Blog

  • 3 पुलिसकर्मियों की हत्या, मची अफरातफरी

    3 पुलिसकर्मियों की हत्या, मची अफरातफरी

    सैन जुआन:  हैती की राजधानी के पास एक गिरोह ने घात लगाकर रविवार को तीन पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी। अधिकारियों के मुताबिक ‘ती मकाक” नामक गिरोह ने देश की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस के थॉमसिन इलाके में तीन पुलिस कर्मियों की घात लगाकर हत्या कर दी। ‘नेशनल यूनियन ऑफ हैतियन पुलिस ऑफिसर्स’ के मुताबिक, हमले में बचे एक अधिकारी ने इन हत्याओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है।

    अधिकारियों के अनुसार देश में पुलिस विभाग संसाधनों और कोष की कमी से जूझ रहा है और इस साल तकरीबन दो दर्जन पुलिस कर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने पुलिस कर्मियों की हत्याओं की निंदा की है और संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुरक्षा और स्थिरता का माहौल बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। क्षेत्र पर अधिकार को लेकर गिरोह की लड़ाई में अबतक कम से कम 21 पुलिस कर्मियों की हत्या की जा चुकी है।

  • कोरोना का कहर जारीः पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत 

    कोरोना का कहर जारीः पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत 

    अस्पतालों में इलाज को लेकर हो रहा मॉक ड्रिल

    नई दिल्लीः देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5,880 नए मामले दर्ज किए गए और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 35,199 हो गई है। बढ़ते नए मामलों के चलते केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के अस्पतालों में तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज और मंगलवार को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की घोषणा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मॉक ड्रिल की निगरानी के लिए आज एम्स, झज्जर जाएंगे।

    देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने खतरे की घंटी बजा दी है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और नए केसों ने तो पिछले 6 माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ताजा मामलों ने एक बार पिर चिंताएं बढ़ा दी है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मंडाविया ने शुक्रवार को कोरोना को लेकर एक बैठक की थी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से उनके राज्य के अस्पतालों में मॉक ड्रिल की निगरानी करने को कहा। राज्य और जिला स्वास्थ्य विभागों से भी कोरोनोवायरस संक्रमण में वृद्धि से निपटने की क्षमता का विश्लेषण करने का आग्रह किया गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भी अनुरोध किया गया था कि वे 7 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के अनुसार परीक्षण की दर को 100 परीक्षण प्रति मिलियन से तुरंत बढ़ा दें।

    वर्चुअल बैठक में, मंडाविया ने इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) मामलों की प्रवृत्ति की जांच करके, परीक्षण और टीकाकरण बढ़ाने और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करके आपातकालीन हॉटस्पॉट की पहचान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग को बढ़ाने के अलावा, ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट’ और कोविड-उपयुक्त व्यवहार’ प्रतिक्रिया की रणनीति बनाई गई है। 

    देश में कोविड संक्रमणों में पिछले कुछ दिनों में ऊपर की ओर रुझान देखा गया है, 1 अप्रैल को दैनिक ताजा संक्रमण 2,994, 2 अप्रैल को 3,824, 3 अप्रैल को 3,641, 4 अप्रैल को 3,038, 5 अप्रैल को 4,435, अप्रैल को 5,335 7 अप्रैल को 6 और 6,050 और 8 अप्रैल को 6155। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि कुल सक्रिय मामले वर्तमान में 32,814 हैं, रविवार तक दैनिक सकारात्मकता दर 3.39 प्रतिशत है।

  • पंजाबः बिक्रम मजीठिया को गैंगस्टरों से मिल रही धमकियां

    पंजाबः बिक्रम मजीठिया को गैंगस्टरों से मिल रही धमकियां

    मोहाली: पूर्व मंत्री व वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। पेशी पर आए मजीठिया ने कानून व्यवस्था के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें 7-8 बार धमकी भरे कॉल आ चुके हैं, जिसके बारे में वह समय-समय पर डीजीपी को अवगत कराते रहे हैं और पुलिस को भी वह विवरण साझा करते रहे हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    कानून व्यवस्था सही होने के डीजीपी के दावे को खारिज करते हुए मजीठिया ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था नियंत्रण में है तो पंजाब में केंद्रीय बल क्यों तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं पटियाला, लुधियाना समेत कई जगहों पर धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति सामान्य है तो यह धारा क्यों लागू किया गया है, वह भी तब जब बैसाखी आने वाली है और लाखों लोगों को गुरु घरों में मत्था टेकना है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर जेलों से खुलेआम इंटरव्यू दे रहे हैं और आप दावा कर रहे हैं कि सब ठीक है।

  • जेल में बंद 44 कैदियों सहित एक महिला निकली एड्स से पीड़ित

    जेल में बंद 44 कैदियों सहित एक महिला निकली एड्स से पीड़ित

    नैनीताल: हल्द्वानी जेल में 44 कैदी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) से संक्रमित पाए गए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि 44 केदियों सहित एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। डॉक्टर के मुताबिक एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। कैदियों के इलाज के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र बनाया गया है, जहां संक्रमितों का इलाज किया जाता है। मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच कर रही है।

    डॉक्टर सिंह ने कहा, ” जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।” डॉ. सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान में जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर DGP गौरव यादव का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर DGP गौरव यादव का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के डीजीपी गौरव यादव आज सचखंड श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। दरअसल, बैसाखी के मद्देनजर डीजीपी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी ने कहा कि राज्य में शांति बरकार है लेकिन कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल ISI  खराब करने की कोशिश कर रहा है, जिसे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। 

