जालंधरः सोढल रोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे की CCTV आई सामने

जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में देर रात भयानक सड़क हादसे में एक महिला की मौत होने की सूचना सामने आई है। दरअसल, हादसे में घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया था जहां आज तड़कसार उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमन नगर में तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने पहले तो एक्टिवा को टक्कर मारी और फिर कुत्ते को सैर करवा रहे व्यक्ति को रौंदने के बाद सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे की सीसीटीवी भी सामने आई है।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज थी। वहीं बताया जा रहा है कि कार चालक को मृर्गी का दौरा पड़ने के कारण यह हादसा हुआ था। जिसमें महिला सहित वहां सड़क पर घूम रहे कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया। इसी के साथ गाड़ी सोढल एरिया में भी बच्चों को टक्कर मार कर भागी थी। मामले की जानकारी देते हुए प्रीत नगर निवासी जसविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान के बाहर बैठे जैसे ही वे अंदर अंदर उठकर गए इतनी ही देर में तेज़ रफ़्तार कार उनके दुकान के पास खड़ी गाड़ी से टकरा गई। जैसे ही उन्होंने बाहर आकर देखा तो बाहर हंगामा हो रहा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक पीछे से कई लोगों को अपनी चपेट में ले आगे बढ़ रहा था।

गाड़ी रोक कर उनका हाल चाल जानने कि बजाय गाड़ी को आगे भगा रहा था, जिस कारण कई लोगों को कार ने अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें गंभीर चोटें भी आई। घटना स्थल पर हंगामे को बढ़ता देख लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया मौक़े पर पहुंची थाना 8 की पुलिस युवक और कार को अपने साथ थाने ले गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *