Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਤੇਜ਼, ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ‘ਤੇ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਟਰੈਕਟਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਤੇਜ਼, ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ‘ਤੇ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਟਰੈਕਟਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਬਟਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪਟੜੀ ’ਤੇ ਆਪਣੇ ਟਰੈਕਟਰ ਖੜ੍ਹੇ ਕਰਕੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਤੇਜ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਸਵੇਰੇ ਕਰੀਬ 10 ਵਜੇ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਮੀਟਿੰਗ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਪੰਧੇਰ ਨਾਲ ਡੀਸੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਬਟਾਲਾ ਅਤੇ ਜੀਆਰਪੀ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਕੋਈ ਨਤੀਜਾ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ ਕਰਨ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੇ ਟਰੈਕਟਰ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਉਤੇ ਖੜੇ ਕਰ ਦਿੱਤੇ। ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਪੰਧੇਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਆਪਣਾ ਪ੍ਰਪੋਜਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਰੱਖਿਆ ਹੈ ਹੁਣ ਊਸ ਪ੍ਰਪੋਜਲ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਵਿਚਾਰ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਅਗਲਾ ਫੈਂਸਲਾ ਲੈਣਗੇ ਫਿਲਹਾਲ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ।

  • पंजाबः भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की समाधि स्थल पर पहुंची शहीद सम्मान यात्रा, देखें वीडियो

    पंजाबः भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की समाधि स्थल पर पहुंची शहीद सम्मान यात्रा, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः पंजाब के जिला फिरोजपुर के हुसेनीवाला शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जी की समाधि स्थल पर हरियाणा से कई लोग शहीद सम्मान यात्रा लेकर पहुंचे, वहीं समाधि स्थल पर शहीद जोती देसी घी से जलाने के लिए हरियाणा के घर-घर से दो चमच घी के इक्ट्ठे कर 12 क्विंटल घी एकत्रित कर लाए और शहीदो की समाधि स्थल पर नतमस्तक हो कर श्रद्धा के फूल अर्पित किए ।

    समाधि स्थल पर हरियाणा से कई लोग शहीद सम्मान यात्रा लेकर पहुंचे उन्होंने कहा की समाधि स्थल पर शहीद जोती गैस से नही देसी घी से चलनी चाहिए और प्रशासन से भी इस बारे में बात हुई है, ताकि समाधि स्थल पर शहीद जोती घी से चले और हमारे शहिदो को सम्मान दिया जाए ।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू की राहुल और प्रियंका से हुई बात के बाद कांग्रेस में हलचल तेज

    पंजाबः नवजोत सिद्धू की राहुल और प्रियंका से हुई बात के बाद कांग्रेस में हलचल तेज

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के जेल से रिहा होने के बाद जहां कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की, वहीं कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का सिद्धू से प्यार बरकरार है। सूत्रों के अनुसार, रविवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू से फोन पर बात की। इसके बाद से पंजाब कांग्रेस में हलचल मच गई है।  वैसे नवजोत सिंह सिद्धू का अगला सियासी सफर आसान नहीं रहने वाला है। कांग्रेस में मुकाम बनाने के लिए उनको सियासी जंग लड़नी होगी।

    पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता उन्हें पहले ही विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का जिम्मेदार ठहरा चुके थे। जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान सिद्धू जिस भूमिका में रहे, वह पार्टी में दोबारा बड़ी भूमिका चाहेंगे। पूर्व प्रदेश प्रधान को कांग्रेस आलाकमान का वरदहस्त हासिल है। पंजाब में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के समय राहुल गांधी भी नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की बात कह चुके हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने जिन्हें दरकिनार कर रखा है उन्होंने सिद्धू के साथ कंधे से कंधा मिला लिया है।

    खासकर पीपीसीसी के तीन पूर्व प्रधान सिद्धू के गले लग गए हैं। समीकरण ऐसे बनते जा रहे हैं कि निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में कांग्रेस में गुटबंदी तेज होने की प्रबल संभावना बन गई है। यह किसी से छिपा नहीं है जितनी देर नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल में बंद थे, उनसे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीन पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह केपी, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, शमशेर सिंह दूलो लगातार मुलाकात करते रहे हैं। सिद्धू ने इन्हीं नेताओं के साथ लगातार अपनी आगामी रणनीति पर मंत्रणा की । दूलो राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं और अबकी बार कांग्रेस ने उन्हें संसद में नहीं भेजा।