    पत्रकारों द्वारा अमृतपाल को लेकर पूछे गए सवाल पर डीजीपी ने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून के लिए  Wanted  होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए ना किया जाए।  पंजाब की पुलिस पूरी तरह अलर्ट है, राज्य में शांति कभी भंग नहीं होने दी जाएगी। साथ ही डीजीपी ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है।

  • आज का राशिफल, 10 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 10 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 10 अप्रैल 2023

    मेष: आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

    वृष:  स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

    मिथुन: पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
    कर्क: घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।

    सिंह: प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
    कन्या:  दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

    तुला: उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
    वृश्चिक: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
    धनु: अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मकर:  नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

    कुंभ: रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

    मीन: क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।
  • पंजाब : अकाली दल का नेता गिरफ्तार! जाने मामला

    पंजाब : अकाली दल का नेता गिरफ्तार! जाने मामला

    जलालाबाद : शिअद नेता मलकीत सिंह हीरा पर पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों को ठगने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उसके खिलाफ पहले मामले की सुनवाई के तीन दिन बाद आया है।

    फाजिल्का जिले के अमीर खास थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जलालाबाद अनुमंडल के स्वाववाला गांव के परमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि हीरा ने शिकायतकर्ता के बेटे राजन और भतीजे विपिन कुमार को विभाग में नौकरी दिलाने के लिए 14 लाख रुपये लिए थे।

    वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार जलालाबाद पुलिस ने हाल ही में अकाली नेता मलकीत सिंह हीरा को धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है।  मलकीत हीरा ने बलुआना विधानसभा क्षेत्र की एक महिला से कांग्रेस के टिकट के बदले 30 लाख रुपये लिए थे। धोखाधड़ी के मामलों में मलकीत सिंह हीरा भी शामिल था। पुलिस द्वारा वांछित आज जब वह अपने रिश्तेदारी के गांव कनला के झोगे विवाह समारोह में आया तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

  • जालंधर के प्रभजोत सिंह ने इस मशहूर एयरलाइन में चमकाया भारत का नाम

    जालंधर के प्रभजोत सिंह ने इस मशहूर एयरलाइन में चमकाया भारत का नाम

    रोम:  इटली में भारतीय चाहे वे बच्चे हों या बड़े इटली में उच्च साहस और दृढ़ संकल्प के साथ इटली सहित अन्य देशों के अप्रवासियों के लिए निरंतर सफलता की मिसाल बन रहे हैं। भारतीय मूल का युवक प्रभजोत सिंह मुल्तानी (35) हाल ही में Wizz एयरलाइन में कप्तान नियुक्त किया गया है। दोआबा के जालंधर के रहने वाले प्रभजोत सिंह मुल्तानी 2003 में अपने परिवार के साथ इटली आए थे।

    प्रभजोत सिंह मुल्तानी अपने पिता गुरमेल सिंह और माता कुलवंत कौर के प्रोत्साहन से उन रास्तों के विद्वान बने जिन्होंने उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। प्रभजोत सिंह ने कहा कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके माता-पिता का बड़ा योगदान है। उन्हीं की प्रेरणा से उन्होंने वर्ष 2011 से हवाई जहाज का पायलट बनने के लिए पढ़ाई शुरू की, जिसके लिए वे पहले अमेरिका, फिर इंग्लैंड और बाद में स्पेन पढ़ने गए और आज वे सफलता के विमान के यात्री बन गए।

  • जालंधर : लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज सुशील रिंकू के हक में रैली करेंगे सीएम भगवंत मान

    जालंधर : लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज सुशील रिंकू के हक में रैली करेंगे सीएम भगवंत मान

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और आप पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। वही आज सीएम भगवंत मान सुशील रिंकू के हक में करतारपुर की दाना मंडी में पहली रैली करने जा रहे है। रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। लोगों का आना भी शुरू हो गया है। भगवंत मान रैली स्थल पर करीब 3 बजे पहुंचेंगे।

    इससे पहले वह जालंधर कपूरथला की सीमा पर हाईवे पर पड़ती हवेली में रखे गए ज्ञान संवाद नामक कार्यक्रम में भाग लेंगे। पंजाब के सभी राजनीतिक दलों की निगाहें जालंधर लोकसभा उपचुनाव पर है। सभी दलों के लिए जहां यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है वहीं पर राजनीतिक दल इस चुनाव को अगले साल 2024 में होने वाले आम लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी मान रहे हैं।

    उम्मीदवारों की घोषणा के बाद लोकसभा उपचुनाव में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। रैली के मद्देनजर आज लुधियाना-जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सफर करने वाले वालों को करतारपुर तक ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ सकता है। जालंधर के दकोहा फाटक के पास वैसे ही अंडरपास निर्माण को लेकर जाम की स्थिति रहती है। वहीं रामामंडी चौक पर भी लोगों को जाम से दोचार होना पड़ेगा।

  • पंजाब : झाड़ियों में लाश मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाब : झाड़ियों में लाश मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: रेलवे फाटक गांव झाबर में झाड़ियों में पड़ी हुई एक लाश बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस की ओर से मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया गया। पुलिस ने लाश को गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में मुर्दा घर में रखा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस अधिकारी गुरदासपुर इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली गुरदासपुर के गांव झावर में झाड़ियों में किसी अनजान व्यक्ति की लाश पड़ी है।

    उन्होंने कहा कि हमने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लाश की हालत काफी ज्यादा खराब हो चुकी है। जिसकी वजह से लाश की पहचान होना मुश्किल है। जिसकी वजह से हमने 72 घंटे के लिए लाश की पहचान के लिए उसको सिविल अस्पताल गुरदासपुर में मुर्दाघर में रखा है।