Blog

  • पंजाबः सड़क हादसे मेंं ट्रक को आग लगने से झुलसा ASI का बेटा, हुई मौत

    पंजाबः सड़क हादसे मेंं ट्रक को आग लगने से झुलसा ASI का बेटा, हुई मौत

    मुकेरियांः होशियारपुर जिले के मुकेरियां से दुखद खबर सामने आई है। जहां अमेरिका के नेवादा शहर में एक भयानक सड़क हादसे में एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। जब माता-पिता को बेटे की मौत की खबर मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक मंदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह (एएसआई) गांव मुरादपुर अवाना (मुकेरियां) का रहने वाला था और 4 साल पहले रोजी-रोटी के लिए अमेरिका गया था। वह वहां ट्रक चलाता था। बीते दिन ही उसके ट्रक की टक्कर दूसरे ट्रक से हो गई और उनके ट्रक में आग लग गई, इस दौरान वह बुरी तरह जल गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीते दिन उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। उनकी मौत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है।

  • CM के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई यह बड़ी वजह

    CM के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई यह बड़ी वजह

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकाप्टर की खराब मौसम के कारण मंगलवार दोपहर सिलीगुड़ी के पास सेवोके हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि सीएम जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाईअड्डे जा रही थीं, तभी बैकुंठपुर जंगल के ऊपर उड़ान भरते समय उनका हेलीकाप्टर खराब मौसम की चपेट में आ गया।

    एक अधिकारी ने बताया, ”यहां बहुत भारी बारिश हो रही थी और पायलट ने हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया।” उन्होंने कहा कि घटना के बाद यह निर्णय लिया गया कि  मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाईअड्डे तक यात्रा करेंगी और फिर वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगी। मुख्यमंत्री पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए उत्तरी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों का दौरा कर रही थीं। पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग आठ जुलाई को होगी।

  • पंजाबः 18 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक काबू

    पंजाबः 18 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक काबू

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने श्री मुक्तसर साहिब जिले के माल हलका भुल्लर में तैनात पटवारी गुरप्रीत सिंह और उसके निजी सहायक कुलदीप सिंह को 18, 000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में काबू किया है। इस पटवारी और उसके पी.ए. को गुरपाल सिंह निवासी गाँव भुल्लर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह ने विजीलैंस ब्यूरो बठिंडा रेंज के श्री मुक्तसर साहिब यूनिट के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि पटवारी ने उसके पिता की मौत के बाद जद्दी ज़मीन गुरपाल सिंह (शिकायतकर्ता) और उसके भाई के नाम तबदील करने बदले 18, 000 रुपए रिश्वत माँगी थी।

    पटवारी ने यह काम करवाने के लिए उक्त रकम अपने निजी सहायक कुलदीप सिंह को सौंपने के लिए कहा था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में शिकायतकर्ता से 18, 000 रुपए रिश्वत लेते दोनों मुलजिमों को मौके पर ही काबू कर लिया। इस संबंधी मुलजिम पटवारी और उसके पी.ए. खिलाफ थाना विजीलैंस, बठिंडा रेंज में भृष्टाचार रोकू कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे वाली जांच जारी है। 

  • बड़ी खबरः कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच का कत्ल, फार्म हाउस से शव बरामद

    बड़ी खबरः कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच का कत्ल, फार्म हाउस से शव बरामद

    राजस्थान : बाड़मेर जिले के सिवाना थाने के मिठौड़ा गांव में अपने फार्म हाउस पर सो रहे पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता की बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी है। मामला सिवाना थाने के मिठौड़ा गांव का है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी, डीएसपी, और पुलिस टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि आम सिंह रात के समय अकेले ही सो रहे थे। मंगलवार सुबह उनका बेटा घर से चाय लेकर पहुंचा तो वह छत पर खून में सने पड़े थे। आसपास फर्श पर भी खून फैला था। बेटे ने ही रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी।