  • पंजाबः जल्द इन 4 जिलों में सिखाया जाएंगा फ्री योग, सीएम  ने किया ऐलान

    पंजाबः जल्द इन 4 जिलों में सिखाया जाएंगा फ्री योग, सीएम  ने किया ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब में अब सीएम की योगशाला शुरू होगी। सीएम भगवंत मान ने सोमवार को इसका एलान किया। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि जल्दी ही पंजाब के हर मोहल्ले में मुफ्त योग सिखाया जाएगा। चार जिलों से इसकी शुरुआत की जा रही है। इनमें अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल हैं। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि इन चार जिलों के लोग यदि योग सीखना और करना चाहते हैं तो पंजाब सरकार की तरफ से निशुल्क योग टीचर भेजे जाएंगे। मान ने कहा कि योग हमारी विरासत का हिस्सा है लेकिन आज लोग इसे भूलते जा रहे हैं। चार जिलों के बाद पंजाब के हर मोहल्ले में सीएम की योगशाला शुरू की जाएगी।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत, क्रिश्चियन समुदाय भी कर सकता नई पार्टी का ऐलान

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत, क्रिश्चियन समुदाय भी कर सकता नई पार्टी का ऐलान

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियां में सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भले ही अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। लेकिन सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी टिकट पर संशय बना हुआ है। वहीं अन्य पार्टियों की बात करें तो अभी किसी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। लोकसभा उपचुनाव को लेकर जहां पार्टियां अपने उम्मीदवार का ऐलान करने में सोच-विचार कर  रही है, वहीं एक अन्य पार्टी भी इस चुनाव से पहले मैदान पर उतरने की तैयारी में है। जालंधर में चुनाव से पहले कांग्रेस, भाजपा, अकाली और आप पार्टी के बाद अब क्रिश्चियन भाईचारा राजनीति में उतर रहा है।

    मिली जानकारी के मुताबिक क्रिश्चियन भाईचारा आज अपनी नई पार्टी बनाकर एंट्री करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि कपूरथला के तहत आती खोजेवाल चर्च के प्रोफेट (भविष्य वक्ता) हरप्रीत दिओल अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। हरप्रीत दिओल वही हैं जिनके घर और ठिकानों पर पिछले दिनों इनकम टैक्स ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। प्रोफेट पर आरोप लगे थे कि वह विदेश में कोई चर्च बना रहे हैं भारतीय पैसे को वहां पर इन्वेस्ट कर रहे हैं। विदेश में भारतीय पैसे की ट्रांजैक्शन को लेकर आयकर विभाग ने छापामारी की थी। जालंधर लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में अनुसूचित जाति का वोट बैंक सबसे ज्यादा है। पंजाब में कुल जनसंख्या का करीब 32 प्रतिशत हिस्सा SC समाज का है।

    पंजाब में अनुसूचित जाति की आबादी में 60 फीसदी मजहबी सिख हैं और 40 फीसदी हिंदू हैं। इनमें से ही अधिकतर क्रिश्चियन बन चुके हैं। यदि यह समुदाय एक तरफ चल पड़ा तो राजनीतिक दलों खेल बिगाड़ सकता है। जालंधर लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति बहुल होने के कारण ही आरक्षित भी है। यदि यहां से क्रिश्चियन समुदाय ने थोड़ी-बहुत भी हलचल की तो राजनीतिक दलों के समीकरण बिगड़ जाएंगे। जालंधर में बहुत से सारे एससी समुदाय से जुड़े लोग अपना धर्म परिवर्तन कर क्रिश्चियन बन चुके हैं।

  • इंसानियत शर्मसार! मासूम बच्ची से रेप के बाद की हत्या

    इंसानियत शर्मसार! मासूम बच्ची से रेप के बाद की हत्या

    लाश के किए 10 टुकड़े

    उदयपुर: राजस्थान में एक बच्ची के साथ बलात्कार और फिर हत्या का दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला उसमें आया हैं। दरिंदे ने ना सिर्फ रेप और हत्या की बल्कि उसके शव को 10 अलग-अलग टुकड़ो में भी काट दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं वही बच्ची की क्षत-विक्षत लाश को भी बरामद कर लिया है। मामला राजस्थान के उदयपुर जिले का हैं। उदयपुर के जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि शनिवार को नौ वर्षीय बच्ची का क्षत-विक्षत शव घर से कुछ दूरी पर एक मकान के खंडहर से बरामद किया गया।

    उन्होंने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से उसकी तलाश कर रही थी। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली नौ साल की बच्ची के गुमशुदगी की रिपोर्ट  29 मार्च को दर्ज कराई गई थी। आरोपी शख्स का नाम कमलेश है, वह मृत बच्ची के पड़ोस में ही रहता था। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।

  • बड़ा हादसाः मेडिकल हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 2 की मौत

    बड़ा हादसाः मेडिकल हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 2 की मौत

