Blog

  • पंजाब : शादी में हुआ हंगामा, जमकर चली कुर्सियां, देखें वीडियो

    पंजाब : शादी में हुआ हंगामा, जमकर चली कुर्सियां, देखें वीडियो

    अबोहर: शहर में एक शादी समारोह के दौरान जबरदस्त हंगामा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। दोनों पक्षों में विवाद इतना अधिक बढ़ गया था कि लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर, डंडों और कुर्सियों से हमला किया। दरअसल यह घटना अबोहर की जम्मू बस्ती की है, जहां शादी चल रही थी और बरात फाजिल्का से आई थी।

    पहले तो सब कुछ ठीक चलता रहा पर फेरों के बाद लड़के वालों द्वारा दहेज की मांग की गई, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इसके चलते अचानक की दहेज की मांग को लेकर दोनो पक्षों में खूनी झड़प हो गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने संबंधी जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि लड़ाई के दौरान लड़की वालों की ओर से बहुत लोग घायल हुए।

    आपको बता दें इस सारी घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि लड़ाई के दौरान टैंट, कुर्सियां और अन्य सामान की तोड़फोड़ की जा रही है। लड़की ने बताया कि बारातियों ने बनाया हुआ खाना भी जमीन पर फैंक दिया। इस संबंधी जैसे ही पुलिस को पता लगा तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु दी है। वहीं ही झड़प के दौरान घायल हुए लोगों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और सभी का इलाज चल रहा है।

  • जालंधर: भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव की टोहरा को सौंपी अहम जिम्मेदारी 

    जालंधर: भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव की टोहरा को सौंपी अहम जिम्मेदारी 

    जालंधर/वरुण: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलू तथा प्रदेश भाजपा महासचिव व भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रभारी जीवन गुप्ता के साथ विचार-विमर्श के बाद भाजयुमों पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा द्वारा जालंधर लोक सभा के होने वाले उप-चुनाव में पार्टी के चुनाव संबंधी कार्यों की देखरेख तथा उन्हें सुचारू से सुचारू रूप से चलाने के लिए जालंधर लोकसभा के अधीन आने वाले 9 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

    कंवरवीर सिंह टोहरा ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जालंधर लोकसभा सीट के प्रभारी पद पर आभास शाकिर को तथा सह-प्रभारी के पद पर अभिनव कोली को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जालंधर केंद्रीय विधानसभा के प्रभारी पद पर अभिषेक दीवान को, जालंधर कैंट विधानसभा के प्रभारी पद पर प्रतीक को, आदमपुर विधानसभा के प्रभारी पद पर अमृतपाल डल्ली को, फिल्लौर विधानसभा के प्रभारी पद पर सुखबीर सिंह को, शाहकोट विधानसभा के प्रभारी पद पर गौरव कक्कड़ को, नकोदर विधानसभा के प्रभारी पद पर अनुज खोसला को, जालंधर उत्तरी विधानसभा के प्रभारी पद पर भरत को, करतारपुर विधानसभा के प्रभारी पद पर आशु अंबा को तथा जालंधर पश्चिमी विधानसभा के प्रभारी पद पर अंकित सैनी को नियुक्त किया गया है।

    कंवरवीर सिंह टोहरा ने कहा कि भाजयुमों कार्यकर्त्ता इस लोकसभा उपचुनाव में अहम भूमिका निभाएंगें। आज का नौजवान भाजपा की नीतियों, केंद्र सरकार की विचारधारा तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की देश हितैषी सोच व देश को विश्व-गुरु व विश्व शक्ति बनाने के लिए देखे गए सपने को सच करने हेतु लिए गए ठोस फैसलों से प्रभावित होकर खुद आगे बढ़ कर भाजपा से जुड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के कंधे से कन्धा मिलाकर चल रहा है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भी नौजवान शक्ति भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए तैयार है। इस नौजवान शक्ति को साधने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा उपरोक्त सभी भाजयुमों नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह सभी युवा नेता संगठन के कार्यों व विचारधारा से भली-भांति परिचित हैं। इसलिए प्रदेश नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद व संगठन के प्रति इन सभी की सेवाओं को देखते हुए इन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह सभी अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे और भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा उपचुनाव मैदान में उतारे गए भाजपा प्रत्याक्षी की जीत के लिए कड़ी मेहनत कर उसे विजयी बना कर जहाँ केंद्र में जालंधर से भाजपा का नेतृत्व करने का मौका देंगें वहीं केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार के भी हाथ मज़बूत करेंगें।