    एएसपी सुभाषचंद्र खोजा ने बताया कि मिठौड़ा गांव निवासी आम सिंह(68) पादरू-मिठौड़ा रोड स्थित अपने फॉर्म हाउस पर सो रहे थे। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे अज्ञात बदमाश आए और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान गला कटने से उनकी मौत हो गई। सुबह करीब 5 बजे हमें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद डीएसपी और सर्किल का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

    पुलिस के अनुसार हमलावारों ने तेजधार हथियार से आम सिंह के सिर और गले पर वार किए। गला कट जाने से उनकी मौत हो गई। छत पर जगह-जगह खून के धब्बे थे और लहूलुहान हालात में शव छत पर उल्टा पड़ा मिला था। जानकारी के अनुसार, मृतक आमसिंह की पत्नी का दो साल पहले देहांत हो गया था। वहीं उनके दोनों बेटे मालसिंह और गणपतसिंह खेती-बाड़ी का काम देखते हैं।

    मृतक के चार-पांच बेरे हैं। वे कभी फार्म हाउस तो कभी घर पर सोते थे। ऐसे में चाय-पानी घर से ही आता था। मामले की जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने आम सिंह के गले में पहनी सोने की चेन और अंगूठियां निकाल ली। सोने के आभूषण 2-3 तोले के बताए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि फार्म हाउस में खड़ी थार जीप के अंदर करीब 10 लाख से ज्यादा रुपए रखे थे जो सलामत हैं। इसके अलावा किसी भी सामान की चोरी नहीं हुई है। लिहाजा, पुलिस की टीमें अलग-अलग एंगल से जानकारी जुटा रही हैं। 

    आम सिंह के बड़े बेटे की पत्नी वर्तमान में मिठौड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच है। आम सिंह खुद भी उप प्रधान, सरपंच और जिला परिषद सदस्य रह चुके थे। फिलहाल खेती-बाड़ी का काम करते थे। फार्म हाउस से करीब दो किलोमीटर दूर ही उनका घर है, पूरा परिवार वहीं पर रहता है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आपसी रंजिश को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

  • पंजाबः सीएम मान ने टीचरों के लिए किया बड़ा ऐलान

    पंजाबः सीएम मान ने टीचरों के लिए किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अध्यापकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान लाइव होकर अध्यापकों को पक्का करने का ऐलान किया है। सीएम मान ने कहा कि 6300 एजुकेशन वालंटियर की सैलेरी 3500 से अब 15000 रुपए कर दी गई है। वहीं एक और कैटेगरी के अध्यापक की सैलेरी 6000 से अब 18000 रुपए कर दी गई है। सिखिया प्रोवाइडर में 9500 रुपए की कैटेगरी के अध्यापकों को 20,500 कर दी गई है। वहीं 10 हजार रुपए के अध्यापक की 22 हजार रुपए कर दी गई है। वहीं 11 हजार रुपए अध्यापक की 23 हजार रुपए करने का ऐलान किया है।

    वहीं 5500 रुपए वाले अध्यापक की अब 15 हजार रुपए करने का ऐलान किया है। सीएम मान ने कहा कि छुट्टियां खत्म होते ही अध्यापकों को पत्र जारी कर दिए जाएंगे। वहीं सरकारी अध्यापकों की तरह इन टीचरों की पेड छुट्टी दी जाएगी। इसी के साथ इन अध्यापकों को भी मैटरनिटी लीव दी जाएगी। महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं रिटायरमेंट की आयु 58 कर दी गई है। बता दें कि  पिछले दिनों कैबिनेट मीटिंग में 12,700 अध्यापकों को पक्का करने का फैसला लिया गया था। 

  • राज्यपाल ने नशे के खिलाफ ऊना से की महा अभियान की शुरूआत

    राज्यपाल ने नशे के खिलाफ ऊना से की महा अभियान की शुरूआत

    *हरोली से कांगड़ तक आयोजित ब्रिस्क वॉक को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

