों की तलाश जारी है।

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है उसने इस संबंध में अजमेर सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब वह इस घटना के बाद से गुमसुम रहने लगी तो परिवार ने पूछताछ की। उसने सारी बात परिवार को बता दी। परिवार के सदस्य महिला को लेकर सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी जानकार सहित अन्य आरोपियों पर गैंगरेप व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अजमेर उत्तरी पुलिस उपाधीक्षक छवि शर्मा ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराके उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • ब्लॉक हुआ पंजाबी सिंगर जैनी जोहल का ‘लैटर टू CM

    ब्लॉक हुआ पंजाबी सिंगर जैनी जोहल का ‘लैटर टू CM

    चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला के लिए इंसाफ में जुटी पंजाबी इंडस्ट्री अपने गीतों के जरिए लगातार पंजाब सरकार की कारगुजारी पर सवाल उठा रही है। वहीं इस कड़ी में पंजाबी गायिका जैनी जोहल भी शामिल हो गई हैं लेकिन उनका गीत ‘लैटर टू सीएम’ अब विवादों में घिरता जा रहा है जिसे यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया गया है। दरअसल जैनी का ‘लैटर टू सीएम’ गीत को कॉपीराइट की वजह से ब्लॉक कर दिया गया है। इस गाने में उन्होंने मूसेवाला के लिए इंसाफ की मांग की थी और सीएम मान पर भी कई सवाल उठाए थे। इस गाने को अभी तक दो लाख से अधिक लोग देख चुके थे।

    बता दें कि यह गीत सिंगर जैनी ने खुद लिखा था जिसमें उन्होंने मूसेवाला की सुरक्षा घटाए जाने को लेकर भी कई सवाल उठाए थे। उनके गाने के बोल थे ‘साडे घर उजड़ गए, तुहाडे घर गूंजण शहनाइयां, मुख्यमंत्री वोट के लालच में गुजरात में गरबा कर रहे हैं और इधर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे की याद में पल-पल मर रहे हैं। इतना ही नहीं जैनी अपने गीत में कहती हैं कि बदलाव की मंशा के साथ 92 विधायक जिताए मगर लोगों के सपने मिट्‌टी में मिल गए हैं चेहरे बदले हैं, राज वही है। रंगला पंजाब बनाने का दावा करने वाले CM साब सिद्धू मूसेवाला और संदीप नंगलअंबिया जैसे नौजवानों के खून से लथपथ हुआ, क्या ये वही रंगला पंजाब है जिसकी आपने कामना की थी।’  जैनी का यह गीत लोगों ने काफी पसंद किया था। इसे 8 अक्टूबर को रिलीज किया गया था लेकिन अब इसे ब्लॉक कर दिया गया है।

  • पंजाब: नशे के खिलाफ पुलिस की रेड, शराब की पेटियां बरामद कर तस्कर की कोठी को किया सील

    पंजाब: नशे के खिलाफ पुलिस की रेड, शराब की पेटियां बरामद कर तस्कर की कोठी को किया सील

    जालंधर (वरुण ) : नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब सरकार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में नशे के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। इसी के साथ कई इलाकों में शराब तस्करों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अब तक 100 से ज्यादा  अवैध शराब पेटियां जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त शराब तस्कर की एक कोठी को भी सील किया गया है और एक तस्कर की संपत्ति को अटैच किया गया है। बता दें कि पठानकोट के ढाकी इलाके में इस समय रेड जारी है। बता दें कि गत दिन पुलिस का भारी दल बठिंडा पहुंचा था और बठिंडा के कई गांवों में छापेमारी की गई थी । नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कई घरों की तलाशी भी ली। इस दौरान कई लोगों को  हिरासत में लिया गया।

  • 10 साल जेल में रहने के बाद भी नहीं सुधरा बाप, बेटी के साथ की शर्मनाक करतूत

    10 साल जेल में रहने के बाद भी नहीं सुधरा बाप, बेटी के साथ की शर्मनाक करतूत

    उत्तराखंड : पिता ने अपनी नौ साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसके बाद श्यामपुर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी पहले अपनी चाची के साथ रेप और हत्या के मामले में जेल जा चुका है। एसओ विनोद थपलियाल के मुताबिक मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र के कटेबड़ का है। जहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसके पति ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। मां ने आरोप लगाया कि पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

    पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को कटेबढ लालढांग स्थित गजानंद स्टोन क्रेशर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी गोपी पहले भी अपनी चाची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या करने के मामले में जेल जा चुका है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा है। आरोपी करीब 10 साल तक जेल में रहा है।  

  • नशे में धुत लड़की ने मचाया उत्पात , सोसायटी गार्ड का कॉलर पकड़ा

    नशे में धुत लड़की ने मचाया उत्पात , सोसायटी गार्ड का कॉलर पकड़ा

    नोएडा: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर नशे में धुत एक लड़की ने उत्पात मचाया. उसने सोसायटी के गार्ड के साथ बदतमीजी की. नशे में झूमती लड़की ने गार्ड का कॉलर पकड़ा और सिर पर पहनी उसकी टोपी उछाल दी. इस दौरान कई लोग वहां खड़े थे।

    घटना थाना फेस-3 नोएडा क्षेत्र के अजनारा सोसाइटी की है. सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं गार्ड के साथ अभद्रता कर रही है. वहां कई लोग खड़े हैं. कुछ नशे में धुत लड़की को समझा रहे हैं तो कई वीडियो बना रहे हैं. लड़की लोगों को चुप रहने का इशारा करती है. फिर गार्ड का कॉलर पकड़ लेती और सिर पर पहनी टोपी उछालकर दूर फेंक देती है।

    सेक्टर 121 स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में शराब के नशे में लड़कियों ने उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया, जब कार पर स्टीकर नहीं होने पर गार्ड ने उन्हें रोका. लड़कियों ने गेट पर तैनात गार्ड से गाली गलौज और बदसलूकी की. शिकायत पर कोतवाली फेज-3 पुलिस ने एनसीआर दर्ज करते हुए उन लड़कियों के खिलाफ चालान काटा. जबकि एक लडकी मौके से गायब हो गई।

    नोएडा सेंट्रल एडीसीपी साद मियां खान ने कहा, “थाना फेज-3 में अजनारा होम सोसाइटी में कुछ महिलाओं द्वारा एक गार्ड के साथ अभद्रता की गई है. गार्ड की शिकायत पर एक एनसीआर दर्ज करके उन महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है.”।

    दूसरा वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कोतवाली बिसरख क्षेत्र स्थित गौर सौंदर्यम सोसायटी का है. जहां पर लिफ्ट में जाते समय दो लोगों की किसी बात को लेकर मामूली-सी कहासुनी हो गई, फिर देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई और दोनों ही तरफ से जमकर लात घूंसे चले. मारपीट की पूरी वारदात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दोनों ही तरफ से इसकी शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की गई है, पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

    सिक्योरिटी गार्ड से दुर्व्यवहार का मामला पिछले दिनों भी कई सोसायटी से सामने आया था. नोएडा फेज-3 के सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में ही गेट खोलने में देरी होने पर एक महिला ने गार्ड को तीन थप्पड़ जड़ दिए. साथ ही गार्ड को धमकी भी दी. बदतमीजी का ये वीडियो गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. लेकिन महिला को थाने से ही जमानत दे दी गई।

    वहीं, नोएडा के ही सेक्टर-126 के जेपी विशटाउन सोसाइटी का मामला भी सुर्खियों में रहा था. जिसमें महिला ने सुरक्षा गार्ड (Security Guard) के साथ बदसलुकी की थी. महिला गेट खोलने में हुई देरी से नाराज थी, जिसके बाद उसने गार्ड के साथ गुस्से में मारपीट की और सार्वजनिक तौर पर उसे गालियां दी. महिला नशे की हालत में थी. शिकायत के बाद महिला को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था।

  • टीम इंडिया की हार जीत आज बना सकती है नया रिकार्ड

    टीम इंडिया की हार जीत आज बना सकती है नया रिकार्ड

    रांची : टीम इंडिया के नाम दर्ज होंगी सबसे ज्यादा हार! टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया चाहेगी कि यह मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की जाए। लेकिन अगर टीम इंडिया यहां मैच गंवा देती है, तो उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड हो जाएगा।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को सीरीज़ का दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। तीन मैच की सीरीज़ में टीम इंडिया पहले ही 0-1 से पीछे चल रही है, लेकिन अगर रांची में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया अगर हार जाती है तो उसके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड होगा, जो कोई टीम अपने नाम नहीं करवाना चाहेगी। सबसे ज्यादा वनडे हारने वाली टीम बनेगा भारत? टीम इंडिया अगर रांची में होने वाला मुकाबला गंवा देती है, तो यह उसकी वनडे फॉर्मेट में एक ऐतिहासिक हार होगी।

    टीम इंडिया ने अभी तक कुल 1012 वनडे मैच खेले हैं, जो किसी भी टीम द्वारा खेले गए सबसे ज्यादा वनडे मैच हैं। इनमें टीम इंडिया ने 529 में जीत हासिल की है, जबकि 433 मैच में उसे हार मिली है। टीम इंडिया के 9 मैच टाई हुए हैं, जबकि 41 में कोई नतीजा नहीं निकला है। सबसे ज्यादा वनडे हारने वाली टीम • श्रीलंका- 434 • भारत- 433 • वेस्टइंडीज़- 402 यानी अगर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला दूसरा वनडे मैच हार जाती है, तो वह संयुक्त रूप से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन जाएगी. यानी यह ऐसी रिकॉर्ड है जो कोई भी टीम अपने नाम नहीं करना चाहेगी. सबसे ज्यादा वनडे जीतने वाली टीम • ऑस्ट्रेलिया- 589 • भारत- 529 • पाकिस्तान- 498 बारिश से धुलेगा रांची वनडे? भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच बारिश से प्रभावित था, अब दूसरा वनडे भी बारिश की वजह से धुल सकता है.

    रांची में रविवार को करीब 25 फीसदी तक बारिश होने के आसार हैं, उत्तर भारत में जगह-जगह बारिश हो रही है ऐसे में यहां भी इसका असर दिख सकता है. भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रजत पाटीदार , शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी. साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), जानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, एनरिक नॉर्किया और एंडिले फेहलुक्वायो।

  • राशिफल ( रविवार 9 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल ( रविवार 9 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।

    वृष: भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

    मिथुन: भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।

    कर्क: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    सिंह: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
    राशि फलादेश

    कन्या: नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।

    तुला: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
    राशि फलादेश

    वृश्चिक: समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।

    धनु: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

    मकर: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

    कुंभ: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।
    राशि फलादेश

    मीन: दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।