  • सीऐम योगी देंगें करोड़ों की सौगात, इन परियोजनओं का करेंगे लोकार्पण, देखें वीडियो

    सीऐम योगी देंगें करोड़ों की सौगात, इन परियोजनओं का करेंगे लोकार्पण, देखें वीडियो

    महराजगंजः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को महराजगंज में 2790.57 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 474.42 करोड़ की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2316.15 करोड़ की 914 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें लोक निर्माण विभाग, जलनिगम, राजकीय निर्माण निगम, यूपी सिडको, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास विभाग के कार्य शामिल हैं। प्रमुख परियोजनाएं इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट, बहुद्देशीय हब, राष्ट्रीय राज्यमार्ग, मेडिकल कालेज, जल जीवन मिशन और महराजगंज पर्यटन है।

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से प्रमुख छह परियोजनाओं का थ्री-डी माडल बनवाया गया है। जिले में पहली बार इस तरह का माडल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है। इसमें जिले की सभी राष्ट्रीय राज्यमार्ग, इंटीग्रेडेट चेक पोस्ट, बहुद्देशीय हब, मेडिकल कालेज, जल जीवन मिशन योजना और महराजगंज पर्यटन को पूरा नक्शा है। ज़िले का विकास करने के लिए सड़क, बिजली और पर्यटन की योजनाओं का विकास तेज़ी से किया जाएगा।  इन कुल कार्यों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ ही सर्वाधिक संख्या जल जीवन मिशन के तहत लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की परियोजनाओं की है।

  • सपा नेता की हत्या से माहौल बना तनावपूर्ण, आरोपी फरार 

    सपा नेता की हत्या से माहौल बना तनावपूर्ण, आरोपी फरार 

    लखनऊः समाजवादी पार्टी के नेता की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र इलाके में सियासी माहौल गर्म है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नन्द कुमार के रूप में हुई जो राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैथी गांव के निवासी थे। नंदकुमार समाजवादी पार्टी के बूथ उपाध्यक्ष भी थे और राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय रहा करते थे। पुलिस के अनुसार सपा नेता की शनिवार को फसल के विवाद में हत्या कर दी गई थी।

    बता दें कि नंदकुमार का अपने विपक्षियों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन नंदकुमार को सूचना मिली कि विवादित जमीन पर उनके विपक्षी फसल काट रहे हैं। खेत में पहुंचते ही मृतक ने आरोपियों को रोका जिन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी सपा नेता पर लाठी डंडों के साथ टूट पड़े और उन्हें तब तक पीटते रहे जब तक उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया।

    घटना की सूचना लगने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि सपा नेता की मौत पर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा कोतवाली पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। 

  • पंजाब के पड़ोसी राज्य में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

    पंजाब के पड़ोसी राज्य में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

    हरियाणाः  कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुरानी पाबंदियां वापस लौट रही हैं। इसी को देखते हुए अब हरियाणा राज्‍य की सरकार ने भी फेस मास्‍क को लेकर आदेश जारी किया है और मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के हेल्‍थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी आदेश में मास्‍क पहने बिना बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी है।

    हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के खतरे को देखते हुए आम लोगों के लिए मास्‍क पहनने को अनिवार्य किया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने इस ऑर्डर में कहा है कि जहां भी 100 से ज्‍यादा लोगों को भीड़ होगी, वहां मास्‍क पहनना जरूरी है. फिर चाहे कोई सार्वजनिक जगह हो, मॉल हो या सरकारी ऑफिस हों. यह आदेश हरियाणा की सभी जगहों पर लागू होगा. इसके साथ ही लोगों को कोविड अनुरूप व्‍यवहार करने की भी सलाह दी जा रही है।

  • न छत और न दीवारें, फिर भी इस होटल में बुकिंग के लिए तरसते हैं लोग

    न छत और न दीवारें, फिर भी इस होटल में बुकिंग के लिए तरसते हैं लोग

    नई दिल्लीः जब भी आप कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो ठहरने के लिए होटल या गेस्ट हाउस जरूर बुक करते हैं। वहां पर आपको ठहने के साथ ही भोजन और जरूरी सुरक्षा मिल जाती है। लेकिन अगर आपको कोई बताए कि दुनिया में एक होटल ऐसा भी है, जिसकी न कोई छत, न कोई दीवार और न कोई बिल्डिंग। वहां पर पर्यटक खुले आसमान के नीचे पलंग पर रात बिताते हैं तो आपका रिएक्शन क्या होगा। आप निश्चित रूप से हैरत में पड़ जाएंगे। लेकिन इस तरह का होटल कल्पना ही नहीं बल्कि पूरी तरह सच है। 

    खुले में बना ये विचित्र होटल दुनिया के सबसे खूबसूरत देश कहे जाने वाले स्विट्जरलैंड में गोब्सी नाम के पर्वत शिखर बना है। इस होटल का नाम नल स्टर्न है। पर्वत की चोटी पर बने इस ओपन होटल में खुले में एक डबल बेड रखा है। उस बेड पर लाइटिंग का इंतजाम है। वहां पर मनोरंजन के लिए टीवी भी लगा है। वहां पर रूम सर्विस भी उपलब्ध है, जो बेड की सफाई, भोजन-पानी का इंतजाम संभालते हैं।

    इस अजीब होटल को कुछ ही दिन पहले पर्यटकों के लिए ओपन किया गया है। इस ओपन होटल में डबल बेड के नीचे का फर्श टाइल्स से कवर किया गया है। वहां पर एक रात गुजारने का किराया 15 हजार रुपए से ज्यादा है। इसमें ठहरना, भोजन और सेफ्टी-सिक्योरिटी शामिल हैं। इस होटल की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि वहां ठहरने के लिए लोग एडवांस पैसे देकर भी इंतजार करते हैं।

    इस ओपन होटल में बाथरूम नहीं है। इसके लिए पर्यटकों को बेड से उठकर करीब 5 मिनट की दूरी तक पैदल जाना पड़ता है। वहां पर उनके लिए नहाने के सारे इंतजाम हैं। खुले में बने इस होटल में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती रहती है। हालांकि वे बेड से कुछ दूरी पर मौजूद रहते हैं। इस ओपन होटल के बेड पर लेटे हुए पर्यटक रात में पर्वत चोटियों और नीचे तेज गर्जना करके बह रही नदी को निहारते हैं और एक अदभुत रोमांच का आनंद लेते हैं।

  • ‘सरकार विरोधी’ गाना गाने पर इस रैपर के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

    ‘सरकार विरोधी’ गाना गाने पर इस रैपर के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

    महाराष्ट्र : मुंबई पुलिस ने अपने गीत में कथित तौर पर सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था की आलोचना करने के आरोप में रैपर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खास बात ये है कि महाराष्ट्र में बीते हफ्ते में दो रैपर के खिलाफ सरकार की आलोचना करने के मामले में मुकदमे दर्ज हुए हैं। अब इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। 

    रैपर उमेश खाडे पर आरोप है कि उसने अपने गीत ‘भोंगली केली जनता’ में सरकार और व्यवस्था की तीखी आलोचना की है। गाने के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने रैपर उमेश खाडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उमेश खाडे मुंबई के वडाला इलाके में रहता है। खाडे ने यह गाना सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जहां यह वायरल हो गया है। खाडे के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 505(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

    रैपर के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाण ने ट्वीट कर इस कदम की आलोचना की है। अव्हाण ने ट्वीट कर लिखा है कि उमेश खाडे के गाने में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। इससे पहले ठाणे जिले में अंबरनाथ पुलिस ने एक अन्य रैपर राज मुंगसे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।  

  • कुत्ते को लेकर हुए झगड़े में प्रेमिका की मां को मारी गोली

    कुत्ते को लेकर हुए झगड़े में प्रेमिका की मां को मारी गोली

    नई दिल्ली :  दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक कुत्ते को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की मां को कथित तौर पर गोली मार दी। यह घटना शनिवार की है, जिसमें घायल महिला को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, यह शख्स एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। इस दौरान कुत्ते को लेकर उस युवती की मां के साथ उसका झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि वह शख्स अपना आपा खो बैठा और अपनी प्रेमिका की मां पर गोली चला दी । महिला को गोली लगने के बाद वह घबराकर फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

    पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात 8 अप्रैल को शाम के समय दिल्ली के सिद्धि पुरा स्थित गौशाला रोड पर धोबी वाली गली से फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि महिला को कंधे में गोली लगी। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने कहा के घटना की जांच की जा रही है।  इस संबंध में आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट 25/27 के तहत केस दर्ज कर लिया गया और फरार आलोक की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।

  • ट्रेन के आगे कूदे युवक-युवती, मौत 

    ट्रेन के आगे कूदे युवक-युवती, मौत 

    सोनीपत : जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब अंबाला दिल्ली रेलवे ट्रैक पर गांव हरसाना के पास एक युवक और एक युवती ने अंबाला से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।

    जानकारी के मुताबिक युवक और युवती की उम्र लगभग 20 से 25 साल आंकी जा रही हैं। वहीं दोनों के शवों की पहचान होने के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि आखिरकार दोनों ने मौत को गले क्यों लगाया।

  • रिसर्च में हुआ खुलासा, गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कोरोना से खतरा

    रिसर्च में हुआ खुलासा, गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कोरोना से खतरा

    शिकागो: शोधकर्ताओं ने कोरोना के लेकर एक नई रिसर्च की है जिसमे चोंकाने वाली बात सामने आई है।  शोधकर्ताओं  ने बताया कि ऐसे पहले दो पुष्ट मामले सामने आऐ हैं, जिनमें कोविड वायरस एक मां की नाल को पार कर गया और शिशुओं में ब्रेन डैमेज का कारण बना। डॉक्टरों को पहले से ही संदेह था कि ऐसा होना संभव है, मगर अब तक मां के प्लेसेंटा या शिशु के ब्रेन में कोविड-19 का कोई सबूत नहीं मिला था। इन दोनों बच्चों को जन्म देने वाली माताओं को टीके उपलब्ध होने से पहले 2020 में महामारी की डेल्टा लहर के पीक पर कोरोना संक्रमित पाया गया था। ये केस स्टडी जर्नल पीडियाट्रिक्स में छपी है।

    साइटोमेगालोवायरस, रूबेला, एचआईवी और जीका सहित कई वायरस माता के प्लेसेंटा को पार करने और भ्रूण के ब्रेन को नुकसान पहुंचाने में सक्षम माने जाते हैं। कोविड-19 वायरस भी वयस्कों के दिमाग के ऊतकों में पाया गया है। कुछ एक्सपर्ट्स को पहले ही संदेह था कि यह भ्रूण के दिमाग के ऊतकों को भी नुकसान पहुंचा सकता है, मगर इसका कोई ठोस सबूत अब तक नहीं पाया गया था।

    मियामी विश्वविद्यालय में प्रसूति एवं स्त्री रोग के अध्यक्ष डॉ. माइकल पेडास ने कहा कि यह पहली बार है जब हम ट्रांसप्लासेंटल के रास्ते से भ्रूण के अंग में पहुंचे कोविड वायरस के सबूत को सामने लाने में सक्षम हुए हैं. इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।