    *पैदाल यात्रा कर दिया नशे के खिलाफ जन जागरण का संदेश*

    ऊना/ सुशील पंडित :राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज ऊना जिले में नशे के खिलाफ हरोली से कांगड़ तक आयोजित ब्रिस्क वॉक को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उत्सव की तरह आयोजित इस कार्यक्रम में अपार जनसमूह, जिसमें हर वर्ग के लोग, विभाग तथा शिक्षण संस्थानों के बच्चे शामिल हुए। राज्यपाल ने इस नयी पहल के साथ हरोली से करीब दो किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया। इस पैदल यात्रा में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक श्रीमती सतवंत अटवाल, उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री, वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे।श्री शुक्ल ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैं जिस भावना के साथ हिमाचल में नशे के खिलाफ अभियान चला रहा हूं उसे शासन, प्रशासन और समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उप-मुख्यमंत्री ने मेरे इस अभियान को और बल दिया है। मुझे विश्वास है कि अब हिमाचल नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के मूड में है।’’
    बाद में, ब्रिस्क वॉक के अंतिम पड़ाव कांगड़ में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने नशे के खिलाफ नयी पहल के साथ कार्यक्रम के आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि हिमाचल को नशामुक्त बनाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि नशे के बुराई युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। इस चुनौति से निपटने के लिए एकजुट होने का यह अभियान है।श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी उनसे देवभूमि में बढ़ते नशे को लेकर चिंता व्यक्त की थी। इसी प्रायोजन से उन्होंने हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें उपमुख्यमंत्री ने सहयोग किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा नशे को समाप्त करने के लिए ‘‘प्रधाव’’ जैसे अभियान की सराहना की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर नशे के खिलाफ अच्छा काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार से इस संबंध में कानून में संशोधन को लेकर वह बात करेंगे।
    राज्यपाल ने कहा कि आज युद्ध अस्त्र-शस्त्र से ही नहीं लड़े जाते हैं बल्कि उस देश के युवाओं को नशे का आदी बनाकर परोक्ष युद्ध लड़े जा रहे हैं। उन्होंने भारत एक युवा राष्ट्र है और हमारे कुछ पड़ोसी देश यह कार्य नशा भेजकर कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जेलों में करीब 3000 कैदी हैं जिनमें से 40 प्रतिशत से अधिक कैदियों का संबंध ड्रग के अपराध से है। उन्होंने कहा कि ऊना एक सीमांत जिला होने के चलते नशा तस्करी के लिए अति संवेदनशील है। ऐसे में यह कार्यक्रम अहम् है। उन्होंने कहा कि हरोली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का संदेश प्रदेश और देश के दूसरों राज्यों तक पहुंचेगा।इस अवसर पर, राज्यपाल ने नशे के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 का शुभारंभ किया। उन्होंने नशे की मुहिम को आगे बढ़ता संदेश देता पोस्टर को भी जारी किया।
    *नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को कोई समर्थन नहीं: उपमुख्यमंत्री*
    *नशे से जुड़े कानूनों में बदलाव लाने में सहयोग करे केंद्र सरकार: मुकेश*
    उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्यपाल के आह्वान पर उन्होंने हरोली से इस महायज्ञ की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह एक अंतरराष्ट्रीय लड़ाई है। नशे के अवैध कारोबार में कोई भी व्यक्ति संलिप्त है वह चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो हमारा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई राजनीतिक दलों की नहीं बल्कि भावी पीढ़ी के भविष्य की सुरक्षा की है। इसके लिए हर व्यक्ति को घर-घर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।श्री अग्निहोत्री ने कहा कि नशे से जुड़े कानूनों में बदलाव लाने की आवश्यकता है। इसमेें जमानत का प्रावधान नहीं होना चाहिए तथा ऐसे अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों की संपत्ति जब्त होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विधानसभा के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सिंथैटिक नशा आज बहुत बड़ी चुनौती बन गया है, जो दूर-दराज के गांवों तक पहुंच गया है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश से लगती सीमाओं की नशे की तस्करी रोकने के लिए हर स्तर पर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को संरक्षण देने वालों का भी जनता को समाज के सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध धंधे में लगे लोगों का सार्वजनिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हरोली से आरम्भ किए गए इस महा अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे विकास के मामले में उनसे हर अपेक्षा रख सकते हैं लेकिन नशे के मामले में पकड़े जाने पर कोई सहयोग नहीं दिया जाएगा।
    *नशे के खिलाफ योद्धा बने युवा: अटवाल*
    कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक श्रीमती सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने इस अवसर पर कहा कि जनसंख्या के हिसाब से पंजाब के बाद हिमाचल नशे के प्रचलन में दूसरे स्थान पर आ गया है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस गंभीरता को ध्यान में रखकर ही प्रदेश पुलिस ने ‘प्रधाव’ नाम से एक अभियान की शुरूआत की है। इस के तहत, 160 स्कूलों के करीब 16000 विद्यार्थियों से ऑनलाइन चर्चा की गई। इसी के तहत इस वर्ष मार्च माह में राज्यपाल द्वारा ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग विद्यार्थियों में नशा छुड़ाने और पर्यावरण बचने की मुहिम पर कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे नशे के खिलाफ योद्धा बने और प्रहरी बनकर कार्य करें।इस अवसर पर, उपमुख्यमंत्री के बेटी कुमारी आस्था अग्निहोत्री ने भी नशे के खिलाफ इस अभियान पर अपने विचार व्यक्त किये।इससे पूर्व, ऊना के उपयुक्त श्री राघव शर्मा ने जिला में नशे के खिलाफ किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी जानकारी दी।इस अवसर पर, नशे की थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसके तहत मास्टर सलीम व अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
  • जालंधरः करियाना कारोबारी की हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः करियाना कारोबारी की हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, (ENS): बस्ती गुजा में करियाना कारोबारी की हत्या करने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने करियाना कारोबारी की हत्या करने वाले आरोपी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लवप्रीत उर्फ प्रीत निवासी शिव मंदिर बस्ती गुजा के रूप में हुई है। प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सोमवार सुबह बस्ती गुजा में करियाना व्यापारी परमजीत अरोड़ा की हत्या का मामला थाना बस्ती बावा खेल में दर्ज किया गया था। इस दौरान उनकी अलग-अलग टीमें केस के सुलझाने के लिए जांच में जुटी हुई थी।

    सीआईए स्टाफ और एंटी नारकोटिक सैल की टीम नहर पुली बाबा बुड्डा जी नगर के पास नाकेबंदी के दौरान मौजूद थी। जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए चेहरे वाला व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जिसे उनकी टीम ने पूछताछ के रोका तो उक्त व्यक्ति की दाई टांग में चोट लगी हुई थी। आरोपी की जब तालाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से तेजधार हथियार बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले 7 साल से किराये के मकान में बस्ती गुजा में ही रह रहा था। जहां वह नशे का आदी हो गया। नशे की पूर्ति के लिए आरोपी सोमवार सुबह मृतक परमजीत अरोड़ा की दुकान पर लूट की मंशा से गया। इस दौरान उसने करियाना व्यापारी का कत्ल कर दिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि इस मामले को लेकर और जानकारी मिल सके।

  • पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, भाई ने किया 17 वर्षीय बहन का कत्ल

    पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, भाई ने किया 17 वर्षीय बहन का कत्ल

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां झूठी शान के खातिर भाई ने अपनी बहन का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना श्री मुक्तसर साहिब के एक गांव फकरसर की है। जहां एक 19 साल के भाई कुलविंदर सिंह को अपनी 17 साल की बहन अंजू कौर पर शक था कि उसके किसी के साथ संबंध हैं। इसी शक के चलते भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों भाई-बहन घर पर अकेले थे और माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

    बताया जा रहा है कि परिवार के कुलविंदर साथ मलोट-बठिंडा रोड पर गिद्दड़बाहा के पास गांव फकरसर में रहता है। आज सुबह कुलविंदर ने पट्ठे काटने वाले टोके से अंजू का गला रेत दिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। भाई ने ऐसा तब किया जब उसकी मां धान लगाने गई थी। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और घर में सिर्फ ये दोनों भाई-बहन ही अपनी मां के साथ रहते थे। शव की हालत देख कर पूरे गांव के लोगों की रूह कांप उठी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः इस मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजिलेंस दफ्तर में हुए पेश

    पंजाबः इस मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजिलेंस दफ्तर में हुए पेश

    चंडीगढ़ः आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मंगलवार को तीसरी बार विजिलेंस के सामने पेश हुए। विजिलेंस ब्यूरो में उनसे एक घंटे से पूछताछ की जा रही है। उनसे उनकी संपत्ति, कारोबार और अवैध खनन से जुड़े मुद्दे पर सवाल पूछे जा रहे हैं। विजिलेंस दफ्तर के सामने काफी संख्या में मीडिया कर्मी जुटे हुए हैं। इस दौरान उनसे 5 घंटे के करीब पूछताछ की गई। विजिलेंस ने सोमवार को उनसे मोहाली व अन्य जिलों में अर्जित की प्रॉपर्टी के बारे में सवाल पूछे। पूर्व मंत्री ने इस संबंध में मांगे गए दस्तावेज भी सौंपे।

    उनसे स्वास्थ्य मंत्री रहते कोविड के दौरान हुई हेल्थ किट समेत दवाइयों के संबंध में पूछताछ की गई। इसे लेकर सिद्धू ने कहा कि कोविड के दौरान हुई खरीद में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। बलबीर सिंह सिद्धू ने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को निराधार बताया। सिद्धू का कहना है कि वह किसी भी जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विजिलेंस ने उनसे जो दस्तावेज मांगे थे, वे उन्होंने पेश कर दिए हैं। जो भी सवाल पूछे गए उनका उत्तर दे दिया है।

  • पंजाबः कलयुगी बेटे ने मां को मारे थप्पड़, बाल पकड़ कर घसीटा, वीडियो वायरल

    पंजाबः कलयुगी बेटे ने मां को मारे थप्पड़, बाल पकड़ कर घसीटा, वीडियो वायरल

    अमृतसरः जिले के  ज्वाला एस्टेट के पास स्थित शिव नगर कॉलोनी से कलयुगी बेटे की एक दर्दनाक वीडियो सामने आई है। जहां बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए मां की बेरहमी से पिटाई की। पूरे मामले का एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें वह लात और थप्पड़ मारता दिख रहा है। वहीं बुजुर्ग महिला की बहू छुड़ाने की बजाय बेड पर बैठकर वीडियो बना रही है। अभी तक महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी है। वीडियो बना रही महिला बुजुर्ग की बहू है जो अपने पति को पीड़िता को और मारने के लिए भी उकसाती दिख रही है। वह बार- बार कह रही है कि इससे पूछ पैसे कहां है। इतना ही नहीं, बुजुर्ग को वह महिला पुलिस के पास जाकर शिकायत करने की भी बात कर रही है।

    वीडियो में जब मां घर से हमेशा के लिए जाने की बात कर रही है, तो बेटा उसे और मारता है और गालियां भी देता दिख रहा है। थप्पड़, टांगें और बालों से पकड़ कर पीटता है। वीडियो में बेटा भी प्रॉपर्टी की बात करता है। यह भी कहता है कि वह उसे अगर रोटी नहीं देता तो उसकी बहनें आ जाती हैं। उनके कहने पर उन्हें रोटी देनी पड़ती है, नहीं तो वह उसे कभी पूछे भी नहीं। वीडियो में दिख रही महिला बेटे की क्रूरता सहने को मजबूर है। एक ही सहारा होने के कारण वह न तो पुलिस के पास जा पा रही है और न ही बेटे के ज़ुल्मों का जवाब दे पा रही है।