    बर्मिंघमः अमेरिका के बर्मिंघम में एक मरीज को लेने जा रहा मेडिकल हेलिकॉप्टर रविवार को अलबामा शहर के दक्षिण पूर्व में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में हेलिकॉप्टर में सवार चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने द एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को एक ईमेल में बताया कि यूरोकॉप्टर ईसी130 में चालक दल के तीन सदस्य थे। शेल्बी काउंटी में चेल्सी समुदाय के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    शेल्बी काउंटी शेरिफ के कार्यालय उप प्रमुख क्ले हैमैक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान एक मेडिकल हेलीकॉप्टर था जो सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द से पीड़ित एक मरीज को लेने जा रहा था। खबर के अनुसार, अधिकारियों ने विमान हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई और कहा कि घटनास्थल पर ही चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई थी। दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया। तीसरे व्यक्ति की स्थिति के बारे में तत्काल को जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    जिस मरीज को लेने के लिए यह हेलीकॉप्टर जा रहा था, उसे दूसरे वाहन से अस्पताल ले जाया गया। हैमेक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मरीज एक पर्वतारोही है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसमें आग लग गई थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ‘ਤੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਕਪੜੇ ਉਤਾਰ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਜ਼ਾਹਿਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ‘ਤੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਕਪੜੇ ਉਤਾਰ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਜ਼ਾਹਿਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਕਿਸਾਨ ਮਜਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਬੈਨਰ ਹੇਠ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਟਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ‘ਤੇ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ‘ਤੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਕਪੜੇ ਉਤਾਰ ਕੇ ਆਪਣਾ ਰੋਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਉਹ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਮਨਾਵਾਉਣ ਲਈ ਹਰ ਹੀਲਾ ਵਰਤਣਗੇ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਫੈਂਸਲੇ ਲੈਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਫੈਂਸਲੇ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਲਈ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੰਦੀ ਹੈ, ਪਰ ਜਮੀਨੀ ਸਤਰ ਤੇ ਉਹ ਹੁਕਮ ਕਿਤਾਬਾਂ ਵਿਚ ਲਾਗੂ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਫੈਂਸਲਿਆ ਦਾ ਕੋਈ ਲਾਭ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਦਾ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਵਾਰ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮਨਵਾ ਕੇ ਹੀ ਧਰਨਾ ਚੁੱਕਣਗੇ।

  • जालंधरः सोढल रोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे की CCTV आई सामने

    जालंधरः सोढल रोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे की CCTV आई सामने

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में देर रात भयानक सड़क हादसे में एक महिला की मौत होने की सूचना सामने आई है। दरअसल, हादसे में घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया था जहां आज तड़कसार उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमन नगर में तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने पहले तो एक्टिवा को टक्कर मारी और फिर कुत्ते को सैर करवा रहे व्यक्ति को रौंदने के बाद सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे की सीसीटीवी भी सामने आई है।

    सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज थी। वहीं बताया जा रहा है कि कार चालक को मृर्गी का दौरा पड़ने के कारण यह हादसा हुआ था। जिसमें महिला सहित वहां सड़क पर घूम रहे कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया। इसी के साथ गाड़ी सोढल एरिया में भी बच्चों को टक्कर मार कर भागी थी। मामले की जानकारी देते हुए प्रीत नगर निवासी जसविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान के बाहर बैठे जैसे ही वे अंदर अंदर उठकर गए इतनी ही देर में तेज़ रफ़्तार कार उनके दुकान के पास खड़ी गाड़ी से टकरा गई। जैसे ही उन्होंने बाहर आकर देखा तो बाहर हंगामा हो रहा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक पीछे से कई लोगों को अपनी चपेट में ले आगे बढ़ रहा था।

    गाड़ी रोक कर उनका हाल चाल जानने कि बजाय गाड़ी को आगे भगा रहा था, जिस कारण कई लोगों को कार ने अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें गंभीर चोटें भी आई। घटना स्थल पर हंगामे को बढ़ता देख लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया मौक़े पर पहुंची थाना 8 की पुलिस युवक और कार को अपने साथ थाने ले गई।

  • फगवाड़ाः होटल में पार्टी दौरान पहले लगे ठुमके, फिर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

    फगवाड़ाः होटल में पार्टी दौरान पहले लगे ठुमके, फिर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

    फगवाड़ाः कपूरथला के फगवाड़ा शहर में एक निजी होटल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि पार्टी के दौरान स्टेज पर जशन का माहौल चल रहा था। इस दौरान स्टेज पर सभी ठुमके लगा रहे थे कि अचानक दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद स्टेज पर दोनों पक्षो में हाथापाई हो गई। दोनों पक्षो द्वारा एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे मारे गए। 

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर डांस कर रहे युवक ने पहले तो अन्य युवक स्टेज पर चढ़ने दौरान धक्के मारे। जिसके बाद गुस्साए युवक भड़क गए और स्टेज पर चढ़ गए। इस दौरान दोनों पक्षो में जमकर हाथापाई हुई। हालांकि दोनों के बीच हुए मामले के बारे में पता नहीं लग पाया। मिली जानकारी के अनुसार डीलर्स एसोसिएशन के द्वारा प्रोग्राम रखा गया था। जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि इस मामले में किसी ